logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

9 hrs ago
user_Namdev gujre Khabar bhart news
Namdev gujre Khabar bhart news
पत्रकार घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Namdev gujre Khabar bhart news
    1
    Post by Namdev gujre Khabar bhart news
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    पत्रकार घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बैतूल। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चिचोली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध शराब से भरी एक बोलेरो वाहन जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत 10 लाख 41 हजार 35 रुपए बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार जैन के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा एसडीओपी शाहपुर राजेश तिवारी के निर्देशन में की गई। बताया गया कि दिनांक 6 अप्रैल 2026 को चौकी भीमपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खामापुर के फॉरेस्ट बैरियर के पास एक सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो वाहन में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वाहन में बैठे दो संदिग्धों को पकड़ लिया। *पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम* नरेन्द्र उर्फ राहुल पिता विजयसिंह गुर्जर (26 वर्ष) और जितेन्द्र सिंह पिता ग्यादीन सिंह गुर्जर (30 वर्ष) बताए। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी एवं देशी शराब की पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से कुल 99 लीटर 320 मिली शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 41 हजार 35 रुपए है, जब्त की। इसके साथ ही सफेद रंग की न्यू बोलेरो जीप, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है, को भी जप्त किया गया। *इस तरह पुलिस ने कुल 10 लाख 41 हजार 35 रुपए का मशरूका जब्त किया है।* पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना चिचोली में अपराध क्रमांक 107/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। *इनकी रही सराहनीय भूमिका* इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक हरिओम पटेल, उपनिरीक्षक मुलायम सिंह मौर्य, उपनिरीक्षक सुरेश लाल ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुभाष काजले और आरक्षक मनीष उइके की सराहनीय भूमिका रही। *पुलिस की अपील* जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, नशे के कारोबार या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    2
    बैतूल। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चिचोली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध शराब से भरी एक बोलेरो वाहन जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत 10 लाख 41 हजार 35 रुपए बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार जैन के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा एसडीओपी शाहपुर राजेश तिवारी के निर्देशन में की गई।
बताया गया कि दिनांक 6 अप्रैल 2026 को चौकी भीमपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खामापुर के फॉरेस्ट बैरियर के पास एक सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो वाहन में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वाहन में बैठे दो संदिग्धों को पकड़ लिया।
*पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम*
नरेन्द्र उर्फ राहुल पिता विजयसिंह गुर्जर (26 वर्ष)
और
जितेन्द्र सिंह पिता ग्यादीन सिंह गुर्जर (30 वर्ष)
बताए।
पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी एवं देशी शराब की पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से कुल 99 लीटर 320 मिली शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 41 हजार 35 रुपए है, जब्त की। इसके साथ ही सफेद रंग की न्यू बोलेरो जीप, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है, को भी जप्त किया गया।
*इस तरह पुलिस ने कुल 10 लाख 41 हजार 35 रुपए का मशरूका जब्त किया है।*
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना चिचोली में अपराध क्रमांक 107/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
*इनकी रही सराहनीय भूमिका*
इस पूरी कार्रवाई में
निरीक्षक हरिओम पटेल, उपनिरीक्षक मुलायम सिंह मौर्य, उपनिरीक्षक सुरेश लाल ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुभाष काजले और आरक्षक मनीष उइके
की सराहनीय भूमिका रही।
*पुलिस की अपील*
जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, नशे के कारोबार या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बैतूल। ग्राम पंचायत सेहरा के एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों नें मंगलवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शीतलझिरी बांध परियोजना में कुटरचित दस्तावेज तैयार कर ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी करने वालो पर कार्यवाही की मांग की है । शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि शीतलझिरी बांध परियोजना में प्रशासन नें उन्हें भू अर्जन समिति में सदस्य चुना था, समिति में कुल सात सदस्य थे परियोजना में किसानों का विस्थापन पलायन एवं सामाजिक नुकसान होने के चलते विशेषज्ञ समिति द्वारा लिए गए निर्णय पत्र पर उन्होंने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था। जिसके बाद पंचायत के नोटिस बोर्ड पर चस्पा निर्णय पत्र पर सरपंच प्रतिनिधि और उपसरपंच दोनों पंचायत प्रतिनिधियों के कुटरचित हस्ताक्षर पाए गए, जो उनके द्वारा नहीं किए गए थे। शीतलझिरी बांध परियोजना विशेषज्ञ समिति के अन्य सदस्यों द्वारा कुटरचित दस्तावेज तैयार किए गए जिन पर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है।
    1
    बैतूल। ग्राम  पंचायत सेहरा के एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों नें मंगलवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शीतलझिरी बांध परियोजना में कुटरचित दस्तावेज तैयार कर ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी करने वालो पर कार्यवाही की मांग की है ।
शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि शीतलझिरी बांध परियोजना में प्रशासन नें उन्हें भू अर्जन समिति में सदस्य चुना था, समिति में कुल सात सदस्य थे परियोजना में किसानों का विस्थापन पलायन एवं सामाजिक नुकसान होने के चलते विशेषज्ञ समिति द्वारा लिए गए निर्णय पत्र पर उन्होंने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था।
जिसके बाद पंचायत के नोटिस बोर्ड पर चस्पा निर्णय पत्र पर सरपंच प्रतिनिधि और उपसरपंच दोनों पंचायत प्रतिनिधियों के कुटरचित हस्ताक्षर पाए गए, जो उनके द्वारा नहीं किए गए थे।
शीतलझिरी बांध परियोजना विशेषज्ञ समिति के अन्य सदस्यों द्वारा कुटरचित दस्तावेज तैयार किए गए जिन पर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ईस्टर मिलन समारोह में आरएसएस विचारक और राष्ट्रीय लोकमत केन्द्र के मार्गदर्शक श्री सुनील पांडेय जी बोले भारतीय धर्म संसद स्वामी विवेकानंद जी के बताए रास्ते पर चलते हुए शांति और सद्भावना का संदेश दे रही है। ग्रेटर नोएडा के फादर एंगल स्कूल में आयोजित ईस्टर मिलन समारोह में श्री पांडेय ने कहा कि भारत के विश्व गुरु बनने का सपना सनातन, भाईचारे और ऋषि मुनियों के बताए रास्ते पर चल कर ही पूरा होगा..... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    ईस्टर मिलन समारोह में आरएसएस विचारक और राष्ट्रीय लोकमत केन्द्र के मार्गदर्शक श्री सुनील पांडेय जी बोले भारतीय धर्म संसद स्वामी विवेकानंद जी के बताए रास्ते पर चलते हुए शांति और सद्भावना का संदेश दे रही है। ग्रेटर नोएडा के फादर एंगल स्कूल में आयोजित ईस्टर मिलन समारोह में श्री पांडेय ने कहा कि भारत के विश्व गुरु बनने का सपना सनातन, भाईचारे और ऋषि मुनियों के बताए रास्ते पर चल कर ही पूरा होगा..... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    4 hrs ago
  • आठनेर भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने की मांग पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने अपनी अनुशंसा पर वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु राज्य आयोजना मद 5360 के तहत आठनेर नगर मंडल के ग्राम गोंहदा बोरपानी में-11.22 लाख रूपये ग्राम हीवरा भाग 2 में-11.22 लाख रुपये और आठनेर भाग 8 में-11.22 लाख रूपये की राशि स्विकृत की गई मिली जानकारी अनुसार सभी स्वीकृत भवनों के लिए 8.52लाख की सभी पंचायत को प्रथम किस्त जारी भी की गई है वहीं मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने ने विधायक हेमंत खंडेलवाल का आभार जताया
    1
    आठनेर भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने की मांग पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने अपनी अनुशंसा पर वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु राज्य आयोजना मद 5360 के तहत आठनेर नगर मंडल के ग्राम गोंहदा बोरपानी में-11.22 लाख रूपये
ग्राम हीवरा भाग 2 में-11.22 लाख रुपये और आठनेर भाग 8 में-11.22 लाख रूपये की राशि स्विकृत की गई मिली जानकारी अनुसार सभी स्वीकृत भवनों के लिए 8.52लाख की सभी पंचायत को प्रथम किस्त जारी भी की गई है वहीं मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने ने विधायक हेमंत खंडेलवाल का आभार जताया
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सोहागपुर में जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्तमान सरकार को बताया किसान विरोधी सोहागपुर नगर के एक निजी रेस्टोरेंट में आज मंगलवार जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बाबू चौधरी के नेतृत्व में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वर्तमान में किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर मीडिया से चर्चा की गई इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी, नवाई प्रबंधन, खाद यूरिया की उपलब्धता और नरवाई जलाने को लेकर किसानों पर किए जा रहे मुकदमा पर गंभीर सवाल उठाए।
    1
    सोहागपुर में जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्तमान सरकार को बताया किसान विरोधी
सोहागपुर नगर के एक निजी रेस्टोरेंट में आज मंगलवार जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बाबू चौधरी के नेतृत्व में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वर्तमान में किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर मीडिया से चर्चा की गई इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी, नवाई प्रबंधन, खाद यूरिया की उपलब्धता और नरवाई जलाने को लेकर किसानों पर किए जा रहे मुकदमा पर गंभीर सवाल उठाए।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रेणुका सिद्ध पीठ धामनगांव में 95 भक्तों ने गाड़ा खिंचकर की मन्नत पूरी, भैंसदेही भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम धामनगांव में चैत्र महोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 500 वर्षों से चलीं आ रहा परम्परा को जीवित रखने इस वर्ष भी 95 देवी भगतों ने गाड़ा खिंचकर अपनी मन्नत उतारी। *देवी भगत पांच दिन करते हैं कठिन अनुष्ठान* गांवों में आज भी पुरानी परम्पराओं को बड़ी श्रृदा और आस्था के साथ निभाया जाता है इन परम्पराओं को देखने हजारों लोग पहुंचते हैं। ऐसे की अटूट परम्परा रेणुका सिद्ध पीठ धामनगांव में देखने को मिली जहां 500 वर्षों से चली आ रही परम्परा अनुसार इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लोग देवी के भगत बनें। शरीर पर हल्दी का लेप, पांव में घुंघरू,गले में माला, हाथों में बाजूबंद,सर पर भगवा टोपी और सोडगा धारण कर पांच दिनों तक ब्रह्मचारी व्रत का पालन करते हैं। जमीन पर सोना, नग्न पाव तप्ती धूप में नाचना,बीना आसन पर बैठ बैठना जैसे अनेक परिश्रम करते हुए यह अनुष्ठान सम्पन्न किया जाता है। जो व्यक्ति सच्चे मन से मां रेणुका से मन्नत मांगते हैं। और मन्नत पूरी होने पर चैत्र में भगत बनकर देवी मां के प्रति आस्था प्रगट कर भगत बनकर मन्नत पूरी करते हैं। तो वहीं महिलाएं नीम पहनकर मंदिर पहुंचकर नीम उतारकर मन्नत पूरी करती है। इस पौराणिक परम्पराओं को आज भी गांवों में देखने को मिलता है। इस कार्यक्रम में शामिल होने शहरों से लोग गांव पहुंचते हैं। *जारों श्रृंखलाओं ने रेणुका मंदिर में टेका मत्था* चैत्र के दिन रेणुका सिद्ध पीठ पर मां रेणुका के दर्शन करने तांता लग गया सुबह से लेकर देर शाम तक हजारों लोगों ने मां रेणुका के दर्शन कर पुजा अर्चना की वही भैंसदेही पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था का मोर्चा सम्भाल कर मंदिर मेले में व्यवस्था सुचारू रूप से बनाई।
    4
    रेणुका सिद्ध पीठ धामनगांव में 95 भक्तों ने गाड़ा खिंचकर की मन्नत पूरी,
भैंसदेही 
भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम धामनगांव में चैत्र महोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 500 वर्षों से चलीं आ रहा परम्परा को जीवित रखने इस वर्ष भी 95 देवी भगतों ने गाड़ा खिंचकर अपनी मन्नत उतारी। 
*देवी भगत पांच दिन करते हैं कठिन अनुष्ठान* 
गांवों में आज भी पुरानी परम्पराओं को बड़ी श्रृदा और आस्था के साथ निभाया जाता है इन परम्पराओं को देखने हजारों लोग पहुंचते हैं। ऐसे की अटूट परम्परा रेणुका सिद्ध पीठ धामनगांव में देखने को मिली जहां 500 वर्षों से चली आ रही परम्परा अनुसार इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लोग देवी के भगत बनें। शरीर पर हल्दी का लेप, पांव में घुंघरू,गले में माला, हाथों में बाजूबंद,सर पर भगवा टोपी और सोडगा धारण कर पांच दिनों तक ब्रह्मचारी व्रत का पालन करते हैं। जमीन पर सोना, नग्न पाव तप्ती धूप में नाचना,बीना आसन पर बैठ बैठना जैसे अनेक परिश्रम करते हुए यह अनुष्ठान सम्पन्न किया जाता है। जो व्यक्ति सच्चे मन से मां रेणुका से मन्नत मांगते हैं। और मन्नत पूरी होने पर चैत्र में भगत बनकर देवी मां के प्रति आस्था प्रगट कर भगत बनकर मन्नत पूरी करते हैं। तो वहीं महिलाएं नीम पहनकर मंदिर पहुंचकर नीम उतारकर मन्नत पूरी करती है। इस पौराणिक परम्पराओं को आज भी गांवों में देखने को मिलता है। इस कार्यक्रम में शामिल होने शहरों से लोग गांव पहुंचते हैं।
*जारों श्रृंखलाओं ने रेणुका मंदिर में टेका मत्था*
चैत्र के दिन रेणुका सिद्ध पीठ पर मां रेणुका के दर्शन करने तांता लग गया सुबह से लेकर देर शाम तक हजारों लोगों ने मां रेणुका के दर्शन कर पुजा अर्चना की वही भैंसदेही पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था का मोर्चा सम्भाल कर मंदिर मेले में व्यवस्था सुचारू रूप से बनाई।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आमला 07 अप्रैल 2026। जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खेत से पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से ₹1.20 लाख का मशरूका बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे से 12:30 बजे के बीच फरियादी सुदामा सिंह पिता मनोहर सिंह (32 वर्ष), निवासी ग्राम खरपड़ाखेड़ी, थाना आमला के खेत, जो ग्राम सेमरियाजोशी में स्थित है, वहां बने टीनशेड कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा अंदर रखी ओपल व्हील पानी की मोटर चोरी कर ली गई थी। चोरी गई मोटर की कीमत लगभग ₹25,000 बताई गई। घटना की रिपोर्ट पर 06 अप्रैल 2026 को थाना आमला में अपराध क्रमांक 110/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी के निर्देश पर बनी टीम, त्वरित कार्रवाई में मिली सफलता मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी मुलताई को आरोपियों की शीघ्र पतासाजी के निर्देश दिए। इसके बाद थाना आमला पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और चोरी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। *गिरफ्तार आरोपी* अमित पिता पंचम मालवीय, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 31, शोभापुर मैगजीन कॉलोनी, पाथाखेड़ा थाना सारणी राजेन्द्र सिंह पिता सूपसिंह रघुवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 31, शोभापुर मैगजीन कॉलोनी, पाथाखेड़ा थाना सारणी जप्त मशरूका *पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से* निम्नलिखित सामान बरामद किया— एक गोल्डन रंग की टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी (MP 48 ZE 6656) — ₹90,000 एक ओपल व्हील मोटर (3 HP) — ₹25,000 चोरी में प्रयुक्त औजार 13 पट्टी पाना,05 रिंग पाना,01 कैंची कटर,01 आरी,01 हथौड़ी,01 लीवर कुल कीमत — ₹5,000 कुल जप्ती मूल्य: ₹1,20,000/- पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस पूरे मामले के खुलासे में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, सउनि रामेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक नीलेश सोनी, प्रधान आरक्षक कमलेश धुर्वे, आरक्षक तिलक कोड़ापे, आरक्षक विवेक पाल एवं आरक्षक नागेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। *पुलिस की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने खेतों, घरों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाना को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
    2
    आमला 07 अप्रैल 2026। जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खेत से पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से ₹1.20 लाख का मशरूका बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे से 12:30 बजे के बीच फरियादी सुदामा सिंह पिता मनोहर सिंह (32 वर्ष), निवासी ग्राम खरपड़ाखेड़ी, थाना आमला के खेत, जो ग्राम सेमरियाजोशी में स्थित है, वहां बने टीनशेड कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा अंदर रखी ओपल व्हील पानी की मोटर चोरी कर ली गई थी। चोरी गई मोटर की कीमत लगभग ₹25,000 बताई गई।
घटना की रिपोर्ट पर 06 अप्रैल 2026 को थाना आमला में अपराध क्रमांक 110/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसपी के निर्देश पर बनी टीम, त्वरित कार्रवाई में मिली सफलता
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी मुलताई को आरोपियों की शीघ्र पतासाजी के निर्देश दिए। इसके बाद थाना आमला पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और चोरी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
*गिरफ्तार आरोपी*
अमित पिता पंचम मालवीय, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 31, शोभापुर मैगजीन कॉलोनी, पाथाखेड़ा थाना सारणी
राजेन्द्र सिंह पिता सूपसिंह रघुवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 31, शोभापुर मैगजीन कॉलोनी, पाथाखेड़ा थाना सारणी
जप्त मशरूका
*पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से*
निम्नलिखित सामान बरामद किया—
एक गोल्डन रंग की टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी (MP 48 ZE 6656) — ₹90,000
एक ओपल व्हील मोटर (3 HP) — ₹25,000
चोरी में प्रयुक्त औजार
13 पट्टी पाना,05 रिंग पाना,01 कैंची कटर,01 आरी,01 हथौड़ी,01 लीवर
कुल कीमत — ₹5,000
कुल जप्ती मूल्य: ₹1,20,000/-
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरे मामले के खुलासे में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, सउनि रामेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक नीलेश सोनी, प्रधान आरक्षक कमलेश धुर्वे, आरक्षक तिलक कोड़ापे, आरक्षक विवेक पाल एवं आरक्षक नागेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
*पुलिस की अपील*
पुलिस अधीक्षक बैतूल ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने खेतों, घरों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाना को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.