लिफ्ट के बहाने लूट! शिक्षक बना शिकार, पुलिस ने 2 शातिर बदमाश दबोचे | Pilibhit Crime News नैनीताल घूमने निकले, रास्ते में बन गए लुटेरे—पुलिस का बड़ा खुलासा पीलीभीत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लिफ्ट देने के बहाने एक रिटायर्ड शिक्षक को लूट लिया गया। लेकिन राहत की बात ये है कि पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 9 मार्च को जहानाबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों ने शिक्षक श्याम बिहारी लाल को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठाया। इसके बाद उन्हें डराया-धमकाया और 23 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर रेलवे क्रॉसिंग के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र और मोइनुद्दीन के रूप में हुई है, जो कुशीनगर के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया—वे नैनीताल घूमने निकले थे, लेकिन रास्ते में पैसे खत्म होने पर उन्होंने लूट की साजिश रच डाली। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल कार, दो कीपैड मोबाइल और एक टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किया है। वहीं, मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पर पहले से हत्या के प्रयास, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के फरार दो अन्य बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

- जनहित पावर पीलीभीत पूरनपुर। ट्रांस शारदा क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया। खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के बावजूद आयोजित इस जनसभा में मंत्री जी ने जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।जनसभा को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री जी ने क्षेत्रवासियों को बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने बताया कि जनपद पीलीभीत को जिला मुख्यालय से सीधे जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण और लंबी दूरी का पुल निर्माणाधीन है। इस पुल के बन जाने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र की जनता का जिला मुख्यालय तक पहुँचने का समय और दूरी, दोनों ही काफी कम हो जाएंगे। यह परियोजना इस पिछड़े क्षेत्र के लिए विकास की नई राह खोलेगी। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज के दौर में भी वे मोबाइल नेटवर्क, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और उच्च शिक्षा जैसी प्राथमिक सुविधाओं से वंचित हैं। क्षेत्र में नेटवर्क न होने के कारण डिजिटल कामकाज पूरी तरह ठप रहता है, जिस पर मंत्री जी ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के जिला अध्यक्ष परमजीत सिंह उर्फ पी.जी. ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंत्री जी को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुरजोर तरीके से मांग रखी कि किसानों के बंद पड़े गन्ना सट्टे तत्काल प्रभाव से पुनः चालू किए जाएं। योग्य भूमिधरों को नियमानुसार पट्टा प्रदान किया जाए। शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर और कटान से अब तक 10 गांव अस्तित्व खो चुके हैं, इसे रोकने के लिए नदी पर मजबूत तटबंध का निर्माण अनिवार्य है ताकि पलायन रुक सके। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने सभी मुद्दों को गंभीरता से नोट करते हुए कहा कि सरकार किसानों और ग्रामीणों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए1
- Post by यूपी समाचार1
- आप और आप के परिवार को ईद मुबारक हो1
- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। श्री वैश्य गुप्ता महासभा की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली… और माहौल पूरी तरह उत्साह और जोश से भरा नजर आया। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि मनोज गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा को जिले में नई ऊर्जा और मजबूती मिली है… आपको बता दें कि मनोज गुप्ता एक कर्मठ, जुझारू और लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं… जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण के दम पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हासिल की है। उनकी सादगी, कार्यशैली और जनता के प्रति समर्पण उन्हें एक मजबूत जननेता बनाता है… सम्मान समारोह के दौरान मनोज गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया… और इस खुशी के मौके पर मिठाइयां भी वितरित की गईं। वहीं मनोज गुप्ता ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे। फिलहाल, इस सम्मान समारोह के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है…1
- Post by Pankaj gupta2
- Post by Arun Rana1
- पीलीभीत। आरएसएस के पथ संचालन के दौरान हिन्दू संगठन के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की गई।1
- पीलीभीत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लिफ्ट देने के बहाने एक रिटायर्ड शिक्षक को लूट लिया गया। लेकिन राहत की बात ये है कि पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 9 मार्च को जहानाबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों ने शिक्षक श्याम बिहारी लाल को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठाया। इसके बाद उन्हें डराया-धमकाया और 23 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर रेलवे क्रॉसिंग के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र और मोइनुद्दीन के रूप में हुई है, जो कुशीनगर के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया—वे नैनीताल घूमने निकले थे, लेकिन रास्ते में पैसे खत्म होने पर उन्होंने लूट की साजिश रच डाली। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल कार, दो कीपैड मोबाइल और एक टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किया है। वहीं, मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पर पहले से हत्या के प्रयास, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के फरार दो अन्य बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।1