प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की समीक्षा बैठक कि गई प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की समीक्षा बैठक आयोजित जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं ऋण स्वीकृति की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र लाभुकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योग आधारित योजनाओं का उद्देश्य जिले के युवाओं, गहिलाओं एवं उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। इसलिए सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत प्राप्त कुल 19 आवेदन पत्रों पर विचार किया गया, जिनमें से 17 लाभुकों के आवेदन स्वीकृत किए गए। इन स्वीकृत लाभुकों को विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे अपने खाद्य प्रसंस्करण एवं सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना एव विस्तार कर सकेंगे। जिला पदाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करते हुए ऋण वितरण की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूर्ण करे तथा योजनाओ का लाभ वास्तविक एवं पात्र लाभुकों तक पारदर्शी ढंग से पहुँचाना सुनिश्चित करें। साथ ही उद्योग विभाग के अधिकारियों को योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं इच्छुक उद्यमियों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने कहा कि उद्योग एवं स्वरोजगार आधारित योजनाओं का सफल क्रियान्वयन जिले के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। सभी संबंधित विभाग एवं बैंक आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करें। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकरी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी 25 साल की एक बेटी से, घबरा गए क्या मोदी जी.. ✊🏻💯 #RuchikaSingh पर FIR और ट्रोल आर्मी का हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि हर उस GenZ आवाज़ पर हमला है जो सच बोलने की हिम्मत रखती है। आज दिल्ली विश्वविद्यालय के पास IYC अध्यक्ष @UdayBhanuIYC जी और युवा कांग्रेस के साथियों ने इस डर, दमन और नफरत की राजनीति के खिलाफ मजबूती से आवाज़ बुलंद की। याद रखिए, GenZ डरने वाला नहीं है, GenZ लोकतंत्र की आवाज़ बनेगा..1
- सुनो कर बेइमानो संविधान में मोच और राज्यसभा का सीट उनके लिए बना है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जो चुनाव नहीं लड़ सकते हैं जो आर्थिक रूप से मजबूत है चुनाव लड़ सकता है धनवान है उसके लिए नहीं बना मगर तुम लोग सारा सेट बेचकर गरीब गुरु मध्यम वर्ग की औकात राजनीतिक भागीदारी छीन लेते हो अपनी आदत में सुधार लाओ लोकतंत्र की रक्षा करो1
- जगदीशपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता संजय चतुर्वेदी ने सावन माह में लोगों को दी बधाई -1
- पुण्यतिथि (स्व. मो. रफी एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामचंद्र लाल जी की ) स्थानीय आरा से संजय श्रीवास्तव पुण्यतिथि (स्व. मो. रफी एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामचंद्र लाल जी की ) स्थानीय रमना पकड़ी रोड स्थित, आनंद हॉस्पिटल में,स्वर सम्राट स्वर्गीय मोहम्मद रफी एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, स्वर्गीय रामचंद्र लाल जी की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ,जिसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध वरीय फिजिशियन ,पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, तथा चिकित्सा मंच जिला ध्यक्ष( भारतीय जनता पार्टी)डॉ के एन सिन्हा ने की। इस अवसर पर उपस्थित परिवार के सदस्य गण , मित्रों और कला संगीत प्रेमियों ने दोनों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ सिन्हा ने बताया कि मेरे पिता जी स्वर्गीय रामचंद्र लाल जी, एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी , समाजसेवी एवं बिक्रमगंज मानस सत्संग समिति के आजीवन अध्यक्ष रहे । वे एक मेहनती, जिंदा दिल, धार्मिक व्यक्ति एवं प्रेरक व्यक्तित्व के धनी थे।मेरी मां स्वर्गीय सावित्री देवी के साथ मिलकर उन्होंने कई मठ, मंदिरों, पूजा स्थलों, कुओं का जीर्णोद्धार कराया। जरूरतमंद असहाय लोगों को हर तरह से मदद करते थे अकाल में, भीषण गर्मी के दिनों में खाना, पेयजल वितरण करते थे। स्वर सम्राट स्वर्गीय मोहम्मद रफी के बारे में तो कुछ भी कहना, सूरज को दीपक दिखाना है। वे दैविक आवाज के मालिक थे। हर मौकौ पर गाये गए, उनके गीत जीवन के संबल एवं प्रेरणा स्रोत हैं। शाम में असहाय ,जरूरतमंद, फुटपाथ पर वसर करने वाले रमना मैदान के चारों ओर, महावीर मंदिर के पास लोगों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया गया । स्वर्गीय मोहम्मद रफी की श्रद्धांजलि के रूप में संगीत सभा का आयोजन किया गया, "एक शाम ,रफी के नाम" जिसमे शहर के प्रसिद्ध गायको ने अपनी संगीतमय ,कलात्मक प्रस्तुति दी। प्रमुख थे अधिवक्ता पप्पू पुरुषोत्तम, दीपक जैन, रतन जी, प्रकाश सुमन, डॉ मदन मोहन द्विवेदी डॉ विवेक सिन्हा,अशोक राज, रमेश कुमार बर्मन, मो. मंजूर एवं डॉ के एन सिन्हा स्वयं। वाद्य यंत्र पर थे अनूप क्षत्रिय, पप्पू शाहबादी,अजय कुमार,चंद्र मोहन ओझा, राजीव कुमार ओझा आदि। अन्य उपस्थित लोगों में थे अवकाश प्राप्त डीएसपी अविनाश कुमार शशि जी अनिल जी प्रदीप कुमार विनोद कुमार शिव नारायण राय हरेंद्र प्रसाद ओमप्रकाश श्रीवास्तव राजू कुमार यादव, शशिकांत कुमार थे।1
- स्मार्ट मीटर पोल पे मेंन लाइन नहीं देने देने के संबंध में ओर बिजली विभाग। पैसा मागने के संबंध में श्रीमान जी विद्युत विभाग हमारे ग्राम पंचायत इतिमहा प्रखण्ड नासरीगंज pin code 821310 है जो इतिमहा गांव में मीटर लगा दिया गया है जो अब तक मीटर में लाइट नहीं आया है 7 दिन होगया अभी तक लाइट नहीं आया ओर तो ओर मीटर लगाने वाला भी 200 रुपया का चार्ज मांगा जो कि 150 रुपए में मना गया ओर मीटर लगा दिया पर पोल से अभी लाइट नहीं दिया लाइट देने के भी 200 रुपया भी मांग रहे है श्री मान जी अभी तक पोल से तार नहीं भी जोड़ा गया है ओर नया मीटर हमारे दिवाल पे ताक रहा है लाइन का तो श्री मान जी ऐसे कैसे चलेगा जो हम बिल पे करने को भी तैयार हु और लाइन देने का पोल से पैसा भी मांग रहा है ये कैसा न्याय है हमारे सरकार से यही अनुरोध है कि बिजली विभाग पे। जांच हो बिन पैसा का कोई काम नहीं होता सर बिजली विभाग में जांच हो1
- मसौढ़ी में एक गांजा तस्कर के पास से 14 किलो दो सौ ग्राम बरामद पटना से लाया था 14.2 किलो गांजा, मसौढ़ी पुलिस ने खराठ मोड़ पर दबोचा तस्कर गुप्त सूचना पर की गई घेराबंदी सफल, बैग से 14 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद; एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज मसौढ़ी मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मसौढ़ी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के खराठ मोड़ के समीप एक युवक को 14 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजा एक बैग में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू ठाकुर, निवासी गंगाचक मलकाना थाना मसौढ़ी, जिला पटना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पटना से गांजा लेकर मसौढ़ी पहुंचा था और वहां से दूधीचक की ओर जाने की तैयारी में था। इसी बीच पहले से मिली गुप्त सूचना के आधार पर खराठ मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बैग से 14 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त कर लिया। पुलिस ने बरामद गांजे का वजन कर उसे विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था, इसकी खेप किसे सौंपी जानी थी तथा इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। इस बिंदु पर भी गहन जांच की जा रही है। मसौढ़ी थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।1
- 🚨 संसद में विपक्ष का अनोखा विरोध, शॉर्ट प्ले बना चर्चा का विषय! 🎭 आज संसद में विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अलग अंदाज़ अपनाया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में नज़र आए। वहीं राहुल गांधी ने दानपात्र में चंदा डाला और अयोध्या से सांसद के पैर छूते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भागते हुए दिखाई दिए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है। 🎥 जनता की आवाज आरा न्यूज़ #Parliament #PappuYadav #RahulGandhi #Politics #Sansad #ViralVideo #BiharNews #JantaKiAawazAraNews1
- महावीर मंदिर परिसर में विभिन्न मुद्दों को लेकर मंदिर समिति की बैठक हुई आयोजित देखें व सुनें -1
- 🚨 कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर दबंगों का हाई-वोल्टेज हंगामा! बिना टोल गाड़ी पार कराने को लेकर हुआ बवाल... दर्जनभर लोगों ने टोल प्लाजा में की जमकर तोड़फोड़, कर्मचारियों को दी धमकी। पूरी घटना CCTV में कैद, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी। 🎥 जनता की आवाज आरा न्यूज़ #BreakingNews #Ara #Bhojpur #Koilwar #KulhadiyaTollPlaza #BiharNews #JantaKiAawazAraNews1