जनसुनवाई दिवस — नगर निगम शाहजहांपुर नगर आयुक्त महोदया सौम्या गुरुरानी जी की अध्यक्षता मे दिनांक 25 अगस्त 2026, दिन मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक ककरा स्थित नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान नगर क्षेत्र से आए नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण एवं कर विभाग से संबंधित अपनी समस्याएं एवं शिकायतें नगर निगम अधिकारियों के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में प्राप्त 07 समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई। नगर आयुक्त महोदया द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जनसुनवाई के माध्यम से नगर निगम द्वारा नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्यवाही की जा रही है। जनसुनवाई दिवस में अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, कर निर्धारण अधिकारी दिव्यांशु पांडेय, कर अधीक्षक विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं नगर के नागरिकों द्वारा भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया गया। नगर निगम शाहजहांपुर द्वारा समस्त नगरवासियों से अपील की गई कि यदि उन्हें नगर निगम से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत है, तो वे जनसुनवाई दिवस में उपस्थित होकर अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखें और उसका समाधान प्राप्त करें। नगर निगम नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
जनसुनवाई दिवस — नगर निगम शाहजहांपुर नगर आयुक्त महोदया सौम्या गुरुरानी जी की अध्यक्षता मे दिनांक 25 अगस्त 2026, दिन मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक ककरा स्थित नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान नगर क्षेत्र से आए नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण एवं कर विभाग से संबंधित अपनी समस्याएं एवं शिकायतें नगर निगम अधिकारियों के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में प्राप्त 07 समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण
के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई। नगर आयुक्त महोदया द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जनसुनवाई के माध्यम से नगर निगम द्वारा नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्यवाही की जा रही है। जनसुनवाई दिवस में अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.
मनोज कुमार मिश्रा, कर निर्धारण अधिकारी दिव्यांशु पांडेय, कर अधीक्षक विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं नगर के नागरिकों द्वारा भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया गया। नगर निगम शाहजहांपुर द्वारा समस्त नगरवासियों से अपील की गई कि यदि उन्हें नगर निगम से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत है, तो वे जनसुनवाई दिवस में उपस्थित होकर अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखें और उसका समाधान प्राप्त करें। नगर निगम नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
- jodo mein Dard ke liye gharelu upay like karo share karo follow karo1
- 45 दिन की शादी और प्रेमी का ‘वादा’ — रिश्तों की ऐसी कहानी कि मोहल्ला भी बोले, भाई साहब ये तो स्क्रिप्ट से बाहर है! झांसी-भांडेर की इस कथित प्रेम कहानी ने रिश्तों के उस अध्याय को खोल दिया, जिसे देखकर शायद शादी के कार्ड छापने वाले भी सोच में पड़ जाएं—शादी हुई किसी और से, लेकिन दिल का ‘कॉन्ट्रैक्ट’ पुराने वाले से ही चलता रहा! 45 दिन की शादी और प्रेमी का ‘वादा’ — रिश्तों की ऐसी कहानी कि मोहल्ला भी बोले, भाई साहब ये तो स्क्रिप्ट से बाहर है! झांसी-भांडेर की इस कथित प्रेम कहानी ने रिश्तों के उस अध्याय को खोल दिया, जिसे देखकर शायद शादी के कार्ड छापने वाले भी सोच में पड़ जाएं—शादी हुई किसी और से, लेकिन दिल का ‘कॉन्ट्रैक्ट’ पुराने वाले से ही चलता रहा!1
- नेपाल के रसुआ जिले की आबादी करीब 45 हजार है। लेकिन ये काठमांडू से 125 किलोमीटर ही दूर है। दूसरी बात इसी रूट से लोग कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाते हैं। इसलिए इस जिले में हमेशा से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। नदियों के किनारे स्थिति यह है कि पूरा का पूरा इलाका मलबे में तब्दील हो गया है। इस इलाके को देखिए। यहां अच्छे और बड़े मकान थे, अब सब मलबे से भर गए।1
- ईद मिलाद-उन-नबी के जन्म दिन की याद में बाराबफात रोशनी कर धूमधाम से मनाया गया1
- शाहजहांपुर यूपी। 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का हुआ विधिवत समापन। ब्यूरो रिपोर्ट योगेश बाजपेई। शाहजहांपुरके खिरनी बाग रामलीला मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का बुधवार को विधिवत हुआ समापन । 11 दिनों तक आयोजित इस शिवामहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक में कथा वाचक प्रशांत प्रभु जी महाराज काशी बनारस ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को कथाओं का श्रवण करवाया। सोमवार को कथा के अंतिम दिन कथा वाचक ने तारकासुर के बध की कथा का सुंदर वर्णन किया। उसके उपरांत भगवान शिव के रुद्राभिषेक की विस्तृत महत्वता की कथा सुनाई। प्रतिदिन नगर के खिरनी बाग रामलीला मैदान में दूर दूर से सैंकड़ों लोग कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा विश्राम के उपरांत सैकड़ो शिव भक्तों ने मंगलवार को भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया इसके उपरांत बुधवार को आचार्य विवेकानंद शास्त्री काशी बनारस के द्वारा हवन यज्ञ के साथ कथा को विधिवत विराम दिया गया।4
- जुलूस में फंसी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की गाड़ी, सुरक्षा कर्मियों ने निकाला शाहजहांपुर में ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाल इमली चौराहे पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गाड़ी करीब चार मिनट तक फंसी रही। वित्त मंत्री गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। चौराहे पर जुलूस और भारी भीड़ के कारण उनके काफिले को आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल सका। अचानक काफिला रुकने से सुरक्षा कर्मियों के सामने भीड़ को नियंत्रित कर रास्ता बनाने की चुनौती खड़ी हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए लोगों को किनारे कराया और वाहन के निकलने के लिए रास्ता बनाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद भीड़ के बीच से रास्ता बनाया जा सका। इसके बाद वित्त मंत्री की गाड़ी को सुरक्षा घेरे में वहां से सुरक्षित निकालकर आगे रवाना किया गया।1
- थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की बाइट।1
- पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 30 वर्षीय अभियुक्त राजकुमार पुत्र बांके निवासी मोहल्ला रेती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को 26 अगस्त को सुबह करीब 10:50 बजे उसके घर से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को एक महिला की तहरीर पर मु.अ.सं. 161/26 धारा 74, 351(3) बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त करीब एक माह से पीड़िता की पुत्री को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ ले जाता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि 17 अगस्त को भी घिसा महल के पास बने बंगर के निकट उसके साथ छेड़छाड़ की गई। घटना किसी को बताने पर अभियुक्त ने पीड़िता और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार और कांस्टेबल सहदेव कुमार, थाना रामचंद्र मिशन शामिल रहे।1