सिरोही–पिंडवाड़ा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर मंत्री का बयान, जांच का भरोसा *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही जिले की पिंडवाड़ा पंचायत समिति की 43 ग्राम पंचायतों में राजकीय कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। यह शिकायत भाजपा के ही पंचायत समिति सदस्य पवन अग्रवाल द्वारा उठाई गई है, जिससे मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में आ गया है।जब इस मुद्दे पर सिरोही के प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह के मामलों को गंभीरता से लेती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी अनियमितता या भ्रष्टाचार पाया जाता है, तो उसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री विश्नोई ने यह भी भरोसा दिलाया कि शिकायत की जांच संबंधित विभागों के माध्यम से करवाई जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।इस मामले ने स्थानीय स्तर पर हलचल मचा दी है और अब सभी की नजरें संभावित जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
सिरोही–पिंडवाड़ा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर मंत्री का बयान, जांच का भरोसा *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही जिले की पिंडवाड़ा पंचायत समिति की 43 ग्राम पंचायतों में राजकीय कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। यह शिकायत भाजपा के ही पंचायत समिति सदस्य पवन अग्रवाल द्वारा उठाई गई है, जिससे मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में आ गया है।जब इस मुद्दे पर सिरोही के प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह के मामलों को गंभीरता से लेती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी अनियमितता या भ्रष्टाचार पाया जाता है, तो उसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री विश्नोई ने यह भी भरोसा दिलाया कि शिकायत की जांच संबंधित विभागों के माध्यम से करवाई जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।इस मामले ने स्थानीय स्तर पर हलचल मचा दी है और अब सभी की नजरें संभावित जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही जिले की पिंडवाड़ा पंचायत समिति की 43 ग्राम पंचायतों में राजकीय कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। यह शिकायत भाजपा के ही पंचायत समिति सदस्य पवन अग्रवाल द्वारा उठाई गई है, जिससे मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में आ गया है।जब इस मुद्दे पर सिरोही के प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह के मामलों को गंभीरता से लेती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी अनियमितता या भ्रष्टाचार पाया जाता है, तो उसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री विश्नोई ने यह भी भरोसा दिलाया कि शिकायत की जांच संबंधित विभागों के माध्यम से करवाई जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।इस मामले ने स्थानीय स्तर पर हलचल मचा दी है और अब सभी की नजरें संभावित जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।1
- रेवदर उपखंड क्षेत्र में मोबाइल छीनने की एक वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर अनादरा थाना पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। यह था मामला थानाधिकारी कमलेश गहलोत ने बताया कि 20 जनवरी को थल निवासी हरजीराम कोली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 14 जनवरी की शाम को उनका नाबालिग बेटा दूध लेकर घर लौट रहा था। डबानी मोड़ के पास रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उससे मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। दो आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में गहन पूछताछ की, तकनीकी विश्लेषण का सहारा लिया और संदिग्धों की गतिविधियों पर लगातार नज़र रखी। जांच के दौरान दो युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया, जिसके बाद उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजा उर्फ राजू पुत्र मावा गरासिया और लाला पुत्र बाबू गरासिया निवासी सिबलिया फली चंडेला (आबूरोड) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कमलेश गहलोत, हेड कांस्टेबल हीराराम, कांस्टेबल बदाराम, जीवराज और सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- आगामी रामनवमी महोत्सव को भव्य रूप से मनाने को लेकर बुधवार रात सेठ प्रसादी लाल अग्रवाल धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय कार्यकारिणी व नगर के प्रमुख नागरिकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर विचार विमर्श हुआ व उसके निमित रूपरेखा तय की गई और आयोजन को आकर्षक,भव्य एवम ऐतिहासिक बनाने पर चर्चा की गई। अबुरोड शहर की 11 बस्ती के संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किए गए व उनको आगामी 3 दिवस में बैठक के लिए कहा गया। बैठक को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा ऐसी निकाली जाए जिससे सर्व हिंदू समाज में जागरूकता आए और सभी समाज के लोग एक साथ मिलकर अपने आराध्य देव प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाएं। बजरंग दल प्रांत संयोजक दीपक प्रजापत ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए ज़्यादा से ज़्यादा मातृ शक्ति को शोभायात्रा में सम्मिलित करने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया । शोभा यात्रा में साधु संतों के सानिध्य व मातृ शक्ति द्वारा कलश यात्रा निकालने पर भी चर्चा हुई । विभिन सामाजिक संघठन द्वारा शोभा यात्रा में शीतल पेय की व्यवस्था करने की बात बतायी गई ।शोभा यात्रा के अंत में प्रभु श्रीराम की महा आरती का भी कार्यक्रम करना निश्चित हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह बलदेव जी चौधरी ने कहा कि शोभायात्रा के दौरान पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जाए। मार्ग में जल, शरबत और नाश्ते की व्यवस्था करने वाले लोगों से प्लास्टिक के गिलास व प्लेट का उपयोग नहीं करने की अपील की गई। इस दौरान रामनवमी महोत्सव समिति की घोषणा भी की गई। समिति में सचिन गर्ग को अध्यक्ष, राजेश अग्रवाल , भूपेंद्र संबरिया को उपाध्यक्ष, पवन अग्रवाल को सचिव, रोहित शर्मा को सह सचिव , प्रदीप अग्रवाल को कोषाध्यक्ष अमित जैन को संयोजक , लोकेश जी ओर को सह संयोजक , दीपेश अग्रवाल व लोकेश सोनी को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। संरक्षण मंडल में भगवान दास जी अग्रवाल , सुरेश जी सैनी , मुकेश अग्रवाल को शामिल किया गया। सदस्यों में प्रदीप शर्मा , बनवारी लाल ओझा ,रामा राम विश्नोई व हेमेन्द्र सोनी को शामिल किया गया| समिति के मीडिया प्रभारी दिपेश अग्रवाल ने बताया कि बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष भल्ला राम देवासी , कांतिलाल , बजरंग दल संयोजक नरेश जी सातपुर व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से नगर कार्यवाह भास्कर चतुर्वेदी , नरपत सिंह , दिलीप पांडेय , लक्ष्मी नारायण , मुकेश जी नगर विस्तारक तायुष सैनी सहित सर्व हिंदू समाज के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में राम नवमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सचिन जी गर्ग द्वारा कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया गया।4
- बाली में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर भारतीय नववर्ष का उत्सव मनाया गया। यह आयोजन विद्या भारती विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। इस अवसर पर विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने घोष के साथ 'भारतीय नववर्ष मंगलमय हो' के उद्घोष लगाए। उन्होंने दुकानों, मुख्य चौराहे, राजकीय अस्पताल और पुलिस थाना सहित विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को तिलक लगाया और मुंह मीठा करवाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी एक-दूसरे को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समिति के लकमाराम चौधरी, जीवाराम कुमावत, प्रधानाचार्य हीरालाल कुमावत, सोहनलाल, गजेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार माली, भंवरलाल मारू, भंवरलाल वर्मा, रमेश कुमार चौधरी, भरत कुमार, कैलाश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, गुड्डी सुथार, दीपिका परिहार, रुद्राक्षी मांगलिया, कांता राजपुरोहित, गंगा सुथार, दीपिका गोस्वामी, शीतल, सरोज कुमारी और लीला सीरवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।1
- शहर के रूपनगर कृष्णा नगर कॉलोनी मैं बरसात हुआ तालाब का जमा पानी होने के कारण आज भी कॉलोनी वासियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है कॉलोनी वासी तुलसा अग्रवाल ने बताया कि कई बारिश जमा पानी को यहां से निकासी के लिए नगर परिषद में आयुक्त को मौखिक व लिखित में जानकारी दी गई लेकिन आज दिन तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है जमा पानी के कारण मच्छर पनप रहे हैं जिससे मौसमी बीमारी का खतरा मंडरा रहा है नगर परिषद को शीघ्र ही समस्या का समाधान करना चाहिए1
- Post by Kisanlaljoshi3777@gmail.com2
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* *पिण्डवाड़ा* राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनारी में (गुरुवार) को मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना के तहत कक्षा 9 की कुल 14 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं, जिससे उनकी शिक्षा के प्रति रुचि को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ विद्यालय आने-जाने में सुविधा भी सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर पीईईओ हिंदूराम जी,प्रधानाचार्य डॉ. विजय कुमार माली, पंचायत समिति सदस्य वीणा देवी रावल एवं समाजसेवी भामाशाह जगदीश रावल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बालिकाओं को साइकिलें वितरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया।अपने उद्बोधन में पीईईओ हिंदूराम ने राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि साइकिल मिलने से बालिकाओं की विद्यालय में उपस्थिति बढ़ेगी तथा ड्रॉपआउट दर में भी कमी आएगी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बालिकाओं को आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। अभिभावकों ने भी सरकार एवं विद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, बालिकाएं एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरे उत्साह,अनुशासन एवं हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।5