Shuru
Apke Nagar Ki App…
लापरवाही का नतीजा देख सकते हो 🙏 यह विडियो जोधपुर का है कृपया करके अपनी गाड़ी को हमेसा धीरे चलाऐ ओर ऐसे एक्सीडेंट बचो 🙏 फोलो कर दो 🥰एसे वीडियो देखने के लिये फोलो करे🙏🥰👀
Amin mo.Khudabx
लापरवाही का नतीजा देख सकते हो 🙏 यह विडियो जोधपुर का है कृपया करके अपनी गाड़ी को हमेसा धीरे चलाऐ ओर ऐसे एक्सीडेंट बचो 🙏 फोलो कर दो 🥰एसे वीडियो देखने के लिये फोलो करे🙏🥰👀
More news from राजस्थान and nearby areas
- जैसलमेर, प्रभारी सचिव एवं एमडी, राजस्थान राज्य बुनकर संघ लिमिटेड महावीर प्रसाद मीणा ने कहा कि राज्य सरकार की बजट घोषणाओं का लाभ आमजन तक समय पर पहुँचना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घोषणाओं का त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक बिना विलंब पहुँचे। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी सचिव ने वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की बजट घोषणाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्ष 2026-27 की बजट घोषणाओं के तहत भूमि आवंटन, उपलब्धता एवं चिन्हीकरण की स्थिति पर विस्तृत चर्चा कर इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल औपचारिकता तक सीमित न रहें, बल्कि सरकार के विजन को समझते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने प्रस्तावों को समय पर मुख्यालय भेजने, प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां शीघ्र प्राप्त करने तथा कार्यों में अनावश्यक विलंब से बचने पर जोर दिया। *स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर विशेष फोकस* स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी सचिव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र पालीवाल को निर्देशित किया कि बजट घोषणाओं के तहत स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लंबित एवं अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं में उपयोग होने वाली मशीनरी एवं उपकरणों ( सोनोग्राफी मशीन, एक्स-रे मशीन इत्यादि) को नियमित रूप से दुरुस्त एवं कार्यशील बनाए रखने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को उपचार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो। *गर्मी से पहले पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश* जलदाय विभाग को निर्देशित करते हुए प्रभारी सचिव ने आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल की निर्बाध एवं सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अभी से ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जल संकट की संभावनाओं को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर अग्रिम जल प्रबंधन किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। *महत्वपूर्ण परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश* सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए कि बालिका सैनिक स्कूल से संबंधित निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण है, अतः इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। *शहरी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग जरूरी* नगर परिषद जैसलमेर एवं नगर पालिका पोकरण को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्राधिकार में चल रहे सभी अपूर्ण विकास कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निष्पादन पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि शहरी नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। *राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश* राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी सभी लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाई जाए एवं आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यों में पारदर्शिता एवं तत्परता सुनिश्चित कर प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास मजबूत किया जाए। प्रभारी सचिव ने स्पष्ट किया कि बजट घोषणाओं की सफल क्रियान्विति के लिए जिला एवं उपखंड स्तर पर बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जिला कलक्टर को सभी कार्यों की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने बैठक में भरोसा दिलाया कि सभी अधिकारी राज्य सरकार की मंशानुसार कार्य करते हुए बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को अपने स्तर पर सतत समीक्षा करने एवं कार्यों में गति बनाए रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में बजट घोषणाओं के तहत भूमि आवंटन एवं निर्माण पूर्व वैकल्पिक भवनों के चयन, विभिन्न विभागों की प्रगति, ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति की कार्ययोजना, राइजिंग राजस्थान एमओयू की प्रगति, किसान पंजीयन शिविर सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम सैनी मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, उपखंड अधिकारी सक्षम गोयल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।1
- जैसलमेर में बदला मौसम का मिजाज1
- रेवदर उपखंड क्षेत्र में मोबाइल छीनने की एक वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर अनादरा थाना पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। यह था मामला थानाधिकारी कमलेश गहलोत ने बताया कि 20 जनवरी को थल निवासी हरजीराम कोली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 14 जनवरी की शाम को उनका नाबालिग बेटा दूध लेकर घर लौट रहा था। डबानी मोड़ के पास रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उससे मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। दो आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में गहन पूछताछ की, तकनीकी विश्लेषण का सहारा लिया और संदिग्धों की गतिविधियों पर लगातार नज़र रखी। जांच के दौरान दो युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया, जिसके बाद उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजा उर्फ राजू पुत्र मावा गरासिया और लाला पुत्र बाबू गरासिया निवासी सिबलिया फली चंडेला (आबूरोड) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कमलेश गहलोत, हेड कांस्टेबल हीराराम, कांस्टेबल बदाराम, जीवराज और सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही जिले की पिंडवाड़ा पंचायत समिति की 43 ग्राम पंचायतों में राजकीय कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। यह शिकायत भाजपा के ही पंचायत समिति सदस्य पवन अग्रवाल द्वारा उठाई गई है, जिससे मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में आ गया है।जब इस मुद्दे पर सिरोही के प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह के मामलों को गंभीरता से लेती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी अनियमितता या भ्रष्टाचार पाया जाता है, तो उसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री विश्नोई ने यह भी भरोसा दिलाया कि शिकायत की जांच संबंधित विभागों के माध्यम से करवाई जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।इस मामले ने स्थानीय स्तर पर हलचल मचा दी है और अब सभी की नजरें संभावित जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।1
- आगामी रामनवमी महोत्सव को भव्य रूप से मनाने को लेकर बुधवार रात सेठ प्रसादी लाल अग्रवाल धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय कार्यकारिणी व नगर के प्रमुख नागरिकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर विचार विमर्श हुआ व उसके निमित रूपरेखा तय की गई और आयोजन को आकर्षक,भव्य एवम ऐतिहासिक बनाने पर चर्चा की गई। अबुरोड शहर की 11 बस्ती के संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किए गए व उनको आगामी 3 दिवस में बैठक के लिए कहा गया। बैठक को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा ऐसी निकाली जाए जिससे सर्व हिंदू समाज में जागरूकता आए और सभी समाज के लोग एक साथ मिलकर अपने आराध्य देव प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाएं। बजरंग दल प्रांत संयोजक दीपक प्रजापत ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए ज़्यादा से ज़्यादा मातृ शक्ति को शोभायात्रा में सम्मिलित करने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया । शोभा यात्रा में साधु संतों के सानिध्य व मातृ शक्ति द्वारा कलश यात्रा निकालने पर भी चर्चा हुई । विभिन सामाजिक संघठन द्वारा शोभा यात्रा में शीतल पेय की व्यवस्था करने की बात बतायी गई ।शोभा यात्रा के अंत में प्रभु श्रीराम की महा आरती का भी कार्यक्रम करना निश्चित हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह बलदेव जी चौधरी ने कहा कि शोभायात्रा के दौरान पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जाए। मार्ग में जल, शरबत और नाश्ते की व्यवस्था करने वाले लोगों से प्लास्टिक के गिलास व प्लेट का उपयोग नहीं करने की अपील की गई। इस दौरान रामनवमी महोत्सव समिति की घोषणा भी की गई। समिति में सचिन गर्ग को अध्यक्ष, राजेश अग्रवाल , भूपेंद्र संबरिया को उपाध्यक्ष, पवन अग्रवाल को सचिव, रोहित शर्मा को सह सचिव , प्रदीप अग्रवाल को कोषाध्यक्ष अमित जैन को संयोजक , लोकेश जी ओर को सह संयोजक , दीपेश अग्रवाल व लोकेश सोनी को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। संरक्षण मंडल में भगवान दास जी अग्रवाल , सुरेश जी सैनी , मुकेश अग्रवाल को शामिल किया गया। सदस्यों में प्रदीप शर्मा , बनवारी लाल ओझा ,रामा राम विश्नोई व हेमेन्द्र सोनी को शामिल किया गया| समिति के मीडिया प्रभारी दिपेश अग्रवाल ने बताया कि बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष भल्ला राम देवासी , कांतिलाल , बजरंग दल संयोजक नरेश जी सातपुर व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से नगर कार्यवाह भास्कर चतुर्वेदी , नरपत सिंह , दिलीप पांडेय , लक्ष्मी नारायण , मुकेश जी नगर विस्तारक तायुष सैनी सहित सर्व हिंदू समाज के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में राम नवमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सचिन जी गर्ग द्वारा कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया गया।4
- jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, दर्शकों आज नवरात्रि का दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी माता का है, आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां ।1
- निम्बला स्थित श्री श्री 1008 धनगिरी जी महाराज मठ भव्य वरसी एवं मेला कार्यक्रम में शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी का संबोधन।1
- आदर्श विद्या मंदिर सिरोड़ी में गुरुवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर हिन्दु नव वर्ष मनाया गया। कार्यक्रम में विद्या मंदिर के आचार्या कृष्णा वैष्णव व अंजू कुमारी ने वाराई माताजी मन्दिर के आगे रंगोली बनाई तथा भैया बहिनों द्वारा तिलक मोली के साथ गुड द्वारा मुँह मीठा करवाकर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी। प्रवक्ता कृष्णा वैष्णव ने बताया कि हिंदू नव वर्ष के दिन विद्यालय पंचांग का विमोचन किया गया जिसमें समस्त समिति पदाधिकारीगण सहित गांव के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य किशोर कुमार सैन ने बताया की आज के युग में हम सब इस नववर्ष को भुल गये है । आज के दिन ही इस सृष्टि की रचना का प्रारम्भ, संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार का जन्म, भगवान राम का राज्याभिषेक, संवत का शुभारंभ दिवस, भगवान विष्णु का प्रथम अवतार इत्यादि माना गया है।1
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* *पिण्डवाड़ा* राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनारी में (गुरुवार) को मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना के तहत कक्षा 9 की कुल 14 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं, जिससे उनकी शिक्षा के प्रति रुचि को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ विद्यालय आने-जाने में सुविधा भी सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर पीईईओ हिंदूराम जी,प्रधानाचार्य डॉ. विजय कुमार माली, पंचायत समिति सदस्य वीणा देवी रावल एवं समाजसेवी भामाशाह जगदीश रावल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बालिकाओं को साइकिलें वितरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया।अपने उद्बोधन में पीईईओ हिंदूराम ने राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि साइकिल मिलने से बालिकाओं की विद्यालय में उपस्थिति बढ़ेगी तथा ड्रॉपआउट दर में भी कमी आएगी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बालिकाओं को आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। अभिभावकों ने भी सरकार एवं विद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, बालिकाएं एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरे उत्साह,अनुशासन एवं हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।5