logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को नगर के चौधरी विशंभर भारतीय इंटर कॉलेज में सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद औरैया शाखा द्वारा दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर के की गई एवं इसके साथ ही छोटी बच्ची द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति की गई। इसके बाद संस्था के नवमनोनीत सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ए डी एम औरैया का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज के सम्मानित लोगों, पत्रकारों एवं आम जनता की उपस्थिति रही।

5 hrs ago
user_दिलीप कुमार
दिलीप कुमार
Auraiya, Uttar Pradesh•
5 hrs ago
bbdda241-9429-4983-a135-b2ce8c3cd69c

आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को नगर के चौधरी विशंभर भारतीय इंटर कॉलेज में सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद औरैया शाखा द्वारा दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर के की गई एवं इसके साथ ही छोटी बच्ची द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति की गई। इसके बाद संस्था के नवमनोनीत सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ए डी एम औरैया का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज के सम्मानित लोगों, पत्रकारों एवं आम जनता की उपस्थिति रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर उपज़िलाधिकारी, सदर, औरैया अजय आनन्द वर्मा द्वारा आज फफूंद स्थित कटरा मनेपुर तथा दिबियापुर के निकट स्थित नियामतपुर बिहारी में गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में चारा व पानी व छाया व साफ सफाई की उचित व्यवस्था पायी गयी। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सुविधाओं को और बढ़ाने तथा गौवंशों की विशेष देखभाल किये जाने हेतु केयर टेकर को निर्देश दिए गए।
    4
    जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर उपज़िलाधिकारी, सदर, औरैया अजय आनन्द वर्मा द्वारा आज फफूंद स्थित कटरा मनेपुर तथा दिबियापुर के निकट स्थित नियामतपुर बिहारी में गौशालाओं  का औचक निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण में चारा व पानी व छाया व साफ सफाई की उचित व्यवस्था पायी गयी। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सुविधाओं को और बढ़ाने तथा गौवंशों की विशेष देखभाल किये जाने हेतु  केयर टेकर को निर्देश दिए गए।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के नेतृत्व में आगामी त्योहारों व जयंतियों को लेकर जनपद के प्रमुख चौराहों व मार्गों पर भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती दिखाते हुए बिना हेलमेट व बिना नंबर प्लेट वाहनों के चालान काटे गए, जिससे नियम उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया। अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे अवैध कब्जा करने वालों को हटाया गया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन चेकिंग की गई। अभियान में सीओ सदर अशोक कुमार सिंह, सदर कोतवाल राजकुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा, पुलिस ने लोगों से शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
    1
    पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के नेतृत्व में आगामी त्योहारों व जयंतियों को लेकर जनपद के प्रमुख चौराहों व मार्गों पर भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती दिखाते हुए बिना हेलमेट व बिना नंबर प्लेट वाहनों के चालान काटे गए, जिससे नियम उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया। अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे अवैध कब्जा करने वालों को हटाया गया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन चेकिंग की गई। अभियान में सीओ सदर अशोक कुमार सिंह, सदर कोतवाल राजकुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा, पुलिस ने लोगों से शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Newspaper publisher औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इटावा- गरीब रथ एक्सप्रेस में प्रसव पीड़ा से हड़कंप, भरथना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन,टीटी की सूझबूझ से महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया,सीएचसी भरथना में सुरक्षित डिलीवरी, महिला ने बेटी को दिया जन्म…!!
    1
    इटावा- गरीब रथ एक्सप्रेस में प्रसव पीड़ा से हड़कंप, भरथना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन,टीटी की सूझबूझ से महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया,सीएचसी भरथना में सुरक्षित डिलीवरी, महिला ने बेटी को दिया जन्म…!!
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आज माननीय अध्यक्ष नगर पालिका परिषद औरैया SBM 2.0 योजना के अंतर्गत STP(10mld) वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायिका श्रीमती गुड़िया कठेरिया जी के साथ मौजूद रहे।। जल है तो कल है !!
    3
    आज माननीय अध्यक्ष नगर पालिका परिषद औरैया SBM 2.0 योजना के अंतर्गत  STP(10mld) वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायिका श्रीमती गुड़िया कठेरिया जी के साथ मौजूद रहे।।
जल है तो कल है !!
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया -खेत में खड़ी गेंहू की फसल में लगी भीषण आग, स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुटे। खेत में लगी आग देख आस-पास के किसानों में मचा हड़कंप। बताया जा रहा है कि आग से तकरीबन 200 बीघा गेंहू की फसल जलकर हुई खाक। खेत में खड़ी गेंहू की फसल में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के कैंथवा मोड़ के पास पुर्वा भदौरिया का मामला।
    1
    औरैया -खेत में खड़ी गेंहू की फसल में लगी भीषण आग, स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुटे।
खेत में लगी आग देख आस-पास के किसानों में मचा हड़कंप।
बताया जा रहा है कि आग से तकरीबन 200 बीघा गेंहू की फसल जलकर हुई खाक।
खेत में खड़ी गेंहू की फसल में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी।
औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के कैंथवा मोड़ के पास पुर्वा भदौरिया का मामला।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया जिले के विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत बेला में करीब बीस साल पहले बनी पानी की टंकी आज भी बदहाल स्थिति में पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी से उन्हें नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। करीब दो साल पहले कई शिकायतों के बाद पानी की सप्लाई चालू कराई गई थी, लेकिन यह व्यवस्था मात्र दस से पंद्रह दिन ही चल सकी और फिर हालात पहले जैसे हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि जब टंकी में ही पानी नहीं भरा जाता तो सप्लाई कैसे संभव होगी। बताया जा रहा है कि पाइपलाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त और लीकेज की समस्या से जूझ रही है, जिससे पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वहीं दो साल पहले पंचायत के एक मजरे में नई पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था, जिससे केवल आधी आबादी को ही लाभ मिल पा रहा है, जबकि बाकी लोग आज भी पानी के लिए परेशान हैं। इस समस्या से नाराज ग्रामीण टंकी परिसर में इकट्ठा हुए और ग्राम पंचायत सचिव पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि पानी न मिलने के बावजूद उनसे बिल मांगा जा रहा है और टोंटियां भी गायब हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। आइये सुनते है समस्या को लेकर ग्रामीणों का क्या कहना है।
    1
    औरैया जिले के विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत बेला में करीब बीस साल पहले बनी पानी की टंकी आज भी बदहाल स्थिति में पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी से उन्हें नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। करीब दो साल पहले कई शिकायतों के बाद पानी की सप्लाई चालू कराई गई थी, लेकिन यह व्यवस्था मात्र दस से पंद्रह दिन ही चल सकी और फिर हालात पहले जैसे हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि जब टंकी में ही पानी नहीं भरा जाता तो सप्लाई कैसे संभव होगी।
बताया जा रहा है कि पाइपलाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त और लीकेज की समस्या से जूझ रही है, जिससे पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वहीं दो साल पहले पंचायत के एक मजरे में नई पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था, जिससे केवल आधी आबादी को ही लाभ मिल पा रहा है, जबकि बाकी लोग आज भी पानी के लिए परेशान हैं।
इस समस्या से नाराज ग्रामीण टंकी परिसर में इकट्ठा हुए और ग्राम पंचायत सचिव पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि पानी न मिलने के बावजूद उनसे बिल मांगा जा रहा है और टोंटियां भी गायब हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। आइये सुनते है समस्या को लेकर ग्रामीणों का क्या कहना है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by दिलीप कुमार
    4
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • इटावा- बीए का पेपर देने जा रहे दो छात्रों को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, एक गंभीर घायल,बकेवर अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर, दूसरा छात्र बाल-बाल बचा,हर्राजपुर के पास हादसे से परिजनों में मचा हड़कंप…!!
    1
    इटावा- बीए का पेपर देने जा रहे दो छात्रों को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, एक गंभीर घायल,बकेवर अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर, दूसरा छात्र बाल-बाल बचा,हर्राजपुर के पास हादसे से परिजनों में मचा हड़कंप…!!
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.