Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम
राजू काँकोरिया खण्डार
जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- आपदा प्रबंधन अंतर्गत स्वीकृत कार्य हेतु तकनीकी आंकलन की प्रक्रिया प्रारंभ* *सवाई माधोपुर, 11 अप्रैल।* जल संसाधन खंड सवाई माधोपुर की टीम द्वारा शनिवार प्रातः जड़ावता गांव क्षेत्र में बनास नदी के किनारे हुए कटाव का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संभावित जोखिम क्षेत्रों का आकलन करते हुए आवश्यक संरक्षण कार्यों की रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया गया। अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने स्थल का दौरा कर कटाव की गंभीरता, प्रभावित क्षेत्र तथा आवश्यक तकनीकी उपायों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान आपदा प्रबंधन मद के अंतर्गत स्वीकृत कार्य के लिए तकनीकी तकमीना (एस्टिमेट) तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि नदी तटों के संरक्षण, कटाव रोकथाम एवं भविष्य में संभावित क्षति को कम करने के लिए स्थायी उपाय अपनाए जाएंगे! जल संसाधन विभाग द्वारा जिले में अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके तथा प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। फोटो कैप्शन :- 11 पीआरओ 9 से 11 जड़ावता गांव में बनास नदी के किनारे हुए कटाव का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते। ---000---1
- समाज सुधारक, महान चिंतक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा गोविन्द राव फुले जी की जयंती के पावन अवसर पर सैनी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल द्वारा सभापति शिवरतन अग्रवाल के नेतृत्व में शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग में उत्साह, श्रद्धा एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि महात्मा फुले जी ने समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए जो अमूल्य योगदान दिया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के पिछड़े एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया। ऐसे महान महापुरुष की जयंती पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा में सहभागी होना अपने आप में गर्व और सौभाग्य का विषय है। कार्यक्रम में सभापति श्री शिवरतन अग्रवाल, शहर मण्डल अध्यक्ष श्री मिथलेश व्यास, मण्डल महामंत्री श्री कमलेश महावर, गोविन्द SRS, गौरव मंगल, चिरंजी लोधा, लक्ष्मण सैनी, शिवदयाल जोशी, वेदप्रकाश शर्मा, मुकेश राजलवाड, विक्की सैनी, विकास सैनी सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- गंगापुर सिटी में आज महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर सैनी समाज द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ महात्मा फुले के आदर्शों को याद किया। इस रैली में सैनी समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इनमें छोटेलाल सैनी, काड़ू मेम्बर, मदन मोहन सरपंच सहित अन्य समाजजन शामिल हुए। सभी ने मिलकर रैली का शुभारंभ किया और महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रैली बड़ी सब्जी मंडी (फल-सब्जी मंडी) से प्रारंभ होकर सैनी धर्मशाला एवं सैनी गार्डन तक निकाली गई। पूरे मार्ग में लोगों ने नारे लगाकर सामाजिक जागरूकता और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा फुले के समाज सुधार, शिक्षा और समानता के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला तथा युवाओं और बच्चों को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। रैली का समापन सैनी गार्डन में हुआ, जहाँ सभी ने एकजुट होकर समाज में शिक्षा और समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।1
- महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सैनी समाज की भव्य शोभायात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत आज समाज सुधारक, महान चिंतक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा गोविन्द राव फुले जी की जयंती के पावन अवसर पर सैनी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल द्वारा सभापति शिवरतन अग्रवाल के नेतृत्व में शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग में उत्साह, श्रद्धा एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे आयोजन और भी आकर्षक बन गया। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा गोविन्द राव फुले जी ने समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए जो अमूल्य योगदान दिया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के पिछड़े एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया। ऐसे महान महापुरुष की जयंती पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा में सहभागी होना गर्व और सौभाग्य का विषय है। कार्यक्रम में सभापति शिवरतन अग्रवाल, शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, मण्डल महामंत्री कमलेश महावर, गोविन्द SRS, गौरव मंगल, चिरंजी लोधा, लक्ष्मण सैनी, शिवदयाल जोशी, वेदप्रकाश शर्मा, मुकेश राजलवाड, विक्की सैनी, विकास सैनी सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3
- Post by Anil Kumar journalist1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- वार्ड नंबर 8, मिर्जापुर में स्थित MJF पब्लिक स्कूल में आज महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापकों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैनी स्कूल मिर्जापुर के श्री रामकेश सैनी जी तथा MJF पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक पप्पू लाल जी ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वक्ताओं ने महात्मा फुले के जीवन, उनके सामाजिक कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। बच्चों को उनके आदर्शों पर चलने, शिक्षा के महत्व को समझने तथा समाज में जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही, सभी उपस्थित लोगों ने महात्मा फुले के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ हुआ।4
- Post by Anil Kumar journalist1