कृषक संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी कृषक संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी --- बैतूल, 26 अगस्त 2026/ बैतूल विकासखंड के ग्राम कोसमी में बुधवार को कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी किसानों को दी गई। संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी विभाग के सहायक कृषि यंत्री डॉ. प्रमोद मीणा ने किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब तथा भारत सरकार की एआईएफ योजना सहित कृषि यंत्रीकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिंद्रा एंड महिंद्रा के नेशनल हेड डिस्ट्रीब्यूशन कपिल मल्होत्रा, बैतूल डीलर अमित जैन, महिंद्रा इंश्योरेंस की टीम सहित प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, कृषि यंत्रों एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग के संबंध में जानकारी दी तथा किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर कस्टम हायरिंग योजना से लाभान्वित हितग्राही मुकेश आहाके को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। 000
कृषक संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी कृषक संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी --- बैतूल, 26 अगस्त 2026/ बैतूल विकासखंड के ग्राम कोसमी में बुधवार को कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी किसानों को दी गई। संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी विभाग के सहायक कृषि यंत्री डॉ. प्रमोद मीणा ने किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब तथा भारत सरकार की एआईएफ योजना सहित कृषि यंत्रीकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिंद्रा एंड महिंद्रा के नेशनल हेड डिस्ट्रीब्यूशन कपिल मल्होत्रा, बैतूल डीलर अमित जैन, महिंद्रा इंश्योरेंस की टीम सहित प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, कृषि यंत्रों एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग के संबंध में जानकारी दी तथा किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर कस्टम हायरिंग योजना से लाभान्वित हितग्राही मुकेश आहाके को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। 000
- मुलताई में ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्साह, मोहब्बत और भाईचारे का दिया संदेश मुलताई। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुलताई शहर सहित क्षेत्र में मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए अमन, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए हुए इंसानियत, मोहब्बत, रहमत और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। शहर में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और समाजजनों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाजजनों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को शांति, प्रेम, दया और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाकर समाज में नफरत को दूर किया जा सकता है और आपसी एकता एवं सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने नफरत छोड़ो, मोहब्बत अपनाओ का संदेश देते हुए मुलताई में सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी रही। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज ने मुलताई सहित पूरे क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। समाजजनों ने सभी नागरिकों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।1
- आठनेर शहर के गायत्री नगर निवासी के मकान से सर्प मित्र ने खतरनाक किंग कोबरा सांप का किया रेस्क्यू आठनेर शहर के गायत्री नगर निवासी रूपराव खातरकर के मकान से सर्प मित्र गुनवंत बरडे ने खतरनाक किंग कोबरा सांप का रेस्क्यू किया। मिली जानकारी अनुसार रूपराव खातरकर के मकान के अंदर किंग कोबरा सांप दिखाई देने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने सुझबुझ का परिचय देते हुए तत्काल सर्प मित्र को सुचना दी गई। सर्प मित्र ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया।1
- WCL खदान में केबल चोरी करने वाले गिरोह कों पाथाखेड़ा पुलिस ने किया गिरफतार दीपक पिता कृष्णा आहके हरिशंकर पिता जंगल सरेयाम सुमरलाल पिता मनोहर परतें तीनों आरोपी छतरपुर निवासी1
- भरत नाम से ही हमारे देश का नाम भारत पड़ा:-पंडित राम द्विवेदी काजरी जलाशय पे स्थित शिव मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत ब्लॉक मुख्यालय से सटी हुई ग्राम पंचायत कुण्ड बकाजन के काजरी स्थित जलाशय के समीप शिव मंदिर में 20 अगस्त से सार्वजनिक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ कथा वाचक पंडित राम द्विवेदी जी के मुखारबिंद से चल रहा है।गौरतलब हैं कि कुंड बकाजन जलाशय का निर्माण सन् 1972- 73 में बैतूल ठेकेदार ओमकारसिंह ठाकुर द्वारा करवाया गया था। काजरी के ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पहले हर साल महाशिवरात्रि पर ठाकुर ओमकारसिंह इस शिव मंदिर पर पूजा करने आया करते थे।उसके बाद यह क्रम उनके बेटे उत्तमसिंह ठाकुर ने जारी रखा।और अब हर महाशिवरात्रि पर उत्तम सिंह के बेटे शैलेन्द्र सिंह ठाकुर आते है। सन् 1972-73 में निर्मित शिव मंदिर का सन् 2025-26 में जीर्णोद्धार कर भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया गया।शिव मंदिर में 20 अगस्त से प्रारंभ श्रीमद भागवत कथा में रविवार 23 अगस्त को भरत जी के बारे में विस्तृत में बताया गया।श्रीमद भागवत कथा में कथा वाचक पंडित राम द्विवेदी द्वारा बताया गया कि भरत के नाम पर ही हमारे देश का नाम भारत रखा गया है।साथ ही श्री पंडित जी द्वारा बताया गया कि भरत जी ने दूसरा जन्म मृग यौनि में लिया।वही तीसरा जन्म जड़ भरत नाम से हुआ।जिसमें उन्होंने मौन धारण कर अपना जीवन व्यतीत किया और सिर्फ भगवान के चरणों में अपना जीवन लगा दिया।संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में क्षेत्र की जनता बढ़ - चढ़ कर हिस्सा ले राम नाम का रस पान कर रही है।1
- शानो-शौकत के साथ मनाया जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार छिंदवाड़ा। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धार्मिक उत्साह और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे तकरीर का आयोजन किया गया, जिसमें सीतामढ़ी, बिहार से आए मौलाना जनाब मुफ्ती अहसन रजा कादरी साहब ने हुजूर की शान में बयान पेश किया। इसके बाद दोपहर 2 बजे जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस आजाद चौक से प्रारंभ होकर गोलगंज, फव्वारा चौक, बस स्टैंड, यातायात थाना, छोटा तालाब, रॉयल चौक होते हुए करबला चौक पहुंचा और इसके बाद आजाद चौक में जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह का माहौल नजर आया। कार्यक्रम के दौरान गरीब एवं जरूरतमंद विधवा महिलाओं को कपड़े वितरित किए गए। इसके बाद शाम को लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों के अनुसार, रात 9 बजे सवाल-जवाब का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूरे आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारा, सौहार्द और जरूरतमंदों की सेवा का संदेश देना रहा।4
- कोर्ट ने पत्नी का मेंटनेंस केस खारिज कर दिया । कोर्ट ने कहा आपको भरणपोषण मागने का हक नहीं है खारिज कर दिया । कोर्ट ने कहा आपको भरणपोषण मागने का हक नहीं है1
- हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी पर्व, जगह-जगह निकले जुलूस हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी पर्व, जगह-जगह निकले जुलूस मुलताई। हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाने वाला ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को क्षेत्रभर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह देखने को मिला। जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर जुलूस निकाले गए, जिनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। बारिश के बीच भी ईद मिलादुन्नबी को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। जुलूस में बूढ़े, बच्चे और नवयुवक बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। जुलूस के दौरान धार्मिक नारों से माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस के मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए। पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन में प्रशासन का भी सहयोग रहा। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का संदेश देते हुए पर्व मनाया। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत कर पुष्प वर्षा की गई और समाजजनों को पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।1
- छिंदवाड़ा में राखियों से सजा बाजार, ऑनलाइन शॉपिंग की चुनौती रक्षाबंधन पर्व को लेकर छिंदवाड़ा का बाजार रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सज गया है। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर भीम, मोटू-पतलू से लेकर भाई, बहन, जीजा-भाई और भाभी के लिए अलग-अलग डिजाइन की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं कुल मिलाकर रक्षाबंधन से पहले छिंदवाड़ा का राखी बाजार गुलजार है, लेकिन ऑनलाइन खरीदारी दुकानदारों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। बाजार में राखियों की वैरायटी और आकर्षक डिजाइनों ने खरीदारी की रौनक बढ़ा दी है। दुकानदारों को त्योहार पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन का असर राखियों के कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है। ग्राहक अब बाजार के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी राखियां खरीद रहे हैं।4
- छिंदवाड़ा में गांजा तस्कर पकड़ाए छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही छिंदवाड़ा गांजा तस्कर1