Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज़ नौगांव बस स्टैंड पर नवीन चौकी का शुभारंभ कार्यक्रम किया गया।
Journalist Santosh Kumar
आज़ नौगांव बस स्टैंड पर नवीन चौकी का शुभारंभ कार्यक्रम किया गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *दुनिया के नेटवर्क से दूर रहेंगे बागेश्वर महाराज, गुरु आज्ञा से बर्फीले पहाडों पर जाकर करंगे साधना, बद्रीनाथ में रहेंगे?* सनातन का झंडा बुलंद करने वाले बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया के संपर्क से दूर रहेंगे. वे किसी भी नेटवर्क में नहीं रहेंगे. न धाम पर रहेंगे, न कथा करेंगे और न ही दिव्य दरबार लगेगा. इतना ही नहीं वे मोबाइल-टीवी, इंटरव्यू से भी गायब रहेंगे. इस दौरान वे किसी के संपर्क में भी नहीं होंगे. आखिर शास्त्री कहां जा रहे हैं, क्या करेंगे ,धीरेंद्र शास्त्री अपने दिव्य दरबार और सनातन हिन्दू राष्ट्र के लिए पहचाने जाते हैं. वे आगामी मई के महीने में बागेश्वरधाम और एमपी से दूर उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के पहाड़ों पर जाएंगे और एकांतवास में साधना करेंगे. धीरेंद्र शास्त्री हर तरह के संपर्क से कटकर ईश्वर भक्ति और साधना में लीन रहेंगे. बीते दिनों उन्होंने खुद अपनी इस गुप्त साधना को लेकर जानकारी दी थी।।1
- Post by संतोष गंगेले कर्मयोगी1
- *पूर्व मंत्री राहुल सिंह ने विधानसभा के लोगों के साथ मनाई होली* खरगापुर: पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिता सिंह द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन खरगापुर नगर में स्थित विधायक निवास पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर खरगापुर विधानसभा की क्षेत्रीय लोग, महिलाएं, पुरुष, युवा हजारों की संख्या में पहुंचे। पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी के द्वारा हर्ष उल्लास के साथ होली महोत्सव मनाया गया। होली पर पूर्व विधायक एवं टीकमगढ़ की जिला पंचायत अध्यक्ष ने क्षेत्रीय जनता के ऊपर अजीब गुलाल उड़ा कर लोगों के साथ होली के गीतों पर नाचते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर होली मिलन समारोह के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी और जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिता सिंह लोगों के साथ होली मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़2
- *जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव* *अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक* *जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण के विरूद्ध की जाए कार्यवाही* *नदियों के उद्गम स्थलों को व्यवस्थित रूप से किया जाए विकसित* *सार्वजनिक स्थलों पर सुगमता से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना व्यक्तिगत और सामाजिक दायित्व हो* *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के संबंध में दिए निर्देश* ------- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल गंगा संवर्धन अभियान केवल पर्यावरण नहीं, विकास का आधार भी है। यह भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का भी एक प्रयास है। अभियान अंतर्गत संचालित हर गतिविधि में राज्य से ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। भू-जल स्त्रोतों के दोहन से गिरते भू-जल स्तर, प्राचीन जल संग्रहण संरचनाओं के क्षरण और नदियों के कम होते प्रवाह का प्रभाव सभी पर पड़ रहा है। इस स्थिति में सुधार के लिए भी सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। प्रदेश में पिछले जल गंगा संवर्धन अभियान के सुखद परिणाम प्राप्त हुए हैं। वर्ष-2026 के अभियान में भी हमें जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अभियान को प्रभावी और परिणामूलक बनाना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में गुरूवार को आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अशोक बर्णवाल, संजय दुबे, नीरज मंडलोई, दीपाली रस्तोगी, शिवशेखर शुक्ला एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। छतरपुर जिले के एनआईसी कक्ष कलेक्ट्रेट से कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित जनपद सीईओ, नगरीय निकाय के सीएमओ सहित अन्य जिलाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में वर्ष 2025 के जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रमुख उपलब्धियों और वर्ष-2026 की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसी गतिविधियों पर सतत् रूप से निगरानी रखने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश से निकलने वाली नदियों के उद्गम स्थलों को व्यवस्थित रूप से विकसित किया जाएगा और उनके आस-पास सघन पौधरोपण किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में व्यक्तिगत पहल तथा सामुदायिक सहभागिता से प्याऊ लगाने की व्यवस्था को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने प्लास्टिक की बोतल के उपयोग को हतोत्साहित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सार्वजनिक स्थलों पर सुगमता से स्वच्छ शीतल पेयजल उपलब्ध कराने को सामाजिक दायित्व के रूप में समाज में स्थापित करने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिन जिलों में बेहतर नवाचार हुए हैं, वे अपने यह प्रयास अन्य जिलों से साझा करें तथा जिले परस्पर इस तरह के नवाचारों का आदान-प्रदान करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रभारी मंत्री जिला स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान को नेतृत्व प्रदान करें। सांसद, विधायक, पंचायत, नगरीयनिकाय के सभी प्रतिनिधि सक्रियता से अभियान में सहभागिता करें। मैदानी स्तर पर कार्य कर रहे स्वयंसेवी संस्थाओं और सीएसआर संगठनों को भी जनसहभागिता संबंधी गतिविधियों में जोड़ा जाए। जिला कलेक्टर नोडल अधिकारी के रूप में कार्यों के क्रियान्वयन की प्रभावी मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें। अभियान में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग नोडल और नगरीय प्रशासन एवं विकास सह नोडल विभाग होगा। राजस्व, जल संसाधन, उद्यानिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नर्मदा घाटी विकास, वन, जन अभियान परिषद, उद्योग एवं एमएसएमई, पर्यावरण, संस्कृत, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा तथा कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग सहभागिता करेंगे। बैठक में अभियान के अंतर्गत वर्ष-2025 की प्रमुख उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण भी किया गया। *19 मार्च से प्रारंभ होगा राज्य स्तरीय अभियान* बैठक में बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान वर्ष प्रतिपदा 19 मार्च से एक साथ आरंभ किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में विक्रम संवत् और पर्यावरण, जलीय संरचनाओं के संरक्षण व संवर्धन पर गतिविधियां संचालित होंगी। अभियान के अंतर्गत 23 से 24 मई तक भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन होगा, 25 से 26 मई तक शिप्रा परिक्रमा यात्रा, 26 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर शिप्रा तट उज्जैन में महादेव नदी कथा, 30 मई से 7 जून तक भारत भवन भोपाल में सदानीरा समागम होगा। इसमें प्रदेश की कृषि भूमि के सैटेलाइट मैपिंग का लोकार्पण किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा अभियान अंतर्गत कार्य प्रस्तावित किये गये। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, वाटरशेड विकास 2.0 के अंतर्गत जल संरक्षण और संवर्धन के 170 करोड़ रूपए लागत के 2200 कार्यों का क्रियान्वयन किया जाएगा। वर्ष 2025 में आरंभ 2500 करोड़ रूपए की लागत के 86 हजार 360 खेत-तालाब और 553 अमृत सरोवरों के कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। विभाग जल जीवन मिशन की सिंगल विलेज स्कीम के कार्य क्षेत्रों में भू-जल संवर्धन के कार्य और प्राचीन परम्परागत जल संग्रहण संरचनाओं के जीर्णोद्धार का कार्य भी करेगा। अभियान के अंतर्गत मां नर्मदा परिक्रमा पथ, गंगोत्री हरित परियोजना तथा एक बगिया माँ के नाम परियोजना के अंतर्गत गतिविधियां संचालित की जाएंगी। बेतवा, क्षिप्रा और गंभीर नदियों की पुर्नउत्थान की योजना तैयार होगी। नगरीय विकास विभाग नगरीयनिकायों में 120 जल संग्रहण संरचनाओं का संवर्धन और 50 हरित क्षेत्रों का विकास करेगा। युवाओं की भागीदारी के लिए उन्हें अमृत मित्र बनाकर 'माय भारत पोर्टल' पर पंजीयन किया जाएगा। अभियान में 4 हजार 130 रेनवॉटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने का लक्ष्य है। नदियों में मिलने वाले 20 नालों की शोधन प्रक्रिया का क्रियान्वयन किया जाएगा। नगरीयनिकायों द्वारा नदी, तालाब, बावड़ी का संवर्धन, नालों की सफाई, बड़े पैमाने पर पौधरोपण भी किया जाएगा। वातावरण निर्माण के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, जागरूकता रैली और शालाओं में आईईसी गतिविधियां संचालित होंगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा एकल ग्राम नल-जल योजनाओं के भूजल स्त्रोतों के रिचार्ज, पेयजल स्त्रोतों के आस-पास साफ-सफाई और रख-रखाव के लिए गतिविधियां संचालित की जाएंगी। वन विभाग द्वारा अविरल निर्मल नर्मदा अंतर्गत भूजल संवर्धन के कार्य तथा वर्षा ऋतु में 28 लाख पौधों के रोपण की योजना है। वन्य जीवों को पानी की उपलब्धता के लिए 25 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से 400 से अधिक जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण और 189 तालाबों का गहरीकरण किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनवाड़ी केन्द्रों में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग स्थापित करने, जल संरक्षण के ग्राम स्तर पर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करने और आंगनवाड़ी केन्द्रों को जल एवं पोषण मॉडल केन्द्र के रूप में विकसित कर समुदाय को प्रेरित करने जैसी गतिविधियां संचालित करेगा। प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग के लिए 16 हजार रूपए और पोषण वाटिका के लिए 10 हजार रूपए स्वीकृत हैं।1
- #महोबा :- भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष जनक सिंह परिहार ने उप जिलाधिकारी को पत्र सौंप कर ग्राम गंज को पूर्ण रूप से सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव के किसानों ने पहले भी कई बार शासन-प्रशासन को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पत्र में कहा गया है कि महोबा जनपद का अधिकांश क्षेत्र कृषि पर निर्भर है और ग्राम गंज के किसान भी खेती के सहारे ही अपना जीवन यापन करते हैं। पूर्व में सिंचाई विभाग द्वारा ग्राम गंज को सूखा क्षेत्र घोषित किया गया था, जिससे किसानों को कुछ राहत मिलती थी। लेकिन वर्तमान में विभाग द्वारा गांव के केवल लगभग 15 प्रतिशत क्षेत्र को ही सूखा क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है, जबकि पूरे गांव में पानी की भारी समस्या बनी हुई है। किसानों का कहना है कि पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था न होने के कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं और उनकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देकर मांग उठाई, लेकिन समाधान नहीं हो सका। भारतीय हलधर किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर ग्राम गंज को पूर्ण रूप से सूखा क्षेत्र घोषित कर किसानों को राहत नहीं दी गई तो संगठन किसानों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। #ikvnews #mahobainsight Nitendra Jha1
- खूब बिखरे। जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया की अगुवाई में अधिकारियों ने ऐसा फागुनी माहौल बनाया कि प्रोटोकॉल की सीमाएं भी रंगों में धुलती नजर आईं। उत्सव की शुरुआत सीईओ के बंगले से हुई, जहां ढोलक की थाप और फाग गीतों के बीच अधिकारी खुलकर मस्ती में झूमते दिखाई दिए। सीईओ नमः शिवाय अरजरिया और महिला बाल विकास अधिकारी दिनेश दीक्षित ने जब ढोलक संभाली, तो माहौल पूरी तरह फागुनी हो गया। इस दौरान कुछ अधिकारियों ने स्वांग रचते हुए महिलाओं की विग पहनकर ‘महिला डांसर’ का रूप भी धारण किया। उनके ठुमकों ने पूरी महफिल को ठहाकों से गूंजा दिया। इसके बाद सीईओ के नेतृत्व में अधिकारियों की टोली गाते-बजाते कलेक्टर पार्थ जैसवाल के बंगले पहुंची। कलेक्टर ने भी सभी का आत्मीय स्वागत किया, गुलाल लगाकर गले मिले और मुंह मीठा कराते हुए उत्सव को यादगार बना दिया। हालांकि आज भी सीईओ बंगले पर होली उत्सव का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन अचानक दो प्रशासनिक वीसी होने के कारण आयोजन स्थगित करना पड़ा।1
- दबंग ने बंद की गांव की निकासी नाली मोहल्ले में भरा पानी ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन पलेरा। तहसील पलेरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेला में एक ग्रामीण की मनमानी के कारण पूरा मोहल्ला जलमग्न हो गया है। गांव के दर्जनों निवासियों ने सामूहिक रूप से तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपकर जल निकासी बहाल कराने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि 40 साल पुरानी नाली पर खड़ी की दीवार ग्राम बेला में पिछले लगभग 40 वर्षों से सार्वजनिक नाली बनी हुई है, जिससे पूरे मोहल्ले के घरों का गंदा पानी बाहर निकलता है। आरोप है कि गांव के ही निवासी चिन्टेला (पुत्र लटोरे अहिरवार) ने बीते दिनों में नाली के अंतिम मुहाने पर दीवार खड़ी कर दी, जिससे पानी का निकास पूरी तरह बंद हो गया है।रास्ते में भरा एक फीट पानी, शादी का घर भी प्रभावित नाली बंद होने के कारण नालियों का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है, जिससे मोहल्ले के मुख्य रास्तों पर करीब एक फीट तक गंदा पानी जमा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में गांव में शादी का कार्यक्रम है, ऐसे में रास्तों पर पानी भरा होने के कारण मेहमानों और बुजुर्गों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में गंदगी और बीमारी फैलने का भी डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने की कानूनी कार्रवाई की मांग शिकायती पत्र पर ग्राम पंचायत बेला के सचिव, सरपंच प्रतिनिधि और मोहल्ले के प्रमुख निवासी दशरथ, राजेंद्र कुमार, बृजलाल, बालू यादव, सुनील विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान मौजूद हैं। ग्रामीणों की मुख्य मांगें हैं:नाली पर अवैध रूप से बनाई गई दीवार को तुरंत ढहाया जाए। सार्वजनिक कार्य में बाधा डालने वाले अनावेदक पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए जल निकासी को तत्काल सुचारू कर ग्रामीणों को राहत दी जाए। वहीं तहसीलदार कुलदीप सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है3
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़3