logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम गंज को पूर्ण सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी #महोबा :- भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष जनक सिंह परिहार ने उप जिलाधिकारी को पत्र सौंप कर ग्राम गंज को पूर्ण रूप से सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव के किसानों ने पहले भी कई बार शासन-प्रशासन को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पत्र में कहा गया है कि महोबा जनपद का अधिकांश क्षेत्र कृषि पर निर्भर है और ग्राम गंज के किसान भी खेती के सहारे ही अपना जीवन यापन करते हैं। पूर्व में सिंचाई विभाग द्वारा ग्राम गंज को सूखा क्षेत्र घोषित किया गया था, जिससे किसानों को कुछ राहत मिलती थी। लेकिन वर्तमान में विभाग द्वारा गांव के केवल लगभग 15 प्रतिशत क्षेत्र को ही सूखा क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है, जबकि पूरे गांव में पानी की भारी समस्या बनी हुई है। किसानों का कहना है कि पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था न होने के कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं और उनकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देकर मांग उठाई, लेकिन समाधान नहीं हो सका। भारतीय हलधर किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर ग्राम गंज को पूर्ण रूप से सूखा क्षेत्र घोषित कर किसानों को राहत नहीं दी गई तो संगठन किसानों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। #ikvnews #mahobainsight Nitendra Jha

14 hrs ago
user_Nitendra Jha
Nitendra Jha
Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
14 hrs ago

ग्राम गंज को पूर्ण सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी #महोबा :- भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष जनक सिंह परिहार ने उप जिलाधिकारी को पत्र सौंप कर ग्राम गंज को पूर्ण रूप से सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव के किसानों ने पहले भी कई बार शासन-प्रशासन को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पत्र में कहा गया है कि महोबा जनपद का अधिकांश क्षेत्र कृषि पर निर्भर है और ग्राम गंज के किसान भी खेती के सहारे ही अपना जीवन यापन करते हैं। पूर्व में सिंचाई विभाग द्वारा ग्राम गंज को सूखा क्षेत्र घोषित किया गया था, जिससे किसानों को कुछ राहत मिलती थी। लेकिन वर्तमान में विभाग द्वारा गांव के केवल लगभग 15 प्रतिशत क्षेत्र को ही सूखा क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है, जबकि पूरे गांव में पानी की भारी समस्या बनी हुई है। किसानों का कहना है कि पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था न होने के कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं और उनकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देकर मांग उठाई, लेकिन समाधान नहीं हो सका। भारतीय हलधर किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर ग्राम गंज को पूर्ण रूप से सूखा क्षेत्र घोषित कर किसानों को राहत नहीं दी गई तो संगठन किसानों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। #ikvnews #mahobainsight Nitendra Jha

More news from Mahoba and nearby areas
  • #महोबा :- भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष जनक सिंह परिहार ने उप जिलाधिकारी को पत्र सौंप कर ग्राम गंज को पूर्ण रूप से सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव के किसानों ने पहले भी कई बार शासन-प्रशासन को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पत्र में कहा गया है कि महोबा जनपद का अधिकांश क्षेत्र कृषि पर निर्भर है और ग्राम गंज के किसान भी खेती के सहारे ही अपना जीवन यापन करते हैं। पूर्व में सिंचाई विभाग द्वारा ग्राम गंज को सूखा क्षेत्र घोषित किया गया था, जिससे किसानों को कुछ राहत मिलती थी। लेकिन वर्तमान में विभाग द्वारा गांव के केवल लगभग 15 प्रतिशत क्षेत्र को ही सूखा क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है, जबकि पूरे गांव में पानी की भारी समस्या बनी हुई है। किसानों का कहना है कि पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था न होने के कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं और उनकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देकर मांग उठाई, लेकिन समाधान नहीं हो सका। भारतीय हलधर किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर ग्राम गंज को पूर्ण रूप से सूखा क्षेत्र घोषित कर किसानों को राहत नहीं दी गई तो संगठन किसानों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। #ikvnews #mahobainsight Nitendra Jha
    1
    #महोबा :- भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष जनक सिंह परिहार ने उप जिलाधिकारी को पत्र सौंप कर ग्राम गंज को पूर्ण रूप से सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव के किसानों ने पहले भी कई बार शासन-प्रशासन को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पत्र में कहा गया है कि महोबा जनपद का अधिकांश क्षेत्र कृषि पर निर्भर है और ग्राम गंज के किसान भी खेती के सहारे ही अपना जीवन यापन करते हैं। पूर्व में सिंचाई विभाग द्वारा ग्राम गंज को सूखा क्षेत्र घोषित किया गया था, जिससे किसानों को कुछ राहत मिलती थी। लेकिन वर्तमान में विभाग द्वारा गांव के केवल लगभग 15 प्रतिशत क्षेत्र को ही सूखा क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है, जबकि पूरे गांव में पानी की भारी समस्या बनी हुई है।
किसानों का कहना है कि पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था न होने के कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं और उनकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देकर मांग उठाई, लेकिन समाधान नहीं हो सका।
भारतीय हलधर किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर ग्राम गंज को पूर्ण रूप से सूखा क्षेत्र घोषित कर किसानों को राहत नहीं दी गई तो संगठन किसानों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
#ikvnews 
#mahobainsight 
Nitendra Jha
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    14 hrs ago
  • ग्राम चमारी बनेगा ऐतिहासिक क्षण का साक्षी,8 मार्च को माता प्रसाद लोकार्पण समारोह में जुटेंगी देश
    1
    ग्राम चमारी बनेगा ऐतिहासिक क्षण का साक्षी,8 मार्च को माता प्रसाद लोकार्पण समारोह में जुटेंगी देश
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बच्चों ने रंग डाला तो महिला ने खोलता पानी डाल दिया
    1
    बच्चों ने रंग डाला तो महिला ने खोलता पानी डाल दिया
    user_Crime Kab Tak
    Crime Kab Tak
    Crime Victims Service Mahoba, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • हमीरपुर में सरकारी दमकल गाड़ी से होली की मस्ती में रंग उड़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग नाराज हैं क्योंकि यह वाहन आपातकालीन स्थिति के लिए होता है। अगर उसी समय कहीं आग लग जाती तो? प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करनी चाहिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि दमकल गाड़ी से पाइप के जरिए रंग मिला पानी दूर तक फेंका जा रहा है और आसपास मौजूद लोग खुशी से झूमते हुए रंगों की बौछार में भीग रहे हैं। आम लोगों का कहना है कि जिस वाहन को किसी भी समय आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए, उसका इस तरह मनोरंजन के लिए उपयोग करना बेहद गैरजिम्मेदाराना है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर किसकी अनुमति से सरकारी दमकल गाड़ी का इस्तेमाल इस तरह किया गया। क्या प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर जांच करेगा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करेगा? रिपोर्ट निर्दोष राजपूत
    4
    हमीरपुर में सरकारी दमकल गाड़ी से होली की मस्ती में रंग उड़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग नाराज हैं क्योंकि यह वाहन आपातकालीन स्थिति के लिए होता है। अगर उसी समय कहीं आग लग जाती तो? प्रशासन को इसकी जांच करनी चाहिए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दमकल गाड़ी से पाइप के जरिए रंग मिला पानी दूर तक फेंका जा रहा है और आसपास मौजूद लोग खुशी से झूमते हुए रंगों की बौछार में भीग रहे हैं। आम लोगों का कहना है कि जिस वाहन को किसी भी समय आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए, उसका इस तरह मनोरंजन के लिए उपयोग करना बेहद गैरजिम्मेदाराना है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर किसकी अनुमति से सरकारी दमकल गाड़ी का इस्तेमाल इस तरह किया गया। क्या प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर जांच करेगा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करेगा?
रिपोर्ट निर्दोष राजपूत
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • चित्रकूट: स्कूल में छात्राओं से मालिश कराने का वीडियो वायरल कर्वी के नया बाजार प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य पर आरोप क्लासरूम में छात्राओं से तेल-बेलन से मालिश कराने का दावा। चित्रकूट के कर्वी क्षेत्र स्थित नया बाजार प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य मधु कुमारी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्राओं से मालिश कराने का आरोप लगाया जा रहा है। मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय लोगों ने जांच की मांग की है।
    1
    चित्रकूट: स्कूल में छात्राओं से मालिश कराने का वीडियो वायरल
कर्वी के नया बाजार प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य पर आरोप
क्लासरूम में छात्राओं से तेल-बेलन से मालिश कराने का दावा।
चित्रकूट के कर्वी क्षेत्र स्थित नया बाजार प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य मधु कुमारी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्राओं से मालिश कराने का आरोप लगाया जा रहा है। मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय लोगों ने जांच की मांग की है।
    user_भारतसूत्र Live TV
    भारतसूत्र Live TV
    Social Media Manager बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • मौदहा में मटकी फोड़ परंपरा को निभाते हुए तीन दिवसीय होली सम्पन्न मौदहा, नगर में शुक्रवार को मटकी फोड़ होली का आयोजन धूमधाम से किया गया। मलीकुआं चौराहा, थाना चौराहा, देवी चौराहा, मथुरा मंदिर, मंगी पुरवा और क्योंटरा मोहल्ला सहित करीब आधा दर्जन स्थानों पर मटकियां बांधी गईं। युवाओं की टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने का प्रयास किया और विजेता टीमों ने मटकियां फोड़कर पुरस्कार अपने नाम किए। कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ उमड़ी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम कर्णवीर सिंह, सीओ राजकुमार पाण्डेय और कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
    1
    मौदहा में मटकी फोड़ परंपरा को निभाते हुए तीन दिवसीय होली सम्पन्न
मौदहा, नगर में शुक्रवार को मटकी फोड़ होली का आयोजन धूमधाम से किया गया। 
मलीकुआं चौराहा, थाना चौराहा, देवी चौराहा, मथुरा मंदिर, मंगी पुरवा और क्योंटरा मोहल्ला सहित करीब आधा दर्जन स्थानों पर मटकियां बांधी गईं। 
युवाओं की टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने का प्रयास किया और विजेता टीमों ने मटकियां फोड़कर पुरस्कार अपने नाम किए।
कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ उमड़ी। 
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम कर्णवीर सिंह, सीओ राजकुमार पाण्डेय और कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आवेदनकर्ता सरस्वती प्रजापति, पिता रतीराम प्रजापति, निवासी ग्राम गौर, थाना ईशानगर, तहसील व जिला छतरपुर हैं। उन्होंने लिखा है कि उनकी आयु 19 वर्ष है और वह बालिग हैं, सही-गलत समझ सकती हैं। उनके माता-पिता उनका विवाह उनकी इच्छा के खिलाफ कराना चाहते थे और इसके लिए उन पर दबाव डालते थे। इसी कारण वह 15 फरवरी 2026 को अपनी मर्जी से घर से चली गईं। उन्होंने लिखा है कि वह किसी भी युवक के साथ नहीं गई हैं और माता-पिता द्वारा उनके खिलाफ कराई गई गुमशुदगी या अपहरण की रिपोर्ट गलत और निराधार है। उन्होंने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ सुरक्षित रह रही हैं। अंत में पुलिस से निवेदन किया गया है कि माता-पिता द्वारा की गई रिपोर्ट की कार्रवाई समाप्त की जाए।
    1
    आवेदनकर्ता सरस्वती प्रजापति, पिता रतीराम प्रजापति, निवासी ग्राम गौर, थाना ईशानगर, तहसील व जिला छतरपुर हैं।
उन्होंने लिखा है कि उनकी आयु 19 वर्ष है और वह बालिग हैं, सही-गलत समझ सकती हैं।
उनके माता-पिता उनका विवाह उनकी इच्छा के खिलाफ कराना चाहते थे और इसके लिए उन पर दबाव डालते थे।
इसी कारण वह 15 फरवरी 2026 को अपनी मर्जी से घर से चली गईं।
उन्होंने लिखा है कि वह किसी भी युवक के साथ नहीं गई हैं और माता-पिता द्वारा उनके खिलाफ कराई गई गुमशुदगी या अपहरण की रिपोर्ट गलत और निराधार है।
उन्होंने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ सुरक्षित रह रही हैं।
अंत में पुलिस से निवेदन किया गया है कि माता-पिता द्वारा की गई रिपोर्ट की कार्रवाई समाप्त की जाए।
    user_Angad yadav
    Angad yadav
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौके पर ही मौत
    1
    सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौके पर ही मौत
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.