अस्पताल में छोड़ा गया बुजुर्ग महिला का श"व, तीन संदिग्धों की तलाश तेज! बिहटा रेफरल अस्पताल में उस वक्त हलचल मच गई, जब एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का श"व अस्पताल में लावारिस हालत में मिला। बताया जा रहा है कि करीब 3 बजे कुछ लोग महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे और उसे बेड पर छोड़कर चुपचाप वहां से निकल गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृ"त घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया, जिसमें पूरा मामला साफ हो गया। फुटेज के अनुसार, तीन युवक एक ऑटो से महिला को लेकर आए थे। वे उसे अंदर लाए, बेड पर लिटाया और बिना किसी को जानकारी दिए मौके से फरार हो गए। वीडियो में एक युवक लाल कुर्ता, नीली जींस और सिर पर टोपी पहने नजर आ रहा है। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे, जिनमें एक काले कुर्ते और दूसरा चेकदार कुर्ते में दिखा। तीनों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही बिहटा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने और उसे अस्पताल तक लाने वाले लोगों का सुराग जुटाने में लगी है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

- बिहटा रेफरल अस्पताल में उस वक्त हलचल मच गई, जब एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का श"व अस्पताल में लावारिस हालत में मिला। बताया जा रहा है कि करीब 3 बजे कुछ लोग महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे और उसे बेड पर छोड़कर चुपचाप वहां से निकल गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृ"त घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया, जिसमें पूरा मामला साफ हो गया। फुटेज के अनुसार, तीन युवक एक ऑटो से महिला को लेकर आए थे। वे उसे अंदर लाए, बेड पर लिटाया और बिना किसी को जानकारी दिए मौके से फरार हो गए। वीडियो में एक युवक लाल कुर्ता, नीली जींस और सिर पर टोपी पहने नजर आ रहा है। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे, जिनमें एक काले कुर्ते और दूसरा चेकदार कुर्ते में दिखा। तीनों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही बिहटा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने और उसे अस्पताल तक लाने वाले लोगों का सुराग जुटाने में लगी है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।1
- कॉर्पोरेट जगत में नारी उत्पीड़न व धर्मांतरण के षड्यंत्रों पर लगे लगाम : बजरंग बागड़ा*, टीसीएस जैसे मामलों से आहत विहिप ने भेजा फिक्की जैसे प्रमुख व्यावसायिक संघों को पत्र विश्व हिंदू परिषद के महासचिव श्री बजरंग बागड़ा ने व्यापार और उद्योग से जुड़े शीर्ष निकायों से कॉर्पोरेट जगत में काम कर रही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- आदित्य बिरला ग्रुप के अंतर्गत ग्रैसिम इंडस्ट्रीज़ के खंड, बिरला ओपस पेंट्स ने बिहार के पटना में एक ही दिन में नौ नए फ्रेंचाईज़ी स्टोर का किया *GRAND OPENING CEREMONY*।1
- welcome to my profile mere dost video achcha Lage to follow karke Jana1
- नौबतपुर (पटना): नौबतपुर प्रखंड के 7 पंचायतों में आयोजित पैक्स (PACS) चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद अब परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। सुबह से शुरू हुई मतगणना प्रक्रिया रात तक चली, जिसमें प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच निष्पक्ष तरीके से मतों की गिनती पूरी की गई। इस चुनाव में कुल 12,249 मतदाताओं में से लगभग 65 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान की तरह मतगणना भी पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और कहीं से किसी विवाद की सूचना नहीं मिली। पंचायतवार परिणाम इस प्रकार रहे: बारा पंचायत: चंदन कुमार को 599 वोट मिले, जबकि धनंजय कुमार को 434 वोट प्राप्त हुए। चंदन कुमार ने जीत दर्ज की। अदला पंचायत: यहां मुकाबला बेहद कड़ा रहा, जिसमें सुनील कुमार शर्मा को 571 वोट और अक्षय कुमार को 566 वोट मिले। मात्र 5 वोट से सुनील कुमार शर्मा ने जीत हासिल की। नौबतपुर पंचायत: सर्वेश कुमार को 773 वोट मिले, जबकि सुरेंद्र शर्मा को 230 वोट प्राप्त हुए। सर्वेश कुमार ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। सावरचक पंचायत: राजमंती देवी को 841 वोट मिले, जबकि कुंदन कुमार को 427 वोट मिले। राजमंती देवी ने निर्णायक बढ़त के साथ जीत हासिल की। गोनवां पंचायत: विजय प्रसाद को 756 वोट मिले, जबकि विजय कुमार को 148 वोट प्राप्त हुए। विजय प्रसाद ने भारी मतों से जीत दर्ज की। जैतीपुर पंचायत: राजकुमार यादव को 499 वोट मिले, जबकि सूलेंदर प्रसाद गुप्ता को 307 वोट मिले। राजकुमार यादव विजयी रहे। नवडीहा पंचायत: शशिशंकर को 487 वोट मिले, जबकि मनोज कुमार को 422 वोट प्राप्त हुए। शशिशंकर ने जीत हासिल की। मतगणना के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकी। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे चुनाव प्रक्रिया—मतदान से लेकर मतगणना तक—शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मियों और मतदाताओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई। कई जगहों पर समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। नौबतपुर में PACS चुनाव का यह सफल आयोजन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लोगों की आस्था और प्रशासन की कुशल व्यवस्था का प्रतीक बनकर सामने आया है।1
- आदित्य बिरला ग्रुप के अंतर्गत ग्रैसिम इंडस्ट्रीज़ के खंड, बिरला ओपस पेंट्स ने बिहार के पटना में एक ही दिन में नौ नए फ्रेंचाईज़ी स्टोर का किया...... *GRAND OPENING CEREMONY*1
- भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि.... बैंक अकाउंट खुलवाकर विभिन्न राज्यों से साइबर ठगी का पैसा मंगवाकर खाते से चेक के माध्यम से कुल-53,85,046 (तिरेपन लाख पचासी हजार आठ सौ छियालिस) /- रूपया निकासी करने के मामले में साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह में शामिल 01 अपराधकर्मी को 01 मोबाईल, 10 चेकबुक. 04 पासबुक एवं 01 ए०टी०एम० कार्ड के साथ किया गया गिरफ्तार :-1
- बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर सोमवार की अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बालू से लदे एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक का अगला टायर अचानक फट जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस भीषण घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ और चालक बाल-बाल बच गया।1