logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय, भाजपा कार्यालय पर जमकर मना जश्न प्रतापगढ़ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय, भाजपा कार्यालय पर जमकर मना जश्न ढोल नगाड़ों के साथ जमकर हुई आतिशबाज़ी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर दी जीत की बधाई।जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय ने देश की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

9 hrs ago
user_VBed Vyas
VBed Vyas
Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय, भाजपा कार्यालय पर जमकर मना जश्न प्रतापगढ़ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय, भाजपा कार्यालय पर जमकर मना जश्न ढोल नगाड़ों के साथ जमकर हुई आतिशबाज़ी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर दी जीत की बधाई।जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय ने देश की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

More news from Rae Bareli and nearby areas
  • Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    1
    Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
    4 hrs ago
  • *पुलिस ने अवैध असलहे के साथ दो तस्करों को पकड़े दो भागने में सफल* मिर्जापुर जनपद के कछवां थाना अंतर्गत भटौली पुल श्मशान घाट के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो असलहा तस्करों को पकड़ा जबकि दो भागने में सफल रहे पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए एक को जेल और एक को बाल सुधार गृह भेज दिया। सोमवार को कछवां पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिल सवार चार लोगों के साथ अवैध असलहा लेकर भटौली के रास्ते भदोही जा रहे हैं। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली उसने भटौली श्मशान घाट के पास घेराबंदी करके वाहनों की चेकिंग शुरु करदी। इस दौरान उन्हें दो मोटरसाइकिल सवार आते दिखाई दिए पुलिस ने जब उन्हें रोकने का इशारा किया तो वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग करने लगे और भागने लगे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें दौड़कर पकड़ लिया और दो मोटरसाइकिल सवार भागने में सफल रहे। पकड़े गए अभियुक्तों से जब पूछा गया तो पहले अभियुक्त ने अपना नाम हरिओम पांडे पुत्र गोपाल जी पांडे निवासी मड़फा थाना कोरांव जनपद प्रयागराज तथा दूसरा बाल अपचारी था। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो तीन पिस्टल 32 बोर दो मैगजीन एक खोखा एक जिंदा बरामद किया। पकड़े गये अभियुक्त ने बताया कि हम लोग मध्य प्रदेश से अवैध असलहा कम दामों पर खरीद कर लाते हैं जिसे आसपास के जनपदों मे ऊचे दामों पर बेचकर जो लाभ होता है उसको बराबर बराबर बांट लेते हैं। इस संबंध में एसपी नक्सल राजकुमार मीणा ने बताया कि 4 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी की अवैध असलहा बेचने वाले तस्कर भटौली के रास्ते भदोही जा रहे हैं। जिसकी सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह क्षेत्राधिकार सदर मुनेंद्र पाल सिंह प्रभारी थाना अध्यक्ष कछवां अमरजीत चौहान एवं अन्य साथियों को लगाकर इन तस्करों को पकड़ा गया जो फरार तस्कर हैं उन्हें भी जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।
    1
    *पुलिस ने अवैध असलहे के साथ दो तस्करों को पकड़े दो भागने में सफल* 
मिर्जापुर 
जनपद के कछवां थाना अंतर्गत भटौली पुल श्मशान घाट के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो  असलहा तस्करों को पकड़ा जबकि दो भागने में सफल रहे पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए एक को जेल और एक को बाल सुधार गृह भेज दिया। 
सोमवार को कछवां पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिल सवार चार लोगों के साथ अवैध असलहा लेकर भटौली के रास्ते भदोही जा रहे हैं। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली उसने भटौली श्मशान घाट के पास घेराबंदी करके वाहनों की चेकिंग शुरु करदी। इस दौरान उन्हें दो मोटरसाइकिल सवार आते दिखाई दिए पुलिस ने जब उन्हें रोकने का इशारा किया तो वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग करने लगे और भागने लगे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें दौड़कर पकड़ लिया और दो मोटरसाइकिल सवार भागने में सफल रहे। पकड़े गए अभियुक्तों से जब पूछा गया तो पहले अभियुक्त ने अपना नाम हरिओम पांडे पुत्र गोपाल जी पांडे निवासी मड़फा थाना कोरांव जनपद प्रयागराज तथा दूसरा बाल अपचारी था। 
पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो तीन पिस्टल 32 बोर दो मैगजीन एक खोखा एक जिंदा बरामद किया। 
पकड़े गये अभियुक्त ने बताया कि हम लोग मध्य प्रदेश से अवैध असलहा कम दामों पर खरीद कर लाते हैं जिसे आसपास के जनपदों मे ऊचे दामों पर बेचकर जो लाभ होता है उसको बराबर बराबर बांट लेते हैं। 
इस संबंध में एसपी नक्सल राजकुमार मीणा ने बताया कि 4 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी की अवैध असलहा बेचने वाले तस्कर भटौली के रास्ते भदोही जा रहे हैं।  जिसकी सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह क्षेत्राधिकार सदर मुनेंद्र पाल सिंह प्रभारी थाना अध्यक्ष कछवां अमरजीत चौहान एवं अन्य साथियों को लगाकर इन तस्करों को पकड़ा गया जो फरार तस्कर हैं उन्हें भी जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जनपद प्रतापगढ़ के नवागत जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने कार्यभार किया ग्रहण। उन्होंने निवर्तमान जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की मौजूदगी में ट्रेजरी में पहुंचकर कारभार ग्रहण किया।
    1
    जनपद प्रतापगढ़ के नवागत जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने कार्यभार  किया ग्रहण। उन्होंने निवर्तमान जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की मौजूदगी में ट्रेजरी में पहुंचकर कारभार ग्रहण किया।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Kuldeep kumar
    1
    Post by Kuldeep kumar
    user_Kuldeep kumar
    Kuldeep kumar
    लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के बिहारगंज बाजार इलाके में एक विधवा महिला ने अपने बेटे पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। महिला का कहना है कि रंजिश के चलते विपक्षी द्वारा झूठा मुकदमा लिखवाकर उनके परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। आरोप है कि विपक्षी ने मारपीट, अवैध वसूली और फिरौती जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि महिला का दावा है कि घटना के समय उनका बेटा अपनी मस्सन दुकान पर मौजूद था। इस संबंध में दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया गया है, जिसमें कथित समय पर उनका बेटा दुकान में दिखाई दे रहा है। महिला ने विपक्षी अमित जायसवाल पर काल्पनिक आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के साथ एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। महिला का कहना है कि यदि मामले की सही तरीके से जांच की जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी और उनके बेटे को न्याय मिल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    प्रतापगढ़।
अंतू थाना क्षेत्र के बिहारगंज बाजार इलाके में एक विधवा महिला ने अपने बेटे पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। महिला का कहना है कि रंजिश के चलते विपक्षी द्वारा झूठा मुकदमा लिखवाकर उनके परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है।
आरोप है कि विपक्षी ने मारपीट, अवैध वसूली और फिरौती जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि महिला का दावा है कि घटना के समय उनका बेटा अपनी मस्सन दुकान पर मौजूद था। इस संबंध में दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया गया है, जिसमें कथित समय पर उनका बेटा दुकान में दिखाई दे रहा है।
महिला ने विपक्षी अमित जायसवाल पर काल्पनिक आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के साथ एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
महिला का कहना है कि यदि मामले की सही तरीके से जांच की जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी और उनके बेटे को न्याय मिल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सड़क हादसे में 7 साल की मासूम सरोजनी पासवान की मौत, गांव में पसरा मातम खीरों (रायबरेली) से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 साल की मासूम बच्ची सरोजनी पासवान की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दूलापुर गांव की रहने वाली सरोजनी पासवान घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी निहस्था के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को जब मासूम का शव गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। हर आंख नम नजर आई। ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन पर उठे सवाल ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का इस्तेमाल नियमों के विरुद्ध भट्ठों पर भी धड़ल्ले से किया जा रहा है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ऐसे में प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व विधायक पहुंचे, दी मदद का भरोसा घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक राकेश सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने सरोजनी पासवान के नाम पर उसके घर से डामर सड़क तक इंटरलॉकिंग मार्ग बनवाने का भी आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऐसी ही ताजा और बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए…
    1
    सड़क हादसे में 7 साल की मासूम सरोजनी पासवान की मौत, गांव में पसरा मातम
खीरों (रायबरेली) से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 साल की मासूम बच्ची सरोजनी पासवान की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि दूलापुर गांव की रहने वाली सरोजनी पासवान घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी निहस्था के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को जब मासूम का शव गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। हर आंख नम नजर आई।
ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन पर उठे सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का इस्तेमाल नियमों के विरुद्ध भट्ठों पर भी धड़ल्ले से किया जा रहा है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ऐसे में प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं।
पूर्व विधायक पहुंचे, दी मदद का भरोसा
घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक राकेश सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने सरोजनी पासवान के नाम पर उसके घर से डामर सड़क तक इंटरलॉकिंग मार्ग बनवाने का भी आश्वासन दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ऐसी ही ताजा और बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए…
    user_आकाश कुमार पत्रकार
    आकाश कुमार पत्रकार
    Local News Reporter Lalganj, Rae Bareli•
    12 hrs ago
  • रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की संभावना के दृष्टिगत 01 मई से 15 मई 2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जाना है। जिसमें अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी तथा अवैध अल्कोहल/शीरा के परिवहन पर अंकुश लगाए जाने हेतु समस्त तहसीलवार टीमों का गठन किया है। जिलाधिकारी ने आबकारी, पुलिस एवं राजस्व प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्य सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण, तस्करी, परिवहन आदि पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। इस कार्य के लिए प्रत्येक तहसील में उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा आबकारी निरीक्षक विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे। पूरे जनपद में 6 प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह टीमें पूर्ण निष्ठा एवं गंभीरता से विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान अवैध मदिरा के कार्य में संलिप्त माफियाओं/तस्करों की सूची के अनुसार उनके विरुद्ध स्थानीय पुलिस के सहयोग से नियमानुसार गैंगस्टर/गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कठोरतम कार्यवाही की जाए तथा उन पर सतत निगरानी की जाए। संदिग्ध वाहनों की सघनता एवं सूक्ष्मता से चेकिंग कराई जाएगी और राष्ट्रीय/राज्य राजमार्ग पर स्थित ढाबों, जहां अल्कोहल के टैंकर प्रायः रूकते है, की भी संघ एवं आकस्मिक जांच कराई जाए। इन टीमों द्वारा जनपद में अवैध मदिरा के संदिग्ध स्थानों/अड्डों पर छापेमारी की कार्यवाही की जाए। आबकारी दुकानों एवं थोक अनुज्ञापनों का निरीक्षण चेकलिस्ट के अनुसार किया जाए। स्टॉक के बारकोड व क्यू0आर0 कोड की सूक्ष्मता एवं सतर्कता पूर्वक स्कैनिंग/जांच की जाए। देशी/विदेशी मदिरा/बियर एवं माडल शाप की फुटकर बिक्री की दुकानों पर ओवर रेट के सम्बन्ध में रैंडम टेस्ट परचेज की कार्यवाही भी की जाए। दुकानों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरा के सुचारू रूप से निरंतर क्रियाशील रहते हुए रियल टाइम मॉनिटरिंग की उपलब्ध निश्चित की जाए। असेवित क्षेत्रों तथा ऐसे स्थानों जहां पर मदिरा की दुकानें अव्यवस्थित है, वहां पर अवैध कारोबार की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए सतर्क निगरानी रखी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश स्तर पर संचालित टोल फ्री नंबर 14405 तथा व्हाट्सएप नंबर 9454466019 का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि आमजन बिना किसी भय के इन नंबरों पर अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री की सूचना दी जा सके। जनपद में विशेष सतर्कता बरती जाए एवं नियमित रूप से रोड चेकिंग कराई जाए जिससे किसी भी दशा में अवैध मदिरा की तस्करी ना हो पाए।
    1
    रायबरेली
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की संभावना के दृष्टिगत 01 मई से 15 मई 2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जाना है। जिसमें अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी तथा अवैध अल्कोहल/शीरा के परिवहन पर अंकुश लगाए जाने हेतु समस्त तहसीलवार टीमों का गठन किया है।
जिलाधिकारी ने आबकारी, पुलिस एवं राजस्व प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्य सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण, तस्करी, परिवहन आदि पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। इस कार्य के लिए प्रत्येक तहसील में उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा आबकारी निरीक्षक विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे। पूरे जनपद में 6 प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह टीमें पूर्ण निष्ठा एवं गंभीरता से विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान अवैध मदिरा के कार्य में संलिप्त माफियाओं/तस्करों की सूची के अनुसार उनके विरुद्ध स्थानीय पुलिस के सहयोग से नियमानुसार गैंगस्टर/गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कठोरतम कार्यवाही की जाए तथा उन पर सतत निगरानी की जाए। संदिग्ध वाहनों की सघनता एवं सूक्ष्मता से चेकिंग कराई जाएगी और राष्ट्रीय/राज्य राजमार्ग पर स्थित ढाबों, जहां अल्कोहल के टैंकर प्रायः रूकते है, की भी संघ एवं आकस्मिक जांच कराई जाए। इन टीमों द्वारा जनपद में अवैध मदिरा के संदिग्ध स्थानों/अड्डों पर छापेमारी की कार्यवाही की जाए। आबकारी दुकानों एवं थोक अनुज्ञापनों का निरीक्षण चेकलिस्ट के अनुसार किया जाए। स्टॉक के बारकोड व क्यू0आर0 कोड की सूक्ष्मता एवं सतर्कता पूर्वक स्कैनिंग/जांच की जाए। देशी/विदेशी मदिरा/बियर एवं माडल शाप की फुटकर बिक्री की दुकानों पर ओवर रेट के सम्बन्ध में रैंडम टेस्ट परचेज की कार्यवाही भी की जाए। दुकानों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरा के सुचारू रूप से निरंतर क्रियाशील रहते हुए रियल टाइम मॉनिटरिंग की उपलब्ध निश्चित की जाए। असेवित क्षेत्रों तथा ऐसे स्थानों जहां पर मदिरा की दुकानें अव्यवस्थित है, वहां पर अवैध कारोबार की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए सतर्क निगरानी रखी जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश स्तर पर संचालित टोल फ्री नंबर 14405 तथा व्हाट्सएप नंबर 9454466019 का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि आमजन बिना किसी भय के इन नंबरों पर अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री की सूचना दी जा सके। जनपद में विशेष सतर्कता बरती जाए एवं नियमित रूप से रोड चेकिंग कराई जाए जिससे किसी भी दशा में अवैध मदिरा की तस्करी ना हो पाए।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    20 hrs ago
  • जिला-सुरजपुर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर- बिनोद गुप्ता सुशासन तिहार के तीसरा दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का उड़नखटोला बतौली उतारा बतौली के शांतिपर स्थित स्कूल मैदान में पेड़ के नीचे सीएम विष्णुदेव साय ने लगाई गई जन चौपाल मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्या सुनी सुशासन तिहार को लेकर मुख्यमंत्री बोले गर्मी के दिनों में किसान और लोग फुर्सत में रहते हैं इसलिए सरकार सुशासन तिहार के तहत जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुन रही है 40 दिनों तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जन शिविर का आयोजन कर जनता की समस्या का निराकरण किया जाएगा सुशासन तिहार का उद्देश्य है सरकार जनता के बीच में जाये और जनता के साथ संवाद कर सके ताकि पता चले की सरकार की योजनाओ का लाभ जनता को मिल भी रहा है यहां नही 01बाइट:- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
    1
    जिला-सुरजपुर
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर- बिनोद गुप्ता
सुशासन तिहार के तीसरा दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का उड़नखटोला बतौली उतारा
बतौली के शांतिपर स्थित स्कूल मैदान में पेड़ के नीचे सीएम विष्णुदेव साय ने लगाई गई जन चौपाल
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्या सुनी
सुशासन तिहार को लेकर मुख्यमंत्री बोले गर्मी के दिनों में किसान और लोग फुर्सत में रहते हैं इसलिए सरकार सुशासन तिहार के तहत जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुन रही है
40 दिनों तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जन शिविर का आयोजन कर जनता की समस्या का निराकरण किया जाएगा
सुशासन तिहार का उद्देश्य है सरकार जनता के बीच में जाये और जनता के साथ संवाद कर सके ताकि पता चले की सरकार की योजनाओ का लाभ जनता को मिल भी रहा है यहां नही 
01बाइट:- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.