अवैध मदिरा के निर्माण एवं तस्करी पर अंकुश के लिए तहसीलवार टीमें गठित - डीएम रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की संभावना के दृष्टिगत 01 मई से 15 मई 2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जाना है। जिसमें अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी तथा अवैध अल्कोहल/शीरा के परिवहन पर अंकुश लगाए जाने हेतु समस्त तहसीलवार टीमों का गठन किया है। जिलाधिकारी ने आबकारी, पुलिस एवं राजस्व प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्य सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण, तस्करी, परिवहन आदि पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। इस कार्य के लिए प्रत्येक तहसील में उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा आबकारी निरीक्षक विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे। पूरे जनपद में 6 प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह टीमें पूर्ण निष्ठा एवं गंभीरता से विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान अवैध मदिरा के कार्य में संलिप्त माफियाओं/तस्करों की सूची के अनुसार उनके विरुद्ध स्थानीय पुलिस के सहयोग से नियमानुसार गैंगस्टर/गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कठोरतम कार्यवाही की जाए तथा उन पर सतत निगरानी की जाए। संदिग्ध वाहनों की सघनता एवं सूक्ष्मता से चेकिंग कराई जाएगी और राष्ट्रीय/राज्य राजमार्ग पर स्थित ढाबों, जहां अल्कोहल के टैंकर प्रायः रूकते है, की भी संघ एवं आकस्मिक जांच कराई जाए। इन टीमों द्वारा जनपद में अवैध मदिरा के संदिग्ध स्थानों/अड्डों पर छापेमारी की कार्यवाही की जाए। आबकारी दुकानों एवं थोक अनुज्ञापनों का निरीक्षण चेकलिस्ट के अनुसार किया जाए। स्टॉक के बारकोड व क्यू0आर0 कोड की सूक्ष्मता एवं सतर्कता पूर्वक स्कैनिंग/जांच की जाए। देशी/विदेशी मदिरा/बियर एवं माडल शाप की फुटकर बिक्री की दुकानों पर ओवर रेट के सम्बन्ध में रैंडम टेस्ट परचेज की कार्यवाही भी की जाए। दुकानों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरा के सुचारू रूप से निरंतर क्रियाशील रहते हुए रियल टाइम मॉनिटरिंग की उपलब्ध निश्चित की जाए। असेवित क्षेत्रों तथा ऐसे स्थानों जहां पर मदिरा की दुकानें अव्यवस्थित है, वहां पर अवैध कारोबार की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए सतर्क निगरानी रखी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश स्तर पर संचालित टोल फ्री नंबर 14405 तथा व्हाट्सएप नंबर 9454466019 का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि आमजन बिना किसी भय के इन नंबरों पर अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री की सूचना दी जा सके। जनपद में विशेष सतर्कता बरती जाए एवं नियमित रूप से रोड चेकिंग कराई जाए जिससे किसी भी दशा में अवैध मदिरा की तस्करी ना हो पाए।

- प्रतापगढ़ स्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यालय पर तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की।1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- संग्रामपुर। पूरे तालुकदार पुरवा के पास सोमवार दोपहर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार भैसना सांगीपुर (जनपद प्रतापगढ़) निवासी राजीव (24) पुत्र कल्लू की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे गांव निवासी चाचा-भतीजे कुमुद शर्मा (30) पुत्र बबलू और आर्यन शर्मा (20) पुत्र सुधीर कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तीनों को सीएचसी संग्रामपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के पिता कल्लू ने बताया कि उनका बेटा सोमवार करीब साढ़े 11 बजे दोस्तों के साथ बिना बताए घर से निकला था। दोपहर में सूचना मिली कि बाइक पेड़ से टकराने से हादसा हो गया। जिसमें उसके बेटे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राजीव ने इस वर्ष 11वीं की परीक्षा दी थी। छीना बुढ़ापे का सहारा मृतक राजीव दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका छोटा भाई विवेक दिव्यांग है। जो न बोल पाता है और न सुन पाता है। घटना के बाद मां लीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता कल्लू ने कहा कि बड़ा बेटा ही उनके बुढ़ापे का सहारा था। जिसे हादसे ने छीन लिया। एसओ संजय सिंह ने बताया सीएचसी संग्रामपुर की सूचना पर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां देर शाम खेत में शौच करने पहुंची एक युवती से दो युवको ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हुए मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वी ओ : 1 यह पूरा मामला अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम युवती शौच करने खेत पहुंची थी। इसी बीच गांव के दो युवक युवती के पास आ धमके और अभद्रता करना शुरू कर दिया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने युवती की जमकर पिटाई भी कर दी और दोनों ने युवती के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया और युवती के भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वी ओ : युवती ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनो को देते हुए ,रविवार की सुबह गौरीगंज कोतवाली पहुंचकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को नामजद तहरीर दी। गौरीगंज कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए। दोनों आरोपी शिव और प्रदीप को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी है। बाइट: सीओ अखिलेश वर्मा गौरीगंज सीओ अखिलेश वर्मा ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। जिसमें युवती की तहरीर पर दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्यवाही जारी है।1
- अमेठी में दुर्गापुर रोड स्थित पूर्व प्रमुख भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पाण्डुचेरी में मिली प्रचंड जीत का भव्य जश्न मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए, जिनमें खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली। पूरे कार्यालय परिसर को उत्सवी माहौल में सजाया गया और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। पूर्व प्रमुख अमरेंद्र सिंह पिंटू ने इस ऐतिहासिक जीत का पूरा श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन और अथक परिश्रम को दिया। अमरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की दूरदर्शी नीतियों और मजबूत संगठन के कारण ही पार्टी को यह शानदार सफलता मिली है। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह जीत भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, राष्ट्रवाद की भावना और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र पर जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने यह भी कहा कि पार्टी ने जिस तरह से देश और प्रदेश में विकास कार्यों को गति दी है, उसी का परिणाम है कि जनता ने भाजपा को भरपूर समर्थन दिया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भविष्य में भी पार्टी को और मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- tum mujhe chhu bhi nahin Sakta main Khatarnak friend hun Vikram Dhanush 😱😎😊🤣😁1
- भाजपा का 'त्रिशक्ति' विजय उत्सव; बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत की गूंज* ------- कासगंज:–आज देश के पांच राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी, कासगंज के जिला कार्यालय पर उत्सव का माहौल देखा गया। पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बढ़त, असम में सत्ता वापसी और पुडुचेरी में एनडीए (NDA) की निर्णायक जीत की खबरों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह भर गया। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। कार्यालय के बाहर जोरदार आतिशबाजी की गई, जिससे पूरा वातावरण 'जय श्रीराम' और 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि "यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व, अंत्योदय के संकल्प और विकासवादी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास की जीत है। बंगाल से लेकर असम तक, जनता ने तुष्टिकरण को नकार कर विकास और सुशासन को चुना है। भाजपा निरंतर देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है।" इस गौरवशाली अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, इस अवसर पर डॉ. बी. डी. राना, नवल कुलश्रेष्ठ, गौरीशंकर शर्मा, महेंद्र बघेल, आकाश दीप रानू, संजय सोलंकी, राजवीर सिंह भल्ला, कृष्णकांत वशिष्ठ, डॉ. खूब सिंह, के. पी. सिंह, शरद गुप्ता, डॉ. मनोज शर्मा, संजय पुंडीर, ब्रजेश उपाध्याय, विपिन शर्मा, कुलदीप प्रतिहार, मयंक वैश्य, हिमांशु उपाध्याय, शुभम प्रधान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- प्रतापगढ़ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय, भाजपा कार्यालय पर जमकर मना जश्न ढोल नगाड़ों के साथ जमकर हुई आतिशबाज़ी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर दी जीत की बधाई।जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय ने देश की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।1