चम्पावत में लगातार हो रही बारिश के कारण 9 जुलाई 2026 को देवीधुरा–कनबाड़ा–बैड़ मोटर मार्ग पर जमनपौड़ स्थित गधेरा अचानक तेज बहाव के साथ उफान पर आ गया। गधेरे के उफनाने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना पाटी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए राहगीरों तथा वाहन चालकों को उफनते गधेरे को पार करने से रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर मुस्तैद रहकर लोगों से सुरक्षित स्थान पर रुकने तथा पानी का बहाव कम होने तक धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करने की अपील की। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर लगातार मौजूद रहकर स्थिति की सतत निगरानी की गई, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने पाई। जलस्तर सामान्य होने के बाद ही लोगों को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत के मीडिया सेल द्वारा जारी संदेश में आमजन से अपील की गई है कि लगातार बारिश के दौरान उफनते नालों, गधेरों और जलभराव वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 पर संपर्क करें।

- चम्पावत में लगातार हो रही बारिश के कारण 9 जुलाई 2026 को देवीधुरा–कनबाड़ा–बैड़ मोटर मार्ग पर जमनपौड़ स्थित गधेरा अचानक तेज बहाव के साथ उफान पर आ गया। गधेरे के उफनाने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना पाटी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए राहगीरों तथा वाहन चालकों को उफनते गधेरे को पार करने से रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर मुस्तैद रहकर लोगों से सुरक्षित स्थान पर रुकने तथा पानी का बहाव कम होने तक धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करने की अपील की। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर लगातार मौजूद रहकर स्थिति की सतत निगरानी की गई, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने पाई। जलस्तर सामान्य होने के बाद ही लोगों को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत के मीडिया सेल द्वारा जारी संदेश में आमजन से अपील की गई है कि लगातार बारिश के दौरान उफनते नालों, गधेरों और जलभराव वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 पर संपर्क करें।1
- उत्तराखंड के चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का दौरा किया। उन्होंने चिकित्सालय पहुंचकर वहां भर्ती बीमार लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।1
- नैनीताल में चार दिन के बाद आज 11 जुलाई को मौसम में सुधार आया है। पिछले दिनों हुई बारिश ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया था, मगर आज मौसम सुधरते ही नगर में रौनक आ गई है। चार दिन के बाद आखिरकार यह राहत मिली है।1
- चंपावत के पूर्णागिरि मार्ग पर यातायात सुचारू करने के लिए फायर स्टेशन टनकपुर द्वारा त्वरित राहत कार्य किया गया। मार्ग पर अचानक एक पेड़ गिर जाने के कारण यातायात बाधित हो गया था, जिसके बाद फायर स्टेशन टनकपुर की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया और मार्ग को साफ कर यातायात को पूरी तरह बहाल कर दिया है।1