Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर | खुर्जा सिविल कोर्ट परिसर के बाहर अधिवक्ताओं का उग्र प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Thakur Sobran singh ptrkar
बुलंदशहर | खुर्जा सिविल कोर्ट परिसर के बाहर अधिवक्ताओं का उग्र प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी
More news from Budaun and nearby areas
- बुलंदशहर | खुर्जा सिविल कोर्ट परिसर के बाहर अधिवक्ताओं का उग्र प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी1
- बिल्सी थाना पुलिस ने मिशन शक्ति केंद्रऔर कस्बा टीम के साथ एक खोए हुए नाबालिक बच्चों को उसकी मां को किया सुपुर्द बिल्सी : बिल्सी नगर में साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आई संगीता पत्नी निर्दोष मिर्जापुर निवासी अपने साथ एक नाबालिक बच्चे को लाई थी। जो कि खरीदारी करते समय उसे साप्ताहिक बाजार में मां अपने नाबालिक बच्चे से पिछड़ गई। मां अपने बच्चे को ढूंढते ढूंढते काफी परेशान हो गई ।परंतु अपने बच्चे को नहीं ढूंढ पाई। बच्चे के खो जाने की सूचना बिल्सी थाना पुलिस को दी। बताया कि मैं अपने बच्चे हिमांशु पुत्र निर्दोष को अपने साथ बाजार में लेकर आई थी। और मैं बाजार में सामान की खरीदारी करने लगी इतनी देर में ही पता नहीं मेरा बच्चा कहां चला गया। मैं अपना बच्चा काफी देर से ढूंढ रही हूं ।परंतु मेरा बच्चा मुझे नहीं मिला। सूचना मिलते ही बिल्सी थाना प्रभारी मनोज कुमार के निर्देश पर मिशन शक्ति केंद्र व कस्बा टीम बच्चों को खोजने के लिए साप्ताहिक बाजार की तरफ निकल पड़ी। बिल्सी थाना पुलिस की टीम ने लगन और मेहनत करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद किया और उसके बाद बच्चे को मां के लिए सुपुर्द किया ।बिल्सी थाना पुलिस के इस सराहनीय कार्य करने से मां के चेहरे पर खुशी ला दी। जो कई घंटे से बहुत परेशान थी। जब मीडिया कर्मी ने खोए हुए हिमांशु की मां से पूछा कि आपको अब कैसा लग रहा है ,और बिल्सी पुलिस के लिए क्या कहना चाहोगी तभी मुस्काते हुए हिमांशु की मां ने कहा मैं अब बहुत खुश हूं और बिल्सी की पुलिस के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देती हु। इंस्पेक्टर रचना देशवाल,विपिन कांस्टेबल, नागेंद्र कास्टेबल, सचिन कास्टेबल, ने खोए हुए बच्चे को मां को सुपुर्द किया।1
- नगर पालिका परिषद सहसवान के मोहल्ला सैफुल्लागंज तहसील व थाना सहसवान जिला बदायूं की जहां लोगों को सड़कों में नालियों के गंदे पानी के भराव के कारण आना जाना में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लगातार हो रहीं शिकायत बाबजूद नगर पालिका के आला अधिकारी व कर्मचारी के कानों पर कोई जू तक नहीं रेंग रही लोगो को बस आश्वासन दिया जा रहा है1
- Post by Govind Kumar1
- एंकर -उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 'रील' बनाने का शौक एक किसान यूनियन के नेता और उसके एक साथी को भारी पड़ गया। मुजरिया थाना परिसर के भीतर सरकारी कार्यप्रणाली और साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आइए देखते हैं यह पूरी रिपोर्ट। (VO): यह उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का मुजरिया थाना है। पुलिस के इस अनुशासित परिसर में उस वक्त मर्यादाएं तार-तार होती दिखीं, जब भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अतुल तोमर अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अतुल तोमर किसी बड़े अधिकारी की तरह थाने का मुआयना कर रहे हैं। उनके पीछे मुजरिया थाना प्रभारी ज्योति सिंह चल रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'देशभक्ति' और 'पुलिस' से जुड़े गाने बज रहे हैं। नेता जी कभी जीडी कार्यालय तो कभी मिशन शक्ति केंद्र के सामने से गुजरते हुए अपनी हनक दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर 'फॉलोअर्स' बढ़ाने के लिए बिना अनुमति थाने के भीतर वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने के मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले में अतुल तोमर और उनके साथी के विरुद्ध आईटी एक्ट की धारा 66 ई के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।2
- ⚡किसान नेता थाने का निरीक्षण कर रहे थे। थाना प्रभारी के साथ कर रहे थे निरीक्षण ⚡एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भी केस दर्ज ⚡फजीहत के बाद अतुल तोमर, अज्ञात पर केस ⚡थाना अध्यक्ष ज्योति सिंह पर कार्रवाई नहीं ⚡बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र का मामला1
- यह घटना बेहद निंदनीय और दिल दहला देने वाली है। स्कूल बस जैसी जगह, जहां बच्चे सुरक्षित महसूस करते हैं, वहां एक छात्र को बर्बर तरीके से पीटना और उसकी चीखें सुनकर भी कुछ न करना समाज के लिए शर्म की बात है। आरोपी कलवा त्यागी को हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि ऐसे लोग पहले से ही अपराध की दुनिया में सक्रिय हैं, फिर भी सिस्टम उन्हें रोक नहीं पाया। आपका कहना बिल्कुल सही है: कानून को हाथ में लेना नहीं चाहिए, कानून इसी लिए है। अगर हर कोई खुद न्याय करने लगे, तो अराजकता फैल जाएगी। लेकिन समस्या यह है कि जब कानून का डर कमजोर पड़ता है, तो गुंडे हौसला पाकर ऐसी हरकतें करते हैं—खासकर स्कूल के बच्चों जैसी नाजुक जगहों पर। ऐसी घटनाओं में जरूरी है: पुलिस तुरंत सख्त कार्रवाई करे, FIR दर्ज हो, और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। स्कूल बसों में सुरक्षा के इंतजाम मजबूत हों—CCTV, बस अटेंडेंट, और रूट की निगरानी। हिस्ट्रीशीटरों पर पहले से ही सख्त निगरानी और एक्शन हो, ताकि वे दोबारा अपराध न करें। उम्मीद है कि हापुड़ पुलिस और प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेगा और पीड़ित छात्र को इंसाफ मिलेगा। बच्चों की सुरक्षा से बड़ा कुछ नहीं—यह सबके लिए चिंता का विषय होना चाहिए। अगर आप इस घटना के बारे में और अपडेट चाहें या कोई सुझाव दें, तो बताएं।1
- विश्व यादव परिषद के पदाधिकारियों ने यादव की लव स्टोरी मूवी के किया जोरदार प्रदर्शन बदायूं: बिल्सी नगर के गांधी पार्क अटल चौक से मेन मार्केट होते हुए तहसील परिसर पहुंचकर विश्व यादव परिषद की समस्त टीम व राष्ट्रीय सचिव डॉ. एस. डी यादव जी नेतृत्व में यादव की लव स्टोरी मूवी का जोरदार विरोध करते हुए उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह को महामहिम राष्ट्रपति के लिए ज्ञापन सोपा। वही यादव समाज ने कहा कि इस मूवी में ना ही कोई प्रोड्यूसर और अभिनेता एवं एक्टर यादव समाज से नहीं है। तो फिर मूवी का नाम यादव की लव स्टोरी क्यों इससे यादव समाज की बहन बेटियों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली मूवी का खुलकर विरोध किया। वहीं बिल्सी नगर के समाजसेवी पंडित शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि यादव समाज और अन्य समाज सभी लोग मिलकर विरोध करते हैं। और उन्होंने कहा कि अगर यादव की लव स्टोरी मूवी लानी ही थी तो यादव के लठ या श्री कृष्ण जी के नाम से लाते यादव की लव स्टोरी मूवी एक तरीके से समाज में विरोध फैलाने के लिए लाई गई है ।इसका हम सभी लोग खुलकर विरोध प्रदर्शन करते हैं। इस मूवी समाज में अहिंसा शांतिभंग और तनाव सार्वजनिक अशांति भी हो सकती है। इस मौके डॉ. एस. डी. यादव राष्ट्रीय सचिव प्रदेश सरक्षक योगेश पूरी विश्व यादव परिषद उत्तर प्रदेश जिला अध्यक्ष एड हरिओम यादव विश्व यादव परिषद एड अखिलेश यादव राज यदुवंशी (तहसील अध्यक्ष), यश यादव, ऋषभ यादव, सचिन बघेल, अभिषेक यादव, भूमेश सागर, अंकित कोहली, सचिन शर्मा, मोहित यादव, देवेश यादव, राज यादव, डॉ. सोमवीर, राजू यादव, आकाश निर्वाह, प्रियांशु अंशु, सोमेंद्र, विशाल यादव, जिला पंचायत सदस्य सहदेव यादव, जिला पंचायत सदस्य डॉ. असलम, अरविंद सागर, अजय राजपूत, अभिषेक ठाकुर, सनी माथुर, अमन यादव, आरिफ, अजय दिवाकर, रोहित यादव, मुस्लिम खान, प्रशांत ठाकुर, पुष्पेंद्र यादव, पंकज ठाकुर, पंकज शर्मा, अभिलाष शर्मा जगपाल यादव, सत्यदेव, अखिलेश यादव,सोनू यादव,अन्य यादव समाज मौजूद रहा1