22 4.2026 अलौली खगड़िया बिहार *अलौली प्रखंडवासी किसानों को फसल क्षतिपूर्ति देने की मांगों को लेकर किया सांकेतिक प्रदर्शन* *अलौली सहित वंचित प्रखंडों के किसानों को फसल क्षतिपूर्ति सूची में शामिल कर फार्म जमा लेकर मुआवजा दिया जाय - किरण देव यादव* अलौली। देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के बैनर तले में कृषि भवन अलौली के समक्ष सांकेतिक प्रदर्शन किया गया, जिसका नेतृत्व संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया तथा सहायक कृषि तकनीकी अजीत कुमार एवं लेखापाल नाथो यादव को जिलाधिकारी एवं कृषि मंत्री व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम मांग पत्र सौंपा गया। श्री यादव ने कहा कि विगत 20 मार्च को बे मौसम आंधी तूफान बारिश ओलावृष्टि से मक्का गेहूं आम लीची फसल बर्बाद हो गया। मांगों के बाबत सरकार ने राहत अनुदान राशि देने की घोषणा किये, किंतु अलौली प्रखंड को फसल क्षतिपूर्ति सूची से वंचित कर दिया गया। मांगो के बाबत जिलाधिकारी ने पुर्नजांच कर रिपोर्ट देने की आदेश जारी किए, बावजूद अलौली प्रखंड के किसानों का फसल क्षतिपूर्ति फॉर्म नहीं ली जा रही है, इसके विरोध में आंदोलन किया गया। श्री यादव ने कहा कि आंदोलन के मद्देनजर प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समन्वयक कार्यालय से गायब थे। श्री यादव ने कहा कि जिलाधिकारी ने कृषि पदाधिकारी को पुन: जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिए थे। श्री यादव ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर यदि किसानों का फसल क्षति पूर्ति हेतु आदेश जारी नहीं होगा, फार्म जमा नहीं ली गई तो फसल क्षतिपूर्ति सूची से वंचित अलौली प्रखंड सहित अन्य प्रखंड के किसानों के द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष आक्रोषपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। जिसका जिम्मेदार सरकार प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में समाजसेवी किरण देव यादव, मुसहरु यादव, विकास यादव, गंगा प्रसाद यादव, अरुण यादव, कमलेश्वरी सिंह, अकली देवी आदि ने भाग लिया।

- मुंगेर जिला हरिणमार पंचायत का जो सड़क निर्माण हो रहा है और पल का मैं सरकार से निवेदन करता हूं उसे पर जल्द से जल्द करवाई किया जाए पब्लिक को आने में बहुत ही दिक्कत हो रहा है1
- बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल के निर्देश पर गुरुवार की शाम चार बजे तक गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत स्थित जमींदारी बांध पर स्लुइस गेट निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई। इस क्रम में जेई एवं ठेकेदार द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बांध की स्थिति, निर्माण की संभावनाओं एवं तकनीकी पहलुओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जल्द ही स्लुइस गेट निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी। इसके साथ ही बिंदटोली से लेकर बोरना भदलय होते हुए जमींदारी बांध की ऊंचाई बढ़ाने एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को लेकर झिकटिया पंचायत तक बांध का निरीक्षण किया गया। यह कार्य क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण और जल प्रबंधन के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों में इस पहल को लेकर उम्मीद जगी है कि बांध निर्माण एवं स्लुइस गेट बनने से हर वर्ष होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो. नासिर इकबाल, फैयाज अहमद, मिथुन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- Suraj1
- लोगों से बहला फुसलाकर पैसा ठक कर सपरिवार हुआ फरार1
- जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं मद्द निषेध को प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से संवेदनशील स्थानों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा.1
- शाम्हो सोनवर्षा बेगूसराय में श्रीराम महायज्ञ 2026 🙏 | 19 से 28 अप्रैल तक भव्य आयोजन | शाम्हो सोनवर्षा, Begusarai में श्री श्री 1008 श्रीराम महायज्ञ 2026 का भव्य आयोजन 19 अप्रैल से शुरू होकर 28 अप्रैल 2026 तक चल रहा है। इस पावन महायज्ञ में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग गया है। 📌 इस वीडियो में देखें: 👉 महायज्ञ की भव्य झलक 👉 श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 👉 यज्ञ मंडप का फेरा करते श्रद्धालु 👉 यज्ञ में लगाई गई धार्मिक सामाजिक संदेश वाली मूर्तियाँ 👉 झूला दुकानें 🙏 अगर आप भी इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो जरूर पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त करें। 📢 ऐसे ही लोकल न्यूज और धार्मिक अपडेट के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें और वीडियो को शेयर करें। Mobile Tv Network1
- खगड़िया जिल के गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखूंट थाना क्षेत्र के पकरैल पंचायत स्थित वार्ड संख्या सात विन्दटोली में मंगलवार की शाम में आग लगने से कई घर जल कर राख हो गया। आग से सुरेनदर शर्मा , महेंद्र शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, पवन शर्मा, ममता कुमारी, मो सावो देवी, रौशन शर्मा आदि का घर जलकर राख हो गया। इस घटना में घरों में रखा अनाज, बर्तन, नगदी एवं कपड़े जलकर राख हो गया। आग चुल्हे की चिंगारी से लगने की बात बताई जा रही है। गुरुवार की सुबह आठ बजे अग्नि पीड़ित परिवारों ने बताया शाम की समय खाना बनाने के दौरान चुल्हे की चिंगारी से आग लग गयी। आग लगने की खबर सुनने के साथ ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई थी। और बड़ी मसक्कत से आग पर काबू पाया गया। दमकल भी समय पर आग बुझाने में जुट गया। महेशखूंट थाना के 112 नंबर की पुलिस गाड़ी भी पहुंच कर घटना की जायजा लिया। पीड़ित परिवार को अब खाने,रहने की चिंता सताने लगा।इस कड़ाके के धुप में कैसे अग्नि पीड़ित परिवार अपना जीवन यापन करेंगे। वार्ड सदस्य श्याम नन्दन सिंह, पुर्व मुखिया नरायण कुमार शर्मा समाजसेवी सिकेन्दर कुमार उर्फ प्रेम भारती ने वरीय अधिकारी से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग किया।1
- शोसल मिडिया पर किसी को फोटो या वीडियो पर गाली देना अपराध है1
- बेगूसराय में पुलिस दविश के कारण आर्म्स एक्ट के अभियुक्त ने आत्मसमर्पण किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस द्वारा जघन्य अपराध में फरार अपराध कर्मियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत भगवानपुर थाना कांड संख्या में आर्म्स एक्ट के तहत प्रेम शंकर चौधरी, महेश चौधरी, गणेश चौधरी, दुर्गेश चौधरी ने आत्मसमर्पण किया है. पुलिस आयु की कार्रवाई में जुट गई.1