Shuru
Apke Nagar Ki App…
इटावा- स्कूल के लिए निकली 15 वर्षीय छात्रा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, इलाके में सनसनी,भरथना में तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची पुलिस, परिवार में मचा कोहराम, छात्रा के इस कदम के पीछे कारणों की जांच जारी…!!
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
इटावा- स्कूल के लिए निकली 15 वर्षीय छात्रा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, इलाके में सनसनी,भरथना में तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची पुलिस, परिवार में मचा कोहराम, छात्रा के इस कदम के पीछे कारणों की जांच जारी…!!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *आग फैलते ही आसपास के किसानों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।* *आग की लपटें भदोरियन पुरवा से लेकर दलफपुर तक फैल गईं।* *प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लगभग 200 से 300 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।* *स्थानीय लोग और किसान आग पर काबू पाने में जुटे रहे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया।* *मौके पर एसडीएम बिधूना गरिमा सोना, सीओ पुनीत मिश्रा और बेला थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।*4
- औरैया। नगर की बहुचर्चित और अनोखी “महामूर्ख” परंपरा एक बार फिर पूरे उत्साह और उल्लास के साथ निभाई गई।1
- औरैया। जालौन रोड स्थित अवस्थी प्लाजा में परशुराम सेवा समिति, पावन गंगा सेवा समिति और संवेदना ग्रुपके संयुक्त तत्वाधान में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में समाज सेवा का मजबूत संदेश दिया गया। युवाओं, समाजसेवियों और आम लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कई लोगों ने पहली बार रक्तदान कर उत्साह और जागरूकता का परिचय दिया। डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सुरक्षित रक्तदान कराया गया। व्यवस्थाएं पूरी तरह व्यवस्थित रहीं। अनुराग शुक्ला व प्रमोद कुमार गुप्ता ने स्वयं रक्तदान कर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इससे जिंदगियां बचती हैं। शिविर में कई यूनिट रक्त संग्रह हुआ। रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। मौके पर बबलू बाजपेई, सक्षम सेंगर ,आरतीनन्दन तिवारी, पंकज अवस्थी, कुशाग्र गुप्ता, रोहित अवस्थी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।4
- Post by दिलीप कुमार4
- औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने परिणय गेस्ट हाउस/परिणय पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और शिक्षा को “सौ तालों की कुंजी” बताया। उन्होंने लिंग भेदभाव समाप्त करने और ‘स्कूल चलो अभियान’ को सफल बनाने का आह्वान किया। शनिवार को आयोजित इस भव्य समारोह में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 199वीं जयंती तथा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन तथागत गौतम बुद्ध जन कल्याण समिति और ज्ञान दायिनी शिक्षा प्रसार समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मुख्य अतिथि असीम अरुण ने अपने संबोधन में ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के शिक्षा योगदान को याद करते हुए कहा कि अब समाज में लड़के-लड़की के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब बेटियां आगे बढ़ेंगी तो देश भी आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर पुरानी मूर्तियों के सौंदर्यीकरण और निर्बल वर्ग के बच्चों के लिए आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में सुश्री वन्दना सिद्धार्थ (नई दिल्ली) ने ओजस्वी कविताएं प्रस्तुत कीं, जबकि अरविन्द बौद्ध (भिण्ड) ने बुद्ध गाथा वाचन व गायन किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे सहित बंटू राव दिवाकर, कुलदीप कठेरिया, ध्यान सिंह शाक्य, प्रमोद भास्कर, बलवंत सिंह, दीपक कठेरिया, हिमांशु गौतम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।1
- मंगलाकाली रोड पर चौबे पेट्रोल पंप के पास चेकिंग टीम की भनक लगते ही एक डम्फर चालक ने बीच सड़क पर मोरम खाली कर दी। अचानक सड़क पर मोरम गिरने से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। मामला सूत्रों के हवाले से सामने आया है, आधिकारिक पुष्टि नहीं।2
- इटावा- गरीब रथ एक्सप्रेस में प्रसव पीड़ा से हड़कंप, भरथना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन,टीटी की सूझबूझ से महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया,सीएचसी भरथना में सुरक्षित डिलीवरी, महिला ने बेटी को दिया जन्म…!!1
- औरैया में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती: 10 डम्पर सीज, 23 चालान, 3.58 लाख का जुर्माना1
- ➡️ SDM सदर, CO सिटी व खनन अधिकारी की संयुक्त कार्रवाई से पूरे इलाके में सख्ती। ➡️ देवकली चौकी, जालौन चौराहा और औरैया-इटावा मार्ग पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान। ➡️ 34 डंपरों की गहन जांच, हर वाहन की कड़ी पड़ताल , 10 डंपर मौके पर सीज, अवैध खनन में लिप्त पाए गए। ➡️ 23 वाहनों के चालान, कुल ₹3,58,000 का जुर्माना वसूला। ➡️ एक आरोपी पर BNS की धारा 318(4) में मुकदमा दर्ज, कार्रवाई और तेज। ➡️ प्रशासन का सख्त संदेश — अवैध खनन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ➡️ आने वाले दिनों में और बड़ी कार्रवाई के संकेत, माफियाओं पर लगातार कसा जाएगा शिकंजा।1