गोगरी प्रखंड अंतर्गत पकड़ैल पंचायत में आज से कई घर जलकर हुआ राख लाखों का सामान हुआ नुकसान। खगड़िया जिल के गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखूंट थाना क्षेत्र के पकरैल पंचायत स्थित वार्ड संख्या सात विन्दटोली में मंगलवार की शाम में आग लगने से कई घर जल कर राख हो गया। आग से सुरेनदर शर्मा , महेंद्र शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, पवन शर्मा, ममता कुमारी, मो सावो देवी, रौशन शर्मा आदि का घर जलकर राख हो गया। इस घटना में घरों में रखा अनाज, बर्तन, नगदी एवं कपड़े जलकर राख हो गया। आग चुल्हे की चिंगारी से लगने की बात बताई जा रही है। गुरुवार की सुबह आठ बजे अग्नि पीड़ित परिवारों ने बताया शाम की समय खाना बनाने के दौरान चुल्हे की चिंगारी से आग लग गयी। आग लगने की खबर सुनने के साथ ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई थी। और बड़ी मसक्कत से आग पर काबू पाया गया। दमकल भी समय पर आग बुझाने में जुट गया। महेशखूंट थाना के 112 नंबर की पुलिस गाड़ी भी पहुंच कर घटना की जायजा लिया। पीड़ित परिवार को अब खाने,रहने की चिंता सताने लगा।इस कड़ाके के धुप में कैसे अग्नि पीड़ित परिवार अपना जीवन यापन करेंगे। वार्ड सदस्य श्याम नन्दन सिंह, पुर्व मुखिया नरायण कुमार शर्मा समाजसेवी सिकेन्दर कुमार उर्फ प्रेम भारती ने वरीय अधिकारी से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग किया।

- भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में लू से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष लू वार्ड की स्थापना की गई है। गुरुवार की शाम करीब चार बजे अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने विधिवत इसका शुभारंभ किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि गर्मी के मौसम में लू के मामलों में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर यह विशेष वार्ड तैयार किया गया है। यह वार्ड पूरी तरह वातानुकूलित (एसी) है, ताकि मरीजों को तत्काल राहत मिल सके। साथ ही लू से संबंधित 41 प्रकार की आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि वार्ड में फिलहाल पांच बेड की व्यवस्था की गई है, जहां लू से प्रभावित मरीजों का समुचित इलाज किया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी के दौरान बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। डॉ. चंद्र प्रकाश ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि दोपहर के समय अनावश्यक घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पीते रहें और शरीर को ठंडा रखने का प्रयास करें। लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) रूपक कुमार, पीसीएस नीतू कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। इधर अस्पताल में लू वार्ड शुरू होने से अब स्थानीय लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। समय पर इलाज मिलने से गंभीर स्थिति से भी बचाव संभव हो सकेगा।1
- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते बताया कि महेशखूंट थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पतला वार्ड नं0-17 में एक महिला को गोली मारने के मामले में महिला की पुत्री (बेटी) के लिखित आवेदन के आधार पर महेशखूंट थाना कांड सं0-66/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि मृतिका चुन्नी देवी को उनके पति शिवाकांत सिंह के द्वारा रात्री में लगभग 23:30 बजे सोये अवस्था में सिर में गोली मार दिया गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गाई। मामले के संज्ञान में आने के पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी के द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। दिशा-निर्देश के अनुपालन के क्रम में महेशखूंट थाना पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त शिवाकांत सिंह को गिरफ्तार किया गया है एवं सभी पहलुओं पर अग्रतर अनुसंधान जारी है।1
- महेशखुट थाना क्षेत्र मे पति ने सोती हुई पत्नी को मारी गोली.मौकै पर ही मौत।1
- निगमकर्मी नेपाली पासवान का टाऊन हॉल में हुआ भव्य सेवानिवृत्ति सह सम्मान समारोह1
- पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग पर.... नई सरकार का कल फ्लोर टेस्ट होना है....1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- एनएच-80 पर अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में निर्मित पिस्तौल बरामद1
- बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल के निर्देश पर गुरुवार की शाम चार बजे तक गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत स्थित जमींदारी बांध पर स्लुइस गेट निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई। इस क्रम में जेई एवं ठेकेदार द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बांध की स्थिति, निर्माण की संभावनाओं एवं तकनीकी पहलुओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जल्द ही स्लुइस गेट निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी। इसके साथ ही बिंदटोली से लेकर बोरना भदलय होते हुए जमींदारी बांध की ऊंचाई बढ़ाने एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को लेकर झिकटिया पंचायत तक बांध का निरीक्षण किया गया। यह कार्य क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण और जल प्रबंधन के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों में इस पहल को लेकर उम्मीद जगी है कि बांध निर्माण एवं स्लुइस गेट बनने से हर वर्ष होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो. नासिर इकबाल, फैयाज अहमद, मिथुन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1