Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक सप्ताह में चोरों ने तीन घर को निशाना बनाकर चोरी किया जिला बहराइच थाना मोतीपुर ब्लॉक बल्हा तहसील मिहींपुरवा वेलहन महेशपुर में चोरों का आतंक, पुलिस की निष्क्रियता से ग्रामीण भयभीत! एक सप्ताह में तीन घरों में चोरी, फिर भी गश्त और कार्रवाई नदारद। आखिर कब जागेगी मोतीपुर पुलिस, कौन सुरक्षित है?
Vinay Singh
एक सप्ताह में चोरों ने तीन घर को निशाना बनाकर चोरी किया जिला बहराइच थाना मोतीपुर ब्लॉक बल्हा तहसील मिहींपुरवा वेलहन महेशपुर में चोरों का आतंक, पुलिस की निष्क्रियता से ग्रामीण भयभीत! एक सप्ताह में तीन घरों में चोरी, फिर भी गश्त और कार्रवाई नदारद। आखिर कब जागेगी मोतीपुर पुलिस, कौन सुरक्षित है?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुलिस अधिकारियों की बैठक में क्या हुआ? देखिए पूरी खबर | जनपद की बड़ी अपडेट #PoliceMeeting #PoliceNews #HindiNews #BreakingNews #UPNews #जनपद_की_खबर #पुलिस #ताजा_खबर1
- धान की फसल काटते समय एक अजगर सांप देखने से मौके पर किसने की भीड़ इकट्ठा हो गई जिला बहराइच थाना मोतीपुर ब्लॉक बल्हा तहसील मिहींपुरवा ग्राम सभा वेलहन महेशपुर मे एक किसान अपने खेत में धान काटने के लिए कंबाइन मशीन ले जाने लगा तभी खेत के अंदर एक विशाल अजगर कंबाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया1
- लखीमपुर खीरी: लेखपाल पर लगा पीड़ित के फर्जी हस्ताक्षर कर झूठी IGRS आख्या लगाने का गंभीर आरोप, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी रास्ता बंद। उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील धौरहरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम मूडी (परगना फिरोज़ाबाद) का मैं निवासी हूँ। मेरे घर आने-जाने का आम रास्ता दबंगई के कारण पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस रास्ते को खुलवाने के लिए मैंने माननीय हाईकोर्ट (HC) से आदेश भी प्राप्त कर लिया है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद मौके पर आज भी मेरा रास्ता बंद पड़ा है, जिससे मुझे और मेरे परिवार को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। लेखपाल द्वारा की गई जालसाजी: जब मैंने इस संबंध में IGRS (जनसुनवाई पोर्टल) पर शिकायत दर्ज कराई, तो क्षेत्र के जिम्मेदार लेखपाल ने मामले को सुलझाने के बजाय मेरे साथ बड़ी धोखाधड़ी की। लेखपाल ने पोर्टल पर अपनी झूठी आख्या (रिपोर्ट) लगाने के लिए मेरे फर्जी हस्ताक्षर (नकली साइन) बना दिए। उन्होंने रिपोर्ट में यह झूठा दावा कर दिया कि रास्ता बहाल हो चुका है और शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है, जो कि पूरी तरह झूठ है। मेरी मांग: सरकारी पद पर बैठकर इस तरह की खुली जालसाजी और धोखाधड़ी करना बेहद गंभीर मामला है। मेरी जिले के उच्च अधिकारियों और शासन से गुहार है कि इस मामले की तुरंत जांच कराई जाए। मेरे फर्जी हस्ताक्षर करने वाले दोषी लेखपाल के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) किया जाए ताकि मुझे न्याय मिल सके और मेरा रास्ता खुलवाया जा सके।1
- 🚨 साध्यापुर में राहत किट कहां गई? बाढ़ पीड़ितों का सवाल—गरीबों को न्याय कब मिलेगा? प्रशासन जवाब दे! 🚨 साध्यापुर में बाढ़ पीड़ितों का दर्द या सरकारी व्यवस्था की नाकामी? महिलाओं का सवाल—राहत किट आखिर गई कहां? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजनाओं का लाभ गरीबों तक क्यों नहीं पहुंच रहा? किसान-मजदूर परेशान, विधवा और बुजुर्ग महिलाएं राहत की आस में! जिम्मेदार अधिकारी जवाब देंगे या गरीबों की आवाज यूं ही दबती रहेगी? 📍 धौरहरा, लखीमपुर खीरी। हक की आवाज न्यूज़ चैनल की जमीनी पड़ताल में साध्यापुर से एक ऐसा सवाल सामने आ रहा है, जिसे जिम्मेदार व्यवस्था को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बाढ़ की मार झेल चुके किसान, मजदूर और जरूरतमंद परिवार राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। महिलाओं की मांग है कि उन्हें अब तक राहत सामग्री की किट क्यों नहीं मिली? आखिर गरीब परिवारों को सहायता के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर क्यों होना पड़ रहा है? एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों, विधवा महिलाओं और बुजुर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं चलाती है, तो दूसरी तरफ यदि पात्र परिवार सहायता से वंचित होने की शिकायत कर रहे हैं, तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि सरकारी योजनाओं और गांव की जमीनी हकीकत के बीच इतनी बड़ी दूरी क्यों है? 🔥 अधिकारियों से सीधे सवाल—गरीबों की सुनवाई कब होगी? उपजिलाधिकारी राशि कृष्णा, तहसीलदार आदित्य विशाल, तहसीलदार वीरेंद्र यादव और संबंधित लेखपाल प्रतिनिधि विनोद के स्तर पर साध्यापुर के बाढ़ पीड़ित परिवारों की शिकायतों की जांच और राहत वितरण की स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। जनता पूछ रही है: - राहत किट किन-किन परिवारों को दी गई और किन पात्र परिवारों को अब तक नहीं मिली? - क्या गांव में बाढ़ पीड़ितों का निष्पक्ष सर्वेक्षण हुआ? - विधवा महिलाओं, बुजुर्गों और गरीब मजदूर परिवारों को सहायता देने के लिए क्या कदम उठाए गए? - यदि राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई थी, तो उसका वितरण रिकॉर्ड सार्वजनिक क्यों नहीं किया जाता? - जिन परिवारों के नाम पात्रता सूची में हैं, लेकिन जिन्हें सहायता नहीं मिली, उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा? ⚡ सरकार की छवि का सवाल—योजनाएं कागजों पर या जमीन पर? मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब सहायता जरूरतमंदों के घर तक पहुंचेगी। यदि किसी गांव में पात्र परिवार राहत के लिए आवाज उठा रहे हैं, तो संबंधित विभाग को तत्काल उनकी शिकायतों का सत्यापन करना चाहिए। सवाल तीखा है, लेकिन जरूरी है: क्या सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की निगरानी पर्याप्त है? क्या स्थानीय स्तर पर कोई चूक हुई है? या फिर लाभार्थियों की पहचान और वितरण में कोई बाधा है? बिना जांच किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि को दोषी ठहराना उचित नहीं, लेकिन गरीबों की शिकायतों का जवाब मांगना जनता का अधिकार है। राहत वितरण की सूची, पात्रता का आधार और वास्तविक लाभार्थियों का विवरण सामने आने से ही सच्चाई स्पष्ट होगी। 📰 हक की आवाज न्यूज़ चैनल की मांग साध्यापुर की महिलाओं और बाढ़ पीड़ित परिवारों की शिकायतों पर प्रशासन संज्ञान ले। संबंधित अधिकारी गांव में स्थिति का सत्यापन करें, पात्र परिवारों की सूची की जांच करें और वंचित लोगों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराएं। आखिर कब तक गरीब राहत की उम्मीद में इंतजार करेगा? कब तक किसान-मजदूर अपनी पीड़ा लेकर अधिकारियों के दरवाजे तक पहुंचेंगे? और कब सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम जरूरतमंद तक पहुंचेगा? यह केवल राहत किट का सवाल नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के सम्मान, अधिकार और प्रशासनिक जवाबदेही का सवाल है। हक की आवाज न्यूज़ चैनल — जमीनी पड़ताल, पैनी नजर। जनहित • जनसेवा • निर्भीक पत्रकारिता जनता की आवाज उठाना हमारा संकल्प है, और जरूरतमंदों को न्याय तथा सहायता मिलना व्यवस्था की जिम्मेदारी है।1
- आगामी त्योहारों के मद्देनजर नानपारा में पुलिस अलर्ट, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त नानपारा (बहराइच)। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जनपद बहराइच के नानपारा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी जी ने कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक गुरुसेन सिंह एवं भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों, चौराहों एवं विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने चप्पे-चप्पे का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि आगामी त्योहारों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा सभी त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ संपन्न हों। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में की गई पैदल गश्त के दौरान कोतवाली नानपारा पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया । #Nanpara #Bahraich #Ramleela #ShriRamLeela #NanparaNews #official_qadri_news_ #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraichnews #nanparanews #UPNews आगामी त्योहारों के मद्देनजर नानपारा में पुलिस अलर्ट, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त नानपारा (बहराइच)। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जनपद बहराइच के नानपारा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी जी ने कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक गुरुसेन सिंह एवं भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों, चौराहों एवं विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने चप्पे-चप्पे का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि आगामी त्योहारों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा सभी त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ संपन्न हों। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में की गई पैदल गश्त के दौरान कोतवाली नानपारा पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया । #Nanpara #Bahraich #Ramleela #ShriRamLeela #NanparaNews #official_qadri_news_ #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraichnews #nanparanews #UPNews1
- निघासन में किसानों की समस्याओं पर गरजा संगठन, सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर उठाई मांगें निघासन, लखीमपुर खीरी। किसानों, मजदूरों और आम जनता की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंहानिया ने निघासन तहसील में आवाज उठाई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम यदुवीर सिंह को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में बाढ़ से बर्बाद फसलों का सर्वे कराकर पात्र किसानों को मुआवजा दिलाने, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों की बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने तथा निघासन में निर्मित पोस्टमार्टम हाउस को जल्द चालू कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। संगठन के अनुसार, एसडीएम ने जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, एक विवाद से जुड़े मामले में संगठन ने सीओ कार्यालय में भी ज्ञापन देकर वीडियो साक्ष्यों के डिलीट होने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। अब संबंधित विभागों की कार्रवाई पर लोगों की निगाहें टिकी हैं।1
- महाराजा अग्रसेन जयन्ती के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुवा आयोजन, आज निकली भब्य शोभायात्रा कल होगा समापन नानपारा में धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती शोभायात्रा, लखनऊ के डांडिया नृत्य ने मोहा मन नानपारा (बहराइच)। महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर अग्रवाल सेवा समिति, नानपारा द्वारा एक भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन अत्यंत धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ किया गया। शोभायात्रा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ-साथ लखनऊ से आमंत्रित विशेष डांडिया कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से पूरे नगरवासियों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश भीमराजका ने की। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली, शोभायात्रा के दौरान अग्रवाल समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन जी के दिखाए मार्ग और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस भव्य आयोजन में अग्रवाल सेवा समिति एवं समाज के वरिष्ठ व सम्मानित गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश शाह, उमेश शाह, राजेश शाह, सुधीर गोयल, दिनेश छापड़िया,आनंद पोद्दार, गोपाल टेकड़ीवाल, अजय अग्रवाल, पियूष डालमिया,मुक्तेश्वर नाथ पोद्दार, शिवेंद्र एरन, विनोद सिंघानिया, बिल्लू सिंघानिया सहित समाज के तमाम प्रभुद्धजन, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष राजेश भीमराजका ने शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी सदस्यों, कलाकारों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।3
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना रुपईडीहा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, भारत-नेपाल सीमा स्थित चेकपोस्ट का किया गया निरीक्षण जिलाधिकारी बहराइच राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा आगामी त्योहारों नवरात्र, दुर्गा पूजा एवं दशहरा आदि के दृष्टिगत थाना रुपईडीहा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम, एसएसबी कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे । #Nanpara #Bahraich #Ramleela #ShriRamLeela #NanparaNews #official_qadri_news_ #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraichnews #nanparanews #UPNews आगामी त्योहारों के दृष्टिगत थाना रुपईडीहा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, भारत-नेपाल सीमा स्थित चेकपोस्ट का किया गया निरीक्षण जिलाधिकारी बहराइच राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा आगामी त्योहारों नवरात्र, दुर्गा पूजा एवं दशहरा आदि के दृष्टिगत थाना रुपईडीहा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम, एसएसबी कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे । #Nanpara #Bahraich #Ramleela #ShriRamLeela #NanparaNews #official_qadri_news_ #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraichnews #nanparanews #UPNews1