logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस ने क्यूआर कोड सिस्टम लॉन्च किया: 40 सेकेंड में ऑनलाइन शिकायत दर्ज होगी, 2 थानों की 14 चौकियों में व्यवस्था प्रतापगढ़ पुलिस ने डिजिटल क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए क्यूआर कोड (कंप्लेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम) का शुभारंभ किया है। इस प्रणाली के तहत अब थानों और चौकियों पर आने वाले फरियादियों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कोतवाल या चौकी इंचार्ज का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे केवल 40 सेकंड में अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे।

2 hrs ago
user_VBed Vyas
VBed Vyas
Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

पुलिस ने क्यूआर कोड सिस्टम लॉन्च किया: 40 सेकेंड में ऑनलाइन शिकायत दर्ज होगी, 2 थानों की 14 चौकियों में व्यवस्था प्रतापगढ़ पुलिस ने डिजिटल क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए क्यूआर कोड (कंप्लेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम) का शुभारंभ किया है। इस प्रणाली के तहत अब थानों और चौकियों पर आने वाले फरियादियों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कोतवाल या चौकी इंचार्ज का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे केवल 40 सेकंड में अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रतापगढ़ के थाना दिलीपपुर क्षेत्र के पिपरी खालसा गाँव में प्राथमिक विद्यालय में योगेश मिश्र और उनके गुर्गे परवेज एवं एक दर्जन से अधिक अज्ञात गुंडे तोड़ फोड़ कर किये गए निर्माण को क्षति ग्रस्त कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया और दिलीपपुर की पुलिस मौके पर पहुँची तो तनाव को देखते हुए और फोर्स की माँग की थी।
    1
    प्रतापगढ़ के थाना दिलीपपुर क्षेत्र के पिपरी खालसा गाँव में प्राथमिक विद्यालय में योगेश मिश्र और उनके गुर्गे परवेज एवं एक दर्जन से अधिक अज्ञात गुंडे तोड़ फोड़ कर किये गए निर्माण को क्षति ग्रस्त कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया और दिलीपपुर की पुलिस मौके पर पहुँची तो तनाव को देखते हुए और फोर्स की माँग की थी।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रतापगढ़ पुलिस ने डिजिटल क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए क्यूआर कोड (कंप्लेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम) का शुभारंभ किया है। इस प्रणाली के तहत अब थानों और चौकियों पर आने वाले फरियादियों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कोतवाल या चौकी इंचार्ज का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे केवल 40 सेकंड में अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे।
    1
    प्रतापगढ़ पुलिस ने डिजिटल क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए क्यूआर कोड (कंप्लेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम) का शुभारंभ किया है। इस प्रणाली के तहत अब थानों और चौकियों पर आने वाले फरियादियों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कोतवाल या चौकी इंचार्ज का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे केवल 40 सेकंड में अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रतापगढ़। पत्रकार रवि गर्गवंशी की दिल्ली पुलिस द्वारा कथित नाजायज गिरफ्तारी को लेकर विरोध तेज हो गया है। इस मामले में नीरज सिंह के नेतृत्व में अवधकेसरी सेना ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कड़ी आपत्ति जताई। अवधकेसरी सेना के पदाधिकारियों का आरोप है कि पत्रकार रवि गर्गवंशी को बिना उचित कारण गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। संगठन ने कहा कि एक पत्रकार की आवाज दबाने का प्रयास लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि रवि गर्गवंशी को तत्काल तिहाड़ जेल से रिहा किया जाए। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की भी मांग की गई। अवधकेसरी सेना ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र रिहाई नहीं होती है तो संगठन व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
    1
    प्रतापगढ़। पत्रकार रवि गर्गवंशी की दिल्ली पुलिस द्वारा कथित नाजायज गिरफ्तारी को लेकर विरोध तेज हो गया है। इस मामले में नीरज सिंह के नेतृत्व में अवधकेसरी सेना ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कड़ी आपत्ति जताई।
अवधकेसरी सेना के पदाधिकारियों का आरोप है कि पत्रकार रवि गर्गवंशी को बिना उचित कारण गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। संगठन ने कहा कि एक पत्रकार की आवाज दबाने का प्रयास लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि रवि गर्गवंशी को तत्काल तिहाड़ जेल से रिहा किया जाए। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की भी मांग की गई।
अवधकेसरी सेना ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र रिहाई नहीं होती है तो संगठन व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
    user_Rajesh Manu journalist
    Rajesh Manu journalist
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का लेंगे सीख। uppcs 2024 की परीक्षा में तहसील रानीगंज के अमित सिंह निवासी ग्राम भैंसाना असिस्टेंट कलेक्टर,कमर्शियल टैक्स व नौडेरा के शिवम मिश्र डिप्टी जेलर तथा श्वेता द्विवेदी SDM के पद पर एवं श्रद्धा पाण्डेय ने सफलता प्राप्त किया है। इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत व गुरुजनों के सही मार्गदर्शन एवं माता पिता के आशीर्वाद को दिया है। इस सफलता की अपार खुशी में तहसील रानीगंज सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर तहसील रानीगंज के अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर बधाई भेट किया। इस अवसर पर पूर्व न्यायिक सदस्य देवेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत रानीगंज के अध्यक्षपति बद्रीनाथ गुप्ता, अधिवक्ता उमाकांत पाण्डेय, अधिवक्ता वसीम अहमद,अधिवक्ता शमीम अहमद, अधिवक्ता सभापति द्विवेदी, अधिवक्ता कौशलेंद्र यादव,अधिवक्ता अम्बरीष यादव, अधिवक्ता मनोज तिवारी, अधिवक्ता राजकुमार यादव, अधिवक्ता प्रमोद तिवारी,अधिवक्ता संतोष यादव,एवं क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति एवं तमाम पत्रकार बन्धु भी उपस्थित रहे।
    1
    प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का लेंगे सीख।
uppcs 2024 की परीक्षा में तहसील रानीगंज के अमित सिंह निवासी ग्राम भैंसाना असिस्टेंट कलेक्टर,कमर्शियल टैक्स व नौडेरा के शिवम मिश्र डिप्टी जेलर तथा श्वेता द्विवेदी SDM के पद पर एवं श्रद्धा पाण्डेय ने सफलता प्राप्त किया है। इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत व गुरुजनों के सही मार्गदर्शन एवं माता पिता के आशीर्वाद को दिया है। इस सफलता की अपार खुशी में तहसील रानीगंज सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर तहसील रानीगंज के अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर बधाई भेट किया। इस अवसर पर पूर्व न्यायिक सदस्य देवेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत रानीगंज के अध्यक्षपति बद्रीनाथ गुप्ता, अधिवक्ता उमाकांत पाण्डेय, अधिवक्ता वसीम अहमद,अधिवक्ता शमीम अहमद, अधिवक्ता सभापति द्विवेदी, अधिवक्ता कौशलेंद्र यादव,अधिवक्ता अम्बरीष यादव, अधिवक्ता मनोज तिवारी, अधिवक्ता राजकुमार यादव, अधिवक्ता प्रमोद तिवारी,अधिवक्ता संतोष यादव,एवं क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति एवं तमाम पत्रकार बन्धु भी उपस्थित रहे।
    user_अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    Journalist प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • यूपीपीसीएस 2024 में सफलता के शिखर पर जाकर वाणिज्य कर विभाग की अधिकारी बनी अमेठी जिले विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के नेवादा निवासी तेज बहादुर सिंह की पुत्रवधू व गांव सफल बहू अनुराधा सिंह का आज ससुराल में पहुंचने भव्य स्वागत किया गया। परिजनों ने गांव के आग्रह पर सफल व आदर्श बहू अनुराधा सिंह ने कालिकन शक्ति पीठ पहुंच कर मां कालिका के चरणों में दीप जलाया।इस अवसर पर अनुराधा सिंह ने बताया कि आज हमारी सफलता के पीछे हमारे परिवार व गांव का आशिर्वाद है। इसलिए हमसे अधिक इन लोगों में खुशी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि परिवार मान - सम्मान हर बहू के हाथों में होता है ।इस अवसर पर बृजेश मिश्रा, बृजेन्द्र सिंह लोहा, ज्ञान सिंह, जितेन्द्र सिंह, कमलाकांत उपाध्याय, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे
    4
    यूपीपीसीएस 2024 में सफलता के शिखर पर जाकर वाणिज्य कर विभाग की अधिकारी बनी अमेठी जिले विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के नेवादा निवासी तेज बहादुर सिंह  की पुत्रवधू व गांव सफल बहू अनुराधा सिंह का आज ससुराल में पहुंचने भव्य स्वागत किया गया। परिजनों ने गांव के आग्रह पर सफल व आदर्श बहू अनुराधा सिंह ने कालिकन शक्ति पीठ पहुंच कर मां कालिका के चरणों में दीप जलाया।इस अवसर पर अनुराधा सिंह ने बताया कि आज हमारी सफलता के पीछे हमारे परिवार व गांव का आशिर्वाद है। इसलिए हमसे अधिक इन लोगों में खुशी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि परिवार मान - सम्मान  हर बहू के हाथों में होता है ।इस अवसर पर बृजेश मिश्रा, बृजेन्द्र सिंह लोहा, ज्ञान सिंह, जितेन्द्र सिंह, कमलाकांत उपाध्याय, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र के एक गांव में महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना में मां और उसकी बेटी के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कहासुनी के बाद कुछ महिलाएं और पुरुष आपस में भिड़ जाते हैं और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल जाता है। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं। घटना के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। एक पक्ष का कहना है कि छेड़खानी का विरोध करने पर हमला किया गया, जबकि दूसरे पक्ष ने महुआ बिनने को लेकर विवाद होने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच में छेड़खानी के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की है। इस दौरान छह लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    2
    अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र के एक गांव में महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना में मां और उसकी बेटी के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कहासुनी के बाद कुछ महिलाएं और पुरुष आपस में भिड़ जाते हैं और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल जाता है। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं। घटना के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। एक पक्ष का कहना है कि छेड़खानी का विरोध करने पर हमला किया गया, जबकि दूसरे पक्ष ने महुआ बिनने को लेकर विवाद होने की बात कही है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच में छेड़खानी के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की है। इस दौरान छह लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमेठी पुलिस को आज उस समय एक बड़ी सफलता हासिल हुई जब मुखबिर की सूचना पर जगदीशपुर थाने का गैंगस्टर व 14 गंभीर मुकदमों में वांछित जुनैद निवासी नयापुरवा मजरे खैरातपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर लिया। अमेठी की जगदीशपुर पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत वांछितों की तलाश में क्षेत्र में थी तभी मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गैंगस्टर जुनैद के विरुद्ध 10 मुकदमे थाना जगदीशपुर में, 2 मुकदमे कमरौली थाने में, 1 गौरीगंज और अमेठी में 1 मुकदमे दर्ज हैं। जुनैद के विरुद्ध पहला मुकदमा साल 2011 में गोवध निवारण अधिनियम में थाना जगदीशपुर में दर्ज हुआ था, तब से लगातार अपराध करते हुए 2025 तक कुल 14 गंभीर मुकदमों की लंबी फेहरिस्त हो चुकी है। इन मुकदमों में आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम व एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे हैं। पुलिस की जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।
    2
    अमेठी पुलिस को आज उस समय एक बड़ी सफलता हासिल हुई जब मुखबिर की सूचना पर जगदीशपुर थाने का गैंगस्टर व 14 गंभीर मुकदमों में वांछित जुनैद निवासी नयापुरवा मजरे खैरातपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर लिया।
अमेठी की जगदीशपुर पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत वांछितों की तलाश में क्षेत्र में थी तभी मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गैंगस्टर जुनैद के विरुद्ध 10 मुकदमे थाना जगदीशपुर में, 2 मुकदमे कमरौली थाने में, 1 गौरीगंज और अमेठी में 1 मुकदमे दर्ज हैं। जुनैद के विरुद्ध पहला मुकदमा साल 2011 में गोवध निवारण अधिनियम में थाना जगदीशपुर में दर्ज हुआ था, तब से लगातार अपराध करते हुए 2025 तक कुल 14 गंभीर मुकदमों की लंबी फेहरिस्त हो चुकी है। इन मुकदमों में आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम व एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे हैं। पुलिस की जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • यदि आंगनवाड़ी केंद्र स्मार्ट होंगे, तो आपका मानदेय भी उसी अनुरूप होना चाहिए। मैंने विभाग को निर्देश दिया है कि अति शीघ्र मानदेय का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
    1
    यदि आंगनवाड़ी केंद्र स्मार्ट होंगे, तो आपका मानदेय भी उसी अनुरूप होना चाहिए।
मैंने विभाग को निर्देश दिया है कि अति शीघ्र मानदेय का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए।
— मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.