Shuru
Apke Nagar Ki App…
बैतूल आशापुर हाइवे निर्माण में मुआवजा राशि वितरण में विसंगति क़ो लेकर किसानों नें SDM से की मुलाक़ात
M. Afsar khan
बैतूल आशापुर हाइवे निर्माण में मुआवजा राशि वितरण में विसंगति क़ो लेकर किसानों नें SDM से की मुलाक़ात
More news from Betul and nearby areas
- कृषक संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी कृषक संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी --- बैतूल, 26 अगस्त 2026/ बैतूल विकासखंड के ग्राम कोसमी में बुधवार को कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी किसानों को दी गई। संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी विभाग के सहायक कृषि यंत्री डॉ. प्रमोद मीणा ने किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब तथा भारत सरकार की एआईएफ योजना सहित कृषि यंत्रीकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिंद्रा एंड महिंद्रा के नेशनल हेड डिस्ट्रीब्यूशन कपिल मल्होत्रा, बैतूल डीलर अमित जैन, महिंद्रा इंश्योरेंस की टीम सहित प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, कृषि यंत्रों एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग के संबंध में जानकारी दी तथा किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर कस्टम हायरिंग योजना से लाभान्वित हितग्राही मुकेश आहाके को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। 0001
- सारनी में टावर केबल चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, दो महिलाएं सहित 5 अपचारी बालक हिरासत में सारनी। सारनी क्षेत्र में टावरों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का सारनी पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले में पांच अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार सलैया क्षेत्र में एयरटेल कंपनी के टावर से केबल चोरी की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से करीब 50 फीट कॉपर केबल, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये, तथा 10 हजार रुपये की लोहे की सामग्री सहित कुल 70 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में रोशनी प्रजापति (30) निवासी शिवाजी नगर पाथाखेड़ा और बाजी उर्फ यास्मीन शाह (40) निवासी सुपर ई सारनी शामिल हैं। पांच अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके सहित सारनी पुलिस टीम द्वारा की गई।2
- ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा कर दी मुबारकबाद आमला। नगर मे ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मुस्लिम समाज के अनुयायियों द्वारा जामा मस्जिद से विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजेंद्र भावसार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीर मंजिल चौराहे पर जुलूस का भव्य स्वागत किया। जुलूस में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी गई। इसके बाद जुलूस सर्किट हाउस होते हुए मेन मार्केट पहुंचा, जहां भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शहर में की गई आकर्षक लाइटिंग भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस मेन मार्केट से होते हुए बारा क्वार्टर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान शहर में जगह-जगह जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। पीर मंजिल चौराहे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजेंद्र भावसार, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, सेवादल प्रभारी जितेंद्र शर्मा, सीमा अतुलकर, सुभाष देशमुख, छन्नू बेले, पार्षद अमित हुडमाडे, सेवादल नगर अध्यक्ष आशु बर्डे, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र बर्थे, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, यशवंत हूडे, मनीष नागले, बंटी सोनी, नीरज कटारिया, बसंत पाल, गणेश डोमने सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- नगर में ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समुदाय ने निकला भव्य जुलुस जगह-जगह स्वागत हुआ आठनेर नगर में ईद मिलादुन्नबी के मोके पर मुस्लिम समाज द्वारा बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ जुलुस निकाला गया जुलुस में बेंडबाजो के साथ छोटे छोटे बच्चे अपने हाथो में झंडे लेकर निकले जुलुस नगर के बाबा की दरगाह से शुरू होकर बाजार चौक, मुख्य सब स्टेशन सहित मार्गों से गुजरा इस दौरान शहर में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। वहीं दरगाह पर जुलूस का समापन किया गया। देश के लिए अमन चैन की दुवाएं मांगी गई।1
- ब्लाक कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को लेकर नायब तहसीलदार अज़हर खान कों सौंपा ज्ञापन1
- टेट परीक्षा के विरोध में शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा भैंसदेही विकासखंड के शिक्षकों द्वारा आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में आरटीई अधिनियम के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत सेवारत शिक्षकों हेतु टीईटी आयोजित किए जाने के संबंध में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा परीक्षा संचालन नियम पुस्तिका जारी की गई है उक्त नियम पुस्तिका एवं परीक्षा प्रक्रिया के संबंध में प्रदेश के शिक्षकों के मध्य अनेक व्यावहारिक एवं प्रशासनिक शंकाएं उत्पन्न हुई है अतः संगठन निम्न बिंदुओं पर शासन स्तर से स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जाने की मांग को, लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन ,माननीय शिक्षा मंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन तथा श्रीमान आयुक्त महोदय लोक शिक्षण संचनालय भोपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुमित गुजर को मंगल वार शाम 5.30 बजे सौपा l दिए गए ज्ञापन में उल्लेख है कि 1.टीईटी की अनिवार्यता संबंधी स्पष्ट सूची जारी की जाए कि किन शिक्षकों को टीईटी देना अनिवार्य हैl 2.पदोन्नति की स्थिति में टी.ई.टी. की पात्रता स्पष्ट की जाए l 3.विषय चयन संबंधी स्पष्टता प्रदान की जाए l 4.पाठ्यक्रम संबंधी स्थिति स्पष्ट की जाए l 5.संविदा शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2005 उत्तीर्ण शिक्षकों के संबंध में पुनः टीईटी की आवश्यकता एवं उनकी स्थिति स्पष्ट की जाए l 6. टीईटी अनिवार्य शिक्षकों की विभाग द्वारा स्पष्ट श्रेणीवार सूची जारी की जाए कि किन-किन पदों के शिक्षकों के लिए टी. ई. टी. अनिवार्य हैl 7.उच्च पद का प्रभार प्राप्त शिक्षकों को टेट परीक्षा देने संबंधी स्थिति स्पष्ट की जाए l 8.सर्व शिक्षा अभियान छात्रावास एवं कार्यालय में पदस्थ शिक्षकों हेतु स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया जाएl संगठन द्वारा उपरोक्त बिंदुओं सहित ज्ञापन में उल्लेखित अन्य 10 बिंदुओं पर यथाशीघ्र स्पष्ट दिशा निर्देश लिखित में जारी कर प्रदेश के हजारों सेवारत शिक्षकों की शंकाओ का समाधान करने की मांग शासन प्रशासन से की गई हैl,ज्ञापन सौंपने वालों में श्रीराम भुस्कुटे, दिनेश चितकारे, मोहम्मद शाकिर सिद्दीकी, सुरेश सेटे, गिरीश मालवीय,सूरज राठौड़, दानवीर क्षत्रपाल, नामदेव कुबड़े, रामविलास बामने ,चंद्र प्रकाश हरसूले, भारत सेमरे , सोहन सलामे ,बृजलाल उईके, राजेंद्र आठनेरे,राजू धोटे, विकास माकोड़े, अनिल मर्शकोले,मिश्रीलाल बामने, सुंदरलाल वाडीवा, विट्ठल गजलवार, श्रीमती रीना धुर्वे ,अरुण महाले, सुनीता इवने, सविता वाडीवा,अर्चना भराडे, सुमन बेले, बबीता महाले,शिवरती मालवी, शर्मिला उईके, चंद्रकला चिलाटे आदि उपस्थित थे1
- नव त्रिशा युवती मंडल ने मनाया सिंझारा महोत्सव छिंदवाड़ा। नव त्रिशा युवती मंडल द्वारा अध्यक्ष तृप्ति जी माहेश्वरी के नेतृत्व में सिंझारा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभाग उपाध्यक्ष सुचिता जी राठी, जिला अध्यक्ष अल्का जी जाखोटिया, स्थानीय अध्यक्ष उषा जी राठी एवं स्थानीय सचिव भारती जी जाखोटिया सहित महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा, मनोरंजक खेल, दादी-पोती एवं दादा-पोता बॉन्डिंग तथा फैमिली वॉक जैसी गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। अध्यक्ष तृप्ति जी माहेश्वरी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं एकता को मजबूत करने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने का सुंदर माध्यम हैं। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।4
- सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार *।।सारणी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।।* 🔹पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों, तथा चोरी जैसे अपराधो मे संलिप्त अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतू स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। 🔹उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी पुलिस द्वारा ‘‘ सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। 🔹 *मामले का संक्षिप्त विवरण-* फरियादी नंदकिशोर पिता पूरनलाल यादव उम्र 39 साल निवासी सलैया थाना सारणी ने रिपोर्ट किया कि सलैया मे जगदीश यादव के खेत मे लगा एयरटेल कम्पनी का टावर मे टार्च का उजाला दिखने पर फरियादी नंदकिशोर यादव ने मोहल्ले के अनुराग यादव, कैलाश यादव, एवं ओमप्रकाश जोशी के साथ जाकर देखा तो कुछ चोर केबल काटकर चोरी कर लेकर भाग गये। जिसकी रिपोर्ट पर थाना सारणी मे अपराध क्रमांक 270/2026 धारा-331(4),305(ए) भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे विवेचना के दौरान प्रकरण मे धारा-317(4),95 बीएनएस का ईजाफा किया गया। 🔹 प्रकरण मे विवेचना के दौरान सारणी/पाथाखेड़ा पुलिस टीम द्वारा सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। 🔹 *गिरफ्तार आरोपीगण* 1. रोशनी प्रजापति पति शंकर प्रजापति उम्र 30 साल निवासी शिवाजी नगर पाथाखेड़ा 2. बाजी उर्फ यास्मीन शाह पति फरीद शाह उम्र 40 साल निवासी सुपर ई सारणी प्रकरण मे 05 अपचारी बालको को भी अभिरक्षा मे लिया गया है, जिन्हे किशोर न्याय बोर्ड पेश किया जायेगा। 🔹 *जप्ती मशरूकाः-* 50 फीट कापर का तार का केबल कीमती करीब 60,000 रूपये का जप्त किया गया है। एवं लोहे की सामग्री कीमती 10,000 रूपये का कुल कीमती 70,000 रूपये का जप्त किया गया है। 🔹उक्त कार्रवाई में पुलिस टीमः- 1. निरीक्षक-जयपाल इनवाती थाना प्रभारी सारणी 2. उपनिरीक्षक -मनोज कुमार उईके चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा 3. प्र.आर.- मनोज डेहरिया 4.प्र.आर.-ज्ञानसिंह टेकाम 5. आरक्षक -राकेश करपे 6. आरक्षक - रविमोहन 07.आरक्षक - देवा 08.आरक्षक - राजू 09.आरक्षक-अनुज 09.महिला आरक्षक-वर्षा नागले 09.सैनिक - सुभाष रघुवंषी 11.महिला सैनिक- उर्मिला1