*सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: जनपद में हुआ भव्य आयोजन, सजीव प्रसारण के साथ स्वच्छता व आध्यात्मिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन* कानपुर देहात 11 मई 2026 जनपद में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अवसर पर सोमनाथ मंदिर में माननीय प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित भव्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्ट्रेट में देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर माननीय राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति/नारीशक्ति उपस्थित रही।कार्यक्रम के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्र गौरव एवं आध्यात्मिक चेतना के संदेश को आत्मसात किया गया। उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को गंभीरता से सुना और भारतीय संस्कृति, परंपरा तथा आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के समस्त नगर निकायों एवं विकास खंडों के अंतर्गत आने वाले शिवालयों/मंदिरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंदिर परिसरों की साफ-सफाई कराकर आकर्षक सजावट की गई। साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार, ‘ॐ’कार जप एवं रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। शासन के निर्देशानुसार विभिन्न स्थानों पर एलईडी/प्रोजेक्टर के माध्यम से सोमनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी कराया गया, जिससे अधिकाधिक लोग कार्यक्रम से जुड़ सके। सभी कार्यक्रमों में माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय जनसमुदाय ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है, जो समाज को सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत करता है। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रशासन, नगर निकायों, ग्राम पंचायतों एवं आमजन के सहयोग से संपन्न हुआ। जनपद में आयोजित इस कार्यक्रम ने सांस्कृतिक जागरूकता, स्वच्छता संदेश और सामाजिक एकजुटता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, उपायुक्त नरेगा अशोक कुमार, डीसी एनआरएलएम गंगाराम सहित अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
*सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: जनपद में हुआ भव्य आयोजन, सजीव प्रसारण के साथ स्वच्छता व आध्यात्मिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन* कानपुर देहात 11 मई 2026 जनपद में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अवसर पर सोमनाथ मंदिर में माननीय प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित भव्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्ट्रेट में देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर माननीय राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति/नारीशक्ति उपस्थित रही।कार्यक्रम के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्र गौरव एवं आध्यात्मिक चेतना के संदेश को आत्मसात किया गया। उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को गंभीरता से सुना और भारतीय संस्कृति, परंपरा तथा आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के समस्त नगर निकायों एवं विकास खंडों के अंतर्गत आने वाले शिवालयों/मंदिरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंदिर परिसरों की साफ-सफाई कराकर आकर्षक सजावट की गई। साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार, ‘ॐ’कार जप एवं रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।
शासन के निर्देशानुसार विभिन्न स्थानों पर एलईडी/प्रोजेक्टर के माध्यम से सोमनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी कराया गया, जिससे अधिकाधिक लोग कार्यक्रम से जुड़ सके। सभी कार्यक्रमों में माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय जनसमुदाय ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है, जो समाज को सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत करता है। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रशासन, नगर निकायों, ग्राम पंचायतों एवं आमजन के सहयोग से संपन्न हुआ। जनपद में आयोजित इस कार्यक्रम ने सांस्कृतिक जागरूकता, स्वच्छता संदेश और सामाजिक एकजुटता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, उपायुक्त नरेगा अशोक कुमार, डीसी एनआरएलएम गंगाराम सहित अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
- कानपुर देहात के फतेहपुर मुसा नगर निवासी मोहम्मद अनीस कुरैशी ने जलियांवाला बाग के भीषण नरसंहार की याद दिलाई। उन्होंने बताया कि 1919 में हुए इस गोलीकांड में हज़ारों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।1
- तेज रफ़्तार ओमनी कार का टायर फटने से दिवायडर मे घुसी कार *ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन* *जालौन मे तेज रफ़्तार ओमनी कार का टायर फटने से दिवायडर मे घुसी कार* *दिवायडर मे कार टकराने से कार का पहिया हुआ अलग* *हादसे मे चालक समेत दो लोग बाल बाल बचे,कार हुई दुर्घटनाग्रस्त* *कालपी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर चौराहे का मामला*4
- Post by पत्रकार विकाश सिंह1
- जालौन के कालपी में सफाईकर्मी नियमित रूप से काम पर नहीं आ रहे हैं। इस कारण पूरे शहर में गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं।1
- जालौन के कालपी में मदारीपुर मार्ग पर नियामतपुर के पास बालू से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया है, हालांकि ट्रक ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित है और यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।1
- 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान यूनियन का प्रदर्शन, संदलपुर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन; बिजली, पानी और सड़कों की समस्याएं उठाईं संदलपुर ब्लॉक परिसर में सोमवार को करीब 1बजे किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान किसानों और कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं संगठन के पदाधिकारियों के सामने रखीं। बैठक के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने संदलपुर खंड विकास अधिकारी आशुतोष शुक्ला को जिलाधिकारी कपिल सिंह के नाम 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ कटियार की अध्यक्षता में दिया गया। ज्ञापन में जनपद की सड़कों के दोनों ओर फुटपाथ की साफ-सफाई कर उन्हें समतल कराने, फिरोजापुर गांव में पानी निकासी के लिए नाला खुदाई कराने, जल जीवन मिशन के तहत गांवों में अधूरी पड़ी पाइपलाइन का कार्य पूरा कराने तथा सभी गांवों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके अलावा किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई। इस दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने “जय जवान, जय किसान” के नारे लगाकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।1
- संदलपुर में वाहन ओवरटेक को लेकर कार और बाइक सवारों में मारपीट, बीच सड़क पर हुआ हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल संदलपुर कस्बे में सोमवार शाम करीब 5 बजे कार सवार युवकों और बाइक सवारों के बीच वाहन ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बलियापुर गांव के कुछ युवक कार से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संदलपुर चौकी के पास एक बाइक सवार से ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- कानपुर देहात के फतेहपुर मुशंगार से अनीश कुरैशी ने एक मार्मिक संदेश साझा किया है। उन्होंने कहा कि अल्लाह दिल तोड़ने वालों को माफ़ नहीं करता। यह संदेश लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।1