सेवा में, जिला अध्यक्ष महोदय जिला धौलपुर, राजस्थान विषय: सरमथुरा में पीने के पानी की टंकी तोड़े जाने के संबंध में कार्रवाई हेतु आवेदन। महोदय, सविनय निवेदन है कि ग्राम सरमथुरा, जिला धौलपुर में आम जनता एवं गरीब समाज के उपयोग हेतु लगी पीने के पानी की टंकी को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है तथा समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन एवं संबंधित विभागों को अवगत कराने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आमजन न्याय एवं उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने, दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करवाने तथा क्षेत्र में पुनः पानी की व्यवस्था करवाने की कृपा करें। धन्यवाद। प्रार्थी: भरत सिंह मीणा सरमथुरा, जिला धौलपुर (राजस्थान) मोबाइल नंबर:,9784338933 ____________________ दिनांक: __30/04/2026__________________

- Post by सवीर खान3
- मध्य प्रदेश के मुरैना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीती रात अज्ञात बदमाशों ने नगर क्षेत्र से 68 भैंसों को हांक कर चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही फरियादी के साथ पुलिस तत्काल हरकत में आई और तलाश अभियान शुरू किया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब धौलपुर जिले के डांग बसई क्षेत्र में छापेमारी की गई। यहां से चोरी गई 68 में से 60 भैंसों को बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने सभी बरामद भैंसों को अपने कब्जे में ले लिया है और बाकी 8 भैंसों की तलाश जारी है। साथ ही इस मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।1
- जिले भर में मनाया गया, अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस। 08 घंटे काम, और मजदूर विरोधी श्रम सहायताएं रद्द की जाए। मुरैना - जिले भर में विभिन्न स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (01 मई ) उत्साह पूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह पर मजदूर यूनियन (सीटू) और अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने लाल झंडों को फहरा कर 08 घंटे काम, 08 घंटे आराम और 08 घंटे समाज के लिए लगाने के दुनिया भर के नारे को बुलंद किया। विभिन्न स्थान पर हुए कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए , वरिष्ठ वामपंथी नेता जे के पिप्पल, गयाराम सिंह धाकड़ ,किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी, ओम प्रकाश श्रीवास, राजेश गुप्ता, श्री कृष्णा यादव, रामदास दोनैरिया, अशोक कुमार, बैजनाथ पिप्पल,नरेश गोस्वामी, आदि ने सरकार की कॉर्पोरेट परस्त नीतियों की कटु आलोचना की। वर्तमान में जिन चार श्रम संहिताओं को सरकार लागू करना चाह रही है। उनमें काम के घंटे बढ़ाकर 12 करने, श्रम कानूनों को समाप्त करने की तैयारी में सरकार है। इन श्रम संहिताओं को रद्द करने और सभी श्रम कानूनों को बहाल रखने की मांग दोहराई। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के कार्यक्रम देर रात्रि तक जारी रहेंगे।1
- हिंडौन सिटी। शहर के शाहगंज माली पाड़ा स्थित जैन नसिया के पास छोटेलाल सैनी के कंपाउंड में शुक्रवार को सैनी समाज विकास एवं सेवा समिति के तत्वावधान में द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें 24 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कंबलवाल बगीची से बैंड बाजों के साथ 24 दूल्हों की सामूहिक निकासी निकाली गई। जो शहर के प्रमुख बाजारों से होकर विवाह स्थल पहुंची। बारात लेकर निकले दुल्हों का शहर में सर्व समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विवाह स्थल पहुंचने पर दूल्हों ने रिति रिवाज से पंडाल के बाहर तोरण मारा। इस मौके पर समिति की ओर से 24 दूल्हों सहित उनके साथ आए परिजन और रिश्तेदारों का भव्य स्वागत किया गया। सैनी समाज विकास एवं सेवा समिति के अध्यक्ष शिव कुमार सैनी, सचिव प्रभु लाल सैनी एवं राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद सैनी ने बताया कि मुख्य आचार्य पंडित कैलाश चंद शर्मा और सैनी समाज की प्रशिक्षित बालिकाओं ने वैदिक रीति रिवाज से 24 जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया। समिति के अध्यक्ष सैनी ने बताया कि सम्मेलन स्थल पर वर वधू के परिजन एवं रिश्तेदारों के ठहरने की अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा महिला और पुरुषों की भोजन व्यवस्था अलग-अलग पंडालों में की गई। समिति की ओर से 24 जोड़ों को कन्यादान के रूप में फ्रिज,कूलर,ड्रेसिंग टेबल, डबल बेड सहित करीब 15 बड़े घरेलू उपयोग के सामान के साथ बर्तन भेट किए हैं। इसके अलावा सर्व समाज के लोगों ने भी विवाह सम्मेलन स्थल पहुंचकर कन्यादान किया। सैनी समाज विकास एवं सेवा समिति के अध्यक्ष शिवकुमार सैनी ने बताया कि द्वितीय विवाह सम्मेलन में करौली, सवाई माधोपुर,भरतपुर और दौसा जिले के समाज बंधु शामिल हुए। इस अवसर पर समिति सदस्यों ने बाहर से आए सभी गणमान्य नागरिकों का स्वागत सत्कार किया।1
- Post by Satish Tiwari1
- Post by देवेंद्र रावत1
- Post by Bharat SING Meena1
- हमारी गली मुसलमान मोहल्ले मे यह हड़पम्प 4 /5 महीने से ख़राब पड़ा है वाटर बॉक्स बाले सही नहीं कर रहे है 181 पर भी शिकायत डाल रखी है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है3
- Post by Satish Tiwari1