logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंडिया न्यूज़ 28 ब्रेकिंग न्यूज श्योपुर- श्योपुर जिले की नवागत कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा पहुंची श्योपुर, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्वागत बंधन अभिनंदन।

9 hrs ago
user_Noshad ahmad qureshi
Noshad ahmad qureshi
INDIA News 28 M.P. Sheopur श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

इंडिया न्यूज़ 28 ब्रेकिंग न्यूज श्योपुर- श्योपुर जिले की नवागत कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा पहुंची श्योपुर, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्वागत बंधन अभिनंदन।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Noshad ahmad qureshi
    2
    Post by Noshad ahmad qureshi
    user_Noshad ahmad qureshi
    Noshad ahmad qureshi
    INDIA News 28 M.P. Sheopur श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सवाई माधोपुर और दौसा जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण ईसरदा बांध का निर्माण कार्य इस वर्ष जुलाई तक पूरा हो जाएगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा के बाद कहा कि प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के प्रथम चरण के शेष रहे सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा इस बांध परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। इसी क्रम में परियोजना में धरातल पर कार्यरत अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की गई है। जल्द ही यह महत्वकांक्षी योजना पूरी हो जाएगी और इससे दो जिलों के लाखों लोगों को पेयजल आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने कहा कि 1,038.65 करोड़ रुपये लागत वाली यह बांध परियोजना पूर्वी राजस्थान के कई जिलों को पीने और सिंचाई के लिए पानी आपूर्ति करने वाली राम जल सेतु परियोजना का महत्वपूर्ण घटक है।वी. श्रीनिवास ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार परियोजना को समय पर पूरा करने और गुणवत्ता के प्रति बेहद गंभीर और संवेदनशील है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में निर्माण कार्य की गहराई से नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बांध पर दौरा कर निर्माण कार्यों की मौके पर वास्तविक प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का अवलोकन किया तथा साइट इंजीनियर्स एवं फील्ड स्टाफ के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से बांध पर लिफ्ट, इनटेक वेल, पम्प सिस्टम तथा जल के प्रबंधन के लिए स्काडा सिस्टम की जानकारी ली और इन्स्पेक्शन टनल सभी निर्माण कार्य समय पर पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि परियोजना में कार्यरत अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण कार्य के जरिए बड़ी संख्या में आम लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। इंजीनियर का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि वे दिल लगा कर काम पूरा करें। उन्होंने जल्द ही फिर से प्रोजेक्ट का दौरा करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि मुख्य सचिव ने कहा कि लगभग 1038.65 करोड़ की यह महत्वपूर्ण परियोजना पूर्वी राजस्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगी। प्रथम चरण में आर.एल. 256 मीटर तक जल संग्रहण (3.24 टीएमसी) के माध्यम से दौसा जिले के 1079 ग्राम व 5 शहर तथा सवाई माधोपुर जिले के 177 ग्राम व 1 शहर सहित लगभग 35.13 लाख आबादी को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। द्वितीय चरण पूर्ण होने पर बांध की भंडारण क्षमता 10.77 टीएमसी तक बढ़ेगी। गौरतलब है कि इंटेक वेल एवं पम्प हाउस के माध्यम से दौसा एवं सवाई माधोपुर के 1256 ग्रामों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेटों की ऊंचाई बढ़ाने सहित द्वितीय चरण के कार्यों को तय समय तक पूर्ण किया जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग एवं विभागीय समन्वय सुनिश्चित किया जाए।
    1
    सवाई माधोपुर और दौसा जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण ईसरदा बांध का निर्माण कार्य इस वर्ष जुलाई तक पूरा हो जाएगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा के बाद कहा कि प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के प्रथम चरण के शेष रहे सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा इस बांध परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। इसी क्रम में परियोजना में धरातल पर कार्यरत अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की गई है। जल्द ही यह महत्वकांक्षी योजना पूरी हो जाएगी और इससे दो जिलों के लाखों लोगों को पेयजल आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने कहा कि 1,038.65 करोड़ रुपये लागत वाली यह बांध परियोजना पूर्वी राजस्थान के कई जिलों को पीने और सिंचाई के लिए पानी आपूर्ति करने वाली राम जल सेतु परियोजना का महत्वपूर्ण घटक है।वी. श्रीनिवास ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार परियोजना को समय पर पूरा करने और गुणवत्ता के प्रति बेहद गंभीर और संवेदनशील है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में निर्माण कार्य की गहराई से नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बांध पर दौरा कर निर्माण कार्यों की मौके पर वास्तविक प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का अवलोकन किया तथा साइट इंजीनियर्स एवं फील्ड स्टाफ के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से बांध पर लिफ्ट, इनटेक वेल, पम्प सिस्टम तथा जल के प्रबंधन के लिए स्काडा सिस्टम की जानकारी ली और इन्स्पेक्शन टनल सभी निर्माण कार्य समय पर पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि परियोजना में कार्यरत अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण कार्य के जरिए बड़ी संख्या में आम लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। इंजीनियर का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि वे दिल लगा कर काम पूरा करें। उन्होंने जल्द ही फिर से प्रोजेक्ट का दौरा करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि मुख्य सचिव ने कहा कि लगभग 1038.65 करोड़ की यह महत्वपूर्ण परियोजना पूर्वी राजस्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगी। प्रथम चरण में आर.एल. 256 मीटर तक जल संग्रहण (3.24 टीएमसी) के माध्यम से दौसा जिले के 1079 ग्राम व 5 शहर तथा सवाई माधोपुर जिले के 177 ग्राम व 1 शहर सहित लगभग 35.13 लाख आबादी को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। द्वितीय चरण पूर्ण होने पर बांध की भंडारण क्षमता 10.77 टीएमसी तक बढ़ेगी। गौरतलब है कि इंटेक वेल एवं पम्प हाउस के माध्यम से दौसा एवं सवाई माधोपुर के 1256 ग्रामों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेटों की ऊंचाई बढ़ाने सहित द्वितीय चरण के कार्यों को तय समय तक पूर्ण किया जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग एवं विभागीय समन्वय सुनिश्चित किया जाए।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के मानटाउन थाना क्षेत्र में देर रात बजरिया स्थित राकेश वॉच सेंटर दुकान के पीछे के दरवाजे की दीवार तोड़कर और चोरी की वारदात का अंजाम देने का प्लान बनाया। चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए घड़ी की दुकान की पीछे के गेट के पास ईद की दीवार को तोड़कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया और पीछे के गेट को खोल लिया। वहीं दीवार तोड़ने की आवाज सुनकर पड़ोसी अपनी नींद से जागा और मौके पर देखा तो वहां दो व्यक्ति दीवार तोड़ रहे थे। तभी उन्होंने हल्ला मचाया । जिसके चलते दोनों चोर भागते नजर आए। घड़ी की दुकान में चोरी की घटना होने से बच गई । हाल ही में पुलिस अधीक्षक की जीरो टॉलरेंस की नीति जिले भर में लागू करने का प्लान बनाया ही जा रहा है। इसके चलते वारदातों पर लगाम लगाने की मंशा से पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी कार्य कर रही है। लेकिन स्थानीय थाने की जिला मुख्यालय पर रात्रि गस्त की पोल कुछ इस तरह की घटना ने खोल कर रख दी है । अब देखने वाली बात यह है कि क्या पैसे संबंधित थाना पुलिस अधिकारी रात्रि गश्त इंचार्ज के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाती है या फिर जनता को यूं ही ऐसी वारदातों का सामना करते रहना है।
    1
    सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के मानटाउन थाना क्षेत्र में देर रात बजरिया स्थित राकेश वॉच सेंटर दुकान के पीछे के दरवाजे की दीवार तोड़कर और चोरी की वारदात का अंजाम देने का प्लान बनाया।  चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए घड़ी की दुकान की पीछे के गेट के पास ईद की दीवार को तोड़कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया और पीछे के गेट को खोल लिया।  वहीं दीवार तोड़ने की आवाज सुनकर पड़ोसी अपनी नींद से जागा और मौके पर देखा तो वहां दो व्यक्ति दीवार तोड़ रहे थे।  तभी उन्होंने हल्ला मचाया । जिसके चलते दोनों चोर भागते नजर आए।  घड़ी की दुकान में चोरी की घटना होने से बच गई । हाल ही में पुलिस अधीक्षक की जीरो टॉलरेंस की नीति जिले भर में लागू करने का प्लान बनाया ही जा रहा है।  इसके चलते वारदातों पर लगाम लगाने की मंशा से पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी कार्य कर रही है।  लेकिन स्थानीय थाने की जिला मुख्यालय पर रात्रि गस्त की पोल कुछ इस तरह की घटना ने खोल कर रख दी है । अब देखने वाली बात यह है कि क्या पैसे संबंधित थाना पुलिस अधिकारी रात्रि गश्त इंचार्ज के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाती है या फिर जनता को यूं ही ऐसी वारदातों का सामना करते रहना है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • आज हमारी बहन की सगाई हुई है
    1
    आज हमारी बहन की सगाई हुई है
    user_बंटी कुमार सहरिया
    बंटी कुमार सहरिया
    Animal Protection Organisation शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • शाहाबाद एक ओर जहाँ देश डिजिटल इंडिया और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का जश्न मना रहा है, वहीं बारां जिले का ईसाटोरी गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। खस्ताहाल रास्तों और सिस्टम की बेरुखी का खामियाजा एक बार फिर एक गरीब किसान को भुगतना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, ईसाटोरी गांव का किसान कालीचरण पुत्र रामजीलाल निवासी ईसाटोरी अपनी साल भर की मेहनत यानी गेहूँ की फसल को ट्रॉली में भरकर कृषि उपज मंडी बारां बेचने जा रहा था। लेकिन गांव से निकलते ही ऊबड़-खाबड़ और कच्चा रास्ता होने के करणण किसान की ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया ट्रॉली का संतुलन बिगड़ जाने से सारी फसल वहीं बिखर गई। जिससे किसान का काफी नुकसान हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी गांव के नसीब में पक्की सड़क नहीं है। ज्यादातर गांव में पक्की सड़क बन गई है लेकिन ईशाटोरी गांव में अभी तक पक्की सड़क नहीं है कीचड़ और पत्थरों से भरे इस रास्ते से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा है। आए दिन किसानों की ट्रॉलियां पलटती हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। बारिश के मौसम में बीमारों को अस्पताल ले जाते समय यह कच्चा रास्ता होने तहत कारण जहां मरीज को ले जाने में 1 घंटा लगता है वहां 2 घंटे का समय लगता है। ईसाटोरी के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया की चुनाव के समय वोट मांगने आने वाले जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े वादे तो करते हैं, लेकिन सत्ता की कुर्सी मिलते ही गांव की सुध लेना भूल जाते हैं। ग्रामीण कई बार आला अधिकारियों और स्थानीय नेताओं से गुहार लगा चुके हैं। ग्रामीणों की मांग है जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके ।
    3
    शाहाबाद एक ओर जहाँ देश डिजिटल इंडिया और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का जश्न मना रहा है, वहीं बारां जिले का ईसाटोरी गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। खस्ताहाल रास्तों और सिस्टम की बेरुखी का खामियाजा एक बार फिर एक गरीब किसान को भुगतना पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, ईसाटोरी गांव का किसान कालीचरण पुत्र रामजीलाल निवासी ईसाटोरी अपनी साल भर की मेहनत यानी गेहूँ की फसल को ट्रॉली में भरकर कृषि उपज मंडी बारां बेचने जा रहा था। लेकिन गांव से निकलते ही ऊबड़-खाबड़ और कच्चा रास्ता होने के  करणण किसान की ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया ट्रॉली का संतुलन बिगड़ जाने से सारी फसल वहीं बिखर गई।  जिससे किसान का काफी नुकसान हो गया। ग्रामीणों का  कहना है कि आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी गांव के नसीब में पक्की सड़क नहीं है। ज्यादातर गांव में पक्की सड़क बन गई है लेकिन ईशाटोरी गांव में अभी तक पक्की सड़क नहीं है कीचड़ और पत्थरों से भरे इस रास्ते से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा है। आए दिन किसानों की ट्रॉलियां पलटती हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। बारिश के मौसम में बीमारों को अस्पताल ले जाते समय यह कच्चा रास्ता  होने तहत कारण जहां मरीज को ले जाने में 1 घंटा लगता है वहां 2 घंटे का समय लगता है। ईसाटोरी के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया की चुनाव के समय वोट मांगने आने वाले जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े वादे तो करते हैं, लेकिन सत्ता की कुर्सी मिलते ही गांव की सुध लेना भूल जाते हैं। ग्रामीण कई बार आला अधिकारियों और स्थानीय नेताओं से गुहार लगा चुके हैं।
ग्रामीणों की मांग है जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके ।
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    9 hrs ago
  • मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में सांकड़ा गांव में 25 वर्षीय महिला ने फांसी के फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली महिला के शव को लेकर शमशान घाटे पहुंचे परिजन सूचना मिलने के बाद पहुंची मलारना डूंगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मलारना डूंगर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर मलारना डूंगर थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा, उप स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी डा. अमन आर्य, मलारना डूंगर उप जिला कलेक्टर संदीप बैरड़ मौजूद रहे जानकारी के अनुसार सांकड़ा गांव निवासी पूजा धोबी पत्नी गणपत धोबी उम्र 25 वर्ष जाति धोबी की करीबन 3 वर्ष पूर्व चैनपुरा बनेगा जिला करौली से शादी कर सांकड़ा गांव में आई थी पूजा की दूसरी बहन भी इस घर में भी ब्हाई थी पूजा के करीब 11 माह की एक बच्चे भी मौजूद है पूजा ने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली इसके बाद परीजनो ने शव को श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार करने की कोशिश की लेकिन पुलिस को सूचना मिलने के बाद मलारना डूंगर थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर मलारना डूंगर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमन आर्य ने बताया की उप स्वास्थ्य केंद्र मलारना डूंगर पर महिला डॉक्टर नहीं होने के कारण पूजा धोबी के सबको सवाई माधोपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
    1
    मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में सांकड़ा गांव में 25 वर्षीय महिला ने फांसी के फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली महिला के शव को लेकर शमशान घाटे पहुंचे परिजन सूचना मिलने के बाद पहुंची मलारना डूंगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मलारना डूंगर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर मलारना डूंगर थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा, उप स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी डा. अमन आर्य, मलारना डूंगर उप जिला कलेक्टर संदीप बैरड़ मौजूद रहे जानकारी के अनुसार सांकड़ा गांव निवासी पूजा धोबी पत्नी गणपत धोबी उम्र 25 वर्ष जाति धोबी की करीबन 3 वर्ष पूर्व चैनपुरा बनेगा जिला करौली से शादी कर सांकड़ा गांव में आई थी पूजा की दूसरी बहन भी इस घर में भी ब्हाई थी पूजा के करीब 11 माह की एक बच्चे भी मौजूद है पूजा ने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली इसके बाद परीजनो ने शव को श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार करने की कोशिश की लेकिन पुलिस को सूचना मिलने के बाद मलारना डूंगर थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर मलारना डूंगर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमन आर्य ने बताया की उप स्वास्थ्य केंद्र मलारना डूंगर पर महिला डॉक्टर नहीं होने के कारण पूजा धोबी के सबको सवाई माधोपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Noshad ahmad qureshi
    1
    Post by Noshad ahmad qureshi
    user_Noshad ahmad qureshi
    Noshad ahmad qureshi
    INDIA News 28 M.P. Sheopur श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.