*जनपद जालौन के कदौरा में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 71 वर्षीय रिटायर लेखपाल प्रभु दयाल को अपनी जान गंवानी पड़ी *जनपद जालौन के कदौरा में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 71 वर्षीय रिटायर लेखपाल प्रभु दयाल को अपनी जान गंवानी पड़ी* आप को बता दें कि उरई से बैंक से पेंशन निकालकर अपनी स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहे थे इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी कदौरा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस ने मौके पर ही डंपर को कब्जे में ले लिया और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है वहीं घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है
*जनपद जालौन के कदौरा में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 71 वर्षीय रिटायर लेखपाल प्रभु दयाल को अपनी जान गंवानी पड़ी *जनपद जालौन के कदौरा में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 71 वर्षीय रिटायर लेखपाल प्रभु दयाल को अपनी जान गंवानी पड़ी* आप को बता दें कि उरई से बैंक से पेंशन निकालकर अपनी स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहे थे इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी कदौरा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस ने मौके पर ही डंपर को कब्जे में ले लिया और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है वहीं घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है
- हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर ऐसा भीषण हादसा हुआ जिसने पूरे यूपी पुलिस महकमे को झकझोर दिया। जालौन के उरई कोतवाली की SOG टीम, जो एक अपहरण केस में दबिश देकर लौट रही थी, अचानक काल के गाल में समा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो ने ओवरटेक करने की कोशिश की… लेकिन एक छोटी सी चूक ने सब कुछ खत्म कर दिया। गाड़ी असंतुलित होकर आगे चल रहे वाहन से भयंकर टक्कर में तब्दील हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया… अंदर बैठे पुलिसकर्मी बुरी तरह फंस गए… और मौके पर ही मौत ने उन्हें घेर लिया। हादसे के बाद का मंजर दिल दहला देने वाला था— टूटी गाड़ी, अंदर फंसे शव, और चारों तरफ अफरा-तफरी… बचाव दल को शव निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शहीद हुए जांबाज पुलिसकर्मी 👇 उपनिरीक्षक मोहित यादव (मंडी चौकी प्रभारी) उपनिरीक्षक सत्यभान कांस्टेबल अशोक कुमार सिपाही प्रदीप (सर्विलांस टीम) एक वाहन चालक (पहचान अभी बाकी) ये सभी जालौन के उरई कोतवाली में तैनात थे और कानून-व्यवस्था के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी निभा रहे थे। ड्यूटी से लौटते वक्त मौत का सफर टीम नूंह में गुमशुदगी/अपहरण मामले में दबिश देने गई थी वापसी के दौरान एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हुई गाड़ी हरियाणा के जींद RTO में रजिस्टर्ड बताई जा रही है प्रशासन हरकत में, लेकिन सवाल कायम तावडू सदर थाना प्रभारी शीशराम के अनुसार— शवों को बाहर निकालने में काफी समय लगा एंबुलेंस से अस्पताल भेजकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है सवाल क्या ओवरस्पीड और लापरवाही बनी मौत की वजह? क्या एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई? ड्यूटी पर निकली टीम की सुरक्षा के लिए क्या हैं प्रोटोकॉल? दबिश से लौट रही थी पुलिस… एक्सप्रेस-वे पर मौत ने घेर लिया – 5 जांबाजों की दर्दनाक अंत! नोट: अभी आधिकारिक पुष्टि और पुलिस अधीक्षक जालौन के विस्तृत बयान का इंतजार है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है… #JalaunPolice #UPPolice #BreakingNews #KMPExpresswayAccident #NuhAccident #PoliceMartyr #RoadAccident #UttarPradesh #Haryana #DutyDeath #SOGTeam #CrimeNews #IndianPolice #ExpresswayTragedy #Justice #RIPBraveHearts #EmergencyNews #HindiNews #ViralNews #BigBreaking #AccidentAlert1
- जालौन जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में साइकिल सवार टेलर की मौत, फरीदाबाद में रहने वाले 47 वर्षीय टेलर आनंद कुमार की हुई मौत, तीन दिन पहले रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने अपने पैतृक गांव आया था व्यक्ति, साइकिल से अपने पैतृक गांव घमूरी निकले टेलर की रास्ते में हुई संदिग्ध मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौके पर पहुंची पुलिस पूरी घटना की जांच पड़ताल में गंभीरता से जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के घमूरी गांव के पास का हादसा।1
- *जनपद जालौन के कदौरा में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 71 वर्षीय रिटायर लेखपाल प्रभु दयाल को अपनी जान गंवानी पड़ी* आप को बता दें कि उरई से बैंक से पेंशन निकालकर अपनी स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहे थे इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी कदौरा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस ने मौके पर ही डंपर को कब्जे में ले लिया और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है वहीं घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है4
- माती में शिक्षामित्रों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान शामिल हुए।कैबिनेट मंत्री ने शिक्षमित्रों को 10,000 रुपए से बढ़ाए गए मानदेय 18,000 रुपए की चेक वितरित की।कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि अब शिक्षामित्रों को निःशुल्क 5 लाख का स्वास्थ बीमा भी मिलेगा।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- *ग्राम प्रधान संगठन की जिला ईकाई ने दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा सात सूत्रीय ज्ञापन* कानपुर देहात ग्राम प्रधान संगठन कानपुर देहात द्वारा मा. कौशल किशोर पांडेय प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के निर्देशन व अरविन्द दीक्षित ग्राम प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष कानपुर देहात के नेतृत्व में सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मा.मुख्यमंत्री उ. प्र. शासन को भेजा गया है जिसमें प्रमुख रुप से प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों का चुनाव निश्चित समयाअवधि में कराने, अपरिहार्य कारणोंवश समय पर चुनाव न होना संभव हों तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल कानूनन विस्तारित करने का कष्ट करें ताकि जनहित में सारी व्यवस्थाएं विधिवत एवं सुचारू रूप से चलती रहें तथा पंचायतीराज व्यवस्था का सम्मान भी बना रहे। इसी क्रम में ग्राम पंचायतों के मनरेगा सहित सभी लंबित भुगतान 15 दिनों के अंदर करवाने की भी कृपा करें। एवं अन्य जो भी शेष स्वीकृतियां हैं उनकी धनराशि भी एक सप्ताह के अंदर निर्गत करते हुए ग्राम पंचायतों के खातों में भिजवाने की कृपा करें, ताकि जनहित के सभी कार्य शीघ्र से शीघ्र पूर्ण करवाए जा सकें। खाते में धन होने की दशा में भी समय पर भुगतान न होने पर पंचायत सचिव एवं एडीओ (पंचायत) से लेकर जिलाधिकारी तक की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की कृपा करें जिससे कोई भुगतान शेष न रहे। इसके साथ ही पंचायत सचिवों से सभी प्रधानों को पूर्ण सहयोग देने के लिए निर्देशित करें, ग्राम प्रधानों व उनके परिवारजनों की पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें। ग्राम प्रधानों पर चल रहे सभी प्रकार के फर्जी मुकदमे तत्काल वापस कराने की कृपा करें. साथ ही किसी भी ग्राम प्रधान या उनके पारिवारीजनों पर कोई भी किसी भी प्रकार का मुकदमा बिना गुण- दोष विवेचना के आधार पर पूर्ण एवं निष्पक्ष जांच किए बिना दर्ज न कराए जाएं। मामले में बिंदुवार हो रही कार्रवाई से भी अवगत कराने का कार्य किया जाने।2
- बंगाल में भाजपा की जीत पर डेरापुर में जश्न, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया। कस्बे स्थित कुसमा वाटिका में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए। इसके बाद ब्लॉक परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर मंगलवार सुबह 11:30 बजे माल्यार्पण किया गया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जीत की खुशी साझा की और आतिशबाजी कर उत्सव का माहौल बना दिया। मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे शुरू हुई थी, जिसके बाद से ही लोगों की निगाहें लगातार रुझानों पर टिकी रहीं। जैसे-जैसे चुनाव परिणाम स्पष्ट होते गए, समर्थकों का उत्साह बढ़ता गया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर देशभक्ति के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर भूमि विकास बैंक डेरापुर के अध्यक्ष महेश भदौरिया, मंडल अध्यक्ष उमेश बाबू कुशवाहा, प्रधान संग्राम सिंह परोँख, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुनेश शुक्ला, महामंत्री विनीत त्रिवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।1
- जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के आज़ाद नगर में रविवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुराना विवाद खूनी झड़प में बदल गया। मोहल्ले से शुरू हुआ झगड़ा सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सड़क पर पहुंच गया, जहां बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के मुताबिक, एहजाद पुत्र वाहिद और चंदा बेगम पत्नी लल्लू खां के बीच पहले से चल रहा विवाद अचानक भड़क उठा। पहले दोनों पक्षों में मोहल्ले में कहासुनी हुई, लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। जब चंदा बेगम अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए सीएचसी पहुंचीं, तभी आरोप है कि एहजाद अपने 4-5 साथियों के साथ वहां आ धमका और फिर से हमला कर दिया। सड़क पर बवाल, मरीजों और तीमारदारों में दहशत सीएचसी के बाहर अचानक हुई मारपीट से वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे कुछ देर के लिए पूरा इलाका रणक्षेत्र बन गया। कोतवाल ने दिखाया एक्शन मोड गनीमत रही कि उसी समय मौके पर मौजूद कोतवाल ब्रजेश बहादुर ने तुरंत हस्तक्षेप किया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों को मौके से ही दबोच लिया, जिससे स्थिति काबू में आ सकी। जांच जारी, बाकी आरोपी फरार पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई तय है। पुलिस की अपील कोतवाल ने क्षेत्र के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और चेतावनी दी है कि कानून हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। #ब्रेकिंगन्यूज #जालौन #कोंच #आजादनगर #मारपीट #CrimeNews #UPPolice #लाइवहंगामा #हिंसा #ताजा_खबर #PoliceAction #उत्तरप्रदेश #LawAndOrder #CHCकोंच #BreakingAlert #अपराध #खबर_का_असर #PublicSafety #UPNews1