logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध खनन के सवालों के बीच डंपरों पर बढ़पुरा पुलिस का शिकंजा, चेकिंग से मचा हड़कंप उदी/इटावा। क्षेत्र में डंपरों के संचालन को लेकर उठ रहे अवैध खनन और राजस्व नुकसान के सवालों के बीच बढ़पुरा पुलिस ने तेज-तर्रार कार्रवाई करते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में हुई अचानक चेकिंग से डंपर चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने डंपरों को रोककर नंबर प्लेट, वाहन के कागजात और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट तथा अधूरे दस्तावेज पाए जाने पर कई डंपरों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। वहीं नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एक मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया। पुलिस के अनुसार अभियान में करीब एक लाख रुपये की कार्रवाई की गई। डंपरों की लगातार आवाजाही को लेकर क्षेत्र में खनन सामग्री के परिवहन, रॉयल्टी और सरकारी राजस्व को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में वाहनों के दस्तावेज और खनन सामग्री से संबंधित अभिलेखों की जांच को लेकर भी लोगों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं। अचानक हुई चेकिंग से डंपर चालकों में अफरा-तफरी मची रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वाहन संबंधी नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान थाना प्रभारी बढ़पुरा कृपाल सिंह, उदी चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

1 hr ago
user_Rahul Yadav   jaswant Nagar
Rahul Yadav jaswant Nagar
जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
aa12dd64-c938-42c0-9b98-f4675332938f

अवैध खनन के सवालों के बीच डंपरों पर बढ़पुरा पुलिस का शिकंजा, चेकिंग से मचा हड़कंप उदी/इटावा। क्षेत्र में डंपरों के संचालन को लेकर उठ रहे अवैध खनन और राजस्व नुकसान के सवालों के बीच बढ़पुरा पुलिस ने तेज-तर्रार कार्रवाई करते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में हुई अचानक चेकिंग से डंपर चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने डंपरों को रोककर नंबर प्लेट, वाहन के कागजात और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट तथा अधूरे दस्तावेज पाए जाने पर कई डंपरों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। वहीं नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एक मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया। पुलिस के अनुसार अभियान में करीब एक लाख रुपये की कार्रवाई की गई। डंपरों की लगातार आवाजाही को लेकर क्षेत्र में खनन सामग्री के परिवहन, रॉयल्टी और सरकारी राजस्व को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में वाहनों के दस्तावेज और खनन सामग्री से संबंधित अभिलेखों की जांच को लेकर भी लोगों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं। अचानक हुई चेकिंग से डंपर चालकों में अफरा-तफरी मची रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वाहन संबंधी नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान थाना प्रभारी बढ़पुरा कृपाल सिंह, उदी चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • साल से जलभराव, ग्रामीण परेशान, स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत, जसवंतनगर के नगला घनु गांव में पिछले करीब दो साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लंबे समय से समाधान न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में सबसे ज्यादा समस्या सुघर सिंह के मकान से लेकर राम गोपाल के मकान तक है। इस रास्ते पर लंबे समय से पानी भरा होने के कारण आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी जमा रहने से आसपास गंदगी और बदबू का माहौल है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तालाब पर अवैध कब्जा होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है। इसी वजह से बारिश या अन्य स्रोतों से आने वाला पानी लंबे समय तक रास्ते में जमा रहता है। रणवीर, पान सिंह, विशुन दयाल, राजवीर, हिम्मत सिंह, राजकुमारी, किरन देवी और छोटी देवी समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए टीम बनाई जाएगी और जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मौके का निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई करते हुए जलभराव की समस्या को हल किया जाएगा।
    1
    साल से जलभराव, ग्रामीण परेशान, स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत,
जसवंतनगर के नगला घनु गांव में पिछले करीब दो साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लंबे समय से समाधान न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में सबसे ज्यादा समस्या सुघर सिंह के मकान से लेकर राम गोपाल के मकान तक है। इस रास्ते पर लंबे समय से पानी भरा होने के कारण आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल है।
ग्रामीणों ने बताया कि पानी जमा रहने से आसपास गंदगी और बदबू का माहौल है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तालाब पर अवैध कब्जा होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है। इसी वजह से बारिश या अन्य स्रोतों से आने वाला पानी लंबे समय तक रास्ते में जमा रहता है।
रणवीर, पान सिंह, विशुन दयाल, राजवीर, हिम्मत सिंह, राजकुमारी, किरन देवी और छोटी देवी समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
इस संबंध में एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए टीम बनाई जाएगी और जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मौके का निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई करते हुए जलभराव की समस्या को हल किया जाएगा।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इटावा में रातभर चला गाड़ाबंदी और गश्त मिलान अभियान, एसएसपी ने किया निरीक्षण इटावा में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने रातभर गाड़ाबंदी और गश्त मिलान अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में 16 सितंबर की रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने निर्धारित प्वाइंटों पर गाड़ाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। इसके साथ ही रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाते हुए संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी की गई। एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी और थाना इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर रात्रि पिकेट और पुलिस गश्त का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता का जायजा लिया और गश्त मिलान व्यवस्था को चेक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, रात्रि के समय अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, संदिग्ध लोगों और वाहनों की निगरानी तथा आमजन की सुरक्षा के लिए नियमित रूप से गाड़ाबंदी, चेकिंग और रात्रिकालीन गश्त की जा रही है। इटावा पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
    1
    इटावा में रातभर चला गाड़ाबंदी और गश्त मिलान अभियान, एसएसपी ने किया निरीक्षण
इटावा में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने रातभर गाड़ाबंदी और गश्त मिलान अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में 16 सितंबर की रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने निर्धारित प्वाइंटों पर गाड़ाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। इसके साथ ही रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाते हुए संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी की गई।
एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी और थाना इकदिल क्षेत्र में पहुंचकर रात्रि पिकेट और पुलिस गश्त का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता का जायजा लिया और गश्त मिलान व्यवस्था को चेक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार, रात्रि के समय अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, संदिग्ध लोगों और वाहनों की निगरानी तथा आमजन की सुरक्षा के लिए नियमित रूप से गाड़ाबंदी, चेकिंग और रात्रिकालीन गश्त की जा रही है। इटावा पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी लोग आज भी काली पन्नी तानकर जिंदगी काटने को मजबूर परिवार आवास के लिए वर्षों से लगा रहा गुहार जनपद- मैनपुरी रिपोर्टर- अरुण कुमार मो-9761113671 स्लोगन -आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी लोग आज भी काली पन्नी तानकर जिंदगी काटने को मजबूर परिवार आवास के लिए वर्षों से लगा रहा गुहार एंकर- आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद आज भी गरीबी और सरकारी योजनाओं की धीमी रफ्तार का दर्द उस परिवार की जिंदगी में साफ दिखाई देता है, जो आज भी काली पन्नी तानकर जीवन बिताने को मजबूर है। बरसात, गर्मी और सर्दी जैसे हर मौसम में यह परिवार असुरक्षित हालात में रहने को विवश है, लेकिन अब तक उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। बीओ-जनपद मैनपुरी के करहल विकासखंड क्षेत्र के पतारा के मजरा किशनपुर में कुछ परिवार अपने परिवार के साथ कच्ची ईंटों से बने छोटे से आशियाने में रह रहे हैं। घर की छत पर काली पन्नी डालकर किसी तरह रहने की व्यवस्था की गई है। परिवार में चार बच्चे हैं मजदूरी करने के साथ परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पिछले करीब 40 वर्षों से परिवार इसी बदहाल स्थिति में जीवन यापन कर रहे है। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। रोज कमाने और खाने वाले इस परिवारो के पास इतना पैसा नहीं है कि खुद का पक्का मकान बनवा सकें। परिवार का कहना है कि तेज बारिश और आंधी के दौरान काली पन्नी भी सहारा नहीं बन पाती, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। छोटे बच्चों के साथ रहने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा अन्य सरकारी योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सके। बाइट- गुड्डी देवी बाइट- लल्लन सिंह बाइट- फूला देबी बाइट- रामा देबी बाइट- सर्वेश कुमार ग्रामीण
    1
    आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी लोग आज भी काली पन्नी तानकर जिंदगी काटने को मजबूर परिवार आवास के लिए वर्षों से लगा रहा गुहार
जनपद- मैनपुरी
रिपोर्टर- अरुण कुमार 
मो-9761113671
स्लोगन -आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी लोग आज भी काली पन्नी तानकर जिंदगी काटने को मजबूर परिवार आवास के लिए वर्षों से लगा रहा गुहार
एंकर- आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद आज भी गरीबी और सरकारी योजनाओं की धीमी रफ्तार का दर्द उस परिवार की जिंदगी में साफ दिखाई देता है, जो आज भी काली पन्नी तानकर जीवन बिताने को मजबूर है। बरसात, गर्मी और सर्दी जैसे हर मौसम में यह परिवार असुरक्षित हालात में रहने को विवश है, लेकिन अब तक उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
बीओ-जनपद मैनपुरी के करहल विकासखंड क्षेत्र के पतारा के मजरा किशनपुर में कुछ परिवार अपने परिवार के साथ कच्ची ईंटों से बने छोटे से आशियाने में रह रहे हैं। घर की छत पर काली पन्नी डालकर किसी तरह रहने की व्यवस्था की गई है। परिवार में चार बच्चे हैं मजदूरी करने के साथ परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पिछले करीब 40 वर्षों से परिवार इसी बदहाल स्थिति में जीवन यापन कर रहे है। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। रोज कमाने और खाने वाले इस परिवारो के पास इतना पैसा नहीं है कि खुद का पक्का मकान बनवा सकें। परिवार का कहना है कि तेज बारिश और आंधी के दौरान काली पन्नी भी सहारा नहीं बन पाती, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। छोटे बच्चों के साथ रहने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा अन्य सरकारी योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सके।
बाइट- गुड्डी देवी 
बाइट- लल्लन सिंह
बाइट- फूला देबी 
बाइट- रामा देबी
बाइट- सर्वेश कुमार ग्रामीण
    user_Arun shakya
    Arun shakya
    Social Media Manager करहल, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आकाशवाणी आगरा के ग्राम्यालोक कार्यक्रम में ज़िला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह जी ने दी बाज़ार हस्त क्षेप योजना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी
    1
    आकाशवाणी आगरा के ग्राम्यालोक कार्यक्रम में ज़िला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह जी ने दी बाज़ार हस्त क्षेप योजना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Rk न्यूज़ पीरज़ादा तौकी़र निजा़मी पूर्व AIMIM नेता मध्यप्रदेश ने औवेसी साहब aimim राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल आगमन पर पूछे कुछ बड़ा सवाल क्या औवेसी साहब भोपाल की अपनी सभा में देगें इन सवालों के जवाब
    1
    Rk न्यूज़ पीरज़ादा तौकी़र निजा़मी पूर्व AIMIM नेता मध्यप्रदेश ने औवेसी साहब aimim राष्ट्रीय अध्यक्ष  भोपाल आगमन पर पूछे कुछ बड़ा  सवाल क्या औवेसी साहब भोपाल की अपनी सभा में देगें इन सवालों के जवाब
    user_RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • भिंड में चलते बाइक से निकला डेढ़ फीट का सांप, युवक घबराया; गिरकर घायल होने से बचा भिंड।शहर की हाउसिंग कॉलोनी स्थित शहीद चौक पर मंगलवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। ऊमरी के खरिका मोतीपुरा निवासी सचिन सिंह राजपूत बाजार करने भिंड आए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह बाइक से शहीद चौक पहुंचे तभी बाइक की हेडलाइट के भीतर से अचानक करीब डेढ़ फीट लंबा सांप निकलकर उनके हाथ पर चढ़ गया।अचानक सांप देखकर सचिन घबरा गए और बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और बाइक खड़ी कर बड़े पेचकश की मदद से हेडलाइट खोलकर सांप निकालने का प्रयास शुरू किया।करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद सांप बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित डिब्बे में बंद कर गौरी क्षेत्र में छोड़ दिया।
    1
    भिंड में चलते बाइक से निकला डेढ़ फीट का सांप, युवक घबराया; गिरकर घायल होने से बचा 
भिंड।शहर की हाउसिंग कॉलोनी स्थित शहीद चौक पर मंगलवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। ऊमरी के खरिका मोतीपुरा निवासी सचिन सिंह राजपूत बाजार करने भिंड आए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह बाइक से शहीद चौक पहुंचे तभी बाइक की हेडलाइट के भीतर से अचानक करीब डेढ़ फीट लंबा सांप निकलकर उनके हाथ पर चढ़ गया।अचानक सांप देखकर सचिन घबरा गए और बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और बाइक खड़ी कर बड़े पेचकश की मदद से हेडलाइट खोलकर सांप निकालने का प्रयास शुरू किया।करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद सांप बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित डिब्बे में बंद कर गौरी क्षेत्र में छोड़ दिया।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • एक आंदोलन,हजारों आवाजें और एक गूंज- ‘छात्रों की गूंज’ : रामशेष बघेल* *19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर पहुंचेंगे छात्र-युवा,राहुल गांधी करेंगे संवाद* एक आंदोलन,हजारों आवाजें और एक गूंज- ‘छात्रों की गूंज’ : रामशेष बघेल* *19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर पहुंचेंगे छात्र-युवा,राहुल गांधी करेंगे संवाद*
    2
    एक आंदोलन,हजारों आवाजें और एक गूंज- ‘छात्रों की गूंज’ : रामशेष बघेल*
*19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर पहुंचेंगे छात्र-युवा,राहुल गांधी करेंगे संवाद*
एक आंदोलन,हजारों आवाजें और एक गूंज- ‘छात्रों की गूंज’ : रामशेष बघेल*
*19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इंदौर पहुंचेंगे छात्र-युवा,राहुल गांधी करेंगे संवाद*
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गणपति बप्पा की आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रद्धालुओं ने ‘जय हिंद, जय भारत, जय समाजवाद’ के नारे लगाए गणपति बप्पा की आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ जसवंतनगर। मोहल्ला रेलमंडी निवासी रविचंद्र फौजी के आवास पर विराजमान गणपति बप्पा की मंगलवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के कानपुर मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने पहुंचकर गणपति बप्पा की आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। आरती के दौरान बड़ी संख्या में गणपति भक्त मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गणपति बप्पा की आरती उतारी तथा भगवान गणेश से परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। आयोजक रविचंद्र फौजी ने बताया कि गणपति बप्पा की स्थापना के बाद प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना और आरती में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया। आरती के समापन पर श्रद्धालुओं ने ‘जय हिंद, जय भारत, जय समाजवाद’ के नारे लगाए। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
    1
    गणपति बप्पा की आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,
श्रद्धालुओं ने ‘जय हिंद, जय भारत, जय समाजवाद’ के नारे लगाए

गणपति बप्पा की आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जसवंतनगर। मोहल्ला रेलमंडी निवासी रविचंद्र फौजी के आवास पर विराजमान गणपति बप्पा की मंगलवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के कानपुर मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने पहुंचकर गणपति बप्पा की आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की।
आरती के दौरान बड़ी संख्या में गणपति भक्त मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गणपति बप्पा की आरती उतारी तथा भगवान गणेश से परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया।
आयोजक रविचंद्र फौजी ने बताया कि गणपति बप्पा की स्थापना के बाद प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना और आरती में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।
आरती के समापन पर श्रद्धालुओं ने ‘जय हिंद, जय भारत, जय समाजवाद’ के नारे लगाए। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.