Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश डिंडोरी बजाग प्रखंड के अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक शाला बरसोद छत से पानी टपक रहा और पूरे कमरे में पानी भरा रहता है जिससे बच्चों को बैठने में बहुत तकलीफ हो रहा है
Chandan Singh Maravi
मध्य प्रदेश डिंडोरी बजाग प्रखंड के अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक शाला बरसोद छत से पानी टपक रहा और पूरे कमरे में पानी भरा रहता है जिससे बच्चों को बैठने में बहुत तकलीफ हो रहा है
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- सावन में भोरमदेव की धरा पर सजा संभागीय सरस मेला 🌿 Kawardha Chattisgarh Bhoramdev Mela ✨ सावन में भोरमदेव की धरा पर सजा संभागीय सरस मेला 🌿 📍 स्थान: भोरमदेव मंदिर (चौरा), कबीरधाम 📅 2 से 6 अगस्त 2026 ग्रामीण संस्कृति, महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पाद, स्थानीय हस्तशिल्प और स्वादिष्ट व्यंजनों का अनूठा संगम। परिवार के साथ जरूर पहुंचें और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें। #Sarasmela #Bhoramdev #Kabirdham #Chhattisgarh #Sawan2026 #VocalForLocal #SelfHelpGroups #LocalProducts1
- शिवशक्ति कुटिया धाम से निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया शिवलिंग मुखौटा एवं जलधारी का पूजन-अभिषेक लोकेशन: उमरिया (बिरसिंहपुर पाली) रिपोर्टर: श्याम गुप्ता उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित शिवशक्ति कुटिया धाम, वार्ड क्रमांक-2 में धार्मिक आस्था और भक्तिभाव के साथ शिवलिंग मुखौटा एवं पीतल धातु निर्मित जलधारी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शिवशक्ति कुटिया धाम से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बिरासिनी माता मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना एवं भगवान शिव का अभिषेक किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ नगर भ्रमण किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस धार्मिक आयोजन में शिवशक्ति कुटिया धाम की अध्यक्ष सावित्री प्रधान, दुखीराम, सरिता, विनोद तिवारी, उमाशंकर जैसवाल, पिंटू जायसवाल, जसवंत सिंह, तारा महोबिया, राजदास जी, चंदा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सफलता के लिए सहयोग प्रदान करते हुए भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।4
- शहपुरा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। *शहपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 26.13 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब एवं पिकअप वाहन जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार* *डिंडौरी शहपुरा* *रिपोर्टर ईश्वर प्रसाद साहू* पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्री आशीष खरे के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शहपुरा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 31.07.2026 की रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना शहपुरा पुलिस द्वारा तत्काल दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर संभावित मार्गों पर नाकाबंदी हेतु रवाना किया गया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया, किंतु पुलिस को देखकर वाहन चालक कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से तेज गति से वाहन भगाने लगा। इसी दौरान शहपुरा-जबलपुर मुख्य मार्ग (NH-45) स्थित विक्की ढाबा के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। तब तत्काल मौके पर पहुंची थाना शहपुरा पुलिस द्वारा वाहन की जांच की गई। वाहन की ट्रॉली पर बंधी त्रिपाल हटाकर देखने पर उसमें अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी हुई मिलीं, जिससे स्पष्ट हुआ कि वाहन से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस द्वारा वाहन चालक की तलाश कर उसे अभिरक्षा में लिया गया। चूंकि दुर्घटनास्थल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-45) पर होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी, इसलिए मौके पर जप्ती की कार्रवाई करना संभव नहीं था। यातायात को सुचारू बनाए रखने एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कस्बा शहपुरा से हाइड्रा (क्रेन) बुलाकर पिकअप वाहन को सीधा कराया गया तथा टोचन कर थाना शहपुरा लाया गया। थाना शहपुरा परिसर में वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। *जप्त मशरूका :* • *अवैध अंग्रेजी शराब – लगभग 1500 लीटर, कीमत ₹16,03,040/-* • *एक पिकअप वाहन – कीमत ₹10,00,000/-* • *एक मोबाइल फोन – कीमत ₹10,000/-* *कुल जप्त मशरूका की कीमत : ₹26,13,040/-* पूछताछ में आरोपी वाहन चालक मोहम्मद परवेज खान पिता मोहम्मद नियाज खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी मोती नाला, अशफाक उल्ला खान वार्ड, थाना हनुमानताल, जिला जबलपुर ने बताया कि उक्त अवैध शराब उसे शहडोल निवासी ज्वाला सिंह द्वारा जबलपुर निवासी राजेश को पहुंचाने के लिए दी गई थी। उक्त आधार पर आरोपी मोहम्मद परवेज खान को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध तथा सहआरोपी ज्वाला सिंह एवं राजेश के विरुद्ध थाना शहपुरा में अपराध क्रमांक 415/2026 अंतर्गत धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम एवं धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अवैध शराब के स्रोत, परिवहन श्रृंखला तथा इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है। उक्त सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी शहपुरा अनुराग जामदार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राकेश यादव, विपिन जोशी, गजानन मरकाम, घसीटालाल रजक, शेख आजाद, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र, प्रवीण अवस्थी, के.के. मरावी, महिपाल पंद्रे, आरक्षक अभिषेक पाण्डे, दीपक वर्मा, अजय यादव, मांगीलाल, हेमंत मरावी एवं लोकेन्द्र भदौरिया की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही ।2
- भोजपुरी मत्स्य बीज प्रक्षेत्र ने उत्पादन लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की भोजपुरी मत्स्य बीज प्रक्षेत्र ने उत्पादन लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की सोमवार की शाम 5:00 पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मेरी जानकारी के अनुसार बिलासपुर, सौमवार 3 अगस्त 2026/मत्स्य पालन विभाग अंतर्गत संचालित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र भोजपुरी ने वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित मत्स्य बीज उत्पादन लक्ष्य को पार करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रक्षेत्र को 1500 लाख मत्स्य बीज उत्पादन का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध 1505 लाख मत्स्य बीज का उत्पादन कर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि दर्ज की गई है। मत्स्य पालन विभाग के अनुसार इस सफलता में प्रक्षेत्र प्रभारी एवं सहायक मत्स्य अधिकारी श्री दीनदयाल रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सतत प्रयास, बेहतर प्रबंधन एवं योजनाबद्ध कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप निर्धारित लक्ष्य से अधिक उत्पादन संभव हो सका। इस कार्य में सहायक मत्स्य अधिकारी श्री योगेश मानवटकर का भी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे उत्पादन कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।1
- भवन विहीन है वनग्राम घुघरी का माध्यमिक विद्यालय खुले रंगमंच पर पढ़ने को मजबूर छात्र, ग्रामीणों ने प्रशासन से की स्थाई स्कूल भवन की मांग भवन विहीन है वनग्राम घुघरी का माध्यमिक विद्यालय खुले रंगमंच पर पढ़ने को मजबूर छात्र, ग्रामीणों ने प्रशासन से की स्थाई स्कूल भवन की मांग मंडला। शिक्षा व्यवस्था के बड़े दावों की पोल नारायणगंज विकासखंड के वन ग्राम घुघरी में खुल रही है। यहाँ का वन ग्राम घुघरी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय भवन विहीन है, जिसके कारण नौनिहाल गांव के खुले सार्वजनिक रंगमंच पर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। विद्यालय में कक्षा 6वीं से 8वीं तक कुल 30 छात्र-छात्राएं दर्ज हैं। अपना भवन न होने से बच्चों को जमीन पर बैठना पड़ता है। खुले मंच पर बारिश, धूप और बाहरी शोरगुल के कारण बच्चों की एकाग्रता भंग होती है और पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इससे शिक्षकों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित ग्रामीणों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द सर्वसुविधायुक्त स्थाई शाला भवन निर्माण की पुरजोर मांग की है। 00000000000000000000000001
- 🔱 सावन का पहला सोमवार — महादेव की कृपा, हर भक्त का उद्धार!1
- पुल के निचे गिरी स्कूर्पियो कार छः लोग थे सवार देर रात तक चला रेस्क्यू1