Shuru
Apke Nagar Ki App…
विवाद थमा नहीं की मोकामा से एक वीडियो और आ गया वायरल वीडियो है।
News Of Nawada
विवाद थमा नहीं की मोकामा से एक वीडियो और आ गया वायरल वीडियो है।
More news from बिहार and nearby areas
- विवाद थमा नहीं की मोकामा से एक वीडियो और आ गया वायरल वीडियो है।1
- ओम् नमः पार्वती पतये हर हर महादेव से गूंजा रजौली के सभी शिवालय सावन की दूसरी सोमवारी पर रजौली के शिवालयों में उमड़ी महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ बेलपत्र, धतूरा, भांग, गेहूं, फूल, फल से की गई भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन श्रावण महीने की दूसरी सोमवारी पर रजौली प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। हर हर महादेव के गूंज से प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालय गूंज उठा। रजौली संगत के पास देवी मंदिर स्थित शिवालय, महसई स्थित मसेश्वरी नाथ मंदिर, नीचे बाजार स्थित राज शिव मंदिर, पुरानी बस स्टैंड स्थित महावीर मंदिर, झंडा चौक की ओर सरयू धाम मंदिर के साथ प्रखंड के हरदिया, चितरकोली, घसियाडीह, दत्तीटील्हा, कुम्हरुआ, धमनी, करिगांव, बहादुरपुर, अंधरवारी और लोमस ऋषि पहाड़ पर स्थित शिव मंदिर समेत कई शिवालयों में भगवान शिव जी की पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। सावन महीने की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र के महिला-पुरुष श्रद्धालुओं में काफी उत्साह व खुशी देखने को मिल रहा था। श्रद्धालुओं ने अहले सुबह से ही स्नान-ध्यान कर नए-नए वस्त्र धारण कर अपने-अपने क्षेत्र के अपने-अपने मंदिरों व शिवालयों में जाकर भगवान शिव जी पर जलाभिषेक और दूध अर्पित कर शिवजी की पूजा-अर्चना की। दूसरी सोमवारी पर सैकड़ो महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास पर रहकर शाम में स्नान कर नए वस्त्र पहन कर अपने-अपने क्षेत्र के अपने-अपने मंदिरों व शिवालयों में जाकर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक व दूध अर्पित कर बेलपत्र, धतूरा, भांग, गेहूं, फल, फूल, सिंदूर, रोड़ी आदि पूजन सामग्रियों से भगवान शिव जी की पूजा-अर्चना की। भगवान शिव की पूजा-अर्चना के बाद सभी महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने अपने परिवारों के लिए भगवान शिव से यश, वैभव, सुखमय जीवन की प्रार्थनाएं की एवं कुंवारी लड़कियां अपने लिए भगवान शिव से अच्छे वर के लिए प्रार्थनाएं की।4
- मुश्किलों में पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव #हाईकोर्ट ने किया था रिहा #खिलाफ में सरकार चली गई सुप्रीम कोर्ट #जानिए पूरा मामला..!2
- कैमरामैन CM साहब के निजी कार्यों को भी लाइव कर देते हो। अगली बार से ध्यान रखना, वरना 7वीं फेल सम्राट प्लांटी लगा देगा। कैमरामैन CM साहब के निजी कार्यों को भी लाइव कर देते हो। अगली बार से ध्यान रखना, वरना 7वीं फेल सम्राट प्लांटी लगा देगा।1
- टी.एस.कॉलेज,हिसुआ के शिक्षक-कर्मी रहें सामूहिक अवकाश पर संजय वर्मा बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में बिहार के सभी पारंपरिक विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षक-कर्मी सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहें। शिक्षक कर्मी अपने-अपने विवि मुख्यालय पर प्रदर्शन किए इसके बाद कुलपति को ज्ञापन सौंप प्रस्तावित अधिनियम को तत्काल निरस्त करने की सरकार को अनुशंसा करने की मांग की। इसी कड़ी में सोमवार को मगध विश्वविद्यालय बोधगया की अंगीभूत इकाई टी.एस.कॉलेज हिसुआ के शिक्षक एवं कर्मचारी सामूहिक हड़ताल रहे तथा शिक्षक संघ के सचिव डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मगध विश्वविद्यालय बोधगया पहुंच कर धरना प्रदर्शन भाग लिया। शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि प्रस्तावित विवि अधिनियम से विवि और महाविद्यालयों की स्वायत्तता शैक्षणिक स्वतंत्रता प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है,प्रस्तावित विवि अधिनियम के विरोध में विवि मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने के कारण सभी शिक्षक एवं कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर थे,अवकाश पर रहने से शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य बाधित रहा। शिक्षक संघ सचिव डॉ. संजय कुमार ने कहा सरकार द्वारा अविलंब इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ मगध प्रक्षेत्र के संयुक्त सचिव डॉ शेखर ने कहा सरकार को शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों की भावनाओं को समझते हुए प्रस्तावित अधिनियम को अविलंब निरस्त करना चाहिए । महाविद्यालय के शिक्षक डॉ रजनीश देव ने कहा कि लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध के बाद भी सरकार प्रस्तावित विवि अधिनियम को वापस नहीं लेती है, तो संघर्ष मोर्चा इस आंदोलन को और अधिक व्यापक और तेज करने को बाध्य होगा। टी.एस.कॉलेज,हिसुआ के शिक्षक-कर्मी रहें सामूहिक अवकाश पर संजय वर्मा बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में बिहार के सभी पारंपरिक विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षक-कर्मी सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहें। शिक्षक कर्मी अपने-अपने विवि मुख्यालय पर प्रदर्शन किए इसके बाद कुलपति को ज्ञापन सौंप प्रस्तावित अधिनियम को तत्काल निरस्त करने की सरकार को अनुशंसा करने की मांग की। इसी कड़ी में सोमवार को मगध विश्वविद्यालय बोधगया की अंगीभूत इकाई टी.एस.कॉलेज हिसुआ के शिक्षक एवं कर्मचारी सामूहिक हड़ताल रहे तथा शिक्षक संघ के सचिव डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मगध विश्वविद्यालय बोधगया पहुंच कर धरना प्रदर्शन भाग लिया। शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि प्रस्तावित विवि अधिनियम से विवि और महाविद्यालयों की स्वायत्तता शैक्षणिक स्वतंत्रता प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है,प्रस्तावित विवि अधिनियम के विरोध में विवि मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने के कारण सभी शिक्षक एवं कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर थे,अवकाश पर रहने से शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य बाधित रहा। शिक्षक संघ सचिव डॉ. संजय कुमार ने कहा सरकार द्वारा अविलंब इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ मगध प्रक्षेत्र के संयुक्त सचिव डॉ शेखर ने कहा सरकार को शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों की भावनाओं को समझते हुए प्रस्तावित अधिनियम को अविलंब निरस्त करना चाहिए । महाविद्यालय के शिक्षक डॉ रजनीश देव ने कहा कि लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध के बाद भी सरकार प्रस्तावित विवि अधिनियम को वापस नहीं लेती है, तो संघर्ष मोर्चा इस आंदोलन को और अधिक व्यापक और तेज करने को बाध्य होगा।1
- लाठी चार्ज छात्रों पर होगी कार्रवाई - जयराम महतो , विधानसभा में उठाई छात्रों की मांग1