Shuru
Apke Nagar Ki App…
जोधपुर से हैदराबाद जा रही बस में मिली 5000 हजार की एक हरी मिर्च जिसे देख कर उड़ गए ड्राइवर के होश
REPORTER RJ24
जोधपुर से हैदराबाद जा रही बस में मिली 5000 हजार की एक हरी मिर्च जिसे देख कर उड़ गए ड्राइवर के होश
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Topper Star Life1
- रेवदर क्षेत्र के साड़का नाड़ा स्थित अंजनी माता मंदिर, मकावल में आज सेन समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सेन समाज के सुप्रसिद्ध धाम श्री चेतन पुरी जी महाराज की कुटिया परिसर में आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय औगड़ भटाना ने की। बैठक में सेन समाज साठ गांव परगना अनादर रेवदर कमेटी के तत्वावधान में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कमेटी अध्यक्ष पोपट लाल सेन भटाना एवं अन्य सदस्यों ने कमेटी के कार्यों और भावी दिशा पर बिंदुवार मार्गदर्शन दिया। इस दौरान मुख्य संरक्षक एवं मार्गदर्शक औगड़ ने समाज में फैली विभिन्न कुप्रथाओं को समाप्त करने, नशा बंदी को बढ़ावा देने तथा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे सामाजिक सरोकारों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने समाज को शिक्षा, एकता और नैतिक मूल्यों के माध्यम से उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक के अंत में सभी उपस्थित समाजबंधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बैठक में रणछेड़, पारस, बाबूलाल भटाना, किरीट, चंदन, मुकेश कुमार, जीतू सेन, सुरेश सेन, भावेश सेन, विष्णु सेन, देवराज सेन, प्रकाश कुमार, नेमाराम, जीवाराम, मोहनलाल, अर्जुनलाल, जीतू, देवाराम सहित अनेक समाजबंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।1
- दुदनी गांव में बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा, छह युवक पकड़े गए। बाली।पाली नाना थाना के गांव दुदनी में हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस कांस्टेबल श्याम सिंह चौहान की सतर्कता से हुआ है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे देशी शराब ठेके के पास संदिग्ध अवस्था में शराब पी रहे छह युवकों को कांस्टेबल चौहान ने पकड़ा। तलाशी के दौरान युवकों के पास से मंदिरों से संबंधित सामान, गहने और नकदी बरामद हुई। कांस्टेबल चौहान को युवकों पर उस समय संदेह हुआ जब उन्होंने देखा कि दो बाइकों की नंबर प्लेट टूटी हुई थीं। तत्परता दिखाते हुए उन्होंने आसपास के युवा साथियों एवं ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद घेराबंदी कर सभी युवकों को मौके पर ही रोक लिया गया। तलाशी लेने पर युवकों के बैग से चोरी का सामान मिलने पर ग्रामीणों ने नाना थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने सिरोही जिले के कालंदी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार यह सात लोगों का गिरोह बताया जा रहा है, जिसमें से छह सदस्य बेकरिया निवासी बताए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दुदनी क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं, जिसके चलते ग्रामीण रात में अपने स्तर पर पहरा दे रहे थे। इसी सतर्कता और सहयोग के चलते यह सफलता मिली। ग्रामीणों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।2
- फालना के काठेश्वर महादेव मेले से एक इरटीगा कार चोरी हो गई। दादाई निवासी श्रवण पुरी की यह कार 19 जनवरी 2025 की रात भजन संध्या के दौरान पार्किंग से गायब हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रवण पुरी अपने दोस्तों के साथ 19 जनवरी की रात करीब 09:30 बजे काठेश्वर महादेव मेला, गुडालाश में आयोजित भजन संध्या में गए थे। उन्होंने अपनी इरटीगा कार (नंबर RJ 05 UA 5548) को पार्किंग में खड़ा किया था। भजन संध्या देखने के बाद जब वे रात करीब 11:00 से 12:30 बजे के बीच वापस लौटे, तो उन्हें अपनी कार पार्किंग में नहीं मिली। प्रार्थी श्रवण पुरी (35 वर्ष) रानी थाना क्षेत्र के दादाई गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि आसपास तलाश करने पर भी कार का कोई सुराग नहीं मिला। आशंका है कि किसी अज्ञात चोर ने उनकी गाड़ी चुरा ली है। इस संबंध में श्रवण पुरी ने फालना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गाड़ी की तलाश तथा चोरों की पहचान के लिए आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।1
- बाली में स्वर्ण समाज के युवाओं ने UGC के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम बाली ADM को दिया ज्ञापन स्वर्ण समाज के युवाओं द्वारा आज बाली अतिरिक्त जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह चारण को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया एवं मांग की गई कि इस कानून पर सरकार पुनर्विचार करें युवाओं UGC कानून के खिलाफ नारे बाजी करते हुए अतिरिक्त जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे एवं ज्ञापन सौंपा इस दौरान भाटूंद से बड़ी संख्या में युवा पहुंचे ज्ञापन देते समय लीलाधर त्रिवेदी वकील ओम दवे एडवोकेट जुगल जानी महिपाल सिंह सादडा कमल श्रीमाली गौरव राजपुरोहित विपिन जयेश जानी विष्णु बाली भारतभूषण सुरेश औदीच्य मनीष जोशी प्रवीण जानी प्रकाश राजू कीर्ति कृष्णकांत प्रकाश त्रिवेदी ललित त्रिवेदी भन्दर प्रकाश चंद्र दवे राजू नितेश शर्मा सहित सवर्ण समाज के युवा उपस्थित रहे1
- जालौर मंगलवार को महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ आयोजित कार्यक्रम में केंद्र प्रबंधक तरुणा दवे ने विस्तार पूर्वक के जानकारीजिला जालोर आज दिनांक 03.02.2026 को महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित के दिशनिर्देश में रा बा.उ.मा .वि गोड़ीजी जालोर में बालिकाओं के साथ 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत आभियान के तहत् पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से केंद्र प्रबंधक तरुणा दवे द्वारा उपस्थित बालिकाओं को बाल विवाह के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिसमे बालिकाओं को यह बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है बाल विवाह के दुष्परिणाम की जानकारी दी गई व विवाह कि सही उम्र *लड़की की आयु 18 वर्ष एवं लड़के की आयु 21 वर्ष* निर्धारित है एवं बाल विवाह *प्रतिषेध अधिनियम 2006* के अतर्गत *बाल विवाह अपराध है जिसका दण्ड का प्रावधान 2 साल* का कठोर कारावास *एक लाख रुपये* जुर्माना है बाल विवाह कि शिकायत बाल प्रतिषेध अधिकारी को कि जानी चाहिए इसके बारे मे विस्तृत जानकारी दि गई, साथ ही विभागीय योजना की जानकारी दी जैसे लाडो प्रोत्साहन योजना , कालीबाई भील उड़ान योजना, शिक्षा सेतु योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तथा मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी व तेरे मेरे सपने (विवाह पूर्व संवाद केंद्र) के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार व अध्यापिका गीता परमार निशा M रेखा यादव अधियापक महेंद्र कुमार नेतल कुमारी शांति चौहान शारीरिक शिक्षिका व मधुमिता मिश्रा कनिष्ठ सहायक व 92 बालिकाएं मौजूद रही ।दी,2
- बाली। पाली जिले के बाली उपखंड के दुदनी गांव में नाणा पुलिस और ग्रामीणों की सयुक्त गश्त ने 7 संदिग्धों को दबोचा1
- Post by Topper Star Life1
- नाना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच से अधिक शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों के पास से आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी बदमाश उदयपुर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस अब इन बदमाशों से बरामद आभूषणों के स्रोत के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये आभूषण चोरी के हैं या किसी अन्य अपराध से संबंधित हैं। बाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) चैनसिंह महेचा इस पूरे मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं।1