वोट कटने का आरोप, विजय रावत बोले- जिंदा को मुर्दा बनाने वालों को फांसी दो, अन्यथा जन आंदोलन देवरिया जिले के बरहज विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम कटने को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता विजय रावत के नेतृत्व में आज बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने तहसील परिसर में एकत्र होकर एसडीएम बरहज को मुख्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फर्जी फार्म-7 भरकर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं के नाम काटे जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। प्रदर्शन के दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर बड़े पैमाने पर गरीब, वंचित और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों का नाम फर्जी फार्म-7 भरकर वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से सोनाडी और सुनहला गांवों का जिक्र करते हुए कहा कि इन गांवों में एक खास जाति के लोगों के नामों को लक्षित कर फर्जी आपत्तियां दाखिल की गई हैं। कई ऐसे मामले हैं जहां एसआईआर (विशेष गहन संशोधन) प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी नाम शामिल होने के बावजूद फर्जी फार्म-7 से काटे जा रहे हैं। विजय रावत ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए कहा, “जिंदा व्यक्ति को मुर्दा दिखाकर वोट छीनना बहुत बड़ा अपराध है। जैसे जिंदा को गोली मारकर हत्या करने वालों को सजा मिलती है, वैसे ही चुनाव आयोग को कानून बनाना चाहिए कि ऐसे फर्जीवाड़ा करने वालों को फांसी की सजा दी जाए।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह सिलसिला नहीं रुका तो समाजवादी पार्टी बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ेगी और जन हित में सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और प्रभावित ग्रामीण शामिल थे, जिनमें राजन मिश्र, नबाब खान, नजमा खातून, सफीक खान, हैदर खान, फैयाज खान, फकरूदीन खान, बरतुलाही खान, तसउअर खान, जमील खान, सबिता खातून, विकास यादव, दिनेश कुमार, इमामुदीन खान आदि प्रमुख थे।
वोट कटने का आरोप, विजय रावत बोले- जिंदा को मुर्दा बनाने वालों को फांसी दो, अन्यथा जन आंदोलन देवरिया जिले के बरहज विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम कटने को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता विजय रावत के नेतृत्व में आज बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने तहसील परिसर में एकत्र होकर एसडीएम बरहज को मुख्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फर्जी फार्म-7 भरकर
दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं के नाम काटे जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। प्रदर्शन के दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर बड़े पैमाने पर गरीब, वंचित और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों का नाम फर्जी फार्म-7 भरकर वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से सोनाडी और सुनहला गांवों का जिक्र करते हुए कहा कि इन गांवों में एक खास जाति के लोगों
के नामों को लक्षित कर फर्जी आपत्तियां दाखिल की गई हैं। कई ऐसे मामले हैं जहां एसआईआर (विशेष गहन संशोधन) प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी नाम शामिल होने के बावजूद फर्जी फार्म-7 से काटे जा रहे हैं। विजय रावत ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए कहा, “जिंदा व्यक्ति को मुर्दा दिखाकर वोट छीनना बहुत बड़ा अपराध है। जैसे जिंदा को गोली मारकर हत्या करने वालों को सजा मिलती है, वैसे ही चुनाव आयोग को कानून बनाना
चाहिए कि ऐसे फर्जीवाड़ा करने वालों को फांसी की सजा दी जाए।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह सिलसिला नहीं रुका तो समाजवादी पार्टी बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ेगी और जन हित में सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और प्रभावित ग्रामीण शामिल थे, जिनमें राजन मिश्र, नबाब खान, नजमा खातून, सफीक खान, हैदर खान, फैयाज खान, फकरूदीन खान, बरतुलाही खान, तसउअर खान, जमील खान, सबिता खातून, विकास यादव, दिनेश कुमार, इमामुदीन खान आदि प्रमुख थे।
- Post by Namrata Shukla2
- आज दिनांक 07 फरवरी 2026 को बहुजन समाज पार्टी, उत्तर प्रदेश की एक अति-महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। प्रदेश भर से जिला जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, भाईचारा संयोजक एवं मुख्य कॉर्डिनेटर/प्रभारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की मुख्य अतिथि परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, बसपा एवं पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश) रहीं। बहनजी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत, अनुशासित व सक्रिय बनाने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर माननीय आनंद कुमार जी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बसपा) एवं युवाओं के आइकॉन आदरणीय आकाश आनंद जी (राष्ट्रीय संयोजक, बसपा) की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके विचारों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। बसपा है तो भरोसा है — बहुजन समाज की ताकत, संगठन की मजबूती। #BSP #BahujanSamajParty #MayawatiJi #AakashAnand #AnandKumar #BSP_UP #BahujanMovement #SocialJustice #UPPolitics #RKsocialist1
- Post by विजय कुमार1
- रेलवे स्टेशन बाउंड्री में सिक्के से जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल। बिल्थरारोड । रेलवे स्टेशन के आसपास सहित नगर में इन दिनों में युवा एवं किशोर सुलेशन की लत में फंसते जा रहे हैं। ये बच्चे पैसे के लिए आए दिन चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दे रहे है। नगर में दुकानों पर अवैध रूप से सुलेशन और नशीली दवाओं की बिक्री होना, और करवाई न होना पुलिस की कार्य प्रणाली पर अंगुली उठ रही है। इस नशे की दलदल में 8 साल के बच्चे से लेकर 15 साल के किशोर तक फंस रहे हैं। इन नशेड़ियों को रोजाना सड़क के किनारे या नगर के गली मोहल्ले में देखना आम बात हो गई है। दस रुपये के सुलेशन से घंटों नशे में धूत रहते हैं। छोटे-छोटे बच्चे कभी-कभी पैसा और सुलेशन को लेकर जुआ भी खेल रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों सुलेशन की लत में रेलवे स्टेशन बाउंड्री में सिक्के से जुआ खेलते रहते हैं । उभांव पुलिस छोटे बच्चे होने कर लोग डॉट फटकार कर छोड़ देते है।पहले दुकानों में सुलेशन बिक्री की पाबंदी थी। लेकिन अब खुलेआम दुकानों में सुलेशन के बिक्री हो रही है।जिसके कारण इन छोटे-छोटे बच्चों को सुलेशन आसानी से मिल जा रहा है।4
- आज की सच्चाई1
- मऊ । घोसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा खंतिया में शुक्रवार की देर नशे धुत भतीजे ने घरेलू विवाद को लेकर चाकू से घोपकर चाचा की हत्या कर दी। चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो भी किया। हत्या की घटना के बाद हत्यारोपित भतीजा मौके से फरार हो गया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने के बाद एसपी, एएसपी, क्षेत्राधिकारी भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फोरेंसिक मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के खंतिया रामभवन यादव व विजय भान यादव पुत्र स्व शिवनाथ यादव अपने परिजनों के साथ गांव स्थित मकान में रहते थे। शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे 44 वर्षीय रामभवन यादव और उनके भाई विजय भान यादव अपने घर के बरामदे में बैठकर खाना खा रहे थे, इसी दौरान शराब के नशे में धुत भतीजा विजेन्द्र यादव घर के दवाजे पर पहुंचकर किसी बात को लेकर गाली-गलौज देने लगा। चाचा रामभवन यादव ने इसका विरोध किया और भतीजे को डांटकर भगा दिया। इस घटना से नाराज भतीजा घर पहुंचकर चाकू लेकर पुन: वापस आ गया और चाचा रामभवन के ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान चाकू के प्रहार से चाचा रामभवन की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बीच बचाव करने आए चाचा का भाई विजय भान यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर घटना के बाद आरोपित भतीजा मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फोरेसिंक टीम मामले की जांच में जुटी है। पुलिस टीम मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दी। उधर घटना के बाबत मृतक के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ घोसी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।1
- #देवरिया के गौरीबाजार चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत, 1 गंभीर ! 👉 #देवरिया जिले के #गौरीबाजार चौराहे पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ ! 👉 तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। 👉 घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। 👉 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 👉 मृतकों के बारे में जानकारी मिली है कि वे बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 👉 वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।1
- Post by Namrata Shukla4