Shuru
Apke Nagar Ki App…
कृषि सेवा फार्मिंग 🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜
Akash Rajput
कृषि सेवा फार्मिंग 🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल जी के अद्वितीय योगदान, अदम्य इच्छाशक्ति, राष्ट्रनिष्ठा एवं दूरदर्शी नेतृत्व का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।1
- कृषि सेवा फार्मिंग 🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜1
- भालू के हमले में व्यक्ति घायल,वनकर्मी ने अस्पताल भेजा,मड़ियादो बफरजोन के कारीबरा गाँव की घटना भालू के हमले में व्यक्ति घायल,वनकर्मी ने अस्पताल भेजा,मड़ियादो बफरजोन के कारीबरा गाँव की घटना दमोह मडियादो वन परिक्षेत्र बफर जोन के कारीबरा गाँव मे भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया,भालू के हमले में बबलू आदिवासी गम्भीर रूप से घायल हुआ, घटना की सूचना पर मडियादो बफरजोन से वीटगार्ड रामगोपाल अहिरवार सुरक्षाकर्मियों के साथ मौके पर पँहुचे घायल बबलू आदिवासी को इलाज के लिए वन विभाग के वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडियादो लाया गया,जंहा प्राथमिक उपचार किया गया!1
- मड़ियादो बफर जोन में भालू का हमला, कारीबरा गांव का व्यक्ति घायल, स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं मिलने पर हटा सिविल अस्पताल में कराया भर्ती.. एंकर/- दमोह जिले के मड़ियादो बफर जोन अंतर्गत कारीबरा गांव में भालू के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और बीट गार्ड रामगोपाल अहिरवार ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि भालू के हमले में व्यक्ति के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। वनकर्मी घायल को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियादो पहुंचे, लेकिन वहां ड्यूटी डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के चलते घायल को उपचार के लिए हटा अस्पताल ले जाना पड़ा। घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों के हमलों और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में सेना दिवस-2027 के उपलक्ष्य में आयोजित नवभारत न्यूज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में सेना दिवस-2027 के उपलक्ष्य में आयोजित "संकल्प वृक्ष" पौधरोपण अभियान कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्पचक्र अर्पित कर देश के वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।1
- पथरिया के वार्ड नंबर 14 में लाखों के अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप पथरिया के वार्ड नंबर 14 में लाखों के अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप गुप्त सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, भारी मात्रा में पटाखे जब्त; भंडारण और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच जारी पथरिया। नगर के वार्ड नंबर 14 में शनिवार रात करीब 9 बजे पुलिस ने अवैध रूप से संग्रहित पटाखों के बड़े जखीरे का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए हैं। जब्त पटाखों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। दीपावली के त्योहार से पहले हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को वार्ड नंबर 14 में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर छापेमार कार्यवाही की और बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए। अचानक हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। फिलहाल पुलिस जब्त पटाखों की वास्तविक कीमत, भंडारण से जुड़े लोगों और इसके पीछे की मंशा की जांच कर रही है। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सवाल यह भी उठ रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण कब से किया जा रहा था और इसकी जानकारी संबंधित विभागों को पहले क्यों नहीं मिली। मामले में फिलहाल जप्त पटाखो की संख्या और रकम का खुलासा नहीं किया गया है। जिसकी अधिकारी पुष्टि होना अभी बाकी है।1
- दमोह में हैरान करने वाला मामला! वृद्ध महिला की नाक में मिले मक्खी के 60 लार्वा, डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक निकाले दमोह, मध्यप्रदेश। दमोह में चिकित्सा जगत से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक वृद्ध महिला की नाक में मक्खी के लार्वा और अंडे पाए गए। जांच के दौरान डॉक्टरों ने महिला की नाक से करीब 60 लार्वा निकाले। डॉक्टरों के उपचार और देखरेख के बाद अब वृद्ध महिला पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही हैं। यह मामला चिकित्सा की दृष्टि से काफी गंभीर और चौंकाने वाला है। समय पर जांच और उपचार मिलने से महिला को राहत मिली। दबंग दमोह न्यूज़1
- पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए गए माननीय श्री हरदीप सिंह पुरी जी का आज नामांकन पत्र दाखिल कराया गया। यह हम सभी के लिए प्रसन्नता और सौभाग्य का विषय है कि मध्यप्रदेश को उनके जैसे अनुभवी, वरिष्ठ एवं कुशल नेतृत्व का साथ मिलने जा रहा है। श्री हरदीप सिंह पुरी जी भारत सरकार में एक यशस्वी मंत्री और कुशल प्रशासक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। उनका व्यापक प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता निश्चित रूप से केंद्र सरकार के साथ-साथ मध्यप्रदेश के विकास के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी, उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी एवं श्री जगदीश देवड़ा जी, वरिष्ठ मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल जी, श्री कैलाश विजयवर्गीय जी सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों एवं सभी विधायकों ने उपस्थित रहकर नामांकन प्रक्रिया में सहभागिता की और इस संकल्प को मजबूती प्रदान की। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमें एक अनुभवी और वरिष्ठ नेता का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त होने जा रहा है। हम सभी बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हैं कि श्री हरदीप सिंह पुरी जी को इस निर्वाचन में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त हो और उनके अनुभव का लाभ मध्यप्रदेश को भी मिले। मेरी ओर से श्री हरदीप सिंह पुरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1