सरमथुरा धौलपुर राजस्थान सरमथुरा क्षेत्र में प्लांटेशन में आगजनी एवं करोड़ों रुपये के घोटाले की उच्च स्तरीय जांच हेतु आवेदन। 🚨 सरमथुरा के जंगलों में आग या करोड़ों का खेल? 🚨 धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र में प्लांटेशन और जंगलों में लगी आग ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कैसे हजारों पेड़ जल गए? किसकी लापरवाही से पर्यावरण को इतना बड़ा नुकसान हुआ? स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग के प्लांटेशन और संरक्षण कार्यों में करोड़ों रुपये के घोटाले की आशंका है। आग बुझाने और जंगल बचाने के नाम पर सरकारी धन खर्च दिखाया गया, लेकिन जमीन पर हालात भयावह हैं। अब जनता पूछ रही है — ❓ जंगल क्यों जल रहे हैं? ❓ जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी? ❓ करोड़ों रुपये कहां खर्च हुए? ❓ क्या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी? आम आदमी पार्टी मांग करती है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पर्यावरण के साथ खिलवाड़ और जनता के पैसे की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनता सड़क से विधानसभा तक बड़ा आंदोलन करेगी। भरत सिंह मीणा
सरमथुरा धौलपुर राजस्थान सरमथुरा क्षेत्र में प्लांटेशन में आगजनी एवं करोड़ों रुपये के घोटाले की उच्च स्तरीय जांच हेतु आवेदन। 🚨 सरमथुरा के जंगलों में आग या करोड़ों का खेल? 🚨 धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र में प्लांटेशन और जंगलों में लगी आग ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कैसे हजारों पेड़ जल गए? किसकी लापरवाही से पर्यावरण को इतना बड़ा नुकसान हुआ? स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग के प्लांटेशन और संरक्षण कार्यों में करोड़ों रुपये के घोटाले की आशंका है। आग बुझाने और जंगल बचाने के नाम पर सरकारी धन खर्च दिखाया गया, लेकिन जमीन पर हालात भयावह हैं। अब जनता पूछ रही है — ❓ जंगल क्यों जल रहे हैं? ❓ जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी? ❓ करोड़ों रुपये कहां खर्च हुए? ❓ क्या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी? आम आदमी पार्टी मांग करती है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पर्यावरण के साथ खिलवाड़ और जनता के पैसे की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनता सड़क से विधानसभा तक बड़ा आंदोलन करेगी। भरत सिंह मीणा
- सरमथुरा धौलपुर राजस्थान सरमथुरा क्षेत्र में प्लांटेशन में आगजनी एवं करोड़ों रुपये के घोटाले की उच्च स्तरीय जांच हेतु आवेदन। 🚨 सरमथुरा के जंगलों में आग या करोड़ों का खेल? 🚨 धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र में प्लांटेशन और जंगलों में लगी आग ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कैसे हजारों पेड़ जल गए? किसकी लापरवाही से पर्यावरण को इतना बड़ा नुकसान हुआ? स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग के प्लांटेशन और संरक्षण कार्यों में करोड़ों रुपये के घोटाले की आशंका है। आग बुझाने और जंगल बचाने के नाम पर सरकारी धन खर्च दिखाया गया, लेकिन जमीन पर हालात भयावह हैं। अब जनता पूछ रही है — ❓ जंगल क्यों जल रहे हैं? ❓ जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी? ❓ करोड़ों रुपये कहां खर्च हुए? ❓ क्या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी? आम आदमी पार्टी मांग करती है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पर्यावरण के साथ खिलवाड़ और जनता के पैसे की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनता सड़क से विधानसभा तक बड़ा आंदोलन करेगी। भरत सिंह मीणा1
- गुनसार सहित क्षेत्र में पहुंचा ग्राम विकास रथ मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने सरकारी योजनाओं का किया बखान गीता चौधरी का हुआ स्वागत हिंडौन भाजपा की ग्राम विकास रथ यात्रा ग्राम पंचायत गुनसार सहित क्षेत्र में पहुंचा।गुनसार बूथ अध्यक्ष जुबेर खान ने बताया कि कार्यक्रम में पहुंची खेड़ा जमालपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त करने की बात कही, मंडल मंत्री शोभा तिवारी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए विकास रथ की सुझाव पेंटी में अपने सुझाव डाल सकतें हैं।इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम विकास रथ का भव्य स्वागत किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं को रथ में लगी एल ई डी के माध्यम से देखा।इससे पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी, विधानसभा प्रवासी प्रभारी एवं प्रदेश आईटी संयोजक भाजपा एसपी मोर्चा र रिंकू मीना, मंडल महामंत्री विकास व्यास, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी, मंडल मंत्री शोभा तिवारी का साफा माला पहनकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में एनक्वास में आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर की सर्टिफाइड होने वाली आयुष्मान आरोग्य मंदिर SHC कुतुकपुर की ANM मंजू जयसवाल, CHO ब्रह्मानंद का साफा माला पहना कर स्वागत किया गया।मंडल अध्यक्ष चौधरी ने एएनएम मंजू जयसवाल और ब्रह्मानंद के कार्य की सराहना की।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं की सराहना की और कहा कि इन योजनाओं का लाभ आमजन तक भली भांति पहुंच रहा है।कार्यक्रम में पूर्व करौली विधानसभा प्रवासी प्रभारी एवं प्रदेश आईटी संयोजक भाजपा एसपी मोर्चा रिंकू मीना, मंडल महामंत्री विकास व्यास, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी, मंडल मंत्री शोभा तिवारी,बूथ अध्यक्ष जुवैर खांन, कलाम खांन, श्री महावीर जी पंचायत समिति विकास अधिकारी ज्ञान सिंह, ग्रा.वि.अ. रेखा मीणा, गुनसार पंचायत सरपंच मोहम्मद सलमान खान, बैनीवाल, कल्लो बाई मीणा, हिण्डौन सदर थाने के एएसआई गिरधारी लाल, कांस्टेबल प्रधान, हैमेंद्र सिंह सहित कर्मचारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहें।1
- गुनसार में पहुंचा ग्राम विकास रथ, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी गुनसार में पहुंचा ग्राम विकास रथ, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी संवाददाता: हनीस शेख, कुतकपुर हिंडौन क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुनसार सहित आसपास के गांवों में सोमवार को भाजपा की ग्राम विकास रथ यात्रा पहुंची, जहां ग्रामीणों ने रथ का स्वागत किया। कार्यक्रम में खेड़ा जमालपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। गुनसार बूथ अध्यक्ष जुबेर खान ने बताया कि ग्राम विकास रथ के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी एलईडी स्क्रीन के जरिए दिखाई गई। मंडल मंत्री शोभा तिवारी ने कहा कि विकास रथ का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है तथा सुझाव पेटी में ग्रामीण अपने सुझाव भी दे सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी, प्रदेश आईटी संयोजक भाजपा एसपी मोर्चा रिंकू मीना, मंडल महामंत्री विकास व्यास, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी व अन्य अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर एसएचसी कुतुकपुर की एएनएम मंजू जायसवाल एवं सीएचओ ब्रह्मानंद का भी सम्मान किया गया। मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने दोनों के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पंचायत समिति विकास अधिकारी ज्ञान सिंह, ग्राम विकास अधिकारी रेखा मीणा, गुनसार सरपंच मोहम्मद सलमान खान, एएसआई गिरधारी लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- गुनसार सहित क्षेत्र के गांवों में पहुंचा ग्राम विकास रथ, खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने सरकारी योजनाओं का किया बखान..... हिंडौन सिटी। भाजपा का ग्राम विकास रथ सोमवार को ग्राम पंचायत गुनसार सहित क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचा। गुनसार बूथ अध्यक्ष जुबेर खान ने बताया कि कार्यक्रम में पहुंची खेड़ा जमालपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त करने की बात कही। मंडल मंत्री शोभा तिवारी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए ग्राम विकास रथ की सुझाव पेंटी में अपने सुझाव डाल सकतें हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम विकास रथ का भव्य स्वागत किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं को रथ में लगी एल ई डी के माध्यम से देखा। इससे पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी, विधानसभा प्रवासी प्रभारी एवं प्रदेश आईटी संयोजक भाजपा एसपी मोर्चा के रिंकू मीना, मंडल महामंत्री विकास व्यास, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी,मंडल मंत्री शोभा तिवारी,आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर पर सर्टिफाइड आयुष्मान आरोग्य मंदिर एचएससी कुतकपुर की एएनएम मंजू जयसवाल,सी एच ओ ब्रह्मानंद का साफा माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चौधरी ने एएनएम जयसवाल और सी एच ओ ब्रह्मानंद के कार्यो की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं की बढाई करते हुए योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचने की बात कही। कार्यक्रम में श्री महावीरजी पंचायत समिति के विकास अधिकारी ज्ञान सिंह, ग्राम विकास अधिकारी रेखा मीणा, गुनसार पंचायत सरपंच मोहम्मद सलमान खान,कल्लो बाई मीणा, हिण्डौन सदर थाने के एएसआई गिरधारी लाल, कांस्टेबल प्रधान, हैमेंद्र सिंह सहित कर्मचारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहें।2
- सवाई माधोपुर के खेड़ली गांव में आवारा कुत्तों ने एक नीलगाय को बुरी तरह घायल कर दिया। खबर मिलते ही 8-10 युवा मौके पर पहुंचे और तुरंत डॉक्टर बुलाकर उसका उपचार करवाया।1
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विकास रथ राजस्थान के करौली जिले के जमालपुर गाँव पहुँचा। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक दर्शन सिंह गुर्जर सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यह दौरा राज्य की विकास योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।4
- जौरा के एमएस रोड पर गैपरा फाटक के पास सियाराम फैमिली रेस्टोरेंट ढाबा खुल गया है। यह शहर में शुद्ध शाकाहारी और घर जैसा भोजन मिलने का एकमात्र स्थान होने का दावा करता है।1
- आँगई थाना पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई1