अमरोहा जनपद में गैस को लेकर अफवाहों पर डीएम निधि गुप्ता वत्स की चेतावनी, कहा—घरेलू सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, न घबराएं उपभोक्ता अमरोहा जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने वीडियो जारी कर लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और जिला प्रशासन मांग और आपूर्ति की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी तहसीलों में तहसील स्तरीय समितियां गठित की गई हैं, जो गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर स्टॉक, वितरण व्यवस्था और कालाबाजारी पर नजर बनाए हुए हैं। उपभोक्ताओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक टीमें सक्रिय हैं। गैस से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 05922-297122 जारी किया गया है, जिस पर उपभोक्ता संपर्क कर सकते हैं। 5 किलोग्राम के सिलेंडर की भी जिले में पर्याप्त उपलब्धता बताई गई है। डीएम ने यह भी बताया कि नए शासनादेश के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल के बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है। साथ ही जनपदवासियों से अपील की गई है कि किसी भी समस्या की स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें, अफवाहों से बचें।

- बिहार के बेगूसराय में नीतीश कुमार के हेलीकाप्टर लेंड होने से पहले VIP गेस्ट बनकर एक सांड आ गया और सांड ने सभी पुलिस वालो को भगा भगा कर दौड़ लगवाई , 🐂🐂🐂😆😆😆 सांड ने पूरे बिहार की सुरक्षा की पोल खोल दी ,1
- *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*1
- 55 हजार रुपये में 65 सामान साथ में LED TV फ्री #noor1
- Post by नीरज कुमार1
- *धामपुर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मुठभेड़ में घायल आरोपी सुहेब अहमद का अतिक्रमण ध्वस्त* *रिपोर्ट#तनवीर राणा* धामपुर (बिजनौर): थाना धामपुर क्षेत्र में घर में घुसकर जान से मारने की नियत से फायरिंग और चोरी की वारदात में शामिल आरोपी सुहेब अहमद के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अभिरक्षा से भागने के बाद मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया। जानकारी के अनुसार, सुहेब अहमद ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकान और मकान बना रखा था। शनिवार को प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अस्थायी अतिक्रमण को हटाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही। प्रशासन का कहना है कि संबंधित विभाग द्वारा जमीन की पैमाइश कर स्थायी अवैध निर्माण का चिन्हांकन किया जा रहा है। यदि निर्माण अवैध पाया जाता है तो विधिक प्रक्रिया के तहत आगे भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं धामपुर विधानसभा से विधायक अशोक कुमार राणा ने पहले ही इस मामले में कहा था कि दोषियों के खिलाफ “योगी-मोदी स्टाइल” में सख्त कार्रवाई की जाएगी, और अब प्रशासन की यह कार्रवाई उसी दिशा में मानी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।1
- Post by इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद1
- अमरोहा जनपद से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित कस्बा जोया में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा और निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शिक्षक विधायक डॉक्टर हरि सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और नारेबाजी के साथ दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा लगातार देश और प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर हुए इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान कुछ देर के लिए माहौल पूरी तरह भाजपा के नारों से गूंजता रहा और कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के प्रति सम्मान और समर्थन जताया।1
- सांस्कृतिकी कार्यक्रम के नाम पर नंगा नाच ! “इंग्लिश मीडियम एजुकेशन” है तो स्कूल कम, आइटम डांस का स्टेज ज्यादा लग रहा है। और मज़े की बात यह कि पोस्टर में बड़े गर्व से लिखा है CBSE से संबद्ध Jeeban Jyoti Model School जिसमें नर्सरी से 10th तक की पढ़ाई होती है।1
- धामपुर में युवक का आतंक: हिंदू ही नहीं, मुस्लिम घरों के भी तोड़े ताले, CCTV वीडियो आया सामने1