logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

WCL खदान में केबल चोरी करने वाले गिरोह कों पाथाखेड़ा पुलिस ने किया गिरफतार दीपक पिता कृष्णा आहके हरिशंकर पिता जंगल सरेयाम सुमरलाल पिता मनोहर परतें तीनों आरोपी छतरपुर निवासी

21 hrs ago
user_Namdev gujre Khabar bhart news
Namdev gujre Khabar bhart news
घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago

WCL खदान में केबल चोरी करने वाले गिरोह कों पाथाखेड़ा पुलिस ने किया गिरफतार दीपक पिता कृष्णा आहके हरिशंकर पिता जंगल सरेयाम सुमरलाल पिता मनोहर परतें तीनों आरोपी छतरपुर निवासी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ब्लाक कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को लेकर नायब तहसीलदार अज़हर खान कों सौंपा ज्ञापन
    1
    ब्लाक कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को लेकर नायब तहसीलदार अज़हर खान कों सौंपा ज्ञापन
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सचिव संघ के जिला अध्यक्ष बनने पर संदीप रघुवंशी का जोरदार स्वागत आमला। जनपद पंचायत आमला में पदस्थ सचिव संदीप रघुवंशी को सचिव संघ का जिला अध्यक्ष घोषित किए जाने पर सचिव संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद पंचायत आमला पहुंचने पर सचिव संघ के कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मोहित ठाकुर, दीपक कोकाटे एवं पूर्व जनपद सीईओ राजेश्वर ठेपे सहित सचिव संघ के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने संदीप रघुवंशी के जिला अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और सचिवों के हितों के लिए बेहतर तरीके से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। संदीप रघुवंशी के जिला अध्यक्ष बनने पर सचिव संघ के सदस्यों में भी उत्साह का माहौल रहा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई।
    3
    सचिव संघ के जिला अध्यक्ष बनने पर संदीप रघुवंशी का जोरदार स्वागत
आमला। जनपद पंचायत आमला में पदस्थ सचिव संदीप रघुवंशी को सचिव संघ का जिला अध्यक्ष घोषित किए जाने पर सचिव संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद पंचायत आमला पहुंचने पर सचिव संघ के कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मोहित ठाकुर, दीपक कोकाटे एवं पूर्व जनपद सीईओ राजेश्वर ठेपे सहित सचिव संघ के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने संदीप रघुवंशी के जिला अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और सचिवों के हितों के लिए बेहतर तरीके से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
संदीप रघुवंशी के जिला अध्यक्ष बनने पर सचिव संघ के सदस्यों में भी उत्साह का माहौल रहा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई।
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • WCL खदान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार 60 फीट कॉपर केबल सहित करीब 80 हजार रुपये का मशरूका बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी सारनी। WCL पाथाखेड़ा की तवा-02 खदान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का सारनी पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 60 फीट कॉपर केबल, जिसकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये है, बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के निर्देश पर जिले में चोरी एवं अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी एवं चौकी पाथाखेड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुंह पर कपड़ा बांधकर खदान में घुसे थे आरोपी पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को WCL पाथाखेड़ा के सहायक सुरक्षा उपनिरीक्षक गिरिधर डांगे ने थाना सारनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक 20 से 22 अगस्त की दरमियानी रात 4-5 अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर तथा हाथों में कुल्हाड़ी और फरसा लेकर बाउंड्री कूदकर तवा-02 खदान परिसर में घुसे थे। आरोपियों ने मेन गेट के पास स्थित हॉल में लगा कॉपर केबल काट दिया और करीब 35 से 40 फीट केबल सहित हॉल में रखी विद्युत सामग्री चोरी कर फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना सारनी में अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान धारा 112(2) बीएनएस का इजाफा किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों की पतारसी करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ दीपू पिता कृष्णा आहके (27), हरिशंकर उर्फ टक्कल पिता जंगल सरयाम (30) और सुमरलाल पिता मनोहर परते (33), सभी निवासी ग्राम छतरपुर, थाना सारनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 फीट कॉपर केबल, कीमत करीब 80 हजार रुपये बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी सारनी निरीक्षक जयपाल इनवाती, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उपनिरीक्षक मनोज उईके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, प्रधान आरक्षक ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन, देवा, राजू एवं सैनिक सुभाष रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने WCL प्रबंधन, औद्योगिक संस्थानों और खदान क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा कर्मियों से अपील की है कि संवेदनशील परिसरों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। चोरी या चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    2
    WCL खदान में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
60 फीट कॉपर केबल सहित करीब 80 हजार रुपये का मशरूका बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
सारनी। WCL पाथाखेड़ा की तवा-02 खदान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का सारनी पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 60 फीट कॉपर केबल, जिसकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये है, बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के निर्देश पर जिले में चोरी एवं अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी एवं चौकी पाथाखेड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मुंह पर कपड़ा बांधकर खदान में घुसे थे आरोपी
पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को WCL पाथाखेड़ा के सहायक सुरक्षा उपनिरीक्षक गिरिधर डांगे ने थाना सारनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक 20 से 22 अगस्त की दरमियानी रात 4-5 अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर तथा हाथों में कुल्हाड़ी और फरसा लेकर बाउंड्री कूदकर तवा-02 खदान परिसर में घुसे थे।
आरोपियों ने मेन गेट के पास स्थित हॉल में लगा कॉपर केबल काट दिया और करीब 35 से 40 फीट केबल सहित हॉल में रखी विद्युत सामग्री चोरी कर फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना सारनी में अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान धारा 112(2) बीएनएस का इजाफा किया गया।
पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों की पतारसी करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ दीपू पिता कृष्णा आहके (27), हरिशंकर उर्फ टक्कल पिता जंगल सरयाम (30) और सुमरलाल पिता मनोहर परते (33), सभी निवासी ग्राम छतरपुर, थाना सारनी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 फीट कॉपर केबल, कीमत करीब 80 हजार रुपये बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी सारनी निरीक्षक जयपाल इनवाती, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उपनिरीक्षक मनोज उईके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, प्रधान आरक्षक ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन, देवा, राजू एवं सैनिक सुभाष रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक ने WCL प्रबंधन, औद्योगिक संस्थानों और खदान क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा कर्मियों से अपील की है कि संवेदनशील परिसरों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। चोरी या चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • राम मंदिर के मुख्य द्वार पर कीचड़ और जलभराव, आस्था के केंद्र पर बदहाल व्यवस्था राम मंदिर के मुख्य द्वार पर कीचड़ और जलभराव, आस्था के केंद्र पर बदहाल व्यवस्था मुख्य बस स्टैंड की समस्या के साथ राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर भी हालात खराब; राहगीरों और श्रद्धालुओं में आक्रोश, ग्राम पंचायत इटावा व पीडब्ल्यूडी विभाग पर लापरवाही के आरोप बोरदेही/इटावा। ग्राम इटावा के मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव की समस्या अब केवल आवागमन तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इसका असर धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र राम मंदिर के मुख्य द्वार तक दिखाई दे रहा है। मंदिर के प्रवेश मार्ग पर पानी और कीचड़ जमा होने से श्रद्धालुओं तथा राहगीरों को मंदिर तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में मुख्य बस स्टैंड और राम मंदिर के सामने जलभराव की स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर कीचड़ जमा हो जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने के लिए इसी कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप ग्रामीणों में इस बदहाल व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि राम मंदिर जैसे धार्मिक स्थल के मुख्य द्वार पर साफ-सफाई और आवागमन की उचित व्यवस्था होना आवश्यक है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की अनदेखी के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत इटावा और पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सड़क, नाली और जल निकासी की व्यवस्था समय रहते दुरुस्त कर दी जाती तो यह स्थिति नहीं बनती। बारिश के दौरान कीचड़ और पानी के कारण दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। क्या बड़ी दुर्घटना के बाद जागेंगे जिम्मेदार? ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य बस स्टैंड और राम मंदिर के सामने की समस्या जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत और पीडब्ल्यूडी विभाग आखिर कब तक समस्या को नजरअंदाज करते रहेंगे? राहगीरों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि राम मंदिर के मुख्य द्वार सहित मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण कराया जाए। जल निकासी की उचित व्यवस्था करने के साथ सड़क की मरम्मत और कीचड़ की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल के प्रवेश द्वार पर इस तरह की बदहाल स्थिति से लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। अब ग्रामीणों की निगाहें जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई पर टिकी हैं कि ग्राम पंचायत इटावा और पीडब्ल्यूडी विभाग कब तक इस समस्या का समाधान कर आमजन और श्रद्धालुओं को राहत दिलाते हैं। सी न्यूज़ भारत जिला संवाददाता संदीप वाईकर बोरदेही
    1
    राम मंदिर के मुख्य द्वार पर कीचड़ और जलभराव, आस्था के केंद्र पर बदहाल व्यवस्था

राम मंदिर के मुख्य द्वार पर कीचड़ और जलभराव, आस्था के केंद्र पर बदहाल व्यवस्था
मुख्य बस स्टैंड की समस्या के साथ राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर भी हालात खराब; राहगीरों और श्रद्धालुओं में आक्रोश, ग्राम पंचायत इटावा व पीडब्ल्यूडी विभाग पर लापरवाही के आरोप
बोरदेही/इटावा। ग्राम इटावा के मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव की समस्या अब केवल आवागमन तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इसका असर धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र राम मंदिर के मुख्य द्वार तक दिखाई दे रहा है। मंदिर के प्रवेश मार्ग पर पानी और कीचड़ जमा होने से श्रद्धालुओं तथा राहगीरों को मंदिर तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में मुख्य बस स्टैंड और राम मंदिर के सामने जलभराव की स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर कीचड़ जमा हो जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने के लिए इसी कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप
ग्रामीणों में इस बदहाल व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि राम मंदिर जैसे धार्मिक स्थल के मुख्य द्वार पर साफ-सफाई और आवागमन की उचित व्यवस्था होना आवश्यक है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की अनदेखी के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत इटावा और पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सड़क, नाली और जल निकासी की व्यवस्था समय रहते दुरुस्त कर दी जाती तो यह स्थिति नहीं बनती। बारिश के दौरान कीचड़ और पानी के कारण दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
क्या बड़ी दुर्घटना के बाद जागेंगे जिम्मेदार?
ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य बस स्टैंड और राम मंदिर के सामने की समस्या जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत और पीडब्ल्यूडी विभाग आखिर कब तक समस्या को नजरअंदाज करते रहेंगे?
राहगीरों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि राम मंदिर के मुख्य द्वार सहित मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण कराया जाए। जल निकासी की उचित व्यवस्था करने के साथ सड़क की मरम्मत और कीचड़ की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल के प्रवेश द्वार पर इस तरह की बदहाल स्थिति से लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। अब ग्रामीणों की निगाहें जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई पर टिकी हैं कि ग्राम पंचायत इटावा और पीडब्ल्यूडी विभाग कब तक इस समस्या का समाधान कर आमजन और श्रद्धालुओं को राहत दिलाते हैं।
सी न्यूज़ भारत जिला संवाददाता संदीप वाईकर बोरदेही
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी बैतूल ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी बैतूल ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित *बैतूल।* जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी बैतूल द्वारा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमेटी द्वारा पूरे बैतूल जिले में कक्षा 12वीं (M.P. Board) में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। जिन छात्रों को सम्मानित किया गया उनके नाम इस प्रकार शहर आफरीन नौरीन कुरैशी मेहवीश काज़ी रेहान खान सैयद जीशान अली जिया खान इकरा महक खान अक्स खान मोहम्मद फैजल कुरैशी एमबीबीएस करने वाले चाउस खान को भी पुरस्कार किया गया इस सम्मान समारोह में *जिया खान* को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने कक्षा 12वीं गणित विषय (Mathematics) में प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि जिया खान हमारे वरिष्ठ पत्रकार *अकरम खान पटेल* की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के सभी पत्रकार बंधुओं और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष एवं सचिव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। कमेटी आगे भी मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करती रहेगी।
    1
    जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी बैतूल ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी बैतूल ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
*बैतूल।* जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी बैतूल द्वारा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कमेटी द्वारा पूरे बैतूल जिले में कक्षा 12वीं (M.P. Board) में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
जिन छात्रों को सम्मानित किया गया उनके नाम इस प्रकार 
शहर आफरीन नौरीन कुरैशी मेहवीश काज़ी रेहान खान सैयद जीशान अली जिया खान इकरा महक खान अक्स खान मोहम्मद फैजल कुरैशी 
एमबीबीएस करने वाले चाउस खान को भी पुरस्कार किया गया 
इस सम्मान समारोह में *जिया खान* को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने कक्षा 12वीं गणित विषय (Mathematics) में प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है।
गौरतलब है कि जिया खान हमारे वरिष्ठ पत्रकार *अकरम खान पटेल* की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के सभी पत्रकार बंधुओं और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष एवं सचिव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। कमेटी आगे भी मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करती रहेगी।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    9 min ago
  • मुलताई में ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्साह, मोहब्बत और भाईचारे का दिया संदेश मुलताई। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुलताई शहर सहित क्षेत्र में मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए अमन, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए हुए इंसानियत, मोहब्बत, रहमत और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। शहर में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और समाजजनों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाजजनों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को शांति, प्रेम, दया और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाकर समाज में नफरत को दूर किया जा सकता है और आपसी एकता एवं सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने नफरत छोड़ो, मोहब्बत अपनाओ का संदेश देते हुए मुलताई में सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी रही। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज ने मुलताई सहित पूरे क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। समाजजनों ने सभी नागरिकों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
    1
    मुलताई में ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्साह, मोहब्बत और भाईचारे का दिया संदेश
मुलताई। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुलताई शहर सहित क्षेत्र में मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए अमन, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए हुए इंसानियत, मोहब्बत, रहमत और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। शहर में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और समाजजनों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान समाजजनों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को शांति, प्रेम, दया और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाकर समाज में नफरत को दूर किया जा सकता है और आपसी एकता एवं सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।
शोभायात्रा में शामिल लोगों ने नफरत छोड़ो, मोहब्बत अपनाओ का संदेश देते हुए मुलताई में सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी रही।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज ने मुलताई सहित पूरे क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। समाजजनों ने सभी नागरिकों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नगर में ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समुदाय ने निकला भव्य जुलुस जगह-जगह स्वागत हुआ आठनेर नगर में ईद मिलादुन्नबी के मोके पर मुस्लिम समाज द्वारा बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ जुलुस निकाला गया जुलुस में बेंडबाजो के साथ छोटे छोटे बच्चे अपने हाथो में झंडे लेकर निकले जुलुस नगर के बाबा की दरगाह से शुरू होकर बाजार चौक, मुख्य सब स्टेशन सहित मार्गों से गुजरा इस दौरान शहर में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। वहीं दरगाह पर जुलूस का समापन किया गया। देश के लिए अमन चैन की दुवाएं मांगी गई।
    1
    नगर में ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समुदाय ने निकला भव्य जुलुस जगह-जगह स्वागत हुआ
आठनेर नगर में ईद मिलादुन्नबी के मोके पर मुस्लिम समाज द्वारा बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ  जुलुस निकाला गया जुलुस में बेंडबाजो के साथ छोटे छोटे बच्चे अपने हाथो में झंडे लेकर निकले जुलुस नगर के बाबा की दरगाह से शुरू होकर बाजार चौक, मुख्य सब स्टेशन सहित मार्गों से गुजरा इस दौरान शहर में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। वहीं दरगाह पर जुलूस का समापन किया गया। देश के लिए अमन चैन की दुवाएं मांगी गई।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • WCL खदान में केबल चोरी करने वाले गिरोह कों पाथाखेड़ा पुलिस ने किया गिरफतार दीपक पिता कृष्णा आहके हरिशंकर पिता जंगल सरेयाम सुमरलाल पिता मनोहर परतें तीनों आरोपी छतरपुर निवासी
    1
    WCL खदान में केबल चोरी करने वाले गिरोह कों पाथाखेड़ा पुलिस ने किया गिरफतार 
दीपक पिता कृष्णा आहके
हरिशंकर पिता जंगल सरेयाम
सुमरलाल पिता मनोहर परतें तीनों आरोपी छतरपुर निवासी
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.