राजसमंद के रेलमगरा अंतर्गत बनास नदी के किनारे बसे कुरज मोर्रा में अनंत श्री विभूषित संत शिरोमणि श्री नाड़ा वाला श्याम के दरबार में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। आगामी 28 एवं 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले इस महोत्सव के तहत मेवाड़ और मारवाड़ के प्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा विशाल भजन संध्या की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही प्रभु का विशेष अभिषेक, महाआरती और कई अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न होंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन 29 जुलाई को विशेष गुरु पूजन और गुरु महिमा का आयोजन किया गया है। श्री नाड़ा वाला श्याम एवं समस्त प्रभु परिवार के सान्निध्य में होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए दोनों दिन अनवरत महाप्रसादी की व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति ने क्षेत्र सहित आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अपने परिवार और मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की भावपूर्ण अपील की है।
राजसमंद के रेलमगरा अंतर्गत बनास नदी के किनारे बसे कुरज मोर्रा में अनंत श्री विभूषित संत शिरोमणि श्री नाड़ा वाला श्याम के दरबार में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। आगामी 28 एवं 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले इस महोत्सव के तहत मेवाड़ और मारवाड़ के प्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा विशाल भजन संध्या की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही प्रभु का विशेष अभिषेक, महाआरती और कई अन्य धार्मिक
अनुष्ठान भी संपन्न होंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन 29 जुलाई को विशेष गुरु पूजन और गुरु महिमा का आयोजन किया गया है। श्री नाड़ा वाला श्याम एवं समस्त प्रभु परिवार के सान्निध्य में होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए दोनों दिन अनवरत महाप्रसादी की व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति ने क्षेत्र सहित आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अपने परिवार और मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की भावपूर्ण अपील की है।
- राजसमंद के रेलमगरा अंतर्गत बनास नदी के किनारे बसे कुरज मोर्रा में अनंत श्री विभूषित संत शिरोमणि श्री नाड़ा वाला श्याम के दरबार में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। आगामी 28 एवं 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले इस महोत्सव के तहत मेवाड़ और मारवाड़ के प्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा विशाल भजन संध्या की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही प्रभु का विशेष अभिषेक, महाआरती और कई अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न होंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन 29 जुलाई को विशेष गुरु पूजन और गुरु महिमा का आयोजन किया गया है। श्री नाड़ा वाला श्याम एवं समस्त प्रभु परिवार के सान्निध्य में होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए दोनों दिन अनवरत महाप्रसादी की व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति ने क्षेत्र सहित आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अपने परिवार और मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की भावपूर्ण अपील की है।2
- उदयपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धमानिया में 'Transformative Tuesday – Legal Literacy & Sensitization Programme' के तहत विधिक जागरूकता एवं संवेदनशीलता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन तालुका विधिक सेवा समिति, वल्लभनगर द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता और निर्देशन तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) प्रेम गढ़वाल ने किया। धमानिया स्कूल में आयोजित इस विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से छात्रों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।1
- अखिल भारतीय लोधा महासभा, राजस्थान के एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें आगामी 29 जुलाई बुधवार को जयपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश कार्यकारिणी शपथग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया। इसके साथ ही, राजस्थान में ओबीसी वर्ग के तहत आने वाले लोधा समाज के जाति प्रमाण पत्र और जनगणना अभिलेखों में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि राजस्थान की अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची, जाति प्रमाण पत्र और जनगणना अभिलेखों में वर्तमान में 'लोधी (लोधा)' अंकित है, जबकि देश के विभिन्न राज्यों में लोधा, लोधी और लोध तीनों नाम प्रचलित हैं। राजस्थान में इस समाज को केवल 'लोधा' नाम से ही जाना जाता है। इस विसंगति के कारण समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने, शैक्षणिक प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि इस प्रविष्टि में संशोधन कर इसे 'लोधा' के रूप में दर्ज किया जाए और 'लोधा' शब्द को कोष्ठक में न लिखा जाए, ताकि समाज को समान प्रशासनिक सुविधा मिल सके। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष किशन लाल लोधा ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने जयपुर आने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाजहित से जुड़े इन विषयों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष किशनलाल लोधा, राष्ट्रीय महामंत्री अजय लोधा (कोटा), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवलाल लोधा (चित्तौड़गढ़), राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री भंवरलाल लोधा (झालावाड़), प्रदेश उपाध्यक्ष मेवाराम लोधा (अजमेर), ब्रजमोहन लोधा (रामगंजमंडी, कोटा), रामधन लोधा (जयपुर), प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रकाश लोधा (चित्तौड़गढ़), प्रदेश कोषाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश लोधा (जयपुर), प्रदेश मंत्री भरत लोधा (झालावाड़), प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राजकपूर लोधा (जयपुर) और देवीलाल लोधा (अजमेर) उपस्थित रहे।3
- चित्तौड़गढ़ के गंगरार स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में 21 जुलाई 2026 को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में संचालित "ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे" अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। "नशे के दुष्परिणाम : नशे को ना कहो, अपने सपनो को हाँ कहो" शीर्षक पर आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों को नशे के विभिन्न पहलुओं और उनसे बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित गंगरार की सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री खुशबू परिहार जी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के नशे, उनके शरीर व जीवन पर पड़ने वाले दुष्परिणामों और उनसे बचने के प्रभावी उपायों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को तम्बाकू उत्पादों के सेवन से बचने की सलाह दी और उनसे होने वाली जानलेवा बीमारियों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। इसी क्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती विद्या आर्य ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित कर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। इस विशेष जागरूकता शिविर में न्यायालय एवं ताल्लुका विधिक सेवा समिति की ओर से ताल्लुका सचिव ओमप्रकाश मीणा, पीएलवी चेतन पुरोहित और शैतान सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।4
- राजस्थान के राजसमंद में आमेट के सपराव बस स्टैंड पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहाँ ग्रेनाइट से भरे एक अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चालक पति भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर अपना विरोध और प्रदर्शन किया।1
- राजस्थान के राजसमंद के नांदोली से न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया द्वारा इसे जनहित में प्रसारित किया गया है।4