logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली अंतर्गत कालूपुर पाही गांव में बीते रविवार शाम लगभग 7:00 बजे एक दुखद घटना घटी, जहाँ 22 वर्षीय नागेंद्र, पुत्र हरिप्रसाद, ने अज्ञात कारणों से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से नागेंद्र की फुफेरी बहन की शादी का जश्न का माहौल तुरंत गम में तब्दील हो गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि नागेंद्र की फुफेरी बहन की शादी का कार्यक्रम शिवरामपुर के चकला गुरु बाबा गांव में चल रहा था। नागेंद्र वहीं पर घरेलू काम करवाने के बाद शाम को अपने घर कालूपुर पाही आया था। घर को सुना पाकर वह चुपचाप कमरे के अंदर गया और साड़ी का फंदा डालकर अपनी जान दे दी। जब नागेंद्र चकला गुरु बाबा गांव नहीं पहुंचा तो परिजन उसे बुलाने कालूपुर पाही पहुंचे। घर में जाकर जब उन्होंने देखा तो उनके होश उड़ गए, नागेंद्र साड़ी के फंदे में फाँसी पर लटका हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। नागेंद्र की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में खुशियाँ मातम में बदल गईं। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आज सोमवार दोपहर 1:00 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अब आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

1 hr ago
user_दिनेश सिंह कुशवाहा
दिनेश सिंह कुशवाहा
Classified ads newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चित्रकूट जनपद के भरतकूप थाना क्षेत्र के सभापुर गांव में बीते शनिवार देर शाम लगभग 7:45 बजे एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतक, लवलेश पुत्र राजाराम रैदास, अपनी पत्नी से हुए झगड़े के बाद उसके मायके चले जाने से अत्यधिक क्षुब्ध था। परिजनों के अनुसार, लवलेश का उसकी पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पत्नी नाराज होकर सीतापुर के कोही स्थित अपने मायके चली गई थी। इस बात से व्यथित होकर लवलेश ने पहले शराब का सेवन किया, और फिर घर के अंदर जाकर चुपचाप रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के समय घर के अन्य सदस्य अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। जब लवलेश की भांजी किसी काम से उसके कमरे में गई, तो उसने अंदर का दृश्य देखकर चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया और बाहर भागकर परिजनों को मामा द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आज रविवार की सुबह 11:30 बजे जिला मुख्यालय में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया।
    1
    चित्रकूट जनपद के भरतकूप थाना क्षेत्र के सभापुर गांव में बीते शनिवार देर शाम लगभग 7:45 बजे एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतक, लवलेश पुत्र राजाराम रैदास, अपनी पत्नी से हुए झगड़े के बाद उसके मायके चले जाने से अत्यधिक क्षुब्ध था।

परिजनों के अनुसार, लवलेश का उसकी पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पत्नी नाराज होकर सीतापुर के कोही स्थित अपने मायके चली गई थी। इस बात से व्यथित होकर लवलेश ने पहले शराब का सेवन किया, और फिर घर के अंदर जाकर चुपचाप रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के समय घर के अन्य सदस्य अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। जब लवलेश की भांजी किसी काम से उसके कमरे में गई, तो उसने अंदर का दृश्य देखकर चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया और बाहर भागकर परिजनों को मामा द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना दी।

सूचना मिलने पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आज रविवार की सुबह 11:30 बजे जिला मुख्यालय में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया।
    user_दिनेश सिंह कुशवाहा
    दिनेश सिंह कुशवाहा
    Classified ads newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • देशभर में सड़क और एक्सप्रेसवे नेटवर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से कई परियोजनाओं पर लगातार काम जारी है। इन नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से यात्रा के समय में कमी आने, कनेक्टिविटी में सुधार होने और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विशेषज्ञ इस पहल को देश के बुनियादी ढाँचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।
    1
    देशभर में सड़क और एक्सप्रेसवे नेटवर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से कई परियोजनाओं पर लगातार काम जारी है। इन नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से यात्रा के समय में कमी आने, कनेक्टिविटी में सुधार होने और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विशेषज्ञ इस पहल को देश के बुनियादी ढाँचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दिल्ली से प्रयागराज तक चलने वाली हमसफर ट्रेन (नंबर 12276) में यात्रियों को दिए गए खाने का स्वाद बेहद लाजवाब बताया गया है। Prime 18 NEWS ने इस जानकारी को साझा किया है।
    1
    दिल्ली से प्रयागराज तक चलने वाली हमसफर ट्रेन (नंबर 12276) में यात्रियों को दिए गए खाने का स्वाद बेहद लाजवाब बताया गया है। Prime 18 NEWS ने इस जानकारी को साझा किया है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • सतना के मेडिकल कॉलेज मार्ग पर बने एक जानलेवा गड्ढे ने आज नीट यूजी की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों और उनके परिजनों को बुरी तरह परेशान किया। कारगिल ढाबा के सामने स्थित इस सड़क का हाल बेहाल है, जिससे आवागमन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। यह सड़क कथित तौर पर पीआईयू की बताई जा रही है, जो शहर के महत्वपूर्ण मेडिकल कॉलेज मार्ग का हिस्सा है। इसके बावजूद, इसकी दयनीय स्थिति पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारियों को यह समस्या दिखाई नहीं दे रही है।
    1
    सतना के मेडिकल कॉलेज मार्ग पर बने एक जानलेवा गड्ढे ने आज नीट यूजी की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों और उनके परिजनों को बुरी तरह परेशान किया। कारगिल ढाबा के सामने स्थित इस सड़क का हाल बेहाल है, जिससे आवागमन में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

यह सड़क कथित तौर पर पीआईयू की बताई जा रही है, जो शहर के महत्वपूर्ण मेडिकल कॉलेज मार्ग का हिस्सा है। इसके बावजूद, इसकी दयनीय स्थिति पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारियों को यह समस्या दिखाई नहीं दे रही है।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बबेरू में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
    1
    बबेरू में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कौशांबी जिले में मोहर्रम पर्व के मद्देनजर पिपरी थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज और एसएसआई ने अपने बल के साथ पैदल गस्त किया। यह गस्त शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।
    1
    कौशांबी जिले में मोहर्रम पर्व के मद्देनजर पिपरी थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज और एसएसआई ने अपने बल के साथ पैदल गस्त किया। यह गस्त शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सतना जिले के तिघरा मोड़ के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अनियंत्रित होकर ट्रक पलटने से इलाके में हड़कंप मच गया।
    1
    सतना जिले के तिघरा मोड़ के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अनियंत्रित होकर ट्रक पलटने से इलाके में हड़कंप मच गया।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.