प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने परिणय गेस्ट हाउस/परिणय पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और शिक्षा को “सौ तालों की कुंजी” बताया। उन्होंने लिंग भेदभाव समाप्त करने और ‘स्कूल चलो अभियान’ को सफल बनाने का आह्वान किया। शनिवार को आयोजित इस भव्य समारोह में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 199वीं जयंती तथा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन तथागत गौतम बुद्ध जन कल्याण समिति और ज्ञान दायिनी शिक्षा प्रसार समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मुख्य अतिथि असीम अरुण ने अपने संबोधन में ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के शिक्षा योगदान को याद करते हुए कहा कि अब समाज में लड़के-लड़की के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब बेटियां आगे बढ़ेंगी तो देश भी आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर पुरानी मूर्तियों के सौंदर्यीकरण और निर्बल वर्ग के बच्चों के लिए आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में सुश्री वन्दना सिद्धार्थ (नई दिल्ली) ने ओजस्वी कविताएं प्रस्तुत कीं, जबकि अरविन्द बौद्ध (भिण्ड) ने बुद्ध गाथा वाचन व गायन किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे सहित बंटू राव दिवाकर, कुलदीप कठेरिया, ध्यान सिंह शाक्य, प्रमोद भास्कर, बलवंत सिंह, दीपक कठेरिया, हिमांशु गौतम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

- Post by दिलीप कुमार4
- इटावा- स्कूल के लिए निकली 15 वर्षीय छात्रा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, इलाके में सनसनी,भरथना में तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची पुलिस, परिवार में मचा कोहराम, छात्रा के इस कदम के पीछे कारणों की जांच जारी…!!1
- जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर उपज़िलाधिकारी, सदर, औरैया अजय आनन्द वर्मा द्वारा आज फफूंद स्थित कटरा मनेपुर तथा दिबियापुर के निकट स्थित नियामतपुर बिहारी में गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में चारा व पानी व छाया व साफ सफाई की उचित व्यवस्था पायी गयी। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सुविधाओं को और बढ़ाने तथा गौवंशों की विशेष देखभाल किये जाने हेतु केयर टेकर को निर्देश दिए गए।4
- पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के नेतृत्व में आगामी त्योहारों व जयंतियों को लेकर जनपद के प्रमुख चौराहों व मार्गों पर भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती दिखाते हुए बिना हेलमेट व बिना नंबर प्लेट वाहनों के चालान काटे गए, जिससे नियम उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया। अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे अवैध कब्जा करने वालों को हटाया गया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन चेकिंग की गई। अभियान में सीओ सदर अशोक कुमार सिंह, सदर कोतवाल राजकुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा, पुलिस ने लोगों से शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।1
- आज माननीय अध्यक्ष नगर पालिका परिषद औरैया SBM 2.0 योजना के अंतर्गत STP(10mld) वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायिका श्रीमती गुड़िया कठेरिया जी के साथ मौजूद रहे।। जल है तो कल है !!3
- औरैया -खेत में खड़ी गेंहू की फसल में लगी भीषण आग, स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुटे। खेत में लगी आग देख आस-पास के किसानों में मचा हड़कंप। बताया जा रहा है कि आग से तकरीबन 200 बीघा गेंहू की फसल जलकर हुई खाक। खेत में खड़ी गेंहू की फसल में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के कैंथवा मोड़ के पास पुर्वा भदौरिया का मामला।1
- औरैया जिले के विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत बेला में करीब बीस साल पहले बनी पानी की टंकी आज भी बदहाल स्थिति में पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी से उन्हें नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। करीब दो साल पहले कई शिकायतों के बाद पानी की सप्लाई चालू कराई गई थी, लेकिन यह व्यवस्था मात्र दस से पंद्रह दिन ही चल सकी और फिर हालात पहले जैसे हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि जब टंकी में ही पानी नहीं भरा जाता तो सप्लाई कैसे संभव होगी। बताया जा रहा है कि पाइपलाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त और लीकेज की समस्या से जूझ रही है, जिससे पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वहीं दो साल पहले पंचायत के एक मजरे में नई पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था, जिससे केवल आधी आबादी को ही लाभ मिल पा रहा है, जबकि बाकी लोग आज भी पानी के लिए परेशान हैं। इस समस्या से नाराज ग्रामीण टंकी परिसर में इकट्ठा हुए और ग्राम पंचायत सचिव पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि पानी न मिलने के बावजूद उनसे बिल मांगा जा रहा है और टोंटियां भी गायब हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। आइये सुनते है समस्या को लेकर ग्रामीणों का क्या कहना है।1
- इटावा- खनन माफियाओं पर बड़ा वार, 10 डंपर सीज और 32 ओवरलोड पर कार्रवाई,लाखों का जुर्माना, नंबर प्लेट छुपाकर चल रहे डंपरों का खेल बेनकाब,एसपी ग्रामीण व खनन टीम की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप1