logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दतिया। नगर पालिका में पदस्थ एक बाबू की आत्महत्या के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मृतक बाबू दिलीप सिंह की पत्नी माधुरी सिंह की शिकायत पर झांसी के प्रेमनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में नगर पालिका के सीएमओ नागेंद्र सिंह गुर्जर, बाबू राजेश दुबे और ठेकेदार धर्मेंद्र शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ना के चलते दिलीप सिंह ने यह कदम उठाया। एफआईआर दर्ज होने के बाद संबंधित आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद नगर पालिका में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

1 hr ago
user_Shahid Qureshi
Shahid Qureshi
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

दतिया। नगर पालिका में पदस्थ एक बाबू की आत्महत्या के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मृतक बाबू दिलीप सिंह की पत्नी माधुरी सिंह की शिकायत पर झांसी के प्रेमनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में नगर पालिका के सीएमओ नागेंद्र सिंह गुर्जर, बाबू राजेश दुबे और ठेकेदार धर्मेंद्र शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ना के चलते दिलीप सिंह ने यह कदम उठाया। एफआईआर दर्ज होने के बाद संबंधित आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद नगर पालिका में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अप्रैल माह के मध्य तक हुई बर्फबारी के बाद केदारनाथ मंदिर मार्ग पर कई जगह अभी भी भारी बर्फ देखी जा रही है। हालांकि मार्ग से बर्फ हटाकर यात्रियों के लिए पूरी तरह से खोल दिया है। 22 अप्रैल को धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे।
    1
    अप्रैल माह के मध्य तक हुई बर्फबारी के बाद केदारनाथ मंदिर मार्ग पर कई जगह अभी भी भारी बर्फ देखी जा रही है। हालांकि मार्ग से बर्फ हटाकर यात्रियों के लिए पूरी तरह से खोल दिया है। 22 अप्रैल को धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • उनाव बालाजी धाम में भगवान परशुराम की शोभायात्रा मंडल अध्यक्ष ने दामोदर यादव को कहा चामोदर*
    1
    उनाव बालाजी धाम में भगवान परशुराम की शोभायात्रा मंडल अध्यक्ष ने दामोदर यादव को कहा चामोदर*
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दतिया में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर दतिया स्थित श्री पीताम्बरा पीठ का हरिद्रा सरोवर 31 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपदान कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां हर ओर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं को “एक दीप माई के नाम” प्रज्ज्वलित करने का अवसर भी दिया गया, जिससे कार्यक्रम में जनभागीदारी और भी बढ़ गई। इस दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हुए और दीपदान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राजू त्यागी ने बताया कि हरिद्रा सरोवर में 31 हजार दीप जलाने की यह परंपरा पिछले 5 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। अक्षय तृतीया पर दीपों से सजे हरिद्रा सरोवर का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आस्था और श्रद्धा का अद्भुत केंद्र बना रहा।
    1
    दतिया में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर दतिया स्थित श्री पीताम्बरा पीठ का हरिद्रा सरोवर 31 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपदान कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां हर ओर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं को “एक दीप माई के नाम” प्रज्ज्वलित करने का अवसर भी दिया गया, जिससे कार्यक्रम में जनभागीदारी और भी बढ़ गई।
इस दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हुए और दीपदान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राजू त्यागी ने बताया कि हरिद्रा सरोवर में 31 हजार दीप जलाने की यह परंपरा पिछले 5 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी।
अक्षय तृतीया पर दीपों से सजे हरिद्रा सरोवर का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आस्था और श्रद्धा का अद्भुत केंद्र बना रहा।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दतिया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री पीताम्बरा पीठ स्थित हरिद्रा सरोवर भक्ति और आस्था की रोशनी से जगमगा उठा। यहां आयोजित भव्य दीपदान कार्यक्रम में 31 हजार दीपों की अलौकिक रोशनी ने पूरे सरोवर को स्वर्गिक आभा से भर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और उन्हें भी “एक दीप माई के नाम” प्रज्ज्वलित करने का अवसर मिला। दीपों की श्रृंखलाओं से सजा हरिद्रा सरोवर श्रद्धा, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत केंद्र बन गया। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े भी सपरिवार शामिल हुए और विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजक डॉ. राजू त्यागी ने बताया कि यह दीपदान की परंपरा पिछले 5 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है और हर वर्ष इसमें श्रद्धालुओं की संख्या और उत्साह बढ़ता जा रहा है। अक्षय तृतीया के इस विशेष आयोजन ने दतिया को एक बार फिर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक भव्यता के केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया।
    1
    दतिया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री पीताम्बरा पीठ स्थित हरिद्रा सरोवर भक्ति और आस्था की रोशनी से जगमगा उठा। यहां आयोजित भव्य दीपदान कार्यक्रम में 31 हजार दीपों की अलौकिक रोशनी ने पूरे सरोवर को स्वर्गिक आभा से भर दिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और उन्हें भी “एक दीप माई के नाम” प्रज्ज्वलित करने का अवसर मिला। दीपों की श्रृंखलाओं से सजा हरिद्रा सरोवर श्रद्धा, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत केंद्र बन गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े भी सपरिवार शामिल हुए और विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
आयोजक डॉ. राजू त्यागी ने बताया कि यह दीपदान की परंपरा पिछले 5 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है और हर वर्ष इसमें श्रद्धालुओं की संख्या और उत्साह बढ़ता जा रहा है।
अक्षय तृतीया के इस विशेष आयोजन ने दतिया को एक बार फिर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक भव्यता के केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपति नहर में जा गिरे, जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, चंद्रप्रकाश कुशवाहा अपनी पत्नी पिस्ता देवी निवासी ग्राम पिपरोया के साथ शादी समारोह में शामिल होने ग्राम बानोली जा रहे थे। इसी दौरान डोंगरपुर की पुलिया के पास मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से पहले किसी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वे पुलिया से नीचे नहर में जा गिरे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जबकि मृतक को 112 डायल की सहायता से अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चंद्रप्रकाश कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। पिस्ता देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही गोराघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपति नहर में जा गिरे, जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार,  चंद्रप्रकाश कुशवाहा अपनी पत्नी पिस्ता देवी निवासी ग्राम पिपरोया के साथ शादी समारोह में शामिल होने ग्राम बानोली जा रहे थे। इसी दौरान डोंगरपुर की पुलिया के पास मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से पहले किसी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वे पुलिया से नीचे नहर में जा गिरे।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जबकि मृतक को 112 डायल की सहायता से अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चंद्रप्रकाश कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। पिस्ता देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही गोराघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by S News
    1
    Post by S News
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • जालौन में जमीन बंटवारे के झगड़े में दो भाइयों की जान चली गई। मझले भाई ने बड़े भाई को सीने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए पिता और छोटे भाई ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर मार डाला। उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना सोमवार शाम 6 बजे रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता और छोटे भाई को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।मामले को विस्तार से जानते हैं... मिर्जापुरा जागीर गांव में जय नारायण चतुर्वेदी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा कैलाश (35) है, दूसरे नंबर पर जितेंद्र उर्फ अल्लू (30) है और सबसे छोटा गुड्डू (25) है। तीनों बेटों की शादी हो चुकी है। कैलाश और गुड्डू खेती बाड़ी का काम करते थे। मझला बेटा जितेंद्र गांव से 10 किलोमीटर दूर रामपुरा नगर में रहता था। जितेंद्र मजदूरी करता था। जय नारायण के बेटों के बीच 6 एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जितेंद्र चाहता था जमीन का बंटवारा हो जाए। सोमवार की शाम खेत में जितेंद्र और कैलाश के बीच जमीन को लेकर कहासुनी शुरू हुई। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। जितेंद्र ने गुस्से में आकर कैलाश पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली कैलाश केसीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई पिता और छोटे भाई ने आरोपी को पीटकर मार डाला बड़े बेटे की लाश देखकर पिता और छोटे भाई गुड्डू ने आपा खो दिया। उन्होंने भाग रहे जितेंद्र को घेरकर खेत में ही लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पिटाई से जितेंद्र ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया पुलिस ने हालात काबू में किए। आरोपी पिता जय नारायण और छोटे भाई गुड्डू को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारी भी मौके पर पहुंचें। पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जालौन में जमीन बंटवारे के झगड़े में दो भाइयों की जान चली गई। मझले भाई ने बड़े भाई को सीने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए पिता और छोटे भाई ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर मार डाला। उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना सोमवार शाम 6 बजे रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता और छोटे भाई को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।मामले को विस्तार से जानते हैं...
मिर्जापुरा जागीर गांव में जय नारायण चतुर्वेदी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा कैलाश (35) है, दूसरे नंबर पर जितेंद्र उर्फ अल्लू (30) है और सबसे छोटा गुड्डू (25) है। तीनों बेटों की शादी हो चुकी है। कैलाश और गुड्डू खेती बाड़ी का काम करते थे। मझला बेटा जितेंद्र गांव से 10 किलोमीटर दूर रामपुरा नगर में रहता था। जितेंद्र मजदूरी करता था।
जय नारायण के बेटों के बीच 6 एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जितेंद्र चाहता था जमीन का बंटवारा हो जाए। सोमवार की शाम खेत में जितेंद्र और कैलाश के बीच जमीन को लेकर कहासुनी शुरू हुई। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। जितेंद्र ने गुस्से में आकर कैलाश पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली कैलाश केसीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई पिता और छोटे भाई ने आरोपी को पीटकर मार डाला
बड़े बेटे की लाश देखकर पिता और छोटे भाई गुड्डू ने आपा खो दिया। उन्होंने भाग रहे जितेंद्र को घेरकर खेत में ही लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पिटाई से जितेंद्र ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया
पुलिस ने हालात काबू में किए। आरोपी पिता जय नारायण और छोटे भाई गुड्डू को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारी भी मौके पर पहुंचें। पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer Jhansi, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • *पंडोखर धाम महोत्सव में उत्कृष्ट पत्रकारों का किया सम्मान, गुरु शरण महाराज ने पत्रकारों के कार्यों की सरायना की* *India 24 now*
    1
    *पंडोखर धाम महोत्सव में उत्कृष्ट पत्रकारों का किया सम्मान, गुरु शरण महाराज ने पत्रकारों के कार्यों की सरायना की*
*India 24 now*
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.