Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुघाल मेले में झूलों की कमाई पर उठे सवाल, एक दिन में 7.22 लाख के हिसाब ने मचाई हलचल सहारनपुर। नगर निगम द्वारा आयोजित गुघाल मेले में माड़ी के स्वच्छ कुंड से सटे निजी स्थल पर SDM सदर की अनुमति से लगाए गए झूलों और जलपरी शो को लेकर राजस्व व सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि चार झूलों से प्रतिदिन करीब 7.22 लाख रुपये की आय संभव है, जिससे GST और मनोरंजन शुल्क को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जलपरी शो की टिकट बिक्री पर भी राजस्व नियमों के अनुपालन पर सवाल उठाए गए हैं। झूलों की सुरक्षा जांच, फायर व विद्युत एनओसी तथा स्थल की अनुमति को लेकर भी संबंधित विभागों से जवाब मांगा गया है। प्रशासन और नगर निगम का पक्ष आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
Jurnalist zahid
गुघाल मेले में झूलों की कमाई पर उठे सवाल, एक दिन में 7.22 लाख के हिसाब ने मचाई हलचल सहारनपुर। नगर निगम द्वारा आयोजित गुघाल मेले में माड़ी के स्वच्छ कुंड से सटे निजी स्थल पर SDM सदर की अनुमति से लगाए गए झूलों और जलपरी शो को लेकर राजस्व व सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि चार झूलों से प्रतिदिन करीब 7.22 लाख रुपये की आय संभव है, जिससे GST और मनोरंजन शुल्क को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जलपरी शो की टिकट बिक्री पर भी राजस्व नियमों के अनुपालन पर सवाल उठाए गए हैं। झूलों की सुरक्षा जांच, फायर व विद्युत एनओसी तथा स्थल की अनुमति को लेकर भी संबंधित विभागों से जवाब मांगा गया है। प्रशासन और नगर निगम का पक्ष आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 13 महीने की करेंसी जांच में बड़ा खुलासा: एक्सिस बैंक के चेस्ट में मिले ₹4.63 लाख के नकली नोट, मचा हड़कंप मेरठ। सहारनपुर के बाद अब मेरठ से नकली करेंसी मिलने का बड़ा मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में करीब 4.63 लाख रुपये के नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 13 महीनों की करेंसी की जांच के दौरान नकली नोट सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक के करेंसी चेस्ट में नकली नोट पहुंचने के स्रोत और इसके पीछे किसी गिरोह की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान बैंक में जमा हुई करेंसी, नोटों के रिकॉर्ड और संबंधित लेनदेन को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नकली करेंसी मिलने के प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर, मेरठ ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि नकली नोटों के स्रोत और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। करीब 13 महीने की करेंसी की जांच में इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि ये नोट बैंक के करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे और इन्हें प्रचलन में लाने के पीछे कौन लोग शामिल हैं।1
- सहारनपुर के थाना चिलकाना पुलिस ने दुमझेड़ा मार्ग पर बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले जा रहा डंपर पकड़ा, वाहन सीज कर थाने में खड़ा कराया सहारनपुर में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बुधवार दोपहर तीन बजे कार्रवाई की। चिलकाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले जा रहे एक डंपर को पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस ने डंपर को खनन सामग्री समेत थाना परिसर में खड़ा कराया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अवैध खनन और उसके परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में चिलकाना पुलिस टीम दुमझेड़ा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने डंपर को रोका। जांच में डंपर में खनन सामग्री पाई गई। चालक खनन सामग्री के परिवहन से संबंधित रॉयल्टी प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने डंपर को खनन सामग्री समेत सीज कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी अक्षय शर्मा, उपनिरीक्षक रवि कुमार, हेड कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल संजीव कुमार शामिल रहे।1
- *मेला गुघाल के कार्यक्रमों का छड़ी पूजन के साथ शुभारंभ,अग्रसेन जयंती कार्यक्रम सात से, सहकारी समिति का सट्टा मेला आरंभ* सहकारी समिति का "गन्ना सर्वे सट्टा मेला आरंभ, 65किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण* *जनावेश न्यूज़* सहारनपुर(राकेश ठाकुर ) । सहकारी गन्ना विकास समिति के तत्वाधान में आरंभ हुए "गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन एवं किसान मेला" आरंभ हो गया, साथ ही इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 65 किसानों का निशुल्क उपचार पर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। सहारनपुर की सहकारी गन्ना विकास समिति प्रांगण में आयोजित "गन्ना सर्वेक्षण एवं सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले" का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप गन्ना आयुक्त ओमप्रकाश सिंह व समिति अध्यक्ष मनोज पुंडीर एवं सचिव अजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान अतिथियों ने सभी विभागीय एवं चीनी मिलों के स्टाफ को सर्व सट्टा प्रदर्शन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी साथ ही किसानों को फसल के बचाव और नई तकनीक से गन्ने की फसल का सैकड़ो गुना मुनाफा लेने के गुर भी बताए। मेले के दौरान किसानों को उनका सर्वे डाटा दिखा कर त्रुटि ठीक की जाएगी इसके अलावा यदि गन्ना कैलेंडर में कोई सुधार चाहते हैं तो वह भी संशोधन हो सकेगा। मेले के दौरान लगभग हृदय एवं सि्कन रोग विशेषज्ञ द्वारा 65 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। मेले में मुख्य रूप से ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक शेरमऊ देवकीनंदन शर्मा, डॉक्टर सचिन कुमार , अरुण कुमार सिंह, गांगनौली से नासिर खान, गागलहेडी व बजाज चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक गन्ना ओमवीर सिंह, शेरमऊ के प्रधान प्रबंधक गन्ना परविंदर राठी, देवबंद से विपिन कुमार त्यागी, बिडवी से संतोष कुमार सिंह समेत समस्त चीनी मिलों का विभागीय फील्ड स्टाफ व अविनाश कुमार समेत समिति समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट1
- सहारनपुर व्यूरो रिपोर्ट सहारनपुर बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे भीम आर्मी कार्यकर्ता ने धरना शुरू किया1
- थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा सरकारी विद्युत लाइन व ट्यूबवेल से विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, *थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा सरकारी विद्युत लाइन व ट्यूबवेल से विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 04 शातिर चोर/अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशानदेही पर चोरी गया माल (01 कुंतल 03 कि0ग्रा0 तार एल्यूमिनियम, 5 कि0ग्रा0 तार तांबा, 01 तार काटने वाला कटर, 01 खम्बे पर चढने वाली बेल्ट व 01 लोहे का सब्बल) बरामद* घटनाओं का विवरणः- 1. दिनांक 20.09.2026 को वादी श्री सुरेन्द्र सिंह पुत्र श्री भरत सिंह निवासी ग्राम सम्बलहेडी थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अमित कुमार उर्फ बुद्धु पुत्र रकम सिंह नि0 ग्राम सम्भलहेडी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर उम्र 30 वर्ष व अज्ञात चोरों द्वारा वादी व गाँव के ही संजय कुमार s/o गजराज सिंह ,यशपाल सिह s/o ज्ञान सिंह ,राजवीर सिंह s/o नक्कल सिंह निवासी गण उपरोक्त की ट्यूबवेल पर जाने वाली बिजली की सरकारी एलटी लाईन के खम्भो के तार काटकर चोरी कर लेने की सूचना के सम्बन्ध में थाना गागलहेड़ी पर मु0अ0सं0 272/2026 धारा 303(2) बीएनएस के पंजीकृत कराया गया । 2. दिनांक 21.09.2026 को वादी श्री रामकला पुत्र लच्छीराम निवासी ग्राम पाल्ली थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत मनोज उर्फ मोनू पुत्र पुन्नाराम नि0 बढेडी घोघू थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर व अज्ञात चोरो द्वारा वादी व गाँव के ही मेहताब पुत्र अब्दुल मजीद, श्याम सिंह पुत्र भूप सिंह , सचिन पुत्र सुरेन्द्र सिंह की ट्यूबवेल पर जाने वाली सरकारी बिजली की लाईन के खम्भो के तार काटकर चोरी कर लेने की सूचना के सम्बन्ध में थाना गागलहेड़ी पर मु0अ0सं0 274/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया । 3. दिनांक 21.09.2026 को वादी श्री मनोज कुमार पुत्र योगेन्द्र निवासी पोस्ट बलियाखेड़ी थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोरों द्वारा वादी व गाँव के ही अरूण s/o ओमप्रकाश, योगन्द्र s/o बलवन्त , संजय s/o महेन्द्र , अशोक s/o रमेश चन्द,आदि की ट्यूबवेल की खिड़की तोड़कर ट्यूबवेल से समर सिबल का केविल व कटआउट , स्टार्टर की कोपर पत्ती व तार चोरी कर लेने की सूचना के सम्बन्ध में थाना गागलहेड़ी पर मु0अ0सं0 275/2026 धारा 303(2)/331(4) बीएनएस पंजीकृत कराया गया तथा विवेचना प्रारम्भ की गई। 4. दिनांक 21.09.2026 को वादी मौ0 शाहरुख पुत्र मौ0 नाजिम निवासी ग्राम पापडेकी रसूलपुर थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोरों द्वारा वादी व गाँव के ही दीपक S/0 रघुवीर, लुकमान S/0 सुलेमान आदि की ट्यूबवेल की खिड़की तोड़कर ट्यूबवेल से समर सिबल का केबल , कटआउट , स्टार्टर व तार चोरी कर लेने की सूचना के सम्बन्ध में थाना गागलहेड़ी पर मु0अ0सं0 276/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया तथा विवेचना प्रारम्भ की गई। पुलिस कार्यवाहीः- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा तत्काल उपरोक्त घटनाओं का संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु आदेश-निर्देश दिए गये । आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गागलहेड़ी श्री धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 23.09.2026 को सीसीटीवी कैमरे व मुखबिर की सूचना पर थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमों में चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए, सरकारी विद्युत लाइन व ट्यूबवेलों से विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के 04 शातिर चोर/अभियुक्तगण 1. अमित कुमार उर्फ बुद्धु पुत्र रकम सिंह नि0 ग्राम सम्भलहेडी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर, 2. मनोज उर्फ मोनू पुत्र पुन्नाराम नि0 बढेडी घोघू थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर, 3. विजय कुमार पुत्र कुलदीप सिंह नि0 ग्राम बढेडी घोघू थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर व 4. इरशाद उर्फ शेरू पुत्र नकली नि0 बढेडी घोघू थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर को पशु पैठ के कोने पर स्थित आम के बाग से गिरफ्तार किया गया । कब्जे/निशानदेही पर चोरी गये माल बरामद । बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमो में धारा 331(4),305(a),317(2),3(5),112(2) बीएनएस व धारा 136 विद्युत अधिनियम की वृद्धि की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पूछताछ का विवरणः- अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि हम पाँचो व्यक्ति मिलकर खेतो में दिन के समय रेकी करते है तथा रात मे पोल पर बैल्ट से चढ़ कर बिजली के तार व ट्यूबवेल तोडकर तांबे के तार चोरी करते है । हम अपने पूर्व मे चोरी किये गये माल को बेचने जाने की फिराक मे थे । गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता 1. अमित कुमार उर्फ बुद्धु पुत्र रकम सिंह नि0 ग्राम सम्भलहेडी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर उम्र 30 वर्ष 2. मनोज उर्फ मोनू पुत्र पुन्नाराम नि0 बढेडी घोघू थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर उम्र 25 वर्ष 3. विजय कुमार पुत्र कुलदीप सिंह नि0 ग्राम बढेडी घोघू थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर उम्र 27 वर्ष 4. इरशाद उर्फ शेरू पुत्र नकली नि0 बढेडी घोघू थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर उम्र 33 वर्ष बरामदगी का विवरणः 01 कुंतल 03 कि0ग्रा0 तार एल्यूमिनियम 5 कि0ग्रा0 तार तांबा 01 तार काटने वाला कटर 01 खम्बे पर चढने वाली बेल्ट 01 लोहे का सब्बल आपराधिक इतिहासः- (अभियुक्त विजय कुमार) 1. मु0अ0सं0 272/26 धारा 331(4),305(a),317(2),3(5),112(2) बीएनएस व धारा 136 वि0अधि0 थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर 2. मु0अ0सं0 274/26 धारा 331(4),305(a),317(2),3(5),112(2) बीएनएस व धारा 136 वि0अधि0 थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर 3. मु0अ0सं0 275/26 धारा 331(4),305(a),317(2),3(5),112(2) बीएनएस व धारा 136 वि0अधि0 थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर 4. मु0अ0सं0 276/26 धारा 331(4),305(a),317(2),3(5),112(2) बीएनएस व धारा 136 वि0अधि0 थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर 5. मु0अ0स0 303/29 धारा 366 भादवि0 थाना बड़गांव जनपद सहारनपुर 6. मु0अ0स0 075/24 धारा 392/411 भादवि0 थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर 7. मु0अ0स0 156/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर 8. मु0अ0स0 191/26 धारा 305(ए)/317(2)/331(4) बीएनएस थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर 9. मु0अ0स0 256/25 धारा 3005(ए)/317(2)/331(4) बीएनएस थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर आपराधिक इतिहासः- (अभियुक्त अमित कुमार उर्फ बुद्धू) 1. मु0अ0सं0 272/26 धारा 331(4),305(a),317(2),3(5),112(2) बीएनएस व धारा 136 वि0अधि0 थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर 2. मु0अ0सं0 274/26 धारा 331(4),305(a),317(2),3(5),112(2) बीएनएस व धारा 136 वि0अधि0 थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर 3. मु0अ0सं0 275/26 धारा 331(4),305(a),317(2),3(5),112(2) बीएनएस व धारा 136 वि0अधि0 थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर 4. मु0अ0सं0 276/26 धारा 331(4),305(a),317(2),3(5),112(2) बीएनएस व धारा 136 वि0अधि0 थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर आपराधिक इतिहासः- (अभियुक्त मनोज उर्फ मोनू) 1. मु0अ0सं0 272/26 धारा 331(4),305(a),317(2),3(5),112(2) बीएनएस व धारा 136 वि0अधि0 थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर 2. मु0अ0सं0 274/26 धारा 331(4),305(a),317(2),3(5),112(2) बीएनएस व धारा 136 वि0अधि0 थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर 3. मु0अ0सं0 275/26 धारा 331(4),305(a),317(2),3(5),112(2) बीएनएस व धारा 136 वि0अधि0 थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर 4. मु0अ0सं0 276/26 धारा 331(4),305(a),317(2),3(5),112(2) बीएनएस व धारा 136 वि0अधि0 थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर आपराधिक इतिहासः- (अभियुक्त इरशाद उर्फ शेरू) 1. मु0अ0सं0 272/26 धारा 331(4),305(a),317(2),3(5),112(2) बीएनएस व धारा 136 वि0अधि0 थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर 2. मु0अ0सं0 274/26 धारा 331(4),305(a),317(2),3(5),112(2) बीएनएस व धारा 136 वि0अधि0 थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर 3. मु0अ0सं0 275/26 धारा 331(4),305(a),317(2),3(5),112(2) बीएनएस व धारा 136 वि0अधि0 थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर 4. मु0अ0सं0 276/26 धारा 331(4),305(a),317(2),3(5),112(2) बीएनएस व धारा 136 वि0अधि0 थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम पता 1. श्री धर्मेन्द्र कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर । 2. वरि0 उ0नि0 श्री अतुल कुमार थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर । 3. उ0नि0 श्री अभिनव कुमार थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर । 4. उ0नि0 श्री राकेश कुमार सिंह थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर । 5. का0 1345 सुशान्त कपिल थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर । 6. का0 1755 अनुज कुमार थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर । 7. का0 405 गौरव राठी थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर । 8. का0 398 नरदेव थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर । 9. का0 2010 विक्रांत सिंह थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर । 10. का0 2443 मौ0 यासीन थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर ।3
- डॉक्टर बलबीर सिंह गांव सिकंदरपुर जिला सहारनपुर Katrina Kapoor डॉक्टर बलबीर सिंह प्रधान पद के उम्मीदवार यह बहुत अच्छे हैं देख कर भी बहुत अच्छा है यह सरल स्वभाव के आदमी है और इन्हें अपना व्हाट्सएप पर भी देखना है इन्हें अपनावोट देकर विजय बनाएं1
- श्री गणपति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया गणपति महोत्सव का आयोजन । प्रसिद्ध समाजसेवी एवं निर्मल हॉस्पिटल, यमुनानगर के डायरेक्टर डॉ. निर्मल सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर जनसमूह को संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर कॉलोनी, एफ-ब्लॉक चौक, यमुनानगर में किया गया। इस अवसर पर डॉ. निर्मल सिंह ने समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और समाज के हित में कार्य करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्री गणपति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर जरूरतमंद परिवारों की सहायता, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहयोग तथा जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना तथा सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाना है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग एवं सहभागिता से जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री शास्त्री उदयवीर जी, श्री अनिल कौशिक जी, श्री जोगिंदर पंवार जी, श्री नितीश छाबड़ा जी, श्री देवकांत शर्मा जी, श्री संजय गर्ग जी, श्री राजीव वर्मा जी, श्री हरीश जी, श्री संजीव जी, श्री शोमी जी, श्री गोयल जी, श्री सुरेंद्र गुलाटी जी, श्री धीरज जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। श्री गणपति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया गणपति महोत्सव का आयोजन । प्रसिद्ध समाजसेवी एवं निर्मल हॉस्पिटल, यमुनानगर के डायरेक्टर डॉ. निर्मल सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर जनसमूह को संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर कॉलोनी, एफ-ब्लॉक चौक, यमुनानगर में किया गया। इस अवसर पर डॉ. निर्मल सिंह ने समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और समाज के हित में कार्य करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्री गणपति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर जरूरतमंद परिवारों की सहायता, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहयोग तथा जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना तथा सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाना है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग एवं सहभागिता से जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री शास्त्री उदयवीर जी, श्री अनिल कौशिक जी, श्री जोगिंदर पंवार जी, श्री नितीश छाबड़ा जी, श्री देवकांत शर्मा जी, श्री संजय गर्ग जी, श्री राजीव वर्मा जी, श्री हरीश जी, श्री संजीव जी, श्री शोमी जी, श्री गोयल जी, श्री सुरेंद्र गुलाटी जी, श्री धीरज जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।1
- गुघाल मेले में झूलों की कमाई पर उठे सवाल, एक दिन में 7.22 लाख के हिसाब ने मचाई हलचल सहारनपुर। नगर निगम द्वारा आयोजित गुघाल मेले में माड़ी के स्वच्छ कुंड से सटे निजी स्थल पर SDM सदर की अनुमति से लगाए गए झूलों और जलपरी शो को लेकर राजस्व व सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि चार झूलों से प्रतिदिन करीब 7.22 लाख रुपये की आय संभव है, जिससे GST और मनोरंजन शुल्क को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जलपरी शो की टिकट बिक्री पर भी राजस्व नियमों के अनुपालन पर सवाल उठाए गए हैं। झूलों की सुरक्षा जांच, फायर व विद्युत एनओसी तथा स्थल की अनुमति को लेकर भी संबंधित विभागों से जवाब मांगा गया है। प्रशासन और नगर निगम का पक्ष आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।1