**इटावा ब्रेकिंग** अवैध तरीके से किये जा रहे वाहनों के चालानों को रोका जाय।।।।।।।।।।इटावा में बिना फिटनेस संचालित बताए जा रहे 132 स्कूली वाहनों को नोटिस और 20 वाहनों को सीज किए जाने की कार्रवाई के बाद अब कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि अगर इतने बड़े पैमाने पर स्कूली वाहन लंबे समय से फिटनेस मानकों के बिना सड़कों पर संचालित हो रहे थे, तो अब तक जिम्मेदार प्रवर्तन अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था कहां थी? इटावा की नवागंतुक ARTO प्रवर्तन हुमा परवीन के एक्शन मोड में आने की चर्चा के बीच यह भी सवाल उठ रहा है कि पूर्व में वाहन चेकिंग और फिटनेस व्यवस्था की नियमित निगरानी किस स्तर पर की जा रही थी। वहीं, कुछ वाहन चालकों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि चेकिंग के दौरान ऐसे चालान भी किए जा रहे हैं जिनकी राशि वाहन की वास्तविक कीमत या आर्थिक क्षमता की तुलना में बेहद अधिक है। इन आरोपों की स्वतंत्र जांच जरूरी है। यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि जिन वाहनों पर कार्रवाई की गई, उनमें से प्रत्येक की फिटनेस स्थिति क्या थी, पूर्व में कितनी बार जांच हुई, नोटिस कब-कब जारी हुए और संबंधित विभागीय अधिकारियों ने पहले क्या कार्रवाई की। **मामला केवल चालान या सीज करने तक सीमित नहीं होना चाहिए अगर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो वाहन संचालकों पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन यदि विभागीय स्तर पर लंबे समय तक लापरवाही हुई है तो उसकी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। वहीं, गरीब और छोटे वाहन संचालकों के साथ यदि नियमों के नाम पर मनमानी या अनुचित कार्रवाई के आरोप सामने आ रहे हैं, तो उनकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसी को लेकर जिलाधिकारी इटावा से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए—** कितने स्कूली वाहन बिना फिटनेस चल रहे थे, इतने समय तक विभागीय स्तर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई, पूर्व में किस अधिकारी ने कितनी जांच की और वर्तमान कार्रवाई में नियमों का पालन किस तरह किया गया। *जनता का सवाल सीधा है-* *अगर आज कार्रवाई जरूरी थी, तो कल तक निगरानी कौन कर रहा था? *नियम सबके लिए समान होने चाहिए और कार्रवाई भी पारदर्शी एवं निष्पक्ष होनी चाहिए।*

- संगठन सृर्जन अभियान को लेकर राष्ट्रीय स्तर के प्रेक्षकों की 4 सदस्यप टीम पहुंची इटावा 2027 के चुनावों को लेकर प्रदेश स्तर पर किया जा रहे बड़े फेर-बदल इटावा। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ए.आई.सी.सी. ऑब्जर्वर राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण ओझा के साथ-साथ पी.सी.सी. ऑब्जर्वर प्रकाश प्रधान, मदनमोहन शुक्ला , पंजाब कांग्रेस कमेटी के महामंत्री वरिंदर सिंह दिल्ली से स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा इटावा पहुंचे। जहां इटावा रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। उसके बाद कांग्रेस कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें पी.सी.सी. ऑब्जर्वर रामकृष्ण ओझा ने संगठन सृर्जन अभियान के अंतर्गत समस्त उत्तर प्रदेश में होने वाले ज़िला अध्यक्षों के चुनाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी।रामकृष्ण ओझा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र संपूर्ण उत्तर प्रदेश में जनपद स्तर पर नये अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है। उन्होंने आगे बताया कि उनकी पूरी टीम का इटावा में तीन- चार दिनों का प्रवास रहेगा। इसके बाद शीघ्र ही हम लोगों का पुनः पांच दिवसीय प्रवास रहेगा। इस दौरान वह जनपद के समस्त शहर,विकास खण्डों और बूथ स्तर तक के एक-एक पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से मिलने का प्रयास करेंगे। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरा देश जिस तरह से सांप्रदायिकता और नफ़रत की आग में जल रहा है। लोगों ने जिस तरह से लोकतंत्र में संवैधानिक व्यवस्थाओं के प्रति अपना विश्वास खोया है वह इस भाजपा सरकार की बहुत बड़ी नाकामी है। रामकृष्ण ओझा ने कहा कि आज देश के छात्रों,नौजवानों, बेरोजगारों, महिलाओं और शोषित- वंचित ग़रीबों को सिर्फ़ कांग्रेस में ही अपना भविष्य दिखाई दे रहा है और जननायक राहुल गांधी उनके लिए एक बहुत बड़ी उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं। आने वाला समय निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। प्रेस वार्ता के बाद ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के संयुक्त नेतृत्व में सभी संगठन सृजन प्रेक्षकों ने जनपद के समस्त पदाधिकारीयों की एक आवश्यक बैठक ली। जिसमें संगठन सृजन पर विस्तृत चर्चा की गई।1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सैफई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 14 लाख के जेवरात व नकदी बरामद1
- *अटसू बांके बिहारी फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर बाइक से निकला धुआं, शिवा राजपूत के प्रयास से टला बड़ा हादसा* *अटसू बांके बिहारी फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर बाइक से निकला धुआं, शिवा राजपूत के प्रयास से टला बड़ा हादसा* औरैया- अजीतमल क्षेत्र के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप `अटम बांक बिहारी फ्यूल्स` पर बुधवार को एक बाइक से अचानक धुआं निकलने से अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार UP 80 AL 9997 नंबर की सफेद-लाल बाइक पेट्रोल भरवाने आई थी। इसी दौरान बाइक के इंजन से तेज धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर मौके पर मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई। इसी बीच पंप कर्मी *शिवा राजपूत* ने सूझबूझ और त्वरित प्रयास से फायर एक्सटिंग्विशर चलाकर आग लगने से पहले ही धुएं पर काबू पा लिया। शिवा राजपूत के समय रहते उठाए गए कदम से बड़ा हादसा टल गया। कुछ ही मिनट में स्थिति सामान्य हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। पंप प्रबंधन ने शिवा राजपूत की सतर्कता और साहस की सराहना की। प्रशासन ने भी लोगों से पेट्रोल पंप पर सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।2
- bakeawar mai शिव शंकर की बारात बड़े धूम धाम से निकली गई1
- नंदगांव में ग्रामीणों से मिले सपा जिलाध्यक्ष, समस्याएं सुनीं, 2027 में सपा सरकार बनाने का आह्वान औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र 204 की ग्राम पंचायत नंदगांव में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने जमीन से जुड़े मामलों सहित गांव की विभिन्न मूलभूत समस्याओं से जिलाध्यक्ष को अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से कई समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। जमीन से संबंधित विवादों के अलावा सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी ग्रामीणों ने अपनी बात रखी। सपा जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों की अनेक मूलभूत समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीण लगातार अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गांव और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। ग्रामीण क्षेत्र की जरूरतों को पार्टी भली-भांति समझती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गांवों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। कानून व्यवस्था को मजबूत करते हुए प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना पार्टी की प्राथमिकता होगी। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान कर अखिलेश यादव को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व प्रधान बदन सिंह यादव, शिवनारायण सिंह शंखवार, दीपू यादव, श्यामवीर यादव, अरुण कुमार पाल, प्रेमचंद दोहरे, हरिशंकर यादव, भारत सिंह शंखवार, अश्वनी कुमार, ब्रजबिहारी शंखवार, लक्ष्मीचंद शंखवार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।1
- सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन,मांगें न पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी1
- संगठन सर्जन अभियान को लेकर राष्ट्रीय स्तर के पेड़ शिक्षकों की चार सदस्यों टीम पहुंची इटावा संगठन सृर्जन अभियान को लेकर राष्ट्रीय स्तर के प्रेक्षकों की 4 सदस्यप टीम पहुंची इटावा 2027 के चुनावों को लेकर प्रदेश स्तर पर किया जा रहे बड़े फेर-बदल इटावा। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ए.आई.सी.सी. ऑब्जर्वर राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण ओझा के साथ-साथ पी.सी.सी. ऑब्जर्वर प्रकाश प्रधान, मदनमोहन शुक्ला , पंजाब कांग्रेस कमेटी के महामंत्री वरिंदर सिंह दिल्ली से स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा इटावा पहुंचे। जहां इटावा रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। उसके बाद कांग्रेस कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें पी.सी.सी. ऑब्जर्वर रामकृष्ण ओझा ने संगठन सृर्जन अभियान के अंतर्गत समस्त उत्तर प्रदेश में होने वाले ज़िला अध्यक्षों के चुनाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी।रामकृष्ण ओझा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र संपूर्ण उत्तर प्रदेश में जनपद स्तर पर नये अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है। उन्होंने आगे बताया कि उनकी पूरी टीम का इटावा में तीन- चार दिनों का प्रवास रहेगा। इसके बाद शीघ्र ही हम लोगों का पुनः पांच दिवसीय प्रवास रहेगा। इस दौरान वह जनपद के समस्त शहर,विकास खण्डों और बूथ स्तर तक के एक-एक पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से मिलने का प्रयास करेंगे। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरा देश जिस तरह से सांप्रदायिकता और नफ़रत की आग में जल रहा है। लोगों ने जिस तरह से लोकतंत्र में संवैधानिक व्यवस्थाओं के प्रति अपना विश्वास खोया है वह इस भाजपा सरकार की बहुत बड़ी नाकामी है। रामकृष्ण ओझा ने कहा कि आज देश के छात्रों,नौजवानों, बेरोजगारों, महिलाओं और शोषित- वंचित ग़रीबों को सिर्फ़ कांग्रेस में ही अपना भविष्य दिखाई दे रहा है और जननायक राहुल गांधी उनके लिए एक बहुत बड़ी उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं। आने वाला समय निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। प्रेस वार्ता के बाद ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के संयुक्त नेतृत्व में सभी संगठन सृजन प्रेक्षकों ने जनपद के समस्त पदाधिकारीयों की एक आवश्यक बैठक ली। जिसमें संगठन सृजन पर विस्तृत चर्चा की गई।1
- *रसूलपुर कला की डाक कावड़ के दूसरे दिन लगा विशाल भंडारा, भक्तों ने किया प्रसाद वितरण* *रसूलपुर कला की डाक कावड़ के दूसरे दिन लगा विशाल भंडारा, भक्तों ने किया प्रसाद वितरण* अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर कला से निकली डाक कावड़ यात्रा के दूसरे दिन शिवभक्तों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। रसूलपुर कला से 45 कावड़ भक्तों की डाक कावड़ यात्रा रवाना हुई थी। यात्रा के दूसरे दिन कावड़ियों ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में खीर, पूरी, सब्जी और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे क्षेत्र में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारे गूंजते रहे। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भंडारे में सहयोग किया। इस डाक कावड़ यात्रा में अतुल, गोलू, ओमप्रकाश, भोले, रामजी, चंदन पोरवाल, शिवम् अवस्थी सहित ग्राम के अन्य शिवभक्त शामिल हैं। प्रशासन द्वारा यात्रा और भंडारे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कावड़ियों में भक्ति और सेवा का भाव देखते ही बन रहा था।4
- पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक व उनके 10 साथीयो द्वारा 15 मार्च 2020 अधिवक्ता एवं उसकी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके संबंध में कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। बुधवार को इसका निर्णय सुनाया गया। इस संबंध में डीजीसी अभिषेक मिश्रा ने दी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।1