logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन,मांगें न पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी

16 hrs ago
user_देवेन्द्र सिंह
देवेन्द्र सिंह
इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन,मांगें न पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इटावा में नहर में कूदी महिला की पुलिस ने बचाई जान इटावा में पुलिस की तत्परता से एक महिला की जान बच गई। लवेदी थाना क्षेत्र के चंद्रपुर नहर पुल पर महिला ने पारिवारिक और घरेलू क्लेश से परेशान होकर आत्महत्या के इरादे से नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना 19 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:35 बजे की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना लवेदी पुलिस टीम चंद्रपुर नहर पुल पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक महिला ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए नहर में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुधा सिंह पत्नी स्वर्गीय राकेश सिंह, निवासी ग्राम एवं थाना लवेदी, जिला इटावा बताया। महिला ने बताया कि घरेलू और पारिवारिक क्लेश के कारण उसने यह कदम उठाया था। पुलिस ने तत्काल महिला के पुत्र दिलीप सिंह को फोन कर मौके पर बुलाया। आवश्यक काउंसलिंग और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को उसके पुत्र के सुपुर्द कर सकुशल घर भेज दिया गया। पुलिस की इस साहसिक और मानवीय कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की। समय रहते पुलिस के पहुंचने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
    1
    इटावा में नहर में कूदी महिला की पुलिस ने बचाई जान
इटावा में पुलिस की तत्परता से एक महिला की जान बच गई। लवेदी थाना क्षेत्र के चंद्रपुर नहर पुल पर महिला ने पारिवारिक और घरेलू क्लेश से परेशान होकर आत्महत्या के इरादे से नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना 19 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:35 बजे की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना लवेदी पुलिस टीम चंद्रपुर नहर पुल पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक महिला ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए नहर में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।
पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुधा सिंह पत्नी स्वर्गीय राकेश सिंह, निवासी ग्राम एवं थाना लवेदी, जिला इटावा बताया। महिला ने बताया कि घरेलू और पारिवारिक क्लेश के कारण उसने यह कदम उठाया था।
पुलिस ने तत्काल महिला के पुत्र दिलीप सिंह को फोन कर मौके पर बुलाया। आवश्यक काउंसलिंग और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को उसके पुत्र के सुपुर्द कर सकुशल घर भेज दिया गया।
पुलिस की इस साहसिक और मानवीय कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की। समय रहते पुलिस के पहुंचने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • फर्जी ‘एग्रो मार्ट’ का खेल बेनकाब,किसानों-व्यापारियों से करोड़ों की ऑनलाइन ठगी का खुलासा सरगना समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 7.10 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का चला पता
    1
    फर्जी ‘एग्रो मार्ट’ का खेल बेनकाब,किसानों-व्यापारियों से करोड़ों की ऑनलाइन ठगी का खुलासा सरगना समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 7.10 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का चला पता
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • इटावा में बिना फिटनेस संचालित बताई जा रहे 132 स्कूली बन वाहनों को नोटिस आरटीओ उमा परवीन **इटावा ब्रेकिंग** इटावा में बिना फिटनेस संचालित बताए जा रहे **132 स्कूली वाहनों को नोटिस** और **20 वाहनों को सीज** किए जाने की कार्रवाई के बाद अब कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि अगर इतने बड़े पैमाने पर स्कूली वाहन लंबे समय से फिटनेस मानकों के बिना सड़कों पर संचालित हो रहे थे, तो **अब तक जिम्मेदार प्रवर्तन अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था कहां थी?** इटावा की नवागंतुक **ARTO प्रवर्तन हुमा परवीन** के एक्शन मोड में आने की चर्चा के बीच यह भी सवाल उठ रहा है कि पूर्व में वाहन चेकिंग और फिटनेस व्यवस्था की नियमित निगरानी किस स्तर पर की जा रही थी। वहीं, कुछ वाहन चालकों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि चेकिंग के दौरान ऐसे चालान भी किए जा रहे हैं जिनकी राशि वाहन की वास्तविक कीमत या आर्थिक क्षमता की तुलना में बेहद अधिक है। **इन आरोपों की स्वतंत्र जांच जरूरी है।** यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि जिन वाहनों पर कार्रवाई की गई, उनमें से प्रत्येक की फिटनेस स्थिति क्या थी, पूर्व में कितनी बार जांच हुई, नोटिस कब-कब जारी हुए और संबंधित विभागीय अधिकारियों ने पहले क्या कार्रवाई की। **मामला केवल चालान या सीज करने तक सीमित नहीं होना चाहिए।** अगर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो वाहन संचालकों पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन यदि विभागीय स्तर पर लंबे समय तक लापरवाही हुई है तो उसकी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। वहीं, गरीब और छोटे वाहन संचालकों के साथ यदि नियमों के नाम पर मनमानी या अनुचित कार्रवाई के आरोप सामने आ रहे हैं, तो उनकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। **इसी को लेकर जिलाधिकारी इटावा से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए—** कितने स्कूली वाहन बिना फिटनेस चल रहे थे, इतने समय तक विभागीय स्तर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई, पूर्व में किस अधिकारी ने कितनी जांच की और वर्तमान कार्रवाई में नियमों का पालन किस तरह किया गया। *जनता का सवाल सीधा है-* *अगर आज कार्रवाई जरूरी थी, तो कल तक निगरानी कौन कर रहा था?* *नियम सबके लिए समान होने चाहिए और कार्रवाई भी पारदर्शी एवं निष्पक्ष होनी चाहिए
    1
    इटावा में बिना फिटनेस संचालित बताई जा रहे 132 स्कूली बन वाहनों को नोटिस आरटीओ उमा परवीन
**इटावा ब्रेकिंग**
इटावा में बिना फिटनेस संचालित बताए जा रहे **132 स्कूली वाहनों को नोटिस** और **20 वाहनों को सीज** किए जाने की कार्रवाई के बाद अब कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
सवाल यह है कि अगर इतने बड़े पैमाने पर स्कूली वाहन लंबे समय से फिटनेस मानकों के बिना सड़कों पर संचालित हो रहे थे, तो **अब तक जिम्मेदार प्रवर्तन अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था कहां थी?**
इटावा की नवागंतुक **ARTO प्रवर्तन हुमा परवीन** के एक्शन मोड में आने की चर्चा के बीच यह भी सवाल उठ रहा है कि पूर्व में वाहन चेकिंग और फिटनेस व्यवस्था की नियमित निगरानी किस स्तर पर की जा रही थी।
वहीं, कुछ वाहन चालकों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि चेकिंग के दौरान ऐसे चालान भी किए जा रहे हैं जिनकी राशि वाहन की वास्तविक कीमत या आर्थिक क्षमता की तुलना में बेहद अधिक है। **इन आरोपों की स्वतंत्र जांच जरूरी है।**
यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि जिन वाहनों पर कार्रवाई की गई, उनमें से प्रत्येक की फिटनेस स्थिति क्या थी, पूर्व में कितनी बार जांच हुई, नोटिस कब-कब जारी हुए और संबंधित विभागीय अधिकारियों ने पहले क्या कार्रवाई की।
**मामला केवल चालान या सीज करने तक सीमित नहीं होना चाहिए।**
अगर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो वाहन संचालकों पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन यदि विभागीय स्तर पर लंबे समय तक लापरवाही हुई है तो उसकी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।
वहीं, गरीब और छोटे वाहन संचालकों के साथ यदि नियमों के नाम पर मनमानी या अनुचित कार्रवाई के आरोप सामने आ रहे हैं, तो उनकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
**इसी को लेकर जिलाधिकारी इटावा से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए—**
कितने स्कूली वाहन बिना फिटनेस चल रहे थे, इतने समय तक विभागीय स्तर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई, पूर्व में किस अधिकारी ने कितनी जांच की और वर्तमान कार्रवाई में नियमों का पालन किस तरह किया गया।
*जनता का सवाल सीधा है-*
*अगर आज कार्रवाई जरूरी थी, तो कल तक निगरानी कौन कर रहा था?*
*नियम सबके लिए समान होने चाहिए और कार्रवाई भी पारदर्शी एवं निष्पक्ष होनी चाहिए
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • वीरेंद्र दुबे एडवोकेट के निधन पर शोकसभा इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया
    1
    वीरेंद्र दुबे एडवोकेट के निधन पर शोकसभा
इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • अपनी दिनचर्या वदल लीजिये वरना यमराज से बेसमय मुलाकात हो जाना तय है यह वीडियो सभी को अवश्य देखना चाहिये🌹
    1
    अपनी दिनचर्या वदल लीजिये वरना यमराज से बेसमय मुलाकात हो जाना तय है यह वीडियो सभी को अवश्य देखना चाहिये🌹
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • किराना दुकान के बाहर से रिफाइंड की टीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर बाइक सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, दुकानदार ने फुटेज के आधार पर कार्रवाई की मांग की जसवंतनगर, संवाददाता। नगर की किराना गली स्थित विधिचंद जैन किराना स्टोर के बाहर रखी रिफाइंड तेल की टीनों में से बाइक सवार दो युवक एक टीन चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज वायरल होने के बाद दुकानदार ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। दुकानदार श्वेतांग जैन ने बताया कि बुधवार सुबह दुकान पर माल आया था। माल को दुकान के बाहर रख दिया गया था। इसी दौरान वह दुकान की चाबी लेने के लिए घर चले गए। कुछ देर बाद बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। आसपास किसी को न देखकर एक युवक ने रिफाइंड तेल की टीन उठाकर मोटरसाइकिल पर रख ली और दोनों वहां से फरार हो गए। दुकान लौटने पर टीन गायब मिलने पर दुकानदार ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें बाइक सवार दोनों युवक चोरी करते हुए दिखाई दिए। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। दुकानदार ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फोटो: किराना दुकान के बाहर रिफाइंड की टीन ले जाता बाइक सवार युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद।
    1
    किराना दुकान के बाहर से रिफाइंड की टीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
बाइक सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, दुकानदार ने फुटेज के आधार पर कार्रवाई की मांग की
जसवंतनगर, संवाददाता। नगर की किराना गली स्थित विधिचंद जैन किराना स्टोर के बाहर रखी रिफाइंड तेल की टीनों में से बाइक सवार दो युवक एक टीन चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज वायरल होने के बाद दुकानदार ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।
दुकानदार श्वेतांग जैन ने बताया कि बुधवार सुबह दुकान पर माल आया था। माल को दुकान के बाहर रख दिया गया था। इसी दौरान वह दुकान की चाबी लेने के लिए घर चले गए। कुछ देर बाद बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। आसपास किसी को न देखकर एक युवक ने रिफाइंड तेल की टीन उठाकर मोटरसाइकिल पर रख ली और दोनों वहां से फरार हो गए।
दुकान लौटने पर टीन गायब मिलने पर दुकानदार ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें बाइक सवार दोनों युवक चोरी करते हुए दिखाई दिए। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। दुकानदार ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
फोटो: किराना दुकान के बाहर रिफाइंड की टीन ले जाता बाइक सवार युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • लाखी गंगादासपुर में हरे पेड़ों की कटाई, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल लाखी गंगादासपुर में हरे पेड़ों की कटाई, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल महेवा (इटावा)। महेवा विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लाखी गंगादासपुर में हरे पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से अभी तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों के अनुसार पेड़ पर्यावरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और लगातार पेड़ों की कटाई से क्षेत्र में हरियाली प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर यह पता लगाया जाए कि किन परिस्थितियों में पेड़ों की कटाई की जा रही है और इसके लिए संबंधित लोगों के पास वैध अनुमति है या नहीं। मामले की जानकारी के लिए जब वन विभाग से संपर्क किया गया तो विभाग की ओर से बताया गया कि काटे जा रहे पेड़ छूट वाले पेड़ हैं। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि यदि पेड़ों की कटाई नियमों के तहत हो रही है तो संबंधित अनुमति और प्रक्रिया की भी जांच सार्वजनिक रूप से होनी चाहिए, ताकि किसी तरह की अनियमितता की आशंका न रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मौके पर पहुंचकर पेड़ों की कटाई की जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करता है।
    3
    लाखी गंगादासपुर में हरे पेड़ों की कटाई, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
लाखी गंगादासपुर में हरे पेड़ों की कटाई, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
महेवा (इटावा)। महेवा विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लाखी गंगादासपुर में हरे पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से अभी तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों के अनुसार पेड़ पर्यावरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और लगातार पेड़ों की कटाई से क्षेत्र में हरियाली प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर यह पता लगाया जाए कि किन परिस्थितियों में पेड़ों की कटाई की जा रही है और इसके लिए संबंधित लोगों के पास वैध अनुमति है या नहीं।
मामले की जानकारी के लिए जब वन विभाग से संपर्क किया गया तो विभाग की ओर से बताया गया कि काटे जा रहे पेड़ छूट वाले पेड़ हैं। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि यदि पेड़ों की कटाई नियमों के तहत हो रही है तो संबंधित अनुमति और प्रक्रिया की भी जांच सार्वजनिक रूप से होनी चाहिए, ताकि किसी तरह की अनियमितता की आशंका न रहे।
ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मौके पर पहुंचकर पेड़ों की कटाई की जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करता है।
    user_Deepish gautam
    Deepish gautam
    Local News Reporter भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • संगठन सृर्जन अभियान को लेकर राष्ट्रीय स्तर के प्रेक्षकों की 4 सदस्यप टीम पहुंची इटावा 2027 के चुनावों को लेकर प्रदेश स्तर पर किया जा रहे बड़े फेर-बदल इटावा। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ए.आई.सी.सी. ऑब्जर्वर राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण ओझा के साथ-साथ पी.सी.सी. ऑब्जर्वर प्रकाश प्रधान, मदनमोहन शुक्ला , पंजाब कांग्रेस कमेटी के महामंत्री वरिंदर सिंह दिल्ली से स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा इटावा पहुंचे। जहां इटावा रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। उसके बाद कांग्रेस कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें पी.सी.सी. ऑब्जर्वर रामकृष्ण ओझा ने संगठन सृर्जन अभियान के अंतर्गत समस्त उत्तर प्रदेश में होने वाले ज़िला अध्यक्षों के चुनाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी।रामकृष्ण ओझा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र संपूर्ण उत्तर प्रदेश में जनपद स्तर पर नये अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है। उन्होंने आगे बताया कि उनकी पूरी टीम का इटावा में तीन- चार दिनों का प्रवास रहेगा। इसके बाद शीघ्र ही हम लोगों का पुनः पांच दिवसीय प्रवास रहेगा। इस दौरान वह जनपद के समस्त शहर,विकास खण्डों और बूथ स्तर तक के एक-एक पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से मिलने का प्रयास करेंगे। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरा देश जिस तरह से सांप्रदायिकता और नफ़रत की आग में जल रहा है। लोगों ने जिस तरह से लोकतंत्र में संवैधानिक व्यवस्थाओं के प्रति अपना विश्वास खोया है वह इस भाजपा सरकार की बहुत बड़ी नाकामी है। रामकृष्ण ओझा ने कहा कि आज देश के छात्रों,नौजवानों, बेरोजगारों, महिलाओं और शोषित- वंचित ग़रीबों को सिर्फ़ कांग्रेस में ही अपना भविष्य दिखाई दे रहा है और जननायक राहुल गांधी उनके लिए एक बहुत बड़ी उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं। आने वाला समय निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। प्रेस वार्ता के बाद ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के संयुक्त नेतृत्व में सभी संगठन सृजन प्रेक्षकों ने जनपद के समस्त पदाधिकारीयों की एक आवश्यक बैठक ली। जिसमें संगठन सृजन पर विस्तृत चर्चा की गई।
    1
    संगठन सृर्जन अभियान को लेकर राष्ट्रीय स्तर के प्रेक्षकों की 4 सदस्यप टीम पहुंची इटावा
2027 के चुनावों को लेकर प्रदेश स्तर पर किया जा रहे बड़े फेर-बदल 
इटावा। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ए.आई.सी.सी. ऑब्जर्वर राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण ओझा के साथ-साथ पी.सी.सी. ऑब्जर्वर प्रकाश प्रधान, मदनमोहन शुक्ला , पंजाब कांग्रेस कमेटी के महामंत्री वरिंदर सिंह दिल्ली से स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा इटावा पहुंचे। जहां इटावा रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। उसके बाद कांग्रेस कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें पी.सी.सी. ऑब्जर्वर रामकृष्ण ओझा ने संगठन सृर्जन अभियान के अंतर्गत समस्त उत्तर प्रदेश में होने वाले ज़िला अध्यक्षों के चुनाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी।रामकृष्ण ओझा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र संपूर्ण उत्तर प्रदेश में जनपद स्तर पर नये अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है। उन्होंने आगे बताया कि  उनकी पूरी टीम का इटावा में तीन- चार दिनों का प्रवास रहेगा। इसके बाद शीघ्र ही हम लोगों का पुनः पांच  दिवसीय प्रवास रहेगा। इस दौरान वह जनपद के समस्त शहर,विकास खण्डों और बूथ स्तर तक के एक-एक पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से मिलने का प्रयास करेंगे। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरा देश जिस तरह से सांप्रदायिकता और नफ़रत की आग में जल रहा है। लोगों ने जिस तरह से लोकतंत्र में संवैधानिक व्यवस्थाओं के प्रति अपना विश्वास खोया है वह इस भाजपा सरकार की बहुत बड़ी नाकामी है। रामकृष्ण ओझा ने कहा कि आज देश के छात्रों,नौजवानों, बेरोजगारों, महिलाओं और शोषित- वंचित ग़रीबों को सिर्फ़ कांग्रेस में ही अपना भविष्य दिखाई दे रहा है और जननायक राहुल गांधी उनके लिए एक बहुत बड़ी उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं। आने वाला समय निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा।
प्रेस वार्ता के बाद ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के संयुक्त नेतृत्व में सभी संगठन सृजन प्रेक्षकों ने जनपद के समस्त पदाधिकारीयों की एक आवश्यक बैठक ली। जिसमें संगठन सृजन पर विस्तृत चर्चा की गई।
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.