दुदनी गांव में बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा, छह युवक पकड़े गए। बाली।पाली नाना थाना के गांव दुदनी में हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस कांस्टेबल श्याम सिंह चौहान की सतर्कता से हुआ है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे देशी शराब ठेके के पास संदिग्ध अवस्था में शराब पी रहे छह युवकों को कांस्टेबल चौहान ने पकड़ा। तलाशी के दौरान युवकों के पास से मंदिरों से संबंधित सामान, गहने और नकदी बरामद हुई। कांस्टेबल चौहान को युवकों पर उस समय संदेह हुआ जब उन्होंने देखा कि दो बाइकों की नंबर प्लेट टूटी हुई थीं। तत्परता दिखाते हुए उन्होंने आसपास के युवा साथियों एवं ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद घेराबंदी कर सभी युवकों को मौके पर ही रोक लिया गया। तलाशी लेने पर युवकों के बैग से चोरी का सामान मिलने पर ग्रामीणों ने नाना थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने सिरोही जिले के कालंदी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार यह सात लोगों का गिरोह बताया जा रहा है, जिसमें से छह सदस्य बेकरिया निवासी बताए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दुदनी क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं, जिसके चलते ग्रामीण रात में अपने स्तर पर पहरा दे रहे थे। इसी सतर्कता और सहयोग के चलते यह सफलता मिली। ग्रामीणों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
दुदनी गांव में बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा, छह युवक पकड़े गए। बाली।पाली नाना थाना के गांव दुदनी में हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस कांस्टेबल श्याम सिंह चौहान की सतर्कता से हुआ है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे देशी शराब ठेके के पास संदिग्ध अवस्था में शराब पी रहे छह युवकों को कांस्टेबल चौहान ने पकड़ा। तलाशी के दौरान युवकों के पास से मंदिरों से संबंधित सामान, गहने और नकदी बरामद हुई। कांस्टेबल चौहान को युवकों पर उस समय संदेह हुआ जब उन्होंने देखा कि दो बाइकों की नंबर प्लेट टूटी हुई थीं। तत्परता दिखाते हुए उन्होंने आसपास के युवा साथियों एवं ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद घेराबंदी कर सभी युवकों को मौके पर ही रोक लिया गया। तलाशी लेने पर युवकों के बैग से
चोरी का सामान मिलने पर ग्रामीणों ने नाना थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने सिरोही जिले के कालंदी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार यह सात लोगों का गिरोह बताया जा रहा है, जिसमें से छह सदस्य बेकरिया निवासी बताए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दुदनी क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं, जिसके चलते ग्रामीण रात में अपने स्तर पर पहरा दे रहे थे। इसी सतर्कता और सहयोग के चलते यह सफलता मिली। ग्रामीणों का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
- Post by Topper Star Life1
- जोधपुर से हैदराबाद जा रही बस में मिली 5000 हजार की एक हरी मिर्च जिसे देख कर उड़ गए ड्राइवर के होश1
- Post by Keshulal Gameti1
- दोस्तों यह वीडियो आया है सही है या गलत है आप भी बताओ आप भी गए होंगे उधर सही क्या है गलत क्या है हिंदी ऐसे मंदिरों में आपका पहले जा रही है कमाई का जरिया बनाया जा रहा है तो उधर ना जाए और आपकी इच्छा के अनुसार गांव को गायों को दान दे मंदिरों में दान दे भ्रष्टाचार फैल रहा है कमेंट में जरूर बताएं वीडियो को शेयर कीजिए सही है या गलत है जरूर बताएं1
- Post by NENARAM PARJAPATI1
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- फालना में एक दुकानदार पर हमला कर सोने की चेन लूटने और मोटरसाइकिल तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित जितेंद्र देवासी ने पुलिस थाना फालना में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना उनकी दुकान से हुई चोरी के एक दिन बाद हुई। जितेंद्र देवासी ने अपनी शिकायत में बताया कि 31 जनवरी 2026 को सुबह करीब 7 बजे उनकी दुकान से देवा पुत्र गुआ, जसु पुत्र गुआ और भुना पुत्र गुआ ने एक लड़के को अंदर भेजकर कार्टन से भरा सामान और अन्य वस्तुएं चोरी कर लीं। अगले दिन, 1 फरवरी 2026 को जब जितेंद्र देवासी शिवाजी नगर की ओर जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे देवा, जसु, भुना और उनके साथ करीब दस अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी, सरिये और चाकू से मारपीट की, जिससे जितेंद्र के पैर, गर्दन और कमर पर कई जगह चोटें आईं। हमलावरों ने जितेंद्र के गले में पहनी करीब 4 तोले वजनी सोने की चेन भी जबरदस्ती छीन ली, जिसे जसु ने अपनी जेब में डाल लिया। इसके बाद जितेंद्र बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर तटां से भागे।1
- Post by Topper Star Life1
- बाली। पाली जिले के बाली उपखंड के दुदनी गांव में नाणा पुलिस और ग्रामीणों की सयुक्त गश्त ने 7 संदिग्धों को दबोचा1