Shuru
Apke Nagar Ki App…
Beat bahadur
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by Beat bahadur4
- Post by "HASTE RAHO"1
- 9 फरवरी सोमवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि केसीजी जिले के खैरागढ़ कलेक्टरेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ व्यक्ति ने दिनदहाड़े आत्मदाह का प्रयास किया। कलेक्टरेट में मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान शीतलाल निर्मलकर, निवासी कटंगी (गंडई) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह गांव में कथित सामाजिक बहिष्कार का शिकार था और इसी को लेकर लंबे समय से विभिन्न शासकीय कार्यालयों में शिकायत कर रहा था। न्याय न मिलने और मानसिक तनाव के चलते उसने कलेक्टरेट परिसर में यह कदम उठाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शीतलाल ने अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया, जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने तुरंत रोक लिया। इस दौरान वह हल्का झुलस गया। बाद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई गई। पीड़ित का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा सामाजिक बहिष्कार किया गया है और विरोध करने पर उस पर दबाव बनाया गया। उसने बताया कि इस संबंध में उसने थाना, कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य उच्च स्तरों पर शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना ने प्रशासनिक संवेदनशीलता और ग्रामीण स्तर पर सामाजिक बहिष्कार जैसे गंभीर मुद्दे को एक बार फिर उजागर किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रशासन द्वारा शिकायतों की पुनः समीक्षा की बात कही जा रही है।1
- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात से दहल उठी है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड इलाके में एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ अपहरण और दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह मामला न सिर्फ कानून व्यवस्था, बल्कि समाज की संवेदनशीलता पर भी गहरे सवाल खड़े करता है। जिस उम्र में बच्चे सुरक्षित माहौल में पलने चाहिए, उसी उम्र में एक बच्ची हैवानियत का शिकार बन गई। ट्रैफिक सिग्नल पर शुरू हुई खौफनाक कहानी बुधवार रात करीब 9:30 बजे तेलीबांधा ट्रैफिक सिग्नल पर दो सगी बहनें भीख मांग रही थीं। उसी दौरान एक कार वहां आकर रुकी। कार में बैठे व्यक्ति ने बच्चियों से बातचीत की और उन्हें अच्छा खाना खिलाने का लालच दिया। भूख और भरोसे के बीच मासूम बच्चियां उसकी बातों में आ गईं और कार में बैठ गईं। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी की सबसे भयानक याद बन जाएगा।1
- राजधानी रायपुर कल रात एक सड़क हादसा हुआ. जिसमें एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी और टायर फटने के कारण बीच सड़क में फंस गया. हादसे के 12 घंटे के बाद भी ट्रक को हटाने में असमर्थ रही पुलिस जिसके कारण लगा लंबा जाम. सुबह से संतोषी नगर राजेंद्रनगर के बीच लगा लंबा जाम। करने बुलाकर ट्रक का सामान अनलोड करा ट्रक को हटाने की की जा रही कोशिश.1
- Post by Rameshwar sahu1
- भिलाई। भिलाई- चरोदा नगर निगम की घोर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। शहर के मणिकंचन केंद्र में लगातार कचरा जलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। सबसे गंभीर बात यह है कि कचरा जलाए जाने वाली इस जगह से महज 100 मीटर की दूरी पर रिहायशी मोहल्ला और अस्पताल मौजूद है। जहरीले धुएं से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों की सेहत पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि “धुआं पूरे इलाके में फैल जाता है, सांस लेना मुश्किल हो जाता है, लेकिन शिकायत के बावजूद निगम सिर्फ कागज़ी कार्रवाई कर रहा है।” स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर प्रचार तो खूब किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। कचरा प्रबंधन के लिए बने मणिकंचन केंद्र में ही नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या नगर निगम किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है? अस्पताल और रिहायशी इलाके के पास कचरा जलाना किसके आदेश पर हो रहा है? स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि कचरा जलाने पर तुरंत रोक लगे जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो और मणिकंचन केंद्र की नियमित निगरानी की जाए अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो लोग जन आंदोलन और उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दे रहे हैं। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।1
- 9 फरवरी सोमवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार महारापारा, थाना गंडई क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने और बेचने के मामले में आरोपी महिला को निरुद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन और जांच में गवाहों के बयानों के आधार पर यह पुष्टि हुई कि मेहरुन निशा पति इस्माइल खान ने अपने घर में गांजा रखकर उसकी बिक्री की। मामले में आरोप सिद्ध होने पर दुर्ग संभागायुक्त एवं निरुद्धकर्ता प्राधिकारी द्वारा आरोपी महिला को तीन माह की अवधि के लिए केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध करने का आदेश जारी किया गया है।1