आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी लोग आज भी काली पन्नी तानकर जिंदगी काटने को मजबूर परिवार आवास के लिए वर्षों से लगा रहा गुहार जनपद- मैनपुरी रिपोर्टर- अरुण कुमार मो-9761113671 स्लोगन -आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी लोग आज भी काली पन्नी तानकर जिंदगी काटने को मजबूर परिवार आवास के लिए वर्षों से लगा रहा गुहार एंकर- आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद आज भी गरीबी और सरकारी योजनाओं की धीमी रफ्तार का दर्द उस परिवार की जिंदगी में साफ दिखाई देता है, जो आज भी काली पन्नी तानकर जीवन बिताने को मजबूर है। बरसात, गर्मी और सर्दी जैसे हर मौसम में यह परिवार असुरक्षित हालात में रहने को विवश है, लेकिन अब तक उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। बीओ-जनपद मैनपुरी के करहल विकासखंड क्षेत्र के पतारा के मजरा किशनपुर में कुछ परिवार अपने परिवार के साथ कच्ची ईंटों से बने छोटे से आशियाने में रह रहे हैं। घर की छत पर काली पन्नी डालकर किसी तरह रहने की व्यवस्था की गई है। परिवार में चार बच्चे हैं मजदूरी करने के साथ परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पिछले करीब 40 वर्षों से परिवार इसी बदहाल स्थिति में जीवन यापन कर रहे है। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। रोज कमाने और खाने वाले इस परिवारो के पास इतना पैसा नहीं है कि खुद का पक्का मकान बनवा सकें। परिवार का कहना है कि तेज बारिश और आंधी के दौरान काली पन्नी भी सहारा नहीं बन पाती, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। छोटे बच्चों के साथ रहने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा अन्य सरकारी योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सके। बाइट- गुड्डी देवी बाइट- लल्लन सिंह बाइट- फूला देबी बाइट- रामा देबी बाइट- सर्वेश कुमार ग्रामीण

- आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी लोग आज भी काली पन्नी तानकर जिंदगी काटने को मजबूर परिवार आवास के लिए वर्षों से लगा रहा गुहार जनपद- मैनपुरी रिपोर्टर- अरुण कुमार मो-9761113671 स्लोगन -आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी लोग आज भी काली पन्नी तानकर जिंदगी काटने को मजबूर परिवार आवास के लिए वर्षों से लगा रहा गुहार एंकर- आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद आज भी गरीबी और सरकारी योजनाओं की धीमी रफ्तार का दर्द उस परिवार की जिंदगी में साफ दिखाई देता है, जो आज भी काली पन्नी तानकर जीवन बिताने को मजबूर है। बरसात, गर्मी और सर्दी जैसे हर मौसम में यह परिवार असुरक्षित हालात में रहने को विवश है, लेकिन अब तक उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। बीओ-जनपद मैनपुरी के करहल विकासखंड क्षेत्र के पतारा के मजरा किशनपुर में कुछ परिवार अपने परिवार के साथ कच्ची ईंटों से बने छोटे से आशियाने में रह रहे हैं। घर की छत पर काली पन्नी डालकर किसी तरह रहने की व्यवस्था की गई है। परिवार में चार बच्चे हैं मजदूरी करने के साथ परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पिछले करीब 40 वर्षों से परिवार इसी बदहाल स्थिति में जीवन यापन कर रहे है। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। रोज कमाने और खाने वाले इस परिवारो के पास इतना पैसा नहीं है कि खुद का पक्का मकान बनवा सकें। परिवार का कहना है कि तेज बारिश और आंधी के दौरान काली पन्नी भी सहारा नहीं बन पाती, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। छोटे बच्चों के साथ रहने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा अन्य सरकारी योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सके। बाइट- गुड्डी देवी बाइट- लल्लन सिंह बाइट- फूला देबी बाइट- रामा देबी बाइट- सर्वेश कुमार ग्रामीण1
- जसवंतनगर तहसील में अधिवक्ताओं ने मनाया काला दिवस, 15 सितंबर 2000 के लाठीचार्ज की घटना को याद कर अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, न्याय की मांग दोहराई जसवंतनगर मॉडल तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने काला दिवस मनाया। अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर 15 सितंबर 2000 को इटावा में हुई लाठीचार्ज की घटना को याद किया और घटना के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि 15 सितंबर 2000 को इटावा में जिला बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन इटावा के अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता रणवीर सिंह सेंगर एवं उनके परिजनों की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इसी दौरान तत्कालीन एडीएम पी.के. पांडे के कार्यकाल में जिला प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं पर कथित रूप से बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि इस घटना की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर काला दिवस मनाते हैं और शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराते हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह दिवस उन्हें उस घटना की याद दिलाता है और न्याय एवं अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है। इस दौरान जसवंतनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, सचिव आलोक रतन, कोषाध्यक्ष रवि यादव, महामंत्री सौरभ चौहान, पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामाधार, पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह, पूर्व सचिव सोमिल सक्सेना, राजीव यादव, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र बाबू, महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।1
- आकाशवाणी आगरा के ग्राम्यालोक कार्यक्रम में ज़िला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह जी ने दी बाज़ार हस्त क्षेप योजना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी1
- मैनपुरी से बड़ी खबर कलयुगी पुत्रों और पुत्रबधू ने बुजुर्ग माता पिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया,,, मैनपुरी: बुजुर्ग ने पुत्रों और बहू पर लगाया मारपीट व घर से निकालने का आरोप पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी। नया नगला दीवानी निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय रामदीन ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्रों व बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार देवेंद्र सिंह का आरोप है कि उनके पुत्र अतुल कुमार व प्रदीप कुमार तथा बहू राखी देवी और प्रीती,,करीब पांच वर्षों से उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते आ रहे हैं। आरोप है कि रुपये मांगने से इनकार करने पर उन्हें घर में रहने नहीं दिया जाता और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया जाता है। पीड़ित ने बताया कि वह बीमारी से परेशान हैं तथा उनकी पत्नी का भी इलाज चल रहा है। आरोप है कि मकान की तीसरी मंजिल पर पटान कराने के लिए भी रुपये मांगे गए और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। देवेंद्र सिंह के मुताबिक मामले को लेकर कई बार थाना कोतवाली मैनपुरी में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करने तथा स्वयं और पत्नी का इलाज कराए जाने की मांग की है। वाइट,, पीड़ित की रिपोर्ट: पत्रकार मोहित गुप्ता, संपादक, जनपद मैनपुरी2
- कुशीनगर : किसानों शहीद समारोह में पहुंचे सांसद आदित्य यादव कुशीनगर : किसानों शहीद समारोह में पहुंचे सांसद आदित्य यादव1
- *दिल्ली में मजदूरी करने गई महिला के घर व जमीन पर दबंगों ने किया अवैध कब्जा, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार* मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मिर्जापुर (मौजा अहिरवा) से दबंगई का गंभीर मामला सामने आया है। यहां रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली मजदूरी करने गई एक महिला के पीछे से दबंगों ने उसके मकान और आबादी की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया। पीड़िता मालती का कहना है कि घरेलू बंटवारे में गाटा संख्या-1226 स्थित जमीन का आधा हिस्सा उसे और आधा विपक्षी उदयवीर व चंद्रप्रकाश को मिला था। जब वह दिल्ली से वापस लौटी, तो देखा कि विपक्षी उसकी जगह पर कब्जा जमाए बैठे हैं। पूर्व में लेखपाल और पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ था, जिसके तहत पीड़िता ने अपने हिस्से की जमीन विपक्षियों को दे दी, लेकिन विपक्षियों ने अपने हिस्से से जमीन देने से साफ इनकार कर दिया। अब वे पूरी जमीन हड़पने की फिराक में हैं। पीड़िता ने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर पुलिस बल की मदद से जमीन खाली कराने, गेट लगवाने और दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।1
- मैनपुरी: इंजीनियर्स डे पर रक्तदान शिविर, इंजीनियरों ने किया रक्तदान मैनपुरी में नेशनल इंजीनियर्स डे के अवसर पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले ट्रांजिट हॉस्टल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी गणेश प्रसाद साहा भी मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में इंजीनियरों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।1
- जाम में बस रोककर चालक से मारपीट, फायरिंग का आरोप; एक आरोपित गिरफ्तार जसवंतनगर। इटावा-जसवंतनगर मार्ग पर भतौरा मोड़ के पास सोमवार रात जाम में फंसी चलती बस में चार लोगों के चढ़ने और चालक के साथ मारपीट कर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। चालक की तहरीर पर जसवंतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बावरपुर, अजीतमल, औरैया निवासी बस चालक मनोज कुमार पुत्र रामस्वरूप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे वह इटावा से जसवंतनगर की ओर बस लेकर जा रहा था। इटावा-जसवंतनगर मार्ग पर जाम लगा हुआ था। भतौरा मोड़ के पास पहुंचने पर सोनू पुत्र बलराम निवासी रानीबाग शिवनरायन मंडैया, थाना कोतवाली इटावा, शंकर उर्फ झुल्लू पुत्र बंगाली बाबू, आशीष और एक अज्ञात व्यक्ति कथित रूप से चलती बस में चढ़ गए। तहरीर के मुताबिक सोनू ने तमंचे की बट से चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद सभी ने मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए सोनू ने तमंचे से फायर कर दिया। चालक ने किसी तरह बचकर अपनी जान बचाई। बस में सवार यात्रियों के शोर मचाने पर आरोपित धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना की सूचना 112 पर दी गई। मंगलवार को थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मामले में 14 सितंबर को मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक शुभम वर्मा को सौंपी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त शंकर उर्फ झुल्लू को कचौरा बाईपास मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई गई टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल संख्या यूपी75एजेड 4813 बरामद हुई, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।1