Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम
राजू काँकोरिया खण्डार
जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- सवाई माधोपुर और दौसा जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण ईसरदा बांध का निर्माण कार्य इस वर्ष जुलाई तक पूरा हो जाएगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा के बाद कहा कि प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के प्रथम चरण के शेष रहे सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा इस बांध परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। इसी क्रम में परियोजना में धरातल पर कार्यरत अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की गई है। जल्द ही यह महत्वकांक्षी योजना पूरी हो जाएगी और इससे दो जिलों के लाखों लोगों को पेयजल आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने कहा कि 1,038.65 करोड़ रुपये लागत वाली यह बांध परियोजना पूर्वी राजस्थान के कई जिलों को पीने और सिंचाई के लिए पानी आपूर्ति करने वाली राम जल सेतु परियोजना का महत्वपूर्ण घटक है।वी. श्रीनिवास ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार परियोजना को समय पर पूरा करने और गुणवत्ता के प्रति बेहद गंभीर और संवेदनशील है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में निर्माण कार्य की गहराई से नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बांध पर दौरा कर निर्माण कार्यों की मौके पर वास्तविक प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का अवलोकन किया तथा साइट इंजीनियर्स एवं फील्ड स्टाफ के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से बांध पर लिफ्ट, इनटेक वेल, पम्प सिस्टम तथा जल के प्रबंधन के लिए स्काडा सिस्टम की जानकारी ली और इन्स्पेक्शन टनल सभी निर्माण कार्य समय पर पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि परियोजना में कार्यरत अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण कार्य के जरिए बड़ी संख्या में आम लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। इंजीनियर का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि वे दिल लगा कर काम पूरा करें। उन्होंने जल्द ही फिर से प्रोजेक्ट का दौरा करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि मुख्य सचिव ने कहा कि लगभग 1038.65 करोड़ की यह महत्वपूर्ण परियोजना पूर्वी राजस्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगी। प्रथम चरण में आर.एल. 256 मीटर तक जल संग्रहण (3.24 टीएमसी) के माध्यम से दौसा जिले के 1079 ग्राम व 5 शहर तथा सवाई माधोपुर जिले के 177 ग्राम व 1 शहर सहित लगभग 35.13 लाख आबादी को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। द्वितीय चरण पूर्ण होने पर बांध की भंडारण क्षमता 10.77 टीएमसी तक बढ़ेगी। गौरतलब है कि इंटेक वेल एवं पम्प हाउस के माध्यम से दौसा एवं सवाई माधोपुर के 1256 ग्रामों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेटों की ऊंचाई बढ़ाने सहित द्वितीय चरण के कार्यों को तय समय तक पूर्ण किया जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग एवं विभागीय समन्वय सुनिश्चित किया जाए।1
- सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के मानटाउन थाना क्षेत्र में देर रात बजरिया स्थित राकेश वॉच सेंटर दुकान के पीछे के दरवाजे की दीवार तोड़कर और चोरी की वारदात का अंजाम देने का प्लान बनाया। चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए घड़ी की दुकान की पीछे के गेट के पास ईद की दीवार को तोड़कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया और पीछे के गेट को खोल लिया। वहीं दीवार तोड़ने की आवाज सुनकर पड़ोसी अपनी नींद से जागा और मौके पर देखा तो वहां दो व्यक्ति दीवार तोड़ रहे थे। तभी उन्होंने हल्ला मचाया । जिसके चलते दोनों चोर भागते नजर आए। घड़ी की दुकान में चोरी की घटना होने से बच गई । हाल ही में पुलिस अधीक्षक की जीरो टॉलरेंस की नीति जिले भर में लागू करने का प्लान बनाया ही जा रहा है। इसके चलते वारदातों पर लगाम लगाने की मंशा से पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी कार्य कर रही है। लेकिन स्थानीय थाने की जिला मुख्यालय पर रात्रि गस्त की पोल कुछ इस तरह की घटना ने खोल कर रख दी है । अब देखने वाली बात यह है कि क्या पैसे संबंधित थाना पुलिस अधिकारी रात्रि गश्त इंचार्ज के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाती है या फिर जनता को यूं ही ऐसी वारदातों का सामना करते रहना है।1
- Post by Noshad ahmad qureshi2
- मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में सांकड़ा गांव में 25 वर्षीय महिला ने फांसी के फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली महिला के शव को लेकर शमशान घाटे पहुंचे परिजन सूचना मिलने के बाद पहुंची मलारना डूंगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मलारना डूंगर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर मलारना डूंगर थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा, उप स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी डा. अमन आर्य, मलारना डूंगर उप जिला कलेक्टर संदीप बैरड़ मौजूद रहे जानकारी के अनुसार सांकड़ा गांव निवासी पूजा धोबी पत्नी गणपत धोबी उम्र 25 वर्ष जाति धोबी की करीबन 3 वर्ष पूर्व चैनपुरा बनेगा जिला करौली से शादी कर सांकड़ा गांव में आई थी पूजा की दूसरी बहन भी इस घर में भी ब्हाई थी पूजा के करीब 11 माह की एक बच्चे भी मौजूद है पूजा ने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली इसके बाद परीजनो ने शव को श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार करने की कोशिश की लेकिन पुलिस को सूचना मिलने के बाद मलारना डूंगर थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर मलारना डूंगर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमन आर्य ने बताया की उप स्वास्थ्य केंद्र मलारना डूंगर पर महिला डॉक्टर नहीं होने के कारण पूजा धोबी के सबको सवाई माधोपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया पुलिस ने जांच शुरू कर दी है1
- Live :- महान समाज सुधारक एवं शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराव फुले जी की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का निज निवास पर स्वागत किया। #JyotibaPhule #Gangapurcity1
- गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बूचौलाई में पूर्व सरपंच बद्री गुर्जर एवं पंचायत समिति प्रधान मंजू गुर्जर के परिवार द्वारा आयोजित भव्य राम रसिया दंगल में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर मंच पर निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, एसडीएम बृजेंद्र मीना, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया, वरिष्ठ नेता सुरेश चंद जैन, संतोष मथुरिया, राम सिंह खटाना, ग्राम सरपंच हंसराज गुर्जर, पुखराज सलेमपुर तलवाड़ा, मिथलेश व्यास, नवल दनगस, ओमी कटारिया पार्षद सहित कई अतििथयों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मानसिंह गुर्जर का 51 किलो की माला एवं चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, जो उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने राम रसिया दंगल जैसे आयोजनों को सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। दंगल में विभिन्न कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा तथा तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर उप जिला कलेक्टर बृजेंद्र मीना, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया, वरिष्ठ नेता सुरेश चंद जैन, संतोष मथुरिया, राम सिंह खटाना, ग्राम सरपंच हंसराज गुर्जर, पुखराज सलेमपुर तलवाड़ा, मिथलेश व्यास, नवल दनगस, ओमी कटारिया पार्षद सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों का मंच पर सम्मान किया गया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखना और समाज में एकता व सद्भाव को बढ़ावा देना है। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उपस्थिति से आयोजन सफल रहा।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1