Shuru
Apke Nagar Ki App…
डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने राधा अष्टमी के पर्व पर बरसाना में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर क्या कहा डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने राधा अष्टमी के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर क्या कहा
Pandit Rahul brijwasi
डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने राधा अष्टमी के पर्व पर बरसाना में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर क्या कहा डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने राधा अष्टमी के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर क्या कहा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- वृंदावन। श्री राधा प्रसाद धाम, गोपाल खार स्थित श्री स्वामी हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित 546वें श्री स्वामी हरिदास जी महाराज आविर्भाव महोत्सव के छठवें दिन शुक्रवार को धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला आयोजित की गई। दिन का शुभारंभ स्वामी हरिदास जी महाराज के दिव्य रत्नाभिषेक से हुआ, जिसमें हीरा, मोती, पन्ना, मूंगा, माणिक्य सहित विभिन्न बहुमूल्य रत्नों से ठाकुर स्वरूप का विशेष अभिषेक किया गया। रत्नों की आभा के मध्य संपन्न हुए इस अलौकिक अभिषेक के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। अभिषेक के उपरांत आयोजित विद्वत गोष्ठी में संत-महंतों, विद्वानों एवं रसिक भक्तों ने स्वामी हरिदास जी महाराज की साधना, भक्ति परंपरा, संगीत साधना तथा ब्रज संस्कृति के संरक्षण में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी हरिदास जी की साधना केवल आध्यात्मिक जगत तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को भी नई दिशा प्रदान की। इसी क्रम में श्री स्वामी हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज द्वारा रचित ‘ श्री हरिदास वंश यश सागर’ नामक ग्रंथ का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने ग्रंथ का विमोचन करते हुए इसे स्वामी हरिदास जी की गौरवशाली परंपरा और ब्रज की आध्यात्मिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण ग्रंथ बताया। इस अवसर पर उपस्थित संतों एवं गणमान्य अतिथियों ने भी ग्रंथ के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया। सायंकाल आयोजित भजन संध्या में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायिका कैलाश प्रियंका ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। राधा-कृष्ण एवं स्वामी हरिदास जी की महिमा से ओत-प्रोत भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। पूरे परिसर में जयघोष, भजन और संकीर्तन के बीच महोत्सव का छठवां दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।1
- .राधा अष्टमी पर्व पर बरसाना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामत 7 जोन में बंटा पूरा क्षेत्र वीओ..बरसाना में राधा अष्टमी पर्व को धूमधाम और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। लाखों श्रद्धालुओं को देखते हुए सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के कड़े प्रबंध किए गए हैं। गुरुवार की रात आठ बजे एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को 7 जोन में विभाजित कर पुलिस अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है वही भीड़ नियंत्रण के लिए वन-वे,पीए सिस्टम, होल्डिंग एरिया और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नो-एंट्री पॉइंट, पार्किंग स्थल और ट्रैफिक प्लान जारी कर सहयोग की अपील की गई है और सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी, खुफिया विभाग और कुंडों पर फ्लड पीएसी तैनात रहेगी। बैरिकेडिंग के जरिए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर दर्शन कराए जाएंगे। जेबकतरों और अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस, एसओजी और स्वाट टीमें तैनात की गई हैं। और पहले से ही अपराधियों को चिह्नित कर पाबंद किया गया है। बाइट जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह बाइट एसएसपी श्लोक कुमार1
- डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने राधा अष्टमी के पर्व पर बरसाना में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर क्या कहा डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने राधा अष्टमी के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर क्या कहा1
- प्रातः 5 से पंचामृत अभिषेक के साथ प्रारंभ हुआ राधा रानी का प्राकट्य उत्सव रावल भगवान श्री कृष्ण की आल्हा अध्य शक्ति कहीं जाने वाली राधा रानी का जन्म उत्सव उनकी जन्मस्थली रावल में भी बड़े ही धूमधाम उत्साह के साथ मनाया गया प्रात काल से ही पंचामृत अभिषेक के साथ प्रारंभ हुआ राधा रानी का प्रकट के उत्सव प्रकट उत्सव में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने राधा रानी के पूजन अर्चन कर और वहां पर सुरक्षा व्यवस्था भी पुलिस की काफी रही प्रशासन की ओर से भी यहां पर लोगों ने सुबह से ही अपना डेरा डाल दिया और श्रद्धालुओं किसी तरह की कोई परेशानी ना हो उन सब चीजों को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी आने-जाने के अलग-अलग द्वारा बनाए जिससे ही श्रद्धालुओं को आवा गमन में दिक्कत ना आए राधा रानी के जयकारों से राधा रानी की जन्मस्थली रावल भी गूंज उठी1
- बरसाना में श्री राधाष्टमी मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। आज बरसाना स्थित पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन सभागार में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राधाष्टमी मेले में तैनात सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्रीफिंग के दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल और साफ-सफाई को लेकर विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा हुई। डीएम और एसएसपी ने कहा कि मेले को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना ही प्रशासन की पहली प्राथमिकता ब्रीफिंग बैठक के बाद जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बरसाना मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण अधिकारियों ने श्रीजी मंदिर परिसर से लेकर परिक्रमा मार्ग, मुख्य मेला स्थल और पार्किंग क्षेत्रों तक पैदल भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और लाउडस्पीकर व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित विभागों को मार्गों की मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए, तो वहीं एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को महिला सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर अलर्ट रहने को कहा।4
- आगरा खंड के एमएलसी डॉ आकाश अग्रवाल द्वारा राया में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन लगभग 1000 शिक्षकों का हुआ सम्मान मथुरा जनपद के कस्बा थाना राया में आगरा शिक्षक खंड से विधान परिषद सदस्य MLC डॉ आकाश अग्रवाल द्वारा राया में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में राया मांट गोकुल महावन और नौझील क्षेत्रों के लगभग 100 विद्यालयों से आए 1000 से अधिक प्रबंधकों प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों का सम्मान किया गया समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ आकाश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक ही सच्चे राष्ट्र निर्माता हैं उनका संगठन पिछले 10 से अधिक वर्षों से पूरे उत्तर प्रदेश में इस प्रकार के सम्मान समारोहों का आयोजन करता आ रहा है मथुरा जिले में इस कड़ी का यह चौथा कार्यक्रम था कार्यक्रम के दौरान वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं और मांगों पर भी चर्चा हुई वक्ताओं ने बताया कि एमएलसी डॉ आकाश अग्रवाल वित्तविहीन शिक्षकों के हितों के लिए लगातार आवाज उठाते रहे हैं उन्होंने विधान परिषद में प्रमुखता से मांग उठाकर वित्तविहीन शिक्षकों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज की सुविधा दिलवाई है इसके अलावा 4 हजार से 6 हजार रुपये के कम वेतन पर काम कर रहे वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सरकार से निश्चित मानदेय 8 हजार से 15 हजार रुपये तक तय करने की मांग भी विधान परिषद में समय समय पर उठाई जा रही है ताकि उनका जीवन यापन सुचारू रूप से हो सके4
- मथुरा: धर्म नगरी वृंदावन में को ठाकुर बांके बिहारी महाराज के प्राकट्यकर्ता संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास महाराज का 523 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. आविर्भाव महोत्सव के पावन मौके पर उनकी साधना स्थली श्रीनिधिवनराज मंदिर में प्रातः भोर से ही श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी. जहां, मंदिर के सेवायत गोस्वामियों के द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के मध्य स्वामी महाराज का विधिविधान से पंचामृत अभिषेक कर पूजन किया गया. वहीं संगीत प्रेमी और श्रद्धालु भक्तों ने महाराजश्री के अभिषेक के दर्शन तथा उन्हें जन्मोत्सव की बधाई देकर स्वयं को धन्य किया. स्वामी हरिदास अपनी सुमधुर संगीत साधना से श्री प्रिय प्रियतमा जू को रिझाते थे. धार्मिक ग्रन्थों में वर्णित है कि जब स्वामी हरिदास के तानपुरे से स्वरलहरियां निकलती थीं तो स्वयं श्री राधा कृष्ण युगल स्वरूप में निधिवनराज में उपस्थित हो जाते थे. स्वामी हरिदास जी की संगीत कला से प्रभावित होकर सम्राट अकबर के नवरत्नों में शुमार तानसेन एवं बेजूबाबरा ने उनसे संगीत की दीक्षा ली थी. विक्रम संवत 1560 में मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि पर स्वामी जी ने अपनी संगीत साधना से भक्तों की आस्था के केंद्र बिंदु ठाकुर बांकेबिहारी जी को प्रकट किया था. निधिवनराज मंदिर के सेवायत रोहित कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि राधा अष्टमी वाले दिन ही स्वामी हरिदास जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है. आज ठाकुर जी का 523 वां जन्मदिवस है. उनका पंचामृत से अभिषेक हुआ है और उसके बाद पूरे दिन यहां पर बधाई गायन होगा. उसके बाद चांदी के रथ में विराजमान होकर बांके बिहारी जी बधाई लेकर आएंगे. उसके बाद उनका भोग लगता है और आरती होती है. श्रद्धालु सुषमा वर्मा ने बताया कि वो लखनऊ से पहली बार स्वामी श्री हरिदास जी का अभिषेक देखने आई हैं. उन्होंने कहा, इस वक्त इतना अच्छा लग रहा है कि मैं अपनी बातों को शब्दों में नहीं बता सकती.1
- आसमान में बदलाव के कारण बच्चों पर असर हाथरस शहर की खबर संगोली बच्चों पर आसमान का बदलाव के कारण बच्चों पर असर भयंकर बीमारी1