Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिसवां में चोरों का आतंक! एक ही रात दूसरी चोरी, आंगन में सोता रहा परिवार और घर से उड़ाए जेवर-नगदी। सीतापुर/बिसवां। कोतवाली बिसवां क्षेत्र की नई बस्ती गुलजार शाह में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नगदी समेत कीमती आभूषण चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि परिवार घर के आंगन में सो रहा था। सुबह आंख खुलने पर घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला, जिसके बाद चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित गृहस्वामी शकील की पत्नी आयशा ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। एक ही रात में चोरी की दूसरी वारदात सामने आने से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। आप देख रहे हैं स्टार भारत न्यूज़ ट्वेंटी फोर।
Star Bharat News 24
बिसवां में चोरों का आतंक! एक ही रात दूसरी चोरी, आंगन में सोता रहा परिवार और घर से उड़ाए जेवर-नगदी। सीतापुर/बिसवां। कोतवाली बिसवां क्षेत्र की नई बस्ती गुलजार शाह में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नगदी समेत कीमती आभूषण चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि परिवार घर के आंगन में सो रहा था। सुबह आंख खुलने पर घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला, जिसके बाद चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित गृहस्वामी शकील की पत्नी आयशा ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। एक ही रात में चोरी की दूसरी वारदात सामने आने से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। आप देख रहे हैं स्टार भारत न्यूज़ ट्वेंटी फोर।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बाबूगढ़ पुलिस ने बालिकाओं को किया जागरूक, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं की दी विस्तृत जानकारी मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक बाबूगढ़, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत थाना बाबूगढ़ परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, मनीष पाल एवं पुलिस स्टाफ ने विद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों और महिलाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) तथा हापुड़ साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 9412223343 एवं 9520864950 की जानकारी दी और आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस और हेल्पलाइन सेवाओं से संपर्क करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्राओं और शिक्षकों से जागरूकता संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।1
- बिसवां में चोरों का आतंक! एक ही रात दूसरी चोरी, आंगन में सोता रहा परिवार और घर से उड़ाए जेवर-नगदी। सीतापुर/बिसवां। कोतवाली बिसवां क्षेत्र की नई बस्ती गुलजार शाह में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नगदी समेत कीमती आभूषण चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि परिवार घर के आंगन में सो रहा था। सुबह आंख खुलने पर घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला, जिसके बाद चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित गृहस्वामी शकील की पत्नी आयशा ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। एक ही रात में चोरी की दूसरी वारदात सामने आने से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। आप देख रहे हैं स्टार भारत न्यूज़ ट्वेंटी फोर।1
- बागपत में कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर कार्रवाई की मांग, कलेक्ट्रेट तक निकाला पैदल मार्च BAGHPAT DESK : बागपत में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौरीपुर मोड़ स्थित कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष लव कश्यप के नेतृत्व में करीब एक किलोमीटर लंबा यह मार्च दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बरसात के बीच निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के लिए काम कर रहे हैं और भाजपा को चुनाव जीतने में मदद कर विपक्ष को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लव कश्यप ने भी उन पर पक्षपात करने और भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने सरकार से ज्ञानेश कुमार पर तुरंत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की मांग की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। #कांग्रेसप्रदर्शन #विरोधप्रदर्शन #पदयात्रा #कलेक्ट्रेट #बागपत_न्यूज #UPNews #BreakingNews1
- गौ माता की सेवा ही राष्ट्र की सेवा है तालाब में फंसे गोवंश को भारतीय गोरक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मशक्कत से सुरक्षित निकाला हापुड़। आज भारतीय गोरक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नयागांव इनायतपुर में एक गोवंश तालाब के किनारे फंस गया है और बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है। सूचना मिलते ही भारतीय गोरक्षा परिषद के कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बिना देर किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद गोवंश को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गोवंश को बाहर निकालने के बाद उसकी स्थिति का जायजा लिया गया तथा आवश्यक देखभाल की गई। कार्यकर्ताओं की तत्परता और सेवा भावना से एक बेसहारा गोवंश की जान बचाई जा सकी। भारतीय गोरक्षा परिषद ने कहा कि गोवंश की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के लिए संगठन के कार्यकर्ता हर समय तत्पर हैं।2
- केसरगंज मस्जिद विवाद में राशिद अखलाक की एंट्री… और अब सवाल 2027 की सियासत पर! पिंकी चौधरी के ऐलान के बाद राशिद अखलाक कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। लेकिन चुनावी माहौल से पहले उठता सवाल—क्या ये सिर्फ इलाके और कानून-व्यवस्था की चिंता है, या 2027 से पहले मुस्लिम मतदाताओं के बीच अपनी राजनीतिक मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश भी? सवाल बड़ा है, जवाब वक्त देगा। आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं।1
- मेरठ: केसरगंज मस्जिद विवाद को लेकर हंगामा, पिंकी चौधरी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर मेरठ। केसरगंज मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को इस मामले ने नया मोड़ ले लिया जब बहुजन समाज पार्टी के नेता और पूर्व प्रत्याशी हाजी राशिद अखलाक के नेतृत्व में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली थाने में तहरीर दी। हाजी राशिद अखलाक द्वारा थाना अध्यक्ष कोतवाली को दी गई तहरीर में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गाजियाबाद निवासी पिंकी चौधरी यह कह रहा है कि मंगलवार 29/09/2026 को वह मेरठ पहुंचेगा और पुलिस प्रशासन को धमकी भरे अंदाज में कह रहा है कि केसरगंज वाली मस्जिद को खुद तोड़ दो वरना मैं आकर तोड़ दूंगा। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इस तरह के बयान से पूरे मेरठ में दहशत का माहौल है और फिजा खराब हो रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिंकी चौधरी द्वारा आज केसरगंज मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा की गई थी, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि इसको रोका जाये और इसके खिलाफ साम्प्रदायिक दंगा भड़काने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया जाये ताकि शहर के अंदर अमन शांति व भाई चारा कायम रहे।2
- सीतापुर बिसवां में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात चोरी। सीतापुर के बिसवां थाना क्षेत्र के काजी टोला में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि 28 सितंबर की रात परिवार का एक सदस्य बीमारी के चलते जनता हॉस्पिटल में भर्ती था और परिजन अस्पताल गए हुए थे। इसी दौरान चोर घर के पीछे से दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। अस्पताल से वापस लौटे परिजनों ने घर का सामान बिखरा देखा तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित सादिक उर्फ लालू पुत्र साबिर अली ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और चोरी गए जेवरात के संबंध में आसपास की सोनार की दुकानों से जानकारी जुटाने की बात कही।1
- नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव के बाहर अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली के जंगल में लहू लुहान हालत में मिला अज्ञात युवक का शव जांच में जुटी पुलिस हापुड़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली के बाहर अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस।1