logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुलताई में ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्साह, मोहब्बत और भाईचारे का दिया संदेश मुलताई। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुलताई शहर सहित क्षेत्र में मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए अमन, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए हुए इंसानियत, मोहब्बत, रहमत और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। शहर में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और समाजजनों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाजजनों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को शांति, प्रेम, दया और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाकर समाज में नफरत को दूर किया जा सकता है और आपसी एकता एवं सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने नफरत छोड़ो, मोहब्बत अपनाओ का संदेश देते हुए मुलताई में सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी रही। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज ने मुलताई सहित पूरे क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। समाजजनों ने सभी नागरिकों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

5 hrs ago
user_Kashinath Sahu
Kashinath Sahu
Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

मुलताई में ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्साह, मोहब्बत और भाईचारे का दिया संदेश मुलताई। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुलताई शहर सहित क्षेत्र में मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए अमन, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए हुए इंसानियत, मोहब्बत, रहमत और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। शहर में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और समाजजनों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाजजनों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को शांति, प्रेम, दया और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाकर समाज में नफरत को दूर किया जा सकता है और आपसी एकता एवं सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने नफरत छोड़ो, मोहब्बत अपनाओ का संदेश देते हुए मुलताई में सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी रही। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज ने मुलताई सहित पूरे क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। समाजजनों ने सभी नागरिकों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मुलताई में ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्साह, मोहब्बत और भाईचारे का दिया संदेश मुलताई। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुलताई शहर सहित क्षेत्र में मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए अमन, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए हुए इंसानियत, मोहब्बत, रहमत और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। शहर में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और समाजजनों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाजजनों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को शांति, प्रेम, दया और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाकर समाज में नफरत को दूर किया जा सकता है और आपसी एकता एवं सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने नफरत छोड़ो, मोहब्बत अपनाओ का संदेश देते हुए मुलताई में सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी रही। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज ने मुलताई सहित पूरे क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। समाजजनों ने सभी नागरिकों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
    1
    मुलताई में ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्साह, मोहब्बत और भाईचारे का दिया संदेश
मुलताई। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुलताई शहर सहित क्षेत्र में मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए अमन, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए हुए इंसानियत, मोहब्बत, रहमत और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। शहर में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और समाजजनों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान समाजजनों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को शांति, प्रेम, दया और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाकर समाज में नफरत को दूर किया जा सकता है और आपसी एकता एवं सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।
शोभायात्रा में शामिल लोगों ने नफरत छोड़ो, मोहब्बत अपनाओ का संदेश देते हुए मुलताई में सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी रही।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज ने मुलताई सहित पूरे क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। समाजजनों ने सभी नागरिकों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सचिव संघ के जिला अध्यक्ष बनने पर संदीप रघुवंशी का जोरदार स्वागत आमला। जनपद पंचायत आमला में पदस्थ सचिव संदीप रघुवंशी को सचिव संघ का जिला अध्यक्ष घोषित किए जाने पर सचिव संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद पंचायत आमला पहुंचने पर सचिव संघ के कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मोहित ठाकुर, दीपक कोकाटे एवं पूर्व जनपद सीईओ राजेश्वर ठेपे सहित सचिव संघ के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने संदीप रघुवंशी के जिला अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और सचिवों के हितों के लिए बेहतर तरीके से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। संदीप रघुवंशी के जिला अध्यक्ष बनने पर सचिव संघ के सदस्यों में भी उत्साह का माहौल रहा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई।
    3
    सचिव संघ के जिला अध्यक्ष बनने पर संदीप रघुवंशी का जोरदार स्वागत
आमला। जनपद पंचायत आमला में पदस्थ सचिव संदीप रघुवंशी को सचिव संघ का जिला अध्यक्ष घोषित किए जाने पर सचिव संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद पंचायत आमला पहुंचने पर सचिव संघ के कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मोहित ठाकुर, दीपक कोकाटे एवं पूर्व जनपद सीईओ राजेश्वर ठेपे सहित सचिव संघ के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने संदीप रघुवंशी के जिला अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और सचिवों के हितों के लिए बेहतर तरीके से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
संदीप रघुवंशी के जिला अध्यक्ष बनने पर सचिव संघ के सदस्यों में भी उत्साह का माहौल रहा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई।
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • WCL खदान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार 60 फीट कॉपर केबल सहित करीब 80 हजार रुपये का मशरूका बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी सारनी। WCL पाथाखेड़ा की तवा-02 खदान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का सारनी पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 60 फीट कॉपर केबल, जिसकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये है, बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के निर्देश पर जिले में चोरी एवं अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी एवं चौकी पाथाखेड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुंह पर कपड़ा बांधकर खदान में घुसे थे आरोपी पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को WCL पाथाखेड़ा के सहायक सुरक्षा उपनिरीक्षक गिरिधर डांगे ने थाना सारनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक 20 से 22 अगस्त की दरमियानी रात 4-5 अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर तथा हाथों में कुल्हाड़ी और फरसा लेकर बाउंड्री कूदकर तवा-02 खदान परिसर में घुसे थे। आरोपियों ने मेन गेट के पास स्थित हॉल में लगा कॉपर केबल काट दिया और करीब 35 से 40 फीट केबल सहित हॉल में रखी विद्युत सामग्री चोरी कर फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना सारनी में अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान धारा 112(2) बीएनएस का इजाफा किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों की पतारसी करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ दीपू पिता कृष्णा आहके (27), हरिशंकर उर्फ टक्कल पिता जंगल सरयाम (30) और सुमरलाल पिता मनोहर परते (33), सभी निवासी ग्राम छतरपुर, थाना सारनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 फीट कॉपर केबल, कीमत करीब 80 हजार रुपये बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी सारनी निरीक्षक जयपाल इनवाती, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उपनिरीक्षक मनोज उईके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, प्रधान आरक्षक ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन, देवा, राजू एवं सैनिक सुभाष रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने WCL प्रबंधन, औद्योगिक संस्थानों और खदान क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा कर्मियों से अपील की है कि संवेदनशील परिसरों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। चोरी या चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    2
    WCL खदान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
60 फीट कॉपर केबल सहित करीब 80 हजार रुपये का मशरूका बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
सारनी। WCL पाथाखेड़ा की तवा-02 खदान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का सारनी पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 60 फीट कॉपर केबल, जिसकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये है, बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के निर्देश पर जिले में चोरी एवं अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी एवं चौकी पाथाखेड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मुंह पर कपड़ा बांधकर खदान में घुसे थे आरोपी
पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को WCL पाथाखेड़ा के सहायक सुरक्षा उपनिरीक्षक गिरिधर डांगे ने थाना सारनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक 20 से 22 अगस्त की दरमियानी रात 4-5 अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर तथा हाथों में कुल्हाड़ी और फरसा लेकर बाउंड्री कूदकर तवा-02 खदान परिसर में घुसे थे।
आरोपियों ने मेन गेट के पास स्थित हॉल में लगा कॉपर केबल काट दिया और करीब 35 से 40 फीट केबल सहित हॉल में रखी विद्युत सामग्री चोरी कर फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना सारनी में अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान धारा 112(2) बीएनएस का इजाफा किया गया।
पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों की पतारसी करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ दीपू पिता कृष्णा आहके (27), हरिशंकर उर्फ टक्कल पिता जंगल सरयाम (30) और सुमरलाल पिता मनोहर परते (33), सभी निवासी ग्राम छतरपुर, थाना सारनी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 फीट कॉपर केबल, कीमत करीब 80 हजार रुपये बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी सारनी निरीक्षक जयपाल इनवाती, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उपनिरीक्षक मनोज उईके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, प्रधान आरक्षक ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन, देवा, राजू एवं सैनिक सुभाष रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक ने WCL प्रबंधन, औद्योगिक संस्थानों और खदान क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा कर्मियों से अपील की है कि संवेदनशील परिसरों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। चोरी या चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नगर में ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समुदाय ने निकला भव्य जुलुस जगह-जगह स्वागत हुआ आठनेर नगर में ईद मिलादुन्नबी के मोके पर मुस्लिम समाज द्वारा बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ जुलुस निकाला गया जुलुस में बेंडबाजो के साथ छोटे छोटे बच्चे अपने हाथो में झंडे लेकर निकले जुलुस नगर के बाबा की दरगाह से शुरू होकर बाजार चौक, मुख्य सब स्टेशन सहित मार्गों से गुजरा इस दौरान शहर में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। वहीं दरगाह पर जुलूस का समापन किया गया। देश के लिए अमन चैन की दुवाएं मांगी गई।
    1
    नगर में ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समुदाय ने निकला भव्य जुलुस जगह-जगह स्वागत हुआ
आठनेर नगर में ईद मिलादुन्नबी के मोके पर मुस्लिम समाज द्वारा बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ  जुलुस निकाला गया जुलुस में बेंडबाजो के साथ छोटे छोटे बच्चे अपने हाथो में झंडे लेकर निकले जुलुस नगर के बाबा की दरगाह से शुरू होकर बाजार चौक, मुख्य सब स्टेशन सहित मार्गों से गुजरा इस दौरान शहर में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। वहीं दरगाह पर जुलूस का समापन किया गया। देश के लिए अमन चैन की दुवाएं मांगी गई।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्लाक कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को लेकर नायब तहसीलदार अज़हर खान कों सौंपा ज्ञापन
    1
    ब्लाक कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को लेकर नायब तहसीलदार अज़हर खान कों सौंपा ज्ञापन
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • टेट परीक्षा के विरोध में शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा भैंसदेही विकासखंड के शिक्षकों द्वारा आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में आरटीई अधिनियम के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत सेवारत शिक्षकों हेतु टीईटी आयोजित किए जाने के संबंध में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा परीक्षा संचालन नियम पुस्तिका जारी की गई है उक्त नियम पुस्तिका एवं परीक्षा प्रक्रिया के संबंध में प्रदेश के शिक्षकों के मध्य अनेक व्यावहारिक एवं प्रशासनिक शंकाएं उत्पन्न हुई है अतः संगठन निम्न बिंदुओं पर शासन स्तर से स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जाने की मांग को, लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन ,माननीय शिक्षा मंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन तथा श्रीमान आयुक्त महोदय लोक शिक्षण संचनालय भोपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुमित गुजर को मंगल वार शाम 5.30 बजे सौपा l दिए गए ज्ञापन में उल्लेख है कि 1.टीईटी की अनिवार्यता संबंधी स्पष्ट सूची जारी की जाए कि किन शिक्षकों को टीईटी देना अनिवार्य हैl 2.पदोन्नति की स्थिति में टी.ई.टी. की पात्रता स्पष्ट की जाए l 3.विषय चयन संबंधी स्पष्टता प्रदान की जाए l 4.पाठ्यक्रम संबंधी स्थिति स्पष्ट की जाए l 5.संविदा शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2005 उत्तीर्ण शिक्षकों के संबंध में पुनः टीईटी की आवश्यकता एवं उनकी स्थिति स्पष्ट की जाए l 6. टीईटी अनिवार्य शिक्षकों की विभाग द्वारा स्पष्ट श्रेणीवार सूची जारी की जाए कि किन-किन पदों के शिक्षकों के लिए टी. ई. टी. अनिवार्य हैl 7.उच्च पद का प्रभार प्राप्त शिक्षकों को टेट परीक्षा देने संबंधी स्थिति स्पष्ट की जाए l 8.सर्व शिक्षा अभियान छात्रावास एवं कार्यालय में पदस्थ शिक्षकों हेतु स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया जाएl संगठन द्वारा उपरोक्त बिंदुओं सहित ज्ञापन में उल्लेखित अन्य 10 बिंदुओं पर यथाशीघ्र स्पष्ट दिशा निर्देश लिखित में जारी कर प्रदेश के हजारों सेवारत शिक्षकों की शंकाओ का समाधान करने की मांग शासन प्रशासन से की गई हैl,ज्ञापन सौंपने वालों में श्रीराम भुस्कुटे, दिनेश चितकारे, मोहम्मद शाकिर सिद्दीकी, सुरेश सेटे, गिरीश मालवीय,सूरज राठौड़, दानवीर क्षत्रपाल, नामदेव कुबड़े, रामविलास बामने ,चंद्र प्रकाश हरसूले, भारत सेमरे , सोहन सलामे ,बृजलाल उईके, राजेंद्र आठनेरे,राजू धोटे, विकास माकोड़े, अनिल मर्शकोले,मिश्रीलाल बामने, सुंदरलाल वाडीवा, विट्ठल गजलवार, श्रीमती रीना धुर्वे ,अरुण महाले, सुनीता इवने, सविता वाडीवा,अर्चना भराडे, सुमन बेले, बबीता महाले,शिवरती मालवी, शर्मिला उईके, चंद्रकला चिलाटे आदि उपस्थित थे
    1
    टेट परीक्षा के विरोध में शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
भैंसदेही
विकासखंड के शिक्षकों द्वारा आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में आरटीई अधिनियम के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत सेवारत शिक्षकों हेतु टीईटी आयोजित किए जाने के संबंध में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा परीक्षा संचालन नियम पुस्तिका जारी की गई है उक्त नियम पुस्तिका एवं परीक्षा प्रक्रिया के संबंध में प्रदेश के शिक्षकों के मध्य अनेक व्यावहारिक एवं प्रशासनिक शंकाएं उत्पन्न हुई है अतः संगठन निम्न बिंदुओं पर शासन स्तर से स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जाने की मांग को, लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन ,माननीय शिक्षा मंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन तथा श्रीमान आयुक्त महोदय लोक शिक्षण संचनालय भोपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुमित गुजर को मंगल वार शाम 5.30 बजे सौपा l दिए गए ज्ञापन  में उल्लेख है  कि 1.टीईटी की अनिवार्यता संबंधी स्पष्ट सूची जारी की जाए कि किन शिक्षकों को टीईटी देना अनिवार्य हैl 2.पदोन्नति की स्थिति में  टी.ई.टी. की पात्रता स्पष्ट की जाए l   3.विषय चयन संबंधी स्पष्टता प्रदान की जाए l 4.पाठ्यक्रम संबंधी स्थिति स्पष्ट की जाए l 5.संविदा शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2005 उत्तीर्ण शिक्षकों के संबंध में पुनः टीईटी की आवश्यकता एवं उनकी स्थिति स्पष्ट की जाए l  6. टीईटी अनिवार्य शिक्षकों की विभाग द्वारा स्पष्ट श्रेणीवार सूची जारी की जाए कि किन-किन पदों के शिक्षकों के लिए टी. ई. टी. अनिवार्य हैl 7.उच्च पद का प्रभार प्राप्त शिक्षकों को टेट परीक्षा देने संबंधी स्थिति स्पष्ट की जाए l 8.सर्व शिक्षा अभियान छात्रावास एवं कार्यालय में पदस्थ शिक्षकों हेतु स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया जाएl  संगठन द्वारा उपरोक्त बिंदुओं सहित ज्ञापन में उल्लेखित अन्य 10 बिंदुओं पर यथाशीघ्र स्पष्ट दिशा निर्देश लिखित में जारी कर प्रदेश के हजारों सेवारत शिक्षकों की शंकाओ का समाधान करने की मांग शासन प्रशासन से की गई हैl,ज्ञापन सौंपने वालों में श्रीराम भुस्कुटे, दिनेश चितकारे, मोहम्मद शाकिर सिद्दीकी, सुरेश सेटे, गिरीश मालवीय,सूरज राठौड़, दानवीर क्षत्रपाल, नामदेव कुबड़े, रामविलास बामने ,चंद्र प्रकाश हरसूले, भारत सेमरे , सोहन सलामे ,बृजलाल उईके, राजेंद्र आठनेरे,राजू धोटे, विकास माकोड़े, अनिल मर्शकोले,मिश्रीलाल बामने, सुंदरलाल वाडीवा, विट्ठल  गजलवार, श्रीमती रीना धुर्वे ,अरुण महाले, सुनीता इवने, सविता  वाडीवा,अर्चना भराडे, सुमन बेले, बबीता महाले,शिवरती मालवी,  शर्मिला उईके, चंद्रकला चिलाटे आदि उपस्थित थे
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी पर्व, जगह-जगह निकले जुलूस हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी पर्व, जगह-जगह निकले जुलूस मुलताई। हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाने वाला ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को क्षेत्रभर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह देखने को मिला। जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर जुलूस निकाले गए, जिनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। बारिश के बीच भी ईद मिलादुन्नबी को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। जुलूस में बूढ़े, बच्चे और नवयुवक बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। जुलूस के दौरान धार्मिक नारों से माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस के मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए। पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन में प्रशासन का भी सहयोग रहा। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का संदेश देते हुए पर्व मनाया। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत कर पुष्प वर्षा की गई और समाजजनों को पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।
    1
    हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी पर्व, जगह-जगह निकले जुलूस
हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी पर्व, जगह-जगह निकले जुलूस
मुलताई। हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाने वाला ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को क्षेत्रभर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह देखने को मिला। जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर जुलूस निकाले गए, जिनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
बारिश के बीच भी ईद मिलादुन्नबी को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। जुलूस में बूढ़े, बच्चे और नवयुवक बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। जुलूस के दौरान धार्मिक नारों से माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया।
पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस के मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए। पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन में प्रशासन का भी सहयोग रहा।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का संदेश देते हुए पर्व मनाया। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत कर पुष्प वर्षा की गई और समाजजनों को पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    16 min ago
  • सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार *।।सारणी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।।* 🔹पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों, तथा चोरी जैसे अपराधो मे संलिप्त अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतू स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। 🔹उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी पुलिस द्वारा ‘‘ सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। 🔹 *मामले का संक्षिप्त विवरण-* फरियादी नंदकिशोर पिता पूरनलाल यादव उम्र 39 साल निवासी सलैया थाना सारणी ने रिपोर्ट किया कि सलैया मे जगदीश यादव के खेत मे लगा एयरटेल कम्पनी का टावर मे टार्च का उजाला दिखने पर फरियादी नंदकिशोर यादव ने मोहल्ले के अनुराग यादव, कैलाश यादव, एवं ओमप्रकाश जोशी के साथ जाकर देखा तो कुछ चोर केबल काटकर चोरी कर लेकर भाग गये। जिसकी रिपोर्ट पर थाना सारणी मे अपराध क्रमांक 270/2026 धारा-331(4),305(ए) भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे विवेचना के दौरान प्रकरण मे धारा-317(4),95 बीएनएस का ईजाफा किया गया। 🔹 प्रकरण मे विवेचना के दौरान सारणी/पाथाखेड़ा पुलिस टीम द्वारा सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। 🔹 *गिरफ्तार आरोपीगण* 1. रोशनी प्रजापति पति शंकर प्रजापति उम्र 30 साल निवासी शिवाजी नगर पाथाखेड़ा 2. बाजी उर्फ यास्मीन शाह पति फरीद शाह उम्र 40 साल निवासी सुपर ई सारणी प्रकरण मे 05 अपचारी बालको को भी अभिरक्षा मे लिया गया है, जिन्हे किशोर न्याय बोर्ड पेश किया जायेगा। 🔹 *जप्ती मशरूकाः-* 50 फीट कापर का तार का केबल कीमती करीब 60,000 रूपये का जप्त किया गया है। एवं लोहे की सामग्री कीमती 10,000 रूपये का कुल कीमती 70,000 रूपये का जप्त किया गया है। 🔹उक्त कार्रवाई में पुलिस टीमः- 1. निरीक्षक-जयपाल इनवाती थाना प्रभारी सारणी 2. उपनिरीक्षक -मनोज कुमार उईके चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा 3. प्र.आर.- मनोज डेहरिया 4.प्र.आर.-ज्ञानसिंह टेकाम 5. आरक्षक -राकेश करपे 6. आरक्षक - रविमोहन 07.आरक्षक - देवा 08.आरक्षक - राजू 09.आरक्षक-अनुज 09.महिला आरक्षक-वर्षा नागले 09.सैनिक - सुभाष रघुवंषी 11.महिला सैनिक- उर्मिला
    1
    सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार
सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार
*।।सारणी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।।* 
🔹पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों, तथा चोरी जैसे अपराधो मे संलिप्त अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतू स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।
🔹उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी पुलिस द्वारा ‘‘ सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
🔹 *मामले का संक्षिप्त विवरण-* 
फरियादी नंदकिशोर पिता पूरनलाल यादव उम्र 39 साल निवासी सलैया थाना सारणी ने रिपोर्ट किया कि सलैया मे जगदीश यादव के खेत मे लगा एयरटेल कम्पनी का टावर मे टार्च का उजाला दिखने पर फरियादी नंदकिशोर यादव ने मोहल्ले के अनुराग यादव, कैलाश यादव, एवं ओमप्रकाश जोशी के साथ जाकर देखा तो कुछ चोर केबल काटकर चोरी कर लेकर भाग गये। जिसकी रिपोर्ट पर थाना सारणी मे अपराध क्रमांक 270/2026 धारा-331(4),305(ए) भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे विवेचना के दौरान प्रकरण मे धारा-317(4),95 बीएनएस का ईजाफा किया गया। 
🔹	प्रकरण मे विवेचना के दौरान सारणी/पाथाखेड़ा पुलिस टीम द्वारा सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
🔹 *गिरफ्तार आरोपीगण* 
1. रोशनी प्रजापति पति शंकर प्रजापति उम्र 30 साल निवासी शिवाजी नगर पाथाखेड़ा
2. बाजी उर्फ यास्मीन शाह पति फरीद शाह उम्र 40 साल निवासी सुपर ई सारणी
प्रकरण मे 05 अपचारी बालको को भी अभिरक्षा मे लिया गया है, जिन्हे किशोर न्याय बोर्ड पेश किया जायेगा। 
🔹 *जप्ती मशरूकाः-* 
50 फीट कापर का तार का केबल कीमती करीब 60,000 रूपये का जप्त किया गया है।
एवं लोहे की सामग्री कीमती 10,000 रूपये का कुल कीमती 70,000 रूपये का जप्त किया गया है।
🔹उक्त कार्रवाई में पुलिस टीमः- 
1. निरीक्षक-जयपाल इनवाती थाना प्रभारी सारणी 
2. उपनिरीक्षक -मनोज कुमार उईके चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा 
3. प्र.आर.- मनोज डेहरिया
4.प्र.आर.-ज्ञानसिंह टेकाम
5. आरक्षक -राकेश करपे
6. आरक्षक - रविमोहन
07.आरक्षक - देवा
08.आरक्षक - राजू 
09.आरक्षक-अनुज
09.महिला आरक्षक-वर्षा नागले
09.सैनिक - सुभाष रघुवंषी
11.महिला सैनिक- उर्मिला
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    7 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.