बांदा - थाना बिसंडा क्षेत्रांतर्गत दुकान में हुई चोरी की घटना का सूचना के 04 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए थाना बिसंडा पुलिस द्वारा घटना के शामिल 02 बाल अपचारियों को लिया गया संरक्षण बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना बिसण्डा पुलिस टीम द्वारा दुकान में हुई चोरी की घटना का 04 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 02 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना बिसण्डा क्षेत्र निवासी रामजी द्वारा अपनी दुकान में चोरी होने के संबंध में थाना बिसण्डा पर सूचना दी गई थी । सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के अनावरण एवं संलिप्त व्यक्तियों की पहचान के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में थाना बिसण्डा पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संदिग्धों की पहचान की तथा मुखबिर की सूचना पर रामलीला मैदान के पास वाली गली से 02 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया । पूछताछ के दौरान बाल अपचारियों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई । पुलिस द्वारा बाल अपचारियों के कब्जे से चोरी की गई ₹75,000 की शत-प्रतिशत धनराशि बरामद कर ली गई ।
बांदा - थाना बिसंडा क्षेत्रांतर्गत दुकान में हुई चोरी की घटना का सूचना के 04 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए थाना बिसंडा पुलिस द्वारा घटना के शामिल 02 बाल अपचारियों को लिया गया संरक्षण बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना बिसण्डा पुलिस टीम द्वारा दुकान में हुई चोरी की घटना का 04 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 02 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना बिसण्डा क्षेत्र निवासी रामजी द्वारा अपनी दुकान में चोरी होने के संबंध में थाना बिसण्डा पर सूचना दी गई थी । सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के अनावरण एवं संलिप्त व्यक्तियों की पहचान के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में थाना बिसण्डा पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संदिग्धों की पहचान की तथा मुखबिर की सूचना पर रामलीला मैदान के पास वाली गली से 02 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया । पूछताछ के दौरान बाल अपचारियों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई । पुलिस द्वारा बाल अपचारियों के कब्जे से चोरी की गई ₹75,000 की शत-प्रतिशत धनराशि बरामद कर ली गई ।
- थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार *थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि आज दिनांक 24.09.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोहल्ला गंगानगर में अपने अर्ध निर्मित प्लॉट में तमंचा लिए है । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए । पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई । *बरामदगी-* ▪️01 अवैध तमंचा 315 बोर ▪️02 अवैध जिन्दा कारतूस 315 वोर *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. राजाराम पुत्र बिंदा निवासी बाबा तालाब थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । *पंजीकृत अभियोग-* ▪️मु0अ0सं0- 487/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1. श्री आकाश शुक्ला चौकी प्रभारी मण्डी समिति 2. कां0 सौरभ यादव 3. कां0 प्रशांत कुमार1
- बबेरू कस्बे के गांधीनगर में छत में काम करते समय 17 वर्षीय किशोरी को लगा करंट परिजनों के द्वारा अस्पताल में कराया भर्ती1
- मौदहानगर में कंस मेले की सुरक्षा को लेकर ADM और ASP ने की ब्रीफिंग ➡️ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश ➡️ प्रवेश-निकास द्वारों पर पर्याप्त पुलिस बल और CCTV से होगी निगरानी ➡️ महिला पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम रहेगी तैनात ➡️ भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर ➡️ आपात स्थिति के लिए अलग मार्ग और कंट्रोल रूम की व्यवस्था1
- हमीरपुर :मरीजों से सीधे संवाद कर लिया उपचार एवं व्यवस्थाओं का फीडबैक, अस्पताल प्रबंधन को दिए सख्त एवं स्पष्ट निर्देश हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने आज जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल का औचक एवं गहन निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं, मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई तथा अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न पटल एवं इकाइयों का निरीक्षण करते हुए उपस्थिति रजिस्टर की जांच की तथा चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की दैनिक कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों से दवाइयों की उपलब्धता, उपचार की स्थिति तथा अस्पताल के चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के व्यवहार के संबंध में फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों एवं उनके तीमारदारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। *अस्पताल की सभी प्रमुख चिकित्सा इकाइयों का लिया जायजा* जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान एक्स-रे यूनिट, सीटी स्कैन यूनिट, ऑर्थोपेडिक्स, पैथोलॉजी, ब्लड कलेक्शन लैब, ब्लड बैंक, एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र), आयुष्मान केंद्र, टीबी वार्ड, फिजियोथेरेपी यूनिट, नई डायलिसिस यूनिट, परामर्श कक्ष सहित अस्पताल की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक इकाई में उपलब्ध सुविधाओं एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *मरीजों को मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश* अस्पताल की किचन के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मरीजों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भोजन तैयार करने में केवल ब्रांडेड एवं पैक्ड तेल का ही प्रयोग किया जाए तथा खुले तेल का प्रयोग किसी भी दशा में न किया जाए। *बाहर की दवाइयां लिखने पर रोक, गंभीर मामलों में ही रेफर करने के निर्देश* दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां मरीजों को उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से बाहर की दवाइयां न लिखी जाएं। औषधि भंडार केंद्र के निरीक्षण के दौरान रेबीज एवं सर्पदंश के पर्याप्त टीके उपलब्ध पाए गए। उन्होंने मरीजों के रेफरल के संबंध में भी स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल अति-गंभीर एवं क्रिटिकल मामलों में ही मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया जाए। सामान्य एवं उपचार योग्य मामलों में स्थानीय स्तर पर ही बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए। *स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर की जिम्मेदारी वार्ड ब्वाय की, तीमारदारों से न कराया जाए काम* मरीजों के तीमारदारों द्वारा स्वयं स्ट्रेचर खींचे जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर से ले जाने की जिम्मेदारी संबंधित वार्ड ब्वाय की होगी। किसी भी स्थिति में तीमारदारों से यह कार्य न कराया जाए और अस्पताल स्टाफ अपनी जिम्मेदारी का समुचित निर्वहन सुनिश्चित करे। *आयुष्मान लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश* आयुष्मान केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले किसी भी मरीज के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न हो। पात्र लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत अनुमन्य सुविधाओं का लाभ दिलाते हुए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। *68 बेड स्वीकृत, मरीजों की संख्या को देखते हुए 24 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था* निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ० आर० एस० प्रजापति ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल में 68 बेड स्वीकृत हैं, जबकि मरीजों की संख्या को देखते हुए 24 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कर कुल 92 बेड के स्तर पर व्यवस्था संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं तथा लगभग 7 से 8 दिनों के उपचार के बाद स्वस्थ हो रहे हैं। ब्लड बैंक के निरीक्षण में वर्तमान में 26 यूनिट ब्लड उपलब्ध पाया गया। *टीकाकरण के बाद बच्चे की मृत्यु की शिकायत पर जांच के निर्देश* निरीक्षण के दौरान एक तीमारदार द्वारा शिकायत की गई कि टीकाकरण के उपरांत उसके बच्चे की मृत्यु हो गई तथा आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराने के बजाय उसे पर्चा बनवाने के लिए भेजा गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *अस्पताल प्रबंधन एवं साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश* निरीक्षण के उपरांत मीडिया से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था, वार्डों में बेडशीट की स्वच्छता तथा समग्र प्रबंधन में और सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सर्जन की कमी के कारण कुछ मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है, जिसके संबंध में शासन स्तर पर वार्ता कर सर्जन की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ एवं सीएमएस को अस्पताल प्रबंधन तथा वार्ड ब्वाय की कार्यप्रणाली को और अधिक व्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० अलका शुक्ला, सीएमएस पुरुष अस्पताल डॉ० आर० एस० प्रजापति, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ० राजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार सहित चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहा।3
- जीवित को मृत घोषित किया राशन विभाग ग्राम पंचायत सिकरी लखनपुर कोटेदार जिससे दाने दाने को भटक रहा परिवार सरकारी योजनाओं से लाभ नहीं मिल रहा है उत्तर प्रदेश सरकार महन्त श्री आदित्यनाथ योगी जी जांच कराकर दोषी लोगों पर कार्रवाई किया जाये।4
- UP में लगेंगे 1000 EV Charging Stations! | Electric Vehicles को मिलेगा बड़ा Boost | UP News 2026 उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने की तैयारी है। राज्य में करीब 1,000 स्थानों पर EV Charging Stations विकसित करने की योजना सामने आई है। इससे इलेक्ट्रिक कार, बाइक और अन्य वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधाओं का नेटवर्क बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।1
- गाँधी नगर में गणेश महोत्सव के 11वें दिन कन्या भोज व भंडारे का आयोजन हजारों की संख्या भक्तो ने ग्रहण किया प्रसाद मामला बबेरू कस्बे के गाँधी नगर मोहल्ले का है, जहाँ श्री गणेश उत्सव बाल कमेटी द्वारा गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के आज गुरुवार को 11वें दिन कन्या भोज व भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें भंडारा सुबह करीब 8 बजे निरंतर भंडारा का आयोजन हो रहा है वही समिति के संरक्षक राममिलन मौर्य व गांधीनगर के सभासद रामकृपाल मौर्य के द्वारा बताया गया, कि इस गणेश महोत्सव की नीव छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा रखी गई थी, जो पिछले 4 वर्षों से बराबर चली आ रही है, इस बार चौथ वर्ष है, इस कार्यक्रम में पूरे मोहल्ले व कस्बे के लोगो के द्वारा सहयोग किया जा रहा है,आज भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, उपाध्यक्ष ऋषि कश्यप,प्रबंधक निर्मल सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, कोषाध्यक्ष अनुराग सिंह, संचालक दीपू नामदेव, कार्यकर्ता सदस्य प्रशांत यादव, विमल सिंह, देशराज यादव, अशोक सिंह, मुन्ना महाराज, रामप्रसाद यादव, छंगू मौर्य, दिनकर मौर्य, रवि पंडा,सहित समिति के अन्य सदस्यों ने आए हुए अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया।1
- हमीरपुर डीएम अशोक कुमार ने की पहली जनसुनवाई अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश हमीरपुर। नवागत जिलाधिकारी अशोक कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अपनी पहली जनसुनवाई की। उन्होंने जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण महज औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतों का स्थायी और प्रभावी समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और स्थानीय स्तर पर समाधान योग्य समस्याओं का निस्तारण तहसील व ब्लॉक स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को मार्क कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने गूगल मीट के माध्यम से अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को सुगम, संवेदनशील और प्रभावी प्रशासन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।1
- हमीरपुर :यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, राठ के दो यात्रियों की मौत दिल्ली से महोबा लौटते समय नोएडा के पास हुआ दर्दनाक हादसा, शव पहुंचते ही परिवारों में मचा कोहराम राठ,हमीरपुर । यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात दिल्ली से महोबा जा रही राज कल्पना ट्रेवल्स की स्लीपर बस में अचानक आग लगने से करीब नौ यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में राठ क्षेत्र के दो लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सुबह दोनों के शव राठ पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस बुधवार रात नोएडा के पास पहुंची थी। इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में करीब नौ लोगों की जान चली गई। हादसे में राठ कस्बे के बजरिया मुगलपुरा मोहल्ला निवासी इंजीनियर मयंक गुप्ता तथा जलालपुर थाना क्षेत्र के ममना गांव निवासी और हाल मुकाम बजरिया राठ के सरोज गुप्ता की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। शुक्रवार सुबह शव राठ पहुंचने पर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और क्षेत्रीय लोग पहुंचे। दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे राठ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1